30 दिसंबर को मिल्कीपुर आएंगे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
![]()
अयोध्या। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) द्वारा 30 दिसंबर को मिल्कीपुर विधानसभा में उपचुनाव से पहले एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी पूरी ताकत से जुटे हुए हैं और घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष डॉ जेपी सेन सुभासपा ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर के पदाधिकारी पूरे जोश के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि बलिया गुड्डू उर्फ मुस्ताक अहमद, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रमाकांत शर्मा जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा जनसभा में लाखों की भीड़ जुटने की उम्मीद है, और यह कार्यक्रम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।इन नेताओं ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र में आयोजित जनसभा के सफल आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के साथ भाजपा कार्यालय में रणनीतिक विचार-विमर्श किया। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने का आश्वासन दिया और जिले के सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस कार्यक्रम के दौरान सरकार की "जीरो प्रॉपर्टी स्कीम" और पंचायत राज की नीतियों को गांव-गांव, अंतिम परिवार तक पहुंचाने का लक्ष्य भी रखा गया है। विधायक प्रतिनिधि रविंद्र कुमार पांडेय क्षेत्र भ्रमण और जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। साथ ही, बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र नायक और मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष सूरज शर्मा भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं।




Dec 26 2024, 19:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k