अखिल भारतीय परिषद सारठ इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सारठ इकाई के द्वारा सारठ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया इस अभियान में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री शुभम राय ने मतदाताओं से बातचीत कर राष्ट्र हित में वोट करने के लिए अपील किया ।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय राय, खेल गतिविधि संयोजक गौरव राज ने मत के महत्व के बारे में लोगों को बताया एवं सारठ के विकास एवं झारखंड के भविष्य के लिए लोगों से मतदान की अपील की। मौके पर सूरज चौधरी, अभिषेक सिंह ,रितेश राय, निवास कुमार, आशुतोष कुमार, रंजीत कुमार, सोनू चंद्रवंशी, राहुल कुमार, विश्वनाथ राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देवघर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मतदाता जागरण अभियान को लेकर दीपोत्सव एवं रंगोली कार्यक्रम।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मतदाता जागरण अभियान को लेकर दीपोत्सव एवं रंगोली कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम प्रदेश खेल गतिविधि संयोजक गौरव राज के नेतृत्व में किया गया। मौके पर उपस्थित प्रांत सह मंत्री शुभम राय ने कहा कि यह दीपोत्सव कार्यक्रम झारखंड में छाई अंधियारा को दूर करेगा सत प्रतिशत मतदान को लेकर के विद्यार्थी परिषद हर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभाती है। जिला संयोजक प्रशांत शंकर ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसका प्रयास हम सबको करना चाहिए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण शर्मा ने कहा कि दीपावली के पूर्व संध्या पर इस प्रकार के कार्यक्रम से लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने वाले मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास है कार्यकर्ता नीरज कुमार, रंजीत कुमार, सोनू चंद्रवंशी ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेहा राजपूत ,मनीषा, खुशबू ,प्रियंका,रंजीत कुमार,सोनु कुमार,निरज राय, सूरज चौधरी, सौरभ सिंह,गौरव झा, ओम झा, तुषार सिंह,अभिषेक कुमार, रंजन कुमार, संदीप चौधरी, आलोक कुमार, प्रिंस कुमार, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, अभिमन्यु कुमार, सूरज कुमार, संजीव कुमार, सौरभ कुमार, रोहित कुमार, राकेश कुमार, उज्जवल कुमार, नीरज कुमार, रोशन कुमार, गौरव कुमार, रितिक कुमार, संजय कुमार, नेहा राजपूत, मनीषा, प्रीतम, अंकुर अभिनव मिश्रा, मोहित ,गौरव झा, आनंद कुमार, शुभम यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देवघर- विधानसभा चुनाव को लेकर देवघर उत्पाद विभाग की छापेमारी 700 किलो जावा महुआ एवं 130 लीटर शराब बरामद।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: 29 अक्टूबर विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अधीक्षक उत्पाद, देवघर के निर्देशानुसार अवैध शराब के उत्पादन एवं बिक्री के रोकथाम हेतु छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में *करों* थाना अंतर्गत *भोरंडीहा* व *पथरोल थाना* अंतर्गत *हड़हंजा* में स्थित अवैध महुआ चुलाई शराब निर्माण एवं बिक्री स्थलों को ध्वस्त किया गया। अवैध महुआ चुलाई शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त फरार व्यक्तियों को चिन्हित कर संबंधित के विरुध्द विधिसम्मत कार्यवाई की जाएगी। जप्त प्रदर्श का विवरण निम्न है:- 1.जावा महुआ - 700.00 Kg 2.अवैध महुआ चुलाई शराब - 130.00 लीटर है। छापेमारी दल में मणिकांत कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद किशोर कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद एवं मिथिलेश कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद शामिल थे।
