छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर BJP का तंज, कहा – यह कांग्रेस की “बौखलाहट यात्रा”, PCC चीफ को लेकर कही ये बात
रायपुर- छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, चाकूबाजी, महिलाओं के खिलाफ अपराध और डकैती की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर सरकार को घेरने प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गिरौदपुरी से राजधानी रायपुर तक न्याय यात्रा निकाली। 27 सितंबर से शुरु हुई इस यात्रा का समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन रायपुर में हुआ। यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया। अब इस यात्रा को लेकर बीजेपी ने राजधानी में प्रेस वार्ता की, जिसमें कांग्रेस की न्याय यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी गई। महामंत्री संजय श्रीवास्तव और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए।
महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि गिरौदपुरी मामले का राजनीतिकरण करने का प्रयास कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बलौदाबाजार आगजनी प्रकरण का जिक्र करते हुए बताया कि आरोपी देवेंद्र यादव अभी जेल में हैं और उन्हें जमानत तक नहीं मिल रही। उन्होंने कहा, “जब भी कोर्ट का कोई निर्णय कांग्रेस के पक्ष में नहीं आता, तो वे न्यायालय पर सवाल खड़े करते हैं। यह स्पष्ट है कि कांग्रेस को न्यायालय पर भरोसा नहीं है।” श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि अपराधी ही न्याय यात्रा निकाल रहे हैं और जनता इस सत्य को भली-भांति जानती है।
महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस की न्याय यात्रा को विफल बताते हुए कहा कि “यह राहुल गांधी की यात्रा से भी बड़ी फेल बैज की न्याय यात्रा साबित हुई है।” उन्होंने यह सवाल उठाया कि पिछले 5 वर्षों में गिरौदपुरी धाम में कोई विकास कार्य क्यों नहीं हुआ। इसके अलावा, श्रीवास्तव ने कांग्रेस से यह प्रश्न भी किया कि प्रदेश की 18 लाख जनता को आवास क्यों नहीं मिले और इसमें अनुसूचित जाति के लोग क्यों वंचित रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय यात्रा के दौरान जिलाबदर आरोपी यात्रा का स्वागत कर रहे थे और पोस्टर फाड़ने जैसी हरकतें की गईं।
भाजपा ने न्याय यात्रा को “बौखलाहट यात्रा” करार देते हुए यह भी कहा कि यह खुद को जीवित रखने दीपक बैज की यात्रा थी। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए सवाल उठाया कि तीनों राज्यसभा सांसद इस यात्रा में शामिल क्यों नहीं हुए और क्या वे मानते हैं कि कांग्रेस ने जनता के साथ अन्याय किया है।

रायपुर- छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, चाकूबाजी, महिलाओं के खिलाफ अपराध और डकैती की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर सरकार को घेरने प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गिरौदपुरी से राजधानी रायपुर तक न्याय यात्रा निकाली। 27 सितंबर से शुरु हुई इस यात्रा का समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन रायपुर में हुआ। यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया। अब इस यात्रा को लेकर बीजेपी ने राजधानी में प्रेस वार्ता की, जिसमें कांग्रेस की न्याय यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी गई। महामंत्री संजय श्रीवास्तव और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए।

रायपुर- जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुटमा निवासी मनकुंवारी बाई झारखंड के हजारी बाग में 2 अक्टूबर को पीएम जन-मन के मेगा इवेंट में शामिल होने पहुंची है। इस दौरान पहाड़ी कोरवा मनकुंवारी बाई ने आज आदिम जाति कल्याण विभाग के केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव से मिलकर पीएम जन-मन योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। श्रीमती मनकुंवारी ने बताया कि उन तक प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पानी, सहित अन्य सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार समाज की मुख्य धारा से जुड़कर आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को जशपुर जिले के महिलाओं द्वारा तैयार किया गया स्थानीय उत्पादों की टोकरी भी भेंट किया। मंत्री श्री उरांव ने समूह की महिलाओं की खूब सराहना की और अपनी शुभकामनाएं दी।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि महात्मा गांधी का सपना था कि जनजातीय समुदाय विकास की मुख्य धारा में शामिल हो और तरक्की करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महात्मा गांधी के इन्हीं सपनों को पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने उक्त बातें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअली जुड़कर कही।


रायपुर- उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव आज बिलासपुर के बहतराई इन्डोर स्टेडियम में 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के राज्य स्तरीय समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में बिलासपुर के लिए करीब 65 करोड़ रुपए के विकास कार्याे का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। श्री साव ने 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के समापन समारोह में स्वच्छता दीदियों के पांव पखारकर उनका सम्मान किया। उन्होंने प्रदेशभर के नगरीय निकायों के स्वच्छताग्राहियों, स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता कमांडोज और स्वच्छता पखवाड़े में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों को भी सम्मानित किया।




