चुनाव का पर्व, देश का गर्व:इस नारों के साथ पीडब्लूडी वोटरों द्वारा लोकतंत्र के महापर्व में लिया जा रहा बढ़़ चढ़़ कर हिस्सा


हमने किया मतदान, क्या आपने किया.....?


घरों से निकल कर मतदान करें...!


झारखंड डेस्क

धनबाद : झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन के निमित धनबाद जिला के सभी छः विधानसभा क्षेत्र में आज 20 नवंबर 2024 को मतदान जारी है। विधानसभा चुनाव हेतु पीडब्लूडी वोटर बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उनके हौसले को और बढ़ाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई है। 

Image 2Image 3

ऐसे मतदाताओं हेतु निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था के साथ-साथ व्हीलचेयर एवं रैंप की व्यवस्था मतदान केंद्रों में किया गया है। 

जिला प्रशासन आप सभी से अनुरोध करता है कि आप सभी घरों से निकले और अपने अधिकार का प्रयोग करें। अपने-अपने बूथों पर जाकर वोट अवश्य करें। एक सशक्त समाज, राज्य, देश एवं लोकतंत्र का निर्माण हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

झारखंड दूसरे चरण का अनुमानित मतदान सुबह 11 बजे तक 31.37%


Image 2Image 3

बाघमारा - 28.86%

बगोदर - 32.53%

बरहेट - 31.50%

बेरमो - 30.41%

बोकारो - 22.12%

बोरियो - 33.12%

चांदनकियारी - 32.69%

देवघर - 29.40%

धनबाद - 21.65%

धनवार - 32.35%

दुमका - 31.14%

डुमरी - 31.68%

गांडेय - 33.39%

गिरिडीह - 30.76%

गोड्डा - 33.84%

गोमिया - 30.88%

जामा - 34.13%

जामताड़ा - 31.97%

जमुआ - 28.63%

जरमुंडी - 32.61%

झरिया - 23.83%

खिजरी - 33.04%

लिट्टीपाड़ा - 34.71%

मधुपुर - 33.47%

महगामा - 33.28%

महेशपुर - 38.35%

मांडू - 31.04%

नाला - 36.18%

निरसा - 32.25%

पाकुड़ - 33.42%

पोड़ैयाहाट - 33.05%

राजमहल - 28.75%

रामगढ़ - 33.45%

सारठ - 36.86%

शिकारीपाड़ा - 35.03%

सिल्ली - 37.60%

सिंदरी - 32.05%

टुंडी - 31.57%

मतदान के बीच देवघर पीठासीन पदाधिकारी पर एक्शन

Image 2Image 3

झा. डेस्क 

देवघर झारखंड में मतदान के बीच देवघर पीठासीन पर एक्शन हुआ है। उनकी जगह दूसरे को ड्यूटी पर लगा दिया गया है। 

आरोप है कि वह वोट कास्टिंग कंपार्टमेंट के निकट पाए गए।

झामुमो ने BJP पर गंभीर आरोप,कहा -संताल परगना में आदिवासी वोटर केंद्रीय बल धमका रही है

Image 2Image 3

 झामुमो ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं, झारखंड में चल रहे दूसरे चरण के मतदान के बीच झामुमो ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

झामुमो ने पूछा है कि क्या केंद्रीय सुरक्षा बलों को बोरियो विधान सभा समेत संताल परगना में आदिवासियों को आतंकित करने के लिए लगाया गया है? सुबह से उनके आम आदिवासी वोटरों को डराने-धमकाने की खबर सामने आ रही है।

सिल्ली में सबसे अधिक 17.02 प्रतिशत मतदान

Image 2Image 3

चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक सिल्ली में सबसे अधिक 17.02 फीसदी मतदान हुआ है। यहां से आजसु प्रमुख सुदेश महतो चुनाव लड़ रहे हैं। 5वीं बार जीतने के लिए मैदान में हैं। वहीं इनके खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के अमित महतो हैं।

