झारखंड सरकार ने राज्य के जलसहिया को मोबाइल फोन खरीदने के लिए दिए 12 हजार रूपये


मानदेय राशि बढ़कर ₹2000 किया गया

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड सरकार जल सहिया वहां ऑन के समस्याओं को दूर करने के लिए उन्हें बड़ी सौगात दी। जल सहिया के समस्याओं का निदान करने के लिए झारखंड सरकार ने ग्राम स्तर पर कार्यरत जलसहिया दीदियों की मानदेय राशि को बढ़ाकर 2 हजार रुपए प्रतिमाह किया है।

रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा आयोजित "राज्य स्तरीय जलसहिया क्षमतावर्द्धन-सह-स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जलसहिया दीदियों की समस्याओं को हमारी सरकार ने सुलझाने का कार्य किया है। पूर्व की सरकारों ने जलसहिया दीदियों को उनका हक-अधिकार से वंचित रखने का काम किया था। आज राज्य में आप सभी के उम्मीद और आकांक्षाओं की सरकार है।

 निश्चित रूप से आपकी कई अपेक्षाओं को पूरा करने में हमारी सरकार सफल भी रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी दीदी-बहनों को फिर से एक ताकतवर कड़ी बनाने का हमारा उद्देश्य है। हमारी सरकार संवेदनशील सरकार है। हमारी सरकार विशुद्ध रूप से इस राज्य के मूलवासियों-आदिवासियों की सरकार है।

वहीं पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि 2014-15 में जल सहिया डॉन की नियुक्ति हुई थी केंद्र सरकार के द्वारा लेकिन अब तक इन्हें केंद्र सरकार के द्वारा कुछ नहीं मिला झारखंड सरकार ने 2014-15 से इनका बकाया राशि आज देने का काम किया है। हम लोगों ने लगातार जनकल्याण का कार्य करते रहे हैं आगे भी प्रयास जारी रहेगा।

विभागीय स्तर पर कई कार्य योजना तैयार की गई है।

आज इस कार्यक्रम में 29000 जल सही या बहाने पहुंची है सरकार लगातार उनके प्रति संवेदनशील है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रत्येक जलसहिया बहनों को स्मार्टफोन खरीदने के लिए ₹12000 दिया है और हमारी सरकार ने उन्हें प्रतिवर्ष 2 - 2 साड़ी देने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक सत्ता के लिए नहीं करते हैं, जनता को हक और अधिकार दिलाने के लिए करते हैं।

झारखंड में बदले गए 4जिलों के डीसी, मंजूनाथ भजंत्री बने रांची डीसी

रिपोर्टर जयंत कुमार 

 रांची : झारखंड सरकार ने छह आइएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इसमें चार जिलों के डीसी का भी तबादला शामिल है। मंजूनाथ भजंत्री को रांची जिले के उपायुक्त की कमान सौंपी गई है।

 वहीं शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा, उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार और मनीष कुमार को पाकुड़ जिला का उपायुक्त की जिम्मेवारी सौंपी गई है। पवन कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। 

रंजीत कुमार लाल को उर्जा उत्पादन निगम के एमडी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दी है।

देवघर जिला से चर्चा में आए मंजूनाथ भजंत्री को पिछले वर्ष देवघर से जमशेदपुर भेजा भेजा गया था। और अब पुनः तबादला करते हुए जमशेदपुर के बाद रांची की जिमेवारी दी गई है।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी भावनाओं से अवगत कराया


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर अपनी भावनाओं से अवगत कराया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य एक लंबे संघर्ष के बाद मिला है। इसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। कई आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत भी दी थी। हम सभी झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान करते हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार झारखंड आंदोलनकारियों और उनके परिजनों /आश्रितों को मान- सम्मान और हक़-अधिकार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है । मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में विदेशी महतो, पुष्कर महतो, रोजलीन तिर्की, सरोजनी कच्छप, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रमुख रूप से शामिल थे।

एनडीए के साथ झारखंड में सभी 81 सीटों पर जदयू लड़ेगी चुनाव, झारखंड में NDA की सरकार बनाना हमारा लक्ष्य - श्याम रजक

