*ऑनलाइन हाजिरी लगाए जाने के आदेश का कर्मचारियों ने जताया विरोध*

अयोध्या- जिले के विभिन्न ब्लॉकों की एएनएम ने ऑनलाइन हाजिरी लगाए जाने के शासन के निर्देश के विरोध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी की। सीएमओ डा. संजय जैन से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा।

शुक्रवार को कई ब्लॉकों की एएनएम सीएमओ कार्यालय के सामने एकत्र होकर ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया। एएनएम द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि महानिदेशक परिवार कल्याण द्वारा सबसेन्टर की एएनएम के साथ दो फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। पोर्टल पर स्वास्थ्य उपकेन्द्र की फोटो पहले से अपलोड है। जिन्हे अब स्वास्थ्यकर्ता महिला की फोटो के साथ प्रतिदिन अपलोड किया जाना है। जिसका विरोध सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की सभी एनएनएम कर रही है।

ज्ञापन में कहा गया है कि एएनएम सभी सेंटर से दूर गांवों में टीकाकरण व अन्य सभी स्वास्थ्य प्रोग्राम करते है। जिस कारण से समय पर पहुंच पाना व अटेन्डेंस सुबह शाम लगा पाना सम्भव नहीं है। टीकाकरण के बाद फीडिंग कार्य भी किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के साधन का भी अभाव रहता है। जिसकारण यह अव्यवहारिक है। प्रर्दशन में एनएनएम ज्योति, शालिनी रैना, उमा तिवारी, निशा दूबे, प्रतिमा श्रीवास्तव, नीलम निगम, रेनू यादव, अनीता, दीपा सिंह मौजूद रही।

*बीजेपी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए पचास प्राथमिक सदस्य बनाना आवश्यक*

अयोध्या- भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान के तहत महानगर में शनिवार को सक्रिय सदस्यता महाअभियान चलाया गया। सक्रिय सदस्यता अभियान के क्रियान्वयन के लिए सहादतगंज कार्यालय पर तैयारियों को लेकर मंडल अध्यक्ष, सदस्यता टोली के प्रमुख के साथ महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा सत्यापन अधिकारी महेश मिश्र ओम ने की बैठक की गई। बैठक में सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सदस्यता महाअभियान के तहत सक्रिय सदस्यता महाअभियान के तहत शनिवार को प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया गया। महानगर में कई स्थानों पर कैम्प लगाकर सदस्यता कराई गई। जलकल के समाने लगाए कैम्प में 126 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सक्रिय सदस्य बनने के लिए पचास प्राथमिक सदस्य बनाना आवश्यक है। जिसके लिए कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से बुकलेट प्राप्त कर लें। जिस विवरण के साथ बनाए सदस्यों की डिटेल भर कर कार्यालय में जमा करा दें। उन्होंने बताया कि सत्यापन के उपरान्त सक्रिय सदस्यों की सूची कार्यालय पर चस्पा की जाएगी।

सत्यापन अधिकारी महेश मिश्र ओम ने बताया कि सक्रिय सदस्य 25 अक्टूबर तक अपनी बुकलेट जिला कार्यालय में जमा करा दें।

बैठक में शैलेन्द्र कोरी, अनुराग त्रिपाठी, दिव्य प्रकाश तिवारी, शशि प्रताप सिंह, अनीता सिंह, तिलक राम मौर्य, आसिफ अंसारी हुसैन जिया, राकेश पांडे, रीना द्विवेदी, शकुंतला गौतम, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

*भाजपा के सदस्यता महाअभियान का पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया शुभारंभ*

अयोध्या- भाजपा के सदस्यता महाअभियान में शुक्रवार को पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने विधानसभा रूदौली के मवई मंडल क्षेत्र के पटरंगा गांव में में घर-घर जनसम्पर्क कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पूर्व सांसद के द्वारा सदस्यता कैम्प भी लगाया गया। जनसम्पर्क के दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। सैकड़ो लोगों को पार्टी की डिजिटल सदस्यता दिलाई गई।

पूर्व सांसद ने कहा कि हम जन समान्य व गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्रों को दिलाना हमारा संकल्प है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अवधारणा के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे है।

उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति की उत्थान की परिकल्पना को सार्थक करने के उपरान्त समाज के हर वर्ग का साथ भाजपा को मिल रहा है। सबका साथ सबका विकास के साथ हमारा उद्देश्य सबका विश्वास हासिल करना है। घर-घर सम्पर्क कर बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी जायेगी।