झारखंड में सुबह 9 बजे तक हुआ 12.71 फीसदी मतदान जानिए किस सीट पर कितने प्रतिशत पड़े वोट

Image 2Image 3

 चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक झारखंड में सुबह 9 बजे तक 12.71 फीसदी मतदान हुआ है।

गिरिडीह में 12.69 फीसदी,

जामताड़ा में 14.90 फीसदी,

दुमका में 14.48 फीसदी,

देवघर में 14.24 फीसदी मतदान हुआ है।

धनबाद में 12.76 फीसदी मतदान हुआ है तो पाकुड़ में 16.12 फीसदी मतदान हुआ है। बोकारो में 12.48 फीसदी मतदान हुआ है। रांची में 16.00 फीसदी मतदान हुआ है। रामगढ़ में 15.87 फीसदी मतदान हुआ है। साहेबगंज में 14.17 फीसदी मतदान हुआ है।

वोटर कार्ड के बिना भी दिया जा सकताहैं वोट, 12 दस्तावेज आएंगे काम

Image 2Image 3

 यदि आप दूसरे चरण के 38 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता हैं तथा आपके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो भी आप वोट दे सकते हैं। बशर्ते आपका नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। आप निर्धारित 12 दस्तावेज में कोई एक दिखाकर वोट दे सकेंगे।

इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा नेशनल पाेपुलेशन रजिस्टर के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों को जारी किया गया सरकारी पहचान पत्र या भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआइडी) कार्ड सम्मिलित हैं।

दूसरे चरण के मतदान की सभी प्रक्रियाओं पर कंट्रोल रूम पर लगे सीसीटीवी के माध्यम से रखी जा रही है निगरानी।

Image 2Image 3

हज़ारीबाग़ : आज 20 नवंबर को 24 मांडू विधानसभा के विभिन्न मतदान केंद्रों में वोट प्रारंभ हो गए है। सभी मतदान केंद्रों में चल रही मतदान की प्रक्रियाओं की सूक्ष्म निगरानी जिलास्तर से की जा रही है। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय समेत उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद,24 मांडू विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह सहित आला अधिकारी सभी प्रक्रियाओं पर जिला समाहरणालय में संचालित कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी रख रहे है। 

उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया जिलास्तर के साथ साथ निर्वाचन आयोग द्वारा भी इसकी निगरानी कर रही है। हम स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के लिए प्रतिबद्ध है। 

आज सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जा सकते है, इसलिए 24 मांडू विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील है कि अपने घरों से निकल कर वोट जरूर करें।

साइलेंट पीरियड में भाजपा और झामुमो द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किये जाने को लेकर चुनाव आयोग ने मांगा स्पष्टी करण,

डीसी से आज वुधवार को 11 बजे तक मांगा है रिपोर्ट


झारखंड डेस्क

चुनाव आयोग ने राज्य में दूसरे चरण के मतदान के लिए घोषित साइलेंट पीरियड में प्रेस काॅन्फ्रेंस करने पर भाजपा व झामुमो से स्पष्टीकरण मांगा है. दोनों ही दलों ने मंगलवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस किया था.

Image 2Image 3

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने रांची के डीसी और एसएसपी को पत्र लिख कर भाजपा व झामुमो द्वारा किये गये प्रेस काॅन्फ्रेंस से संबंधित वीडियो क्लिप भेजा है. के रवि कुमार ने कहा कि 20 नवंबर को राज्य में द्वितीय चरण का मतदान हो रहा है. चुनाव के लिए लागू साइलेंट पीरियड में भाजपा और झामुमो द्वारा प्रेस काॅन्फ्रेंस किया जाना आदर्श आचार संहिता के प्रतिकूल है. दोनों प्रेस काॅन्फ्रेंस किस परिस्थिति में आयोजित की गयी और इसके लिए अनुमति किन पदाधिकारियों ने प्रदान की है. डीसी और एसपी को कहा गया है कि जांच के बाद इसके लिए जिम्मेवार पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण करते हुए नियमानुसार कार्रवाई कर आज बुधवार की सुबह 11 बजे तक आयोग को रिपोर्ट करें.