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में जदयू अपने कुनबे को मजबूत करने का लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आज झारखण्ड दौरे पर रांची पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने रांची में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि एनडीए एक परिवार है एक घर की तरह है ,घर में मौजूद कमरों की गिनती नही होती है,बल्कि एक घर के रूप में पहचान होती है।

 एनडीए के सभी दल एक साथ मजबूती से चुनाव के लिए तैयार है , एनडीए में सीटों के बंटवारे के सवाल पर की जदयू कितने सीटो पर दावेदारी करेगी। इस सवाल पर श्याम रजक ने साफ तौर पर जवाब देने से बचते नजर आए। 

उन्होंने कहा कि हम एनडीए के साथ हैं और 81 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जदयू सभी 81 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों को जीत दिलाने का काम करेगी। हम लोग एक हैं हमारा मकसद एनडीए की सरकार बनाना है।

 राजद छोड़ जदयू में आए श्याम रजक से एक सवाल पूछा गया की शतरंज की कौन सी चालक समझ नहीं पाए की राजद छोड़ जदयू में आए। इस पर श्याम रजक ने कहा आज के समय में शासन ...नेता , नीति और नीयत से चलती है। लाल यादव के समय में और वर्तमान समय में राजद में काफी बदलाव आए हैं। अब पहले जैसा नियत और नीति नहीं रहा राजद में। ना कोई स्वच्छ छवि के नेता है, औऱ न नीति ही ठीक न है और नियत तो सबके सामने है।

JSSC ने CGL परीक्षा पेपर लीक में इन दो जिलों के डीसी से मांगी रिपोर्ट, आरोप लगाने वाले 6 लोगो को 30 सितंबर को बुलाया कार्यालय


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा - 2023 को लेकर रांची और हजारीबाग के उपायुक्तों को पत्र भेज मांगा रिपोर्ट। आयोग ने उपायुक्तों को 24 घंटे के अंदर प्राप्त परिवाद के आलोक में जांच कर सुस्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

JSSC के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने पत्र में भेजा कि प्राप्त परिवाद की कंडिका-3 में हिंदू हाइस्कूल हजारीबाग (परीक्षा केंद्र कोड-492) के कमरा नंबर-4 में एक पुलिस अफसर ने एक लड़की को खड़ा होकर उत्तर बताये हैं। यह जानकारी एक लड़की ने वॉयस मैसेज के माध्यम से भेजी है। इस प्रकरण की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध करायें। वही रांची उपायुक्त से परिवाद की कंडिका-4 के अनुसार प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइस्कूल बेड़ो रांची केंद्र (केंद्र कोड-711) में 21 सितंबर को प्रथम पाली में पेपर-1 की जगह पेपर-2 दे दिया गया। आंसर बुकलेट पेपर-3 का दिया गया। फिर करीब आधे घंटे घंटा का समय बीत जाने के बाद पेपर-3 दिया गया, पूरे प्रकरण की जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध करायी जाये।

उल्लेखनीय है कि जेएसएससी की ओर से 21 व 22 सितंबर को राज्य के 823 केंद्रों पर तीन पालियों में सीजीएल परीक्षा आयोजित की गयी थी. इसमें 3,04,769 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि 22 सितंबर की परीक्षा शुरू होने के पहले ही प्रश्नों का जवाब कई अभ्यर्थियों के पास पहले से ही मौजूद था। इतना ही नहीं पेपर-3 में गणित, रिजनिंग व कंप्यूटर का 60 प्रश्न व पेपर-1 का हिंदी व अंग्रेजी के 120 प्रश्न रिपीट था।

अभ्यर्थियों के द्वारा साक्ष के रूप में एक पेन ड्राइव एक सीडी और 54 पेज का डॉक्यूमेंट दिया गया था। जिसमें आयोग का कहना है कि दिए गए साक्ष्य में सीडी ब्लैंक है। वही गड़बड़ी का आरोप लगाने वाले 6 लोगो को साक्षी के साथ 30 सितंबर को जेएसएससी कार्यालय बुलाया गया है। जिसमें कुणाल सिंह प्रताप, प्रकाश कुमार, रामचंद्र मंडल, विनय कुमार और प्रेमलाल ठाकुर शामिल है।

