झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मल्लिकार्जुन, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज शामिल
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। जहां इस लिस्ट में प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर समेत राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल है तो वही झारखंड प्रदेश से केशव महतो कमलेश, रामेश्वर उरांव, सुबोद कांत सहाय, प्रदीप बलमूचू, राजेश ठाकुर, कालीचरण मुंडा, दयामनी बरला जैसे नेताओं को भी जगह दी चाहिए।
बता दे कि 13 नवंबर को प्रथम चरण काऔर 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ता और उम्मीदवारों के डिमांड के अनुसार स्टार प्रचारक को को उसे क्षेत्र में भेजने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे नेता जो पार्टी से अलग हटकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं उनको भी सम्मिलित करने का प्रयास किया जा रहा है।












Oct 30 2024, 19:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.5k