मौके पर धर्मेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह, अमर सिंह, राहुल वर्मा, तेजचन्द्र सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*सत्कर्म से ही मिलती है जीव को मुक्तिःश्याम सारथी जी महाराज*

अयोध्या - प्रसिद्ध कथा वाचक श्याम सारथी जी महाराज के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, जजमान जगदंबा प्रसाद तिवारी के यहां पूरे इच्छा तिवारी सरियावा चौराहा के निकट चल रही है। कथा व्यास श्याम सारथी जी महाराज ने कथा के तीसरे दिन बताया प्राणियों को अपने जीवन कल में सत्कर्म ही करना चाहिए। और सत्य के मार्ग पर ही चलना चाहिए। कठिनाई समस्या चाहे जो आवे लेकिन सद मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए।इसी से जीव को मुक्ति मिलती है।

अंत में कथा व्यास श्याम सारथी जी महाराज ने राजा परीक्षित की कथा सुनाई। इस अवसर पर गुरुकुल महाविद्यालय के अध्यापक पंडित राजेंद्र तिवारी को कथा व्यास ने व्यास पीठ पर सम्मानित किया। इस दौरान काफी संख्या में गांव व क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।

*पूजा तिवारी ने बढ़ाया अयोध्या का मान, ग्रेजुएशन की परीक्षा में किया टॉप*

अयोध्या- अयोध्या की पूजा तिवारी ने वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय महाराष्ट्र में ग्रेजुएशन की परीक्षा में टॉप किया सर्वाधिक अंक पाकर अयोध्या का बढ़ाया मान। पूजा तिवारी ने अनुवाद अध्ययन में प्रथम स्थान पाया।

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा की होनहार छात्रा पूजा तिवारी ने अनुवाद अध्ययन में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार का मान बढ़ाया है। पूजा ने इस क्षेत्र में अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त की। उनकी यह सफलता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह अनुवाद अध्ययन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान भी है। उन्होंने अपने चतुर्थ सेमेस्टर में 78% अंक प्राप्त किए, जबकि उनका कुल औसत प्रदर्शन 74.5% रहा है, जो उनके शैक्षणिक कौशल का प्रमाण है। पूजा को अंग्रेजी और हिंदी विषयों में स्नातक की उपाधि भी 73 प्रतिशत के साथ इसी विश्वविद्यालय से मिली थी।

भाषाई विविधता से परिपूर्ण भारत में, अनुवाद केवल भाषाओं का आदान-प्रदान नहीं है, बल्कि यह विभिन्न संस्कृतियों और विचारधाराओं को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। पूजा का कथन है कि अनुवाद न केवल संवाद को सुलभ बनाता है, बल्कि समाज के विभिन्न हिस्सों के बीच आपसी समझ और सामंजस्य को भी बढ़ाता है। भारत जैसे भाषाई विविधता वाले देश में अनुवाद की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है, पूजा ने इसे बखूबी समझा है। अनुवाद केवल शब्दों का आदान-प्रदान नहीं है, बल्कि यह दो भाषाओं और संस्कृतियों के बीच एक सेतु का काम करता है, जिससे परस्पर सांस्कृतिक समझ विकसित होती है। पूजा अनुवाद के क्षेत्र में भविष्य में और भी महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वह धर्मनगरी अयोध्या की निवासी हैं, उन्होंने अपने प्रोजेक्ट का विषय भी अंग्रेजी समाचार पत्रों में श्री राम मंदिर से संबंधित लेखों का अनुवाद चुना था। उनकी सफलता उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण और शिक्षा के प्रति उनके गहरे रुझान का परिणाम है। उनके पिता श्री विपनेश तिवारी ने कहा, "पूजा ने हमेशा से शिक्षा में उत्कृष्टता पाने के लिए प्रयास किए हैं, और आज उनकी यह सफलता हमारे लिए गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि अयोध्या के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी। उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता ने यह सिद्ध कर दिया है कि लगन और समर्पण के साथ हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।" पूजा की इस उपलब्धि पर उनके परिवार के सदस्यों और मित्रों और सहपाठियों ने भी उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

*दीपोत्सव में प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित 18 प्रसंगों की झांकियां बनेंगी आकर्षण का केंद्र*