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर कसा तंज,कहा -परिवर्तन यात्रा से झारखंड में होगा सत्ता परिवर्तन

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर लगाए बड़े आरोप। उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 सालों तक यह लोग सिर्फ जनता को लूटते रहे हैं। 

उनके शासन काल में सबसे ज्यादा सीएनटी एसपीटी एक्ट का उल्लंघन हुआ वहीं जमीन माफिया और बालू माफियाओ में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। अब वक्त आ गया है सत्ता परिवर्तन का। 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस तरह से बीस सितंबर को भाजपा ने संथाल के भोगना डीह से परिवर्तन यात्रा को प्रारंभ की थी। 

इस परिवर्तन यात्रा की शुरुआत गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। वही चतरा के इटखोरी से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रारंभकी थी। ठीक उसी प्रकार कोल्हान और द छोटानगपुर से यात्रा प्रारंभ हुई। 

यह परिवर्तन यात्रा सभी विधानसभा से गुजर रही है। अभी तक 74 विधानसभा से गुजरी है। पूरी यात्रा सफल रही मौसम खराब रहने के बावजूद यात्रा सुचारू ढंग से संचालन हो रहा है। यात्रा का समापन हजारीबाग में होगा और उसमें पीएम भी शरीक होंगे., यात्रा के दौरान जो जनता की राय दिया है उसमे सभी लोगों ने सिर्फ यही कहा है की सत्ता का परिवर्तन होना चाहिए।

 उन्होंने राज्य में शराब नीति पर भी सवाल उठाया और कहा कि मैने सीएम को पत्र लिखा है दारू बेचना बंद करना चाहिए।

बाबूलाल मरांडी ने झामुमो की मईया सम्मान यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जमीन की इस यात्रा में लोगों द्वारा भीड़ जुटाई जा रही। स्वाभाविक तौर से जनता का भेद नहीं जुट पा रहा है। मरांडी

भाजपा के परिवर्तन यात्रा के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शरीक

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर लगाए बड़े आरोप। उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 सालों तक यह लोग सिर्फ जनता को लूटते रहे हैं। उनके शासन काल में सबसे ज्यादा सीएनटी एसपीटी एक्ट का उल्लंघन हुआ वहीं जमीन माफिया और बालू माफियाओ में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। अब वक्त आ गया है सत्ता परिवर्तन का। 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस तरह से बीस सितंबर को भाजपा ने संथाल के भोगना डीह से परिवर्तन यात्रा को प्रारंभ की थी। इस परिवर्तन यात्रा की शुरुआत गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। वही चतरा के इटखोरी से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रारंभकी थी। 

ठीक उसी प्रकार कोल्हान और द छोटानगपुर से यात्रा प्रारंभ हुई। यह परिवर्तन यात्रा सभी विधानसभा से गुजर रही है। अभी तक 74 विधानसभा से गुजरी है। पूरी यात्रा सफल रही मौसम खराब रहने के बावजूद यात्रा सुचारू ढंग से संचालन हो रहा है। यात्रा का समापन हजारीबाग में होगा और उसमें पीएम भी शरीक होंगे., यात्रा के दौरान जो जनता की राय दिया है उसमे सभी लोगों ने सिर्फ यही कहा है की सत्ता का परिवर्तन होना चाहिए।

 उन्होंने राज्य में शराब नीति पर भी सवाल उठाया और कहा कि मैने सीएम को पत्र लिखा है दारू बेचना बंद करना चाहिए।

बाबूलाल मरांडी ने झामुमो की मईया सम्मान यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जमीन की इस यात्रा में लोगों द्वारा भीड़ जुटाई जा रही। स्वाभाविक तौर से जनता का भेद नहीं जुट पा रहा है।

रांची पुलिस ने फोन छिनतई करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा, जिनके पास से 18 मोबाइल फोन किया गया जप्त


