PVUNL ने अपने 10वें Raising Day को बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची डेस्क : पतरातु के PVUNL अपने 10वें रेसिंग कार्यक्रम की शुरुआत PVUNL के CEO आरके सिंह के संबोधन के साथ शुरू की गई। जिसमें उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। जिसने उत्सव की धारा को निर्धारित किया। CEO के संबोधन के बाद, कंपनी की सफलता के एक और वर्ष का जश्न मनाने के लिए केक काटा गया। 

PVUNL के CEO आरके सिंह ने सभी कर्मचारियों जो संगठन की वृद्धि और सफलता के लिए निरंतर मेहनत उनका आभार व्यक्त किया। इसके अलावा, इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए जरूरत मंद व्यक्तियों को ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया और वृक्षारोपण किया गया।

आरके सिंह, सभी विभागों के प्रमुखों, स्वर्णरेखा महिला समिति, और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों द्वारा गुब्बारों को आसमान में उड़ाना इस जश्न का प्रतीकात्मक इशारा था, जो PVUNL की ऊँची आकांक्षाओं और उज्ज्वल भविष्य को दर्शाता है। आरके सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए संयंत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं को साझा किया और कर्मचारियों को भविष्य में अधिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रमुख, जीएम, NEAP प्रतिनिधि, कर्मचारी, संविदा श्रमिक और अन्य स्टाफ शामिल हुए।

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को चुनाव कार्य से मुक्त किये जाने के लिए चुनाव आयोग पहुंची भाजपा


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : भाजपा का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंची और मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रवि कुमार को एक ज्ञापन सौंप कर मांग किया कि रांची उपायुक्त को तत्काल उनके पद से हटाया जाय और उनको झारखंड विधान सभा चुनाव 2024 में चुनाव कार्य से मुक्त किया जाय।

प्रतिनिधिमंडल में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक शामिल थे।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि 

मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ एक पुराने मामले में जब वो देवघर उपायुक्त थे उस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय ,नई दिल्ली ने मामले पर 30/9/24 को जांच जरूर करने का आदेश जारी किया था। आदेश मुख्य सचिव के नाम से था और स्पष्ट आदेश था कि मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ 15 दिन के अंदर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सूचित किया जाय। 15 अक्तूबर को 16 दिन बीत गए पर मुख्य सचिव ने अभी तक कोई भी कारवाई नहीं किया ।प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग में ज्ञापन देकर यह भी आशंका जताई है कि भजंत्री के रहते रांची जिला में पड़ने वाले विधान सभा (रांची,हटिया, मांडर ,खिजरी,कांके और सिल्ली ) में साफ स्वच्छ,निर्भीक चुनाव कराना असंभव है।

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा हुई ठप, कर्मचारियों ने घेरा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का आवास

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में एंबुलेंस सेवा तीसरे दिन भी ठप रहा। सरकार से अपने 6 सूत्री मांगों को लेकर राज्य के 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े करीब 16 सौ कर्मी आंदोलन करने पर मजबूर। झरखंड में एंबुलेंस सेवा ठप हो जाने से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस के अभाव में कुछ मरीजों की मृत्यु भी हो गई है।

राज्य में संचालित करीब 500 एंबुलेंस का परिचालन बंद हो गया है। आज मंगलवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास का घेराव किया। कर्मचारियों का कहना है कि जब पुरानी कंपनी मेसर्स जिकित्जा हेल्थ केयर लिमिटेड कंपनी की निविदा समाप्त होने पर दो महीने का वेतन नहीं दिया है।

 मेसर्स जिकित्जा के बाद सिकंदराबाद की कंपनी इएमआरआइ आई, वहीं अब इएमआरआइ ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की भी निविदा समाप्त होने पर नयी एजेंसी मेसर्स सम्मान फाउंडेशन को काम सौंपा गया है। कर्मचारियों को भय है कि एजेंसी के बदलने के बाद सितंबर माह का वेतन भी लंबित नहीं हो जाये। वहीं उनका कहना है कि उन्हें पीएफ की सुविधा भी नहीं मिलती है।

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल की वजह से मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए पर रांची सदर अस्पताल और जिले की सभी सीएचसी में विभागीय चालकों को एम्बुलेंस सेवा में लगाया गया है। रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि एम्बुलेंस 108 सेवाकर्मियों की हड़ताल का असर जरूर पड़ा है।

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज चुनाव आयोग कर सकता है, 2 से 3 चरणों में होगा मतदान

रिपोर्टर जयंत कुमार 

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज मंगलवार को हो सकता है। चुनाव आयोग आज दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है संभवतः आशा लगाया जा रहा है कि इसके बाद झारखंड के साथ साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।

सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र में एक या दो चरण में मतदान हो सकता है। हालांकि, अधिक संभावना एक चरण की ही जताई जा रही है। वहीं, झारखंड में दो से तीन चरणों में मतदान संभावित है।