साइलेंट पीरियड पीरियड के लिए किया है चुनाव आयोग का निर्देश


साइलेंट पीरियड वह समय होता है जब मतदान खत्म होने से 48 घंटे पहले तक सभी तरह के चुनाव प्रचार पर रोक रहती है. पार्टियां किसी भी तरह राजनीतिक बयान बाजी नहीं कर सकते इसके प्रसारण पर रोक रहती है. साइलेंट पीरियड में मतदाताओं से अपील वाले मैसेज पर भी रोक रहती है.

इस बार झारखंड में चुनाव आयोग की रही शख्त एक्शन,सभी राजनीतिक दलों में रही हड़कंप, आयोग ने तोड़ डाले अब तक के सारे रिकॉर्ड

झारखंड डेस्क

इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग एक्शन मोड में दिखी आयोग ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध नकदी और मादक पदार्थों की रिकॉर्ड जब्ती की है। जिसकी कुल राशि 198.12 करोड़ रुपये है। यह राशि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में हुई जब्ती से लगभग 10 गुना अधिक है। चुनाव आयोग दूसरे चरण के मतदान के पहले भी पूरी तरह से निगरानी बनाए रखी ।

Image 2Image 3

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान 18.76 करोड़ रुपये की ही जब्ती हुई थी। माना जाए तो यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती हुई।

आयोग का फोकस इस बार अवैध खनन गतिविधियों पर

अंकुश लगाने पर भी था, जिसके परिणामस्वरूप अवैध खनन सामग्री और मशीनों की भी जब्ती चुनाव के दौरान हुई। साहिबगंज जिले के राजमहल विधानसभ क्षेत्र में एक ही घटना में 2.26 करोड़ रुपये की अवैध खनन सामग्री जब्त की गई और ऐसी कई कार्रवाइयों में अवैध खनन गतिविधियों से संबंधित जब्ती सम्मिलित थी।

मादक पदार्थों पर आयोग की नज़र


एक अन्य फोकस क्षेत्र पड़ोसी राज्यों से मादक पदार्थों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखना था। इसका नतीजा यह हुआ कि डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में 687 किलोग्राम पोस्ता जब्त किया गया, जबकि हजारीबाग में 48.18 किलोग्राम गांजा की बरामदगी हुई। इस बार 152.22 करोड़ की मुफ्त बांटी जानेवााली वस्तुओं की भी बरामदगी हुई है।

बताते चलें कि आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा से पूर्व ही विभिन्न एजेंसियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव के दौरान अवैध नकदी व सामग्री पर रोकथाम को लेकर सख्त निर्देश दिए गए थे। विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय पर भी जोर दिया गया था। इस बार अन्य एजेंसियों के साथ-साथ राज्य पुलिस ने भी बड़ी राशि की जब्ती की है। चेकपोस्ट आदि पर जांच में पारदर्शिता बरतने के लिए आयोग ने वीडियोग्राफी के भी सख्त निर्देश दिए थे।

झारखंड में जब्त राशि आंकड़ा


नकद में 14.84 करोड़ की जब्ती हुई तो शराब में 7.84 करोड़ रुपये की जब्ती हुई। वहीं, ड्रग 14.84 करोड़ की जब्ती हुई। कीमती धातु की बात करें तो 8.38 करोड़ रुपये की जब्ती हुई। मुफ्त बांटी जानेवाली वस्तुओं में 152.22 करोड़ की जब्ती हुई।

आज है मतदान


झारखंड में दूसरे चरण में आज 20 नवंबर को राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी विधानसभा सीटों पर वोटिंग आज हो रही है।