दुमका : ईएमआरएस स्पोर्ट्स मीट संपन्न, फुटबॉल व कबड्डी में गोड्डा बनी विजेता


वॉलीबॉल के खिताब पर ईएमआरएस तोड़ सुन्दरी का कब्जा

Image 2Image 3

दुमका : दुमका के आउटडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 सोमवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में फुटबॉल और कबड्डी के स्पर्धा में ईएमआरएस गोड्डा की टीम विजेता बनी।

जिला खेल पदाधिकारी तुफान कुमार पोद्दार ने विभिन्न स्पर्धाओं में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आनेवाली प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रमाण देकर सम्मानित किया। इस आयोजन में राज्य के एकलव्य माडल आवासीय बालिका विद्यालय तोड़ सुन्दरी (पचिमी सिंहभूम), तसरिया (सुन्दरपहाड़ी, गोड्डा), कुंजरा (लोहरदग्गा) और काठीजोरिया (दुमका) की लगभग 300 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

 फुटबॉल के फाइनल में ईएमआरएस गोड्डा के टीम ने तोड़ सुन्दरी के टीम को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया जबकि ईएमआरएस तोड़ सुन्दरी उप विजेता रही। कबड्डी के मुकाबले में ईएमआरएस तोड़ सुन्दरी को पराजित कर ईएमआरएस गोड्डा की टीम विजेता बनी। वॉलीबॉल में भी ईएमआरएस तोड़ सुन्दरी ने गोड्डा को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। खो-खो के मुकाबले में ईएमआरएस लोहरदगा को पराजित कर ईएमआरएस तोड़ सुन्दरी की टीम विजेता बनी।

 हैण्डबाल में भी ईएमआरएस तोड़ सुन्दरी विजेता रही। उसने ईएमआरएस गोड्डा को पराजित किया। अंडर-14 योगा में ईएमआरएस तोड़ सुन्दरी और अंडर 19 वर्ग में ईएमआरएस लोहरदगा ने पहला स्थान हासिल किया जबकि ईएमआरएस काठीजोरिया दुमका दोनों वर्गों में दूसरे पर रही। इस आयोजन में ईएमआरजीएस काठीजोरिया की प्रभारी लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह, 

टेक्निकल आफिसियल मुकेश कुमार, हैदर अली, संतोष गोस्वामी, अमित कुमार पाठक, विनय कुमार सिंह, शशि हांसदा, संजीत गुप्ता, एकलव्य विद्यालय काठीजोरिया की वार्डन सुखमती सोनार, शिक्षक रजनीश सिंह, पवन कुमार, सौरव कुमार, अनादि गोराई, कल्याण गोराई, आकाश मंडल, दीनबंधु कुमार, दिनेश गुप्ता, नीतिश राय, सुजाता झा, पूजा साह, मेरी मृणालनी हांसदा, मरियम असुंता, सरस्वती मंडल आदि ने भूमिका निभायी।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

जरमुंडी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने जीत दर्ज़ की


Image 2Image 3

दुमका : 12-जरमुंडी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी श्री देवेंद्र कुंवर ने 17546 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 94892 वोट प्राप्त किया।

देवेंद्र कुंवर ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

देवेंद्र कुंवर ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री बादल को हराया।

शिकारीपाड़ा(अजजा) विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन ने 41174 वोट से जीत दर्ज की


Image 2Image 3

दुमका :7-शिकारीपाड़ा(अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन ने 41174 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 102199 वोट प्राप्त किया।

आलोक कुमार सोरेन ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। आलोक सोरेन ने बीजेपी प्रत्याशी परितोष सोरेन को हराया।

जामा(अजजा) विधानसभा क्षेत्र से झामुमो की प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने 5738 वोट से जीत दर्ज की


Image 2Image 3

दुमका : 11-जामा(अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने 5738 वोट से जीत दर्ज की।उन्होंने कुल 76424 वोट प्राप्त किया।

लुईस मरांडी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

लुईस मरांडी ने बीजेपी के सुरेश मुर्मू को हराया।

बसंत सोरेन फिर दुमका से जीते


Image 2Image 3

दुमका : 10-दुमका(अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बसंत सोरेन ने 14588 वोट से जीत दर्ज की। 

उन्होंने कुल 95685 वोट प्राप्त किये। बसंत सोरेन ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

बसंत सोरेन ने बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोरेन को हराया।

दुमका : पहला राउंड मे तीन सीटों पर बीजेपी आगे, मत गणना केंद्र में सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

दुमका : सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच दुमका जिले के चार विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। पहला राउंड में बीजेपी तीन विधानसभा सीट दुमका, जामा और जरमुंडी में आगे चल रही है।

Image 2Image 3

दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाये गए मतगणना केंद्र में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। अलग-अलग वज्रगृह के पास ही मतगणना कक्ष निर्धारित किये गये हैं। मतगणना केंद्र में जिले के दुमका विधानसभा, जामा विधानसभा, जरमुंडी विधानसभा और शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए अलग अलग 14-14 टेबल लगाये गए है।