देवघर- के संत फ्रांसिस स्कूल की वागीसा स्वास्तिक ने राष्ट्रीय स्तर के वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के संत फ्रांसिस स्कूल की वगीसा स्वास्तिक ने राष्ट्रीय स्तर की वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर फ्रांसिस स्कूल एवं देवघर वासियो का मान बढ़ाया यह राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता मुंबई स्थित रॉयन इंटरनेशनल स्कूल गोरेगांव में संपन्न हुआ जिसमें वगीसा बिहार झारखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही थी। इस प्रतियोगिता में भारत में सभी राज्यों के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए जिसमें अपनी वाकपटुता एवं कुशल सम्प्रेषण का प्रदर्शन करते हुए संत फ्रांसिस स्कूल की वागीसा में प्रथम स्थान प्राप्त कर सन फ्रांसिस स्कूल एवं देवघर वासियो को गौरवांवित किया जिसका विषय एनिमल फूड हैव राइट्स लाइक ह्यूमेनस था। वागीसा पक्ष में अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की उसमें अपनी तर्क शक्ति का जो परिचय दिया था। वह निश्चित रूप से सराहनीय है निर्णायक मंडली द्वारा इस बात की प्रशंसा की गई। इस प्रकार की उपलब्धियां पहली बार संत फ्रांसिस स्कूल की वागीसा के द्वारा प्राप्त किया गया। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य फादर अब्राहम कोलाडियिल एवं उप प्राचार्य फादर प्रसेनजीत टोप्पो ने हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की छात्रों को ऐसी प्रतिभा प्रदान करने की सलाह दी द्वादश कला की छात्रा श्रेया केसरी को नेशनल क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सर जोश जोसफ एवं दीपक थॉमस सर सीबी के ई एवं सौम्या झा की भूमिका सराहनीय रही इन सबों के मार्गदर्शन में इसकी प्रतिभा र्पस्फुटित पल्लवित होकर फलित अवस्था में प्राप्त की। उर्मिला मारंडी ने इन छात्राओ को अपना बहुमूल्य समय देकर इन्हें प्रोत्साहित किया।
देवघर- नारायण दास के नामांकन सभा से झारखंड की राजनीति साध गए- शिवराज चौहान ने कहा
Image 2Image 3Image 4Image 5
कांग्रेस के मोहब्बत की दुकान में नफरत बैठा है इरफान सीता प्रकरण पर जमकर बरसे शिवराज भाजपा की सरकार बनते ही हर माह के 11 तारीख को बहनों खाते में दिए जाएंगे 21 सौ रूपए, हर पर्व में दो गैस सिलेंडर दिया जाएगा मुफ्त।

देवघर: सोमवार को केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री सह झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान बाबा नगरी देवघर में थे। वह स्थानीय केकेएन स्टेडियम में आयोजित देवघर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नारायण दास की नामांकन रैली सभा को संबोधित कर झारखंड की राजनीतिक साथ गए। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस, आरजेडी व झामुमो की सरकार पर जमकर बरसे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मोहब्बत की दुकान में नफरत बैठा है। हेमंत सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके एक मंत्री इरफान अंसारी ने मां समान बहन सीता का अपमान किया है। सीता सोरेन शिबू सोरेन की पुत्रवधू व हेमंत सोरेन की मां समान भाभी है। केंद्रीय मंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि रावण ने माता सीता का अपमान किया था तो वंश का विनाश हो गया था और लंका जल गई थी। हेमंत ने भी बहन सीता का अपमान किया है। हम कांग्रेस, राजद व झामुमो की पाप की लंका को जलाकर राख कर देंगे। उन्होंने सवाल भरे लहजे में कहा कि आज झारखंड के संथाल परगना इलाके में अंकित, रूबिया पहाड़िया जैसे बहन बेटियों क्या हाल हुआ। आज संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठिए माया के भ्रम जाल में फंसकर पहले शादी करते हैं। और जमीन हड़पकर उन्हें टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देते हैं। आज झारखंड में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है। राज्य में 7400 से ज्यादा दुष्कर्म की घटना घटी है। आप कब तक चुप बैठोगे। आज झारखंड में अपराधी खुलकर खेल रहे हैं और कानून व्यवस्था चौपट है। बाबा का तीसरा नेत्र खुल जाएगा तो यह सरकार जल कर भस्म हो जाएगा। उन्होंने मैया सम्मान योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज चुनाव आया है। तो महिलाओं को एक हजार का प्रलोभन दिया जा रहा है। पांच साल हेमंत सोरेन की सरकार क्यों चुप बैठे रही। चुनाव देख वोट के लोभ में यह काम किया है। मैं अतिथि नहीं बलिक मामा के हैसियत से वादा करता हूं कि सरकार