अयोध्या- मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि अयोध्या में लगातार सात वर्ष से भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराया जाता रहा है। पिछले वर्षों में आयोजित हुए दीपोत्सव के सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आठवें दीपोत्सव को हर बार के दीपोत्सव से और अधिक भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दीपोत्सव ने केवल देश बल्कि पूरी दुनिया में यूनीक इवेंट की तौर पर अपनी पहचान सशक्त कर चुका है जिसे देखने के लिए देश विदेश से दर्शक अयोध्या आते हैं। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव के लिए हर कार्यक्रम को अनूठा बनाने की व्यापक तैयारी की जा रही है। दीपोत्सव में विभिन्न प्रकार की लाइटिंग से अयोध्या को सजाया जा रहा है। इनमें प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र से जुड़े 18 प्रसंगों पर आधारित झांकियां रहेंगी। इनमें 11 झांकियां सूचना विभाग की ओर से और सात झांकियां पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की जा रही हैं।

इन प्रसंगों पर आधारित होंगी झांकियां

आठवें दीपोत्सव पर आयोजित होने वाली झांकियों में श्रीराम की शिक्षा, सीता- राम विवाह , राम- वन गमन , भरत मिलाप, शबरी प्रसंग , अशोक वाटिका, हनुमान का लंका गमन, शक्तिबाण लगने से लक्ष्मण का मूर्छित होना, रावण वध, राम का पुनः अयोध्या आगमन और दीपोत्सव पर आधारित झांकियां निकाली जाएगी। ट्रकों पर यह झांकियां सजाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

राम चरित मानस के कांडों पर आधारित होंगी झांकियां

साकेत महाविद्यालय में रामायण कालीन प्रसंग मंचन करने के लिए 18 झांकियां सजाई जा रही हैं, जिसमें 11 झांकियां सूचना विभाग और सात झांकियां पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की जाएंगी। पर्यटन विभाग की ओर से दीपोत्सव पर सात झांकियां निकाली जाएगी। जिसमें तुलसीकृत राम चरित मानस के सात अध्याय बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, सुन्दर काण्ड,किष्किंधा काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर काण्ड पर आधारित सात झांकियां निकाली जाएगी।

*अयोध्या के रतनपुर गांव में रामलीला मंचन समारोह शुरू, पूर्व प्रधान ने किया शुभारंभ*

अयोध्या- सोहावल छेत्र की प्राचीन राम लीलाओं में शुमार ग्राम सभा हाजीपुर बरसेंडी मजरे रतनपुर गांव की राम लीला का शुक्रवार को फीता काट करके पूर्व प्रधान शिव बक्श सिंह पिंटू ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिक्षक कुलदीप कांत शुक्ला एवम् ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमन प्रताप गुड्डू समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर राम लीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि शिव बक्श सिंह पिंटू, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ शिक्षक कुलदीप कांत शुक्ला एवम् ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमन प्रताप गुड्डू समेत अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आए हुए मुख्य अतिथि समेत अन्य सभी अतिथियों ने रामलीला मंचन समारोह मे शिरकत करने वाले सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

आगामी त्यौहारों को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की बैठक

सोहावल अयोध्या । आगामी त्योहारो को ध्यान मे रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने रौनाही थाना परिसर मे बैक कर्मियो तथा व्यापार मंडल के व्यापारियों के साथ रुबरु हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी पंकज सिंह संचालन क्राईम इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान ने किया।व्यापार मंडल की ओर से एसएसपी को पुष्प,गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए सुचिता गंज बाजार सोहावल चौराहा पर लगने वाली जाम की समस्या तथा जन समाज विद्यापीठ इंटर कालेज मुबारकगंज के प्रधानाचार्य प्रदीप यादव ने स्कूल के आसपास असमाजिक तत्वो के होने से छात्र छात्राओ के साथ होने वाली समस्या से अवगत कराया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को क्षेत्र गश्त बढाने तथा त्योहार को ध्यान मे रखते हुए जन समस्याओ को हर संभव हल करने का निर्देश दिया।व्यापारियों से चर्चा करते हुए नैय्यर ने व्यापारियो से सुरक्षित एवं कानून व्यवस्था के बीच काम करने किसी असमाजिक तत्वो को आसपास पाए जाने पर तत्काल सूचना तथा व्यापारियों को दीपावली के अवसर पर अधिक धनराशि को बैक अथवा घर तक,पहुचने मे असुरक्षित महसूस होने पर जोखिम न उठाते हुए विभाग से पुलिस गार्ड की मदद लेने की सलाह दी। दुकानो एवं घरो मे अग्निशमन सेवा लगाए जाने तथा बचाव से संबधित उपाय करने तथा जन सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराने का वादा किया।दुकानो मे सीसीटीवी कैमरे का संचालन एवं रिकार्डिग चैक करते रहने की सलाह दी। जिससे घटनाओ को अंजाम देने वालो की पहचान कर आरोपित को जेल भेजने मे आसानी हो। इस मौके पर कारी जलालुद्दीन ,फरीद अहमद, विकास वर्मा , सभासद आशीष श्रीवास्तव, व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरभद्गुप्ता , प्रधान नदीम मलिक