साल 2019 में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में संपन्न हुआ था। ऐसे में इस बार 15 नवंबर के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही 22 नवंबर तक मतगणना पूरी हो सकती है। बता दें झारखंड में जनवरी में सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

झारखंड में ईडी ने फिर दिया दबिश, मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई-PS के घर समेत 20 जगह रेड

ईडी की कार्रवाई पर हेमंत सोरेन ने कहा यह अप्रत्याशित नहीं है, चुनाव आ गया है, रांची से चाईबासा तक ईडी की कार्रवाई

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में ईडी की कार्रवाई हुई तेज। राजधानी रांची, चाईबासा सहित 20 जगहो पर सोमवार को अहले सुबह ईडी ने दी दबिश। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई है। 

यह छापेमारी आईएएस मनीष रंजन के करीबी, मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर, पीएस हरेंद्र सिंह, के अलावा कई इंजीनियर्स के घर छापेमारी जारी है। यह छापेमारी जल-जीवन मिशन में हुई अनियमितता से जुड़ा हुआ है। रांची के मोरहाबादी स्थित हरिहर सिंह रोड, रातू रोड में इंद्रपूरी और चाईबासा में छापेमारी हुई है। फिलहाल छापेमारी वाले सभी लोकेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार विनय ठाकुर से पूछताछ के बाद उनके बिजनेस पार्टनर मधु बाजार निवासी वेदांत खिरवार के यहां भी एक टीम छापेमारी कर रही है। वहीं वेदांत खिरवार के गोदाम की भी जांच की जा रही है।

ईडी इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह अप्रत्याशित है। आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्रवाई की जा रही। वही मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ईडी की कार्रवाई नहीं बल्कि राजनीतिक से प्रेरित करवाई है। भाजपा को जानता ना कार दी है। तब इस तरह के हथकंडा केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा लगते हैं। 

राजधानी रांची सहित 20 जगहो पर हुई ईडी करवाई को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय एजेंसियों का काम है वह अपनी कार्रवाई कर रहे हैं। जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर अर्जुन मुंडा ने कहा कि मैं भी झारखंड के कई गांव घूम हैं वहां नल गया है लेकिन पानी नहीं पहुंच पाया है।

नवनियुक्त 434 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी को सीएम हेमंत सोरेन ने दी नियुक्ति पत्र, झूम उठे CHO अभ्यर्थी


रिपोर्टर जयंत कुमार 

झारखंड मंत्रालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राज्य के चयनित 434 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों पर निचले स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा को दुरुस्त करने की बड़ी जिम्मेदारी होती है।

उन्होंने CHO अभ्यर्थियों को कहा कि आप एक तरह से चिकित्सक भी हैं, जिस पर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी दी जा रही है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए हाल के दिनों में कई फैसले लिए हैं, जिससे लोगों को लाभ मिलेगा। राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधा बेहतर से बेहतर करने के लिए कृतसंकल्पित है।

इधर, नियुक्ति पत्र पाकर नवचयनित सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों में काफी खुशी देखने को मिली। CHO चयनित अभ्यर्थी ने हेमंत सरकार की सराहना करते हुए कहा कि आज का दिन हमलोगों के लिए खास है। इसके जरिए हम, सभी लोगों तक ईमानदारी से स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का काम करेंगे।इस नियुक्ति के माध्यम से सेवा करने का मौका मिलेगा। हमारी नियुक्ति अनुबंध पर भलें ही हुई है, लेकिन इसे स्थायी करने की उम्मीद है।

झारखंड में ईडी की फिर दबिश, मंत्री मिथिलेश ठाकुर से संबंधित कारोबारी पर हुई छापेमारी


रिपोर्टर, जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक बार फिर बड़ी कार्रवाई। ईडी की टीमों ने राजधानी रांची समेत कई इलाकों में दी दबिश। टीमों ने आईएएस मनीष रंजन, मंत्री मिथलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स से जुड़े 20 ठिकानों पर छापा मारा है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

ईडी की यह कार्रवाई रांची के पंडरा थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर की गई है। ईडी ने इससे पहले आठ अक्टूबर को भी इसी मामले में रांची, धनबाद और पटना के आधा दर्जन ठिकानों पर छापा मारा था। इन ठिकानों में पंडरा क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता सुजीत कुमार, कांके के अंचलाधिकारी जय कुमार राम, पूर्व अंचलाधिकारी सह धनबाद के डीटीओ दिवाकर द्विवेदी, नामकुम के पूर्व अंचलाधिकारी प्रभात भूषण और जमीन कारोबारी संजीव पांडेय से जुड़े ठिकाने शामिल थे।

गढ़वा प्रखंड मुख्यालय के लखना गांव में मां दुर्गा के विसर्जन के समय मूर्ति रोके जाने का पूर्व विधायक किया निंदा