बनी तो हर माह की 11 तारीख को बहन बेटियों को 21 सौ देने का काम किया जाएगा। सभा में भाजपा प्रत्याशी नारायण दास को विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो महिला सम्मान के तहत हर पर्व में दो गैस सिलेंडर मुफ्त में देने का काम किया जाएगा। हम गैस सिलेंडर भी सस्ता देगें। हर मां पांच सौ गैस सिलेंडर में देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया है कि 2 करोड़ गरीबों के लिए पक्का मकान व 21 लाख बहनों को फ्री में मकान बनाकर देने का काम किया जाएगा। साथ ही बालू भी फ्री में दिया जाएगा। झामुमो, कांग्रेस व आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि राजद के कुंभकरण 5 साल सौ कर रहे और कटी मनी में हिस्सा लिया। यह पत्थर, गिट्टी, बालू, कोयला व गरीबों का राशन भी खाने का काम किया है। हेमंत सरकार ने गरीब कल्याण योजना के तहत दिए गए अनाज को गरीबों तक नहीं पहुंचने दिया है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने हर घर नल जल योजना के तहत जो राशि दी थी वह भी खा गए। यह सरकार मनरेगा की मजदूरी खा गई। आज उनके नेताओं के घर से 350 करोड रुपए बरामद हुए हैं। यह पैसा झारखंड के गरीबों के हैं। हेमंत सरकार झूठ की बुनियादों पर बनी है। यह सरकार हर साल 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा कर आई थी, लेकिन वह पूरा नहीं कर सकी। वोट बैंक की राजनीति में उत्पाद सिपाही की दौड़ कर दी और राज्य के 19 बच्चों को वर्दी तो नहीं कफन देने का काम हेमंत सोरेन सरकार ने किया है। इतना ही नहीं बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया गया है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम राज्य की जनता करेगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनते ही राज्य में रिक्त पड़े 2.87 लाख पदों को भरने की प्रक्रिया पहले कैबिनेट से ही शुरू कर दी जाएगी। साथ ही बेरोजगारों को दो हजार रुपए प्रत्येक माह देने का काम किया जाएगा। भाजपा के पांच प्राण हैं, जिसे सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा। आज हेमंत सोरेन की सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण देने का काम करती है। जिसे हमारी सरकार बनी तो बाहर निकलने का काम करेंगे। झारखंड की तस्वीर और तकदीर भी बदलने का काम भाजपा की सरकार करेगी। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने देवघर विधानसभा की जनता से कहा जिस प्रकार आप दो बार अपने भाई अपने बेटा नारायण दास को विजय हासिल दिलवाई इस बार भी भारी मतों से एनडीए प्रत्याशी को विजय दिलाई अब समय आ गया है झारखंड से इस सरकार को उखाड़ फेंकने का जिस प्रकार झारखंड सरकार मैया योजना के नाम पर मां बहन को थमने का काम कर रही है यह मैया योजना नहीं सास पुतोह को लड़ने वाली योजना है जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी तब से झारखंड में कुछ विकास नहीं हुआ खाली घोटाला ही घोटाला हुआ युवाओं को थमने का काम हुआ महिलाओं को थमने का काम हुआ बहनों को थमने का काम हुआ जिस उद्देश्य से यह सरकार सत्ता में आई थी एक भी झारखंड सरकार अपना वादा को पूरा नहीं किया पूर्व सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को नाम बदलकर काम करने का कार्य किया मैं आप सभी देवघर विधानसभा की जनता से यही कहने आया हूं आप अपने प्रत्याशी अपने भाई नारायण दास को कमल फूल छाप में वोट देकर भारी मतों से उन्हें विजय बना वे विधायक प्रत्याशी नारायण दास ने कहा आप सभी जिस प्रकार मुझ पर विश्वास करके दो बार विधायक बनाया आशीर्वाद दिया आप लोग के आशीर्वाद से मुझे इस बार फिर आपके विधानसभा देवघर विधानसभा का प्रत्याशी बनाया गया है मैं आप सभी से यही कहना चाहूंगा इस बार फिर मुझे आप लोग आशीर्वाद दे और जीतने का काम करें मैं आप लोग का भाई हूं बेटा हूं सेवक हूं आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है आप सभी एक-एक कार्यकर्ता एक-एक जनता जनार्दन की बदौलत आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है विधायक नारायण दास बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद प्रत्याशी के रूप में देवगढ़ अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया और वहां से निकालकर वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए जन सैलाब के साथ देवघर स्टेडियम पहुंचे पहुंचने के बाद सभी कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन से जीत का आशीर्वाद लिया इस नामांकन एवं जनसभा में प्रवासी प्रभारी बिहार के विधायक सचेतक आलोक रंजन झा बिहार भाजपा नेता विकास कुमार आजसु के ध्रुव सा महेश राय राजा साहनी जनता दल यूनाइटेड के सतीश कुमार लोजपा ऋतुराज आदर्श लक्ष्य कुमार गौरव लाल मुनी झा संतोष उपाध्याय अधीर चंद्र भैया रीता चौरसिया नवल राय कन्हैया झा चंद्रशेखर खवाड़े सचिन सुल्तानिया धनंजय तिवारी प्रज्ञा झा विजया सिंह सुलोचना देवी राजीव सिंह, अमृत मिश्रा भूषण सोनी विनय चंद्रवंशी उमाशंकर प्रजापति अंश देव राजपूत धनंजय खवाड़े मिथिलेश सिन्हा ईश्वर राय संजय राय जयप्रकाश सिंह अशोक यादव राजेश मंडल रूपा केसरी सौरभ सुमन संतोष मुरमुर आशीष दुबे दशरथ दास जगन्नाथ यादव चंद्र मोरेश्वर यादव प्रेम राय अशोक राय बुधन यादव अजीत अग्रहरी सौरभ कश्यप बबलू पासवान तुफान महथा निशा सिंह दिलीप सिंह ममता गुप्ता अलका सोनी एवं भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन के तमाम कार्यकर्ता एवं देवघर विधानसभा की जनता मुख्य उपस्थिति थी
देवघर- विधानसभा चुनाव को लेकर देवघर उत्पाद विभाग ने मारी छापेमारी देसी शराब जावा महुआ बरामद।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर विभागीय आदेशानुसार अधीक्षक उत्पाद, देवघर से प्राप्त निर्देश के आलोक में उत्पाद विभाग, जमुई (बिहार) के साथ देवघर जिला अंतर्गत जमुई जिला से सटे सीमावर्ती स्थलों में अवैध शराब के उत्पादन एवं बिक्री के रोकथाम हेतु संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में जसीडीह थाना अंतर्गत खोरीपानन, बांका, कोवादह, गम्हरिया व जोरमो में स्थित अवैध महुआ चुलाई शराब निर्माण एवं बिक्री स्थलों को ध्वस्त किया गया। छापामारी स्थलों से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एवं अन्य संलिप्त फरार व्यक्तियों को चिन्हित कर संबंधित के विरुध्द विधिसम्मत कार्यवाई की जाएगी। दो गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रूपन मरांडी और पिंटू दास है। वही छापेमारी दल में देवरा उत्पाद विभाग के कुंदन कुमार कौशल निरीक्षक उत्पाद मणिकांत कुमार अवर निरीक्षक उत्पाद अवर निरीक्षक उत्पाद किशोर कुमार जमुई उत्पाद से धर्मवीर कुमार अवर निरीक्षक उत्पाद मुकेश कुमार यादव सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद शामिल थे। जप्त प्रदर्श का विवरण निम्न है:- 1.जावा महुआ - 1260.00 Kg 2.अवैध महुआ चुलाई शराब - 125.00 लीटर बरामद किए गए
देवघर-झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आगामी त्यौहारों के लिए आतिशबाजी पर कड़े नियम लागू किए हैं।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है कि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आगामी त्यौहारों के लिए आतिशबाजी पर कड़े नियम लागू किए हैं, जिसका उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाना है। दीवाली, छठ पर्व, गुरु पर्व के दौरान अब केवल दो घंटे ही आतिशबाजी की अनुमति होगी। क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए समय सीमा और भी कम कर दी गई है, जिसमें केवल 35 मिनट तक ही आतिशबाजी की अनुमति होगी। इसके अलावा दीवाली पर आतिशबाजी रात 08 बजे से रात 10 बजे तक की जा सकेगी , जबकि छठ पर सुबह 6 बजे से सुबह 8 बजे तक की अनुमति है। गुरु पर्व के लिए आतिशबाजी रात 08 बजे से रात 10 बजे तक लिया जा सकता है , और नए साल की पूर्व संध्या पर, उन्हें रात 11:55 बजे से रात 12:30 बजे तक की अनुमति है। इसके अलावा झारखंड हाईकोर्ट ने भी बढ़ते ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आदेश दिया है कि शोर से जुड़ी शिकायतों को गोपनीय रखा जाए। केवल 125 डेसिबल से कम ध्वनि क्षमता वाले पटाखों की बिक्री की अनुमति होगी। इसके अलावा, निर्धारित साइलेंट जोन के 100 मीटर के दायरे में आतिशबाजी पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही वायु प्रदूषण रोकथाम नियंत्रण अधिनियम के तहत उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