राजकमल मिश्र, मेराज अहमद प्रेम जायसवाल, संतोष,जायसवाल, लाल मोहम्मद, सहित स्थानीय पुलिस कर्मी बैठक मे मौजूद रहे।

सेल्फ फाइनान्स शिक्षकों के वेतन निर्धारण के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित

अयोध्या।डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सेल्फ फाइनान्स शिक्षकों का वेतन निर्धारण शासनादेश के अनुरूप सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया जायेगा। विश्वविद्यालय के सेल्फ फाइनान्स पाठ्यक्रमों में लगभग 35 पाठ्यक्रम घाटे में चल रहे है जिनमें करीब 75 शिक्षक कायर्रत है।

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा के शासनादेश संख्या-2/2020/226/सत्तर-2-2020-18 (31) के 6 (1) के प्रावधानों के अनुसार किसी भी पाठ्यक्रम में छात्रों के शिक्षण शुल्क से प्राप्त होने वाली आय का कम से कम 75 प्रतिशत अंश उस पाठ्यक्रम विशेष के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन आदि पर खर्च किया जायेगा। शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को देय वेतन उस पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित शिक्षण शुुल्क तथा सीटों की संख्या पर निर्भर करेगा।

इस शासनादेश के परिणामस्वरूप इन शिक्षकों का वेतन/मानदेय अत्यधिक कम हो जाता है अथवा ऐसे पाठ्यक्रम बन्द भी करने पड़ सकते है। इस स्थिति में शासनादेश, शिक्षक, विद्यार्थी, समाज, शिक्षा को ध्यान रखते हुए सभी विन्दुओं का समग्र विचारार्थ विश्वविद्यालय की वित्त समिति, जिनमें उत्तर प्रदेश शासन के दो प्रतिनिधि भी शामिल है, द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति का गठन कर आख्या ली जाये। ताकि न्यायसंगत एवं विधि संगत दिशा-निर्देश मिल सके।

कुर्मी समाज की बैठक में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

अयोध्या ।कुर्मी समाज की बैठक सिविल लाइन स्थिति प्रेस क्लब में संपन्न हुई। बैठक में कुर्मी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। समाज की एकता, जागरूकता ,प्रतिनिधित्व व शक्ति प्रदर्शन के लिए एक गैर राजनीतिक महासम्मेलन आयोजित करने का निर्माण हुआ।

बैठक में कई सुझाव आने के बाद तय हुआ कि महासम्मेलन अयोध्या शहर में 29 दिसम्बर को कुर्मी महाकुंभ के नाम से किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन रामशंकर वर्मा ने किया। बैठक में जयकरन वर्मा, कृष्ण कुमार पटेल, चौधरी रामसिंह पटेल, अशोक वर्मा, प्रेमकुमार वर्मा, ओमदत्त पटेल, कमला प्रसाद बागी, योगेन्द्र वर्मा, कृष्ण देव वर्मा,के पी वर्मा, बसंत वर्मा, अवधेश वर्मा, प्रवेश वर्मा, रामसागर वर्मा, विकास पटेल घनश्याम वर्मा देवता पटेल,अनूप वर्मा, इन्द्रभूषण वर्मा, शिवपूजन वर्मा, शिवप्रसाद वर्मा, संग्राम सिंह पटेल , स्वामीनाथ वर्मा, विजय वर्मा,दिग्विजय पटेल, जगन्नाथ पटेल, रामशिला पटेल,रामनेवल वर्मा, राजेन्द्र वर्मा आदि ने अपने विचार रखे।

इस मौके पर विवेक वर्मा, सुरजीत वर्मा, अजीत वर्मा,राम भरोस वर्मा, राम जियावन वर्मा,विनय वर्मा, लवकुश वर्मा, लालजी वर्मा, श्यामलाल वर्मा, रामसूरत वर्मा, भोला वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, राजेन्द्र वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।