रायपुर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग से जशपुर जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा, विकासखंड पत्थलगांव का वर्चुअली लोकार्पण किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ग्राम ढुढरूडांड़, विकासखंड कांसाबेल और विकासखंड फरसाबहार में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का वर्चुअली भूमिपूजन भी किया। आदिवासी विद्यार्थियों की अच्छी शिक्षा के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने झारखंड से देश में वर्चुअली तौर पर 1726.2 करोड़ की लागत के 40 एकलव्य आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण और 1108.2 करोड़ की लागत के 25 भवनों का शिलान्यास भी किया। इनमें से छत्तीसगढ़ के 04 एकलव्य आवासीय भवनों का लोकार्पण और 03 का शिलान्यास शामिल है। सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा का प्रतीकात्मक तौर पर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के सार्थक सन्देश के साथ आम का पौधा का रोपण भी किया।


रायपुर- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के सेंट्रल लाइब्रेरी के फेस-2 स्मार्ट इंटीग्रेटेड लाइब्रेरी एवं कैंटीन सुविधा का लोकार्पण किया। डिजिटल लाइब्रेरी 2.0 में पाठकों को पुस्तकालय में उपलब्ध सभी किताबों का डिजिटल संस्करण मिलेगा। साथ ही पोर्टल के जरिए किताब जारी करने और वापस करने की भी सुविधा मिलेगी। डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह और सुशांत शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह एवं नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार भी मौजूद थे।
ड
िजिटल लाइब्रेरी 2.0, डिजिटल लाइब्रेरी वेब पोर्टल पुस्तकालय में उपलब्ध सभी भौतिक पुस्तकों का विवरण है। इस पोर्टल से छात्र पुस्तक जारी करने और वापसी की प्रक्रिया स्वयं कर सकते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी में नए पंजीयन एवं पुराने पंजीयन का नवीनीकरण भी किया गया है। लाइब्रेरी के वेब पोर्टल पर शैक्षणिक विषयवस्तु से संबंधित कई लिंक भी एकीकृत किए गए हैं जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं विषय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे अलग-अलग राज्यों और केंद्र सरकार की जॉब वैकेंसी फॉर्म भी भरे जा सकते हैं।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में आयोजित ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 192 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत के 108 विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। उन्होंने जिलेवासियों को विकास कार्याे के लिए शुभकामनाएं दी। विकास कार्याे में 97 लाख 57 हजार रुपए के 5 कार्यों का लोकार्पण तथा 191 करोड़ 63 लाख रुपए के 103 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

रायपुर- शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए बलौदाबाजार जिले में सोशल मीडिया पर जिला एवं पुलिस प्रशासन पैनी नजर रखे हुए है। जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति के रिपोर्ट के आधार पर लगातार संदिग्ध आईडी की पहचान हेतु गूगल, इंस्टाग्राम,फेसबुक, व्हाट्सप कंपनियों से सायबर सेल द्वारा संपर्क किया जा रहा है। जिसके तहत 88 यूआरएल मेटा को भेजा गया था। जिसमें से 19 इंस्ट्राग्राम को पेज को बंद करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही 3 इंस्टाग्राम पेज से वीडियो को डिलीट किया गया है। इसके साथ ही अनुविभाग गिरौद द्वारा 5 अपराधियों की पहचान कर एक के खिलाफ धारा 107,116 (3) के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही चार ने माफीनामा कबूल करते हुए उनके परिजनों को उक्त प्रकरणों में भी समझाईश दी गई है। इसके अतिरिक्त सायबर पुलिस एवं थाना प्रभारियों की मदद से सोशल मीडिया में असंवैधानिक एवं गैर कानूनी कार्य करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर- वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज बुधवार को गांधी जयंती पर कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 48 सुमेधा में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से बड़ी कोई सेवा नहीं है। हम जिस तरह घर में स्वच्छता और सफाई रखते हैं, उसी तरह सार्वजनिक स्थल व बाहर भी सफाई का ध्यान रखें। कचरा फेंकने के लिए डस्टबिन का उपयोग करें। कुछ ऐसे ही उपाय अपनाकर हम न केवल स्वच्छता को बढ़ावा दे सकते हैं, बल्कि स्वयं को भी स्वस्थ रख सकते हैं।
Oct 03 2024, 00:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k