देवघर जिला में तीन विधानसभा देवघर, मधुपुर, सारठ, भाजपा के तीनों प्रत्याशी का नामांकन 28 अक्टूबर को होना है।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: 28 तारीख को देवघर विधानसभा में विधायक नारायण दास के नॉमिनेशन में शिवराज सिंह चौहान एवं सांसद निशिकांत दुबे लक्ष्मीकांत वाजपेई मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला के तीनों विधानसभा में प्रत्याशी नारायण दास रणधीर सिंह गंगा नारायण सिंह करेंगे नॉमिनेशन देवघर विधानसभा मैं विधायक नारायण दास प्रत्याशी के रूप में समय दिन के 12:30 बजे करेंगे नॉमिनेशन इनका नॉमिनेशन देवघर के केके स्टेडियम से विशाल जनसभा के साथ नॉमिनेशन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी कार्यलय पहुंचेंगे मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय मंत्री झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई सांसद निशिकांत दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे सारठ विधानसभा में विधायक रणधीर सिंह रागा सिरसा शानी सिमरा मैदान सारठ से विशाल जनसभा के साथ समय दिन के 11:00 बजे करेंगे नॉमिनेशन इनके नॉमिनेशन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। मधुपुर विधानसभा के प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह मधुपुर के रेलवे फुटबॉल ग्राउंड 11:00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सांसद निशिकांत दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। देवघर जिला में तीनों प्रत्याशी का नॉमिनेशन 28 अक्टूबर को होगा यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया ने दिया
देवघर- स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों के तहत बिग बाजार मॉल में मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से फ्लैस मॉब जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न कॉलेजों के युवा मतदाताओं एवं विभिन्न डांस ग्रुप ने फ्लैस मॉब कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। साथ की फ्लैस मॉब डांस के माध्यम से 20 नवम्बर को अपने घरों से निकलकर मतदाताओं को मतदान करने का आग्रह किया। इसके अलावे फ्लैस मॉब कार्यक्रम के दौरान निर्वाची पदाधिकारी 15-वि०स०नि०क्षे० सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार द्वारा मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक करने में आप सभी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। आगामी 20 नवम्बर को मतदान के दिन वोट देने के लिए अपने आसपास अपने मित्रों को प्रेरित करें, ताकि शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही सभी को वोटर हेल्पलाइन एप, सी विजिल एप के अलावा वोटर हेल्पलाईन नंबर 1950 से जुड़ी जानकारी से सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, मीडिया व स्वीप कोषांग के कर्मी आदि उपस्थित थे।
देवघर-कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय देवघर में फर्स्ट टाईम के साथ युवा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव, 2024 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-26.10.2024 को स्वीप कार्यक्रम के तहत कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय देवघर के सभागार में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवा मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ की कार्यक्रम के दौरान सभी ने अपने-अपने युवा साथियों के साथ-साथ अपने परिजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने का शपथ लिया। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान सभी ने भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपने परिजनों और अपने युवा साथियों को जागरूक करने का संकल्प लिया। आगे सभी को बताया गया कि कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने 20 नवम्बर को मतदान के प्रति जागरुक करना और निष्पक्ष होकर मतदान करने को लेकर प्रेरित करना है।