चीनी मिल कर्मचारियों ने गन्ना तौल कराने गये किसान को जमकर पीटा

रुदौली अयोध्या।चीनी मिल रौजागांव के कर्मियों द्वारा गन्ना तौलाने गए किसान को जमकर पीटा मिल कर्मचारीयों का संवेदनहीनता सामने आया है।
गुरुवार की रात लगभग नौ बजे कोतवाली रुदौली क्षेत्र के मुगल सरांय निवासी किसान भीष्म पुत्र मथुरा रौजागांव मिल गन्ना तौल के लिए लेकर गए थे मौके पर सैंकड़ों किसान गन्ना तौल के लिए आए थे उसी समय मिल कर्मचारियों व किसानों के बीच विवाद होने लगा भीष्म विवाद होते देखकर मौके पर चले गए उधर विवाद बढ़ता गया उसी समय भीष्म को पीटना शुरु कर दिया किसानों में भगदड़ मच गया।
भीष्म के आंख के ऊपर अधिक चोटें आई हैं। घायल अवस्था में किसान को जमीन पर पड़ा देखकर किसान आक्रोशित हुए लगभग ढाई घंटे तक किसानों का हगामा चलता रहा जिसकी सूचना पर सीओ रुदौली आशीष निगम कोतवाल रुदौली संजय मौर्या पटरंगा निरिक्षक शशिकांत यादव रुदौली एसडीएम प्रवीण कुमार तहसीलदार राजेश वर्मा मौके पर पहुंच कर घायल किसान को सीएचसी रुदौली भेजवाया जहाँ पर हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला रेफर कर दिया।
वहीं कुछ किसानों का कहना हैं। कि मिल के कुछ कर्मचारी अक्सर देर शाम की समय शराब की नशे में रहते हैं। कूछ जानकारी मांगने पर किसानों सें अभ्रदता किया करते हैं।
किसान नेता दिनेश दूबे, रवि शंकर पाण्डेय सहित भारी संख्या में किसान मिल गेट पर पहुंचकर कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी पहुंचकर किसानों को दोषी कर्मियों पर कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया।तब रात साढ़े ग्यारह बजे गन्ना तौल चालू कराया गया। वहीं पटरंगा निरिक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि भीष्म की पत्नी रेनू की तहरीर पर 6 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
Dec 21 2024, 20:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k