गौरतलब है कि दुमका विधानसभा सीट से जेएमएम प्रत्याशी और सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन की सीधी टक्कर बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोरेन से है।

जामा विधानसभा सीट से जेएमएम प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी और बीजेपी प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के बीच, शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से जे एम एम प्रत्याशी आलोक सोरेन और बीजेपी प्रत्याशी परितोष सोरेन एवं जरमुंडी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मंत्री बादल और बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर के बीच सीधी टक्कर है।

दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

आज झारखंड के 38 विधानसभा सीट पर मतदान जारी ,हेमन्त,कल्पना,अमर बाउरी समेत कई दिग्गजों के होगें भाग्य का फैसला

Image 2Image 3

झारखंड डेस्क

 झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज यानी बुधवार को वोटिंग हो रही है। इस चरण में कुल 38 सीटों पर मतदान हो रहा है, जहां 528 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी भी शामिल हैं। राज्य में सत्ताधारी जेएमएम नीत गठबंधन और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है।

दुमका : काठीकुंड के मतदाताओं में उत्साह, सुबह 6 बजे से ही लगनी लगी लाइन

Image 2Image 3

दुमका : झारखण्ड विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण में आज होनेवाले मतदान को लेकर काठीकुंड के मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। शिकारीपाड़ा विधानसभा अंतर्गत काठीकुंड के आदर्श मध्य विद्यालय स्थित बूथ संख्या 29 में मतदाताओं की भीड़ सुबह छह बजे से ही उमड़नी शुरू हो गयी।

 शिकारीपाड़ा विधानसभा में जे एम एम के आलोक सोरेन और बीजेपी के परितोष सोरेन के बीच सीधी टक्कर है।

दुमका : भाजपा प्रत्याशी ने गांदो में किया जनसंपर्क, कहा - केंद्र के विकास कार्यों से हर वर्ग का भाजपा में बढ़ा विश्वास


Image 2Image 3

दुमका :- दुमका प्रखंड के गांदो मंडल के मुड़भंगा पंचायत के धनवारी गांव में रविवार को भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी सुनील सोरेन के समक्ष आदिवासी एवं अल्पसंख्यक परिवार से जुड़े कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा। 

पार्टी प्रत्याशी सुनील सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए गरीब, वंचित, और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का लाभ न केवल आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को मिला है, बल्कि सभी समुदाय के लोग इससे लाभान्वित हुए हैं। 

भाजपा सरकार ने जिस प्रकार गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई हैं, उससे समाज के हर वर्ग का विश्वास भाजपा में और भी मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्य भाजपा की सेवा, पारदर्शिता और ईमानदारी से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। 

वहीं ज़ाकिर अंसारी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा और इसके विकास कार्यों को करीब से देखा है। भाजपा ने जो काम किया है उससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। मौके पर गांदो मंडल के अध्यक्ष गणपति पाल, महिला नेत्री सोनी हेंब्रम, संतोष साह, द्वारिका साह, सौरभ चौधरी, रणजीत यादव, दीनू मंडल, रघुनाथ दे, हेमलाल सोरेन और रूप चंद्र पाल उपस्थित थे।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

दुमका : सोशल मीडिया में मंगल मुर्मू के खिलाफ आवेश में आकर की टिप्पणी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

 

Image 2Image 3

दुमका : सोशल मीडिया पर आवेश में आकर एक युवक को आपत्तिजनक टिप्पणी करना बुधवार को महंगा पड़ गया। संताल हूल के महानायक सिदो कान्हू के वंशज मंगल मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करनेवाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मंगल मुर्मू झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा सीट से नामांकन के वक्त उनका प्रस्तावक बने थे लेकिन बीते दिनों मंगल मुर्मू बीजेपी में शामिल हो गए थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक पर आरोप है कि उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप में मंगल मुर्मू के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

आरोपी युवक सावन हांसदा ने व्हाट्सएप ग्रुप में मंगल मुर्मू से जुड़ी एक खबर की पेपर कटिंग पर अति उत्साहित होकर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था कि मंगल का सिर जो भी काटेगा उनको 50 लाख रूपये देकर सम्मानित किया जाएगा.. सिदो कान्हू बैसी समिति की ओर से..'

मामला सामने आने के बाद दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार के निर्देश पर पुलिस ने सावन हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि उक्त व्हाट्सएप ग्रुप में मंगल मुर्मू से जुड़ी एक खबर पर अतिउत्साहित होकर सावन हांसदा ने प्रतिक्रिया दी। चूंकि ऐसा करना नियम संगत नहीं था। मामले को संज्ञान में लेकर युवक को गिरफ्तार किया गया और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत सुसंगत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। कहा कि आरोपी युवक का कोई आपराधिक इतिहास अब तक सामने नहीं आया है और वो स्नातक है और मजदूरी का काम करता है। 

इधर आरोपी युवक सावन हांसदा ने कहा कि उसकी ऐसी कोई गलत मंशा नहीं थी और आवेश में आकर उसने ऐसी बातें लिख दी लेकिन यह राजनीतिक मुद्दा बन गया। 

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)