अभय तिवारी 

गढ़वा :- गढ़वा प्रखंड मुख्यालय के लखना गांव में मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन के एक विशेष समुदाय द्वारा मां दुर्गा के प्रतिमा को आठ से दस घंटा तक रोक कर रखना काफी निंदनीय है ।उक्त बाते भाजपा के पूर्व विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी ने घटना स्थल पर कहीं ।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में दौरान गढ़वा सहित पूरे झारखंड में अपराधियों और असमाजिक तत्वो का मनोबल बढ़ा है।

ऐसे तत्वो के विरुद्ध प्रशासन कारवाई करें।

नम आंखों से मां आदि शक्ति को भक्तों ने दी विदाई, विसर्जन में उमड़ा जन सैलाब,

विसर्जन यात्रा में, महिलाओ ने दी की रही भागीदारी 


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : विजयादशमी के बाद आज रविवार को भक्तों ने नम आंखों के साथ मां आदि शक्ति को विदा किया। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों के अनुष्ठान के बाद रविवार को जब माता के विदाई की बेला आई, तो मां से दूर होने का गम कमोबेश हर भक्तों के अश्रुपूरित आंखेंं स्पष्ट बता रही थी। 

आज रविवार को लोगों ने विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा एवं अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मां का अंतिम विदाई दिया। साथ ही यह कामना की कि अगले वर्ष मां फिर सुख समृद्धि के साथ हमारे घर पधारे। आज की शाम कई जगहों पर दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वही रांची के चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के द्वारा पांच घोड़ा से बने रथ और डोली में मां की विदाई की गई तो साथ में हटिया स्थित मां क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां के विसर्जन यात्रा में महिलाओं का विशेष सहभागिता देखा गया। 

मां दुर्गे को सिंदूर लगाने के साथ ही अगले वर्ष फिर से आने का वादा लिया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा के बाद मां को विदाई दी गई।

लोग भक्तिगीतों की धुन पर झुमते दिखे। विसर्जन के मौके पर प्रतिमा को अंतिम दर्शन करने के लिए होड़ सी मची रही। लाल चुनरी ओढ़े बड़ी संख्या में लोग नाचते गाते दिखे। विदाई के दौरान माता से सुख-समृद्धि और निरोग रहने की कामना कर रही थी।

मां दुर्गा पूजा की अनोखी परंपरा, शक्ति की भक्ति में जवान करते हैं शस्त्रों की पूजा


मां को फायरिंग कर दी जाती है सलामी, जाने क्या है इसका महत्व

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची,, शारदीय नवरात्र में 9 दिन 9 अलग अलग देवियों की पूजा की जाती है। आज नवमी है इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। वैसे तो पूरा देश मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहता है। लेकिन रांची के जैप-1 में माता दुर्गा की पूजा की अनोखी परंपरा वर्षों से चली आ रही है।

 यहां मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित नहीं की जाती, बल्कि कलश में ही उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान, सुरक्षा बलों की ओर से मां को बंदूक से सलामी दी जाती है। इस मौके पर जैप वन के कमांडेंट राकेश रंजन ने बताया कि नौ कन्याओं के पूजन के बाद मां को सलामी दी जाती है तत्पश्चात बली की परंपरा है।

रांची के डोरंडा स्थित जैप 1 परिसर में शक्ति की भक्ति के साथ शस्त्र पूजा की जाती है। जैप के जवान संदीप लिंब ने बताया कि 1880 से आरम्भ हुई यह परंपरा आज भी इस रीति रिवाज से गोरखा के जवान मां की आराधना करते चले आ रहे। यहां नेपाली परंपरा के मुताबिक, मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित नहीं की जाती, नौ दिन नौ रूपों की पूजा कर वहीं नवमी के मौके पर हथियारों की पूजा भी की जाती है ताकि हथियार कभी भी मौके पर धोखा न दे। इस दौरान, सुरक्षा बलों की ओर से मां को बंदूक से सलामी दी जाती है।

 रांची में गोरखा जवानों की दुर्गा पूजा अपने आप में बेहद खास होती है। बता दे कि यहां नवरात्रि की पूजा 1880 में तत्कालीन गोरखा ब्रिगेड के द्वारा शुरू की गई। 1911 में बिहार के अस्तित्व में आने पर यह बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) कहलाने लगा। झारखंड राज्य की स्थापना के बाद बीएमपी का नाम बदलकर झारखंड आ‌र्म्ड फोर्स हो गया। 

इसके बाद भी शक्ति पूजा का क्रम वही रीति रिवाज के साथ आज भी जारी है। हथियारों के पूजा के पीछे इनका मानना है कि दुश्मनों से मुकाबले के समय उनके हथियार धोखा ना दे और सटीक चले, इसलिए वे मां दुर्गा के सामने हर नवमी को अपने अपने हथियारों की पूजा बड़े ही श्रद्धा भाव से करते हैं।