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : राजधानी रांची में इन दिनों छिनतई और मोबाइल चोरी जैसी घटनाएं लगातार देखी जा रही है। पुलिस भी इस पर काफी सजग है और लगातार अभियान चला रही है। ऐसे ही मोबाइल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने चुटिया थाना से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से 18 मोबाइल और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।

इस संबंध में रविवार को सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने जानकारी देते हुए कहा कि चुटिया थाना अंतर्गत सिटी सेंटर के पास विक्रम कुमार नामक व्यक्ति के पास से दो अपराधी मोबाइल मदद के रूप में फोन करने के लिए मांगा और छिनतई कर भाग निकला। 

इसके बाद विक्रम कुमार ने थाना में प्राथमिक की दर्ज की और सिटी एसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और अंततः छानबीन के बाद एक अपराधी अभय सिंह उम्र 21 वर्ष पिता अशोक सिंह तक पहुंचा। जिसके पास से 10 मोबाइल और इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद किया गया। 

इस अपराधी से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद इसके दो और सहयोगी राजा सिंह और अभिषेक पाठक उर्फ रावण पाठक को भी पुलिस ने धरदबोचा। जिसके पास से कुल 8 मोबाइल बरामद किया गया।

वही इन अपराधियों के द्वारा छिनतई कर बेचे गए अन्य मोबाइल फोन को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

हजारीबाग में पुस्तकालय सह संग्रहालय भवन निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास।

रिपोर्टर पिंटू कुमार।

हजारीबाग शहर के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित भारत रत्न, महामानव बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा परिसर में रविवार को डीएमएफटी मद से बनने वाले पुस्तकालय सह संग्रहालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के हाथों हुआ। 

सबसे पहले सांसद मनीष जायसवाल, जीप चेयरमैन उमेश प्रसाद मेहता, जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव और भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत अनुसूचित जाति संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार और सदस्यों ने माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर किया। 

इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बाबा साहेब के नाम पर हजारीबाग डिस्ट्रिक बोर्ड चौक पर पुस्तकालय सह संग्रहालय बनने से लोगों को अच्छी पुस्तके पढ़ने और सीखने का मौका मिलेगा। हमसबों को बाबा साहब के बातों को आत्मसात करने की जरूरत है। साथ ही कहा की पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास की कई योजना धरातल पर उतर रही है। जीप चेयरमैन उमेश प्रसाद मेहता ने कहा की पूरे जिले में जिला परिषद से सैकड़ों विकास संबंधित योजना संचालित है।

 हमसबों का एक मात्र उद्देश्य हजारीबाग जिले का विकास है। मौके पर हजारीबाग के जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, नंदू प्रसाद, सिकंदर दास, रंजन चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

हजारीबाग में पुस्तकालय सह संग्रहालय भवन निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास।


रिपोर्टर पिंटू कुमार।

हजारीबाग शहर के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित भारत रत्न, महामानव बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा परिसर में रविवार को डीएमएफटी मद से बनने वाले पुस्तकालय सह संग्रहालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के हाथों हुआ। 

सबसे पहले सांसद मनीष जायसवाल, जीप चेयरमैन उमेश प्रसाद मेहता, जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव और भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत अनुसूचित जाति संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार और सदस्यों ने माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर किया। 

इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बाबा साहेब के नाम पर हजारीबाग डिस्ट्रिक बोर्ड चौक पर पुस्तकालय सह संग्रहालय बनने से लोगों को अच्छी पुस्तके पढ़ने और सीखने का मौका मिलेगा। हमसबों को बाबा साहब के बातों को आत्मसात करने की जरूरत है। साथ ही कहा की पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास की कई योजना धरातल पर उतर रही है। जीप चेयरमैन उमेश प्रसाद मेहता ने कहा की पूरे जिले में जिला परिषद से सैकड़ों विकास संबंधित योजना संचालित है।

 हमसबों का एक मात्र उद्देश्य हजारीबाग जिले का विकास है। मौके पर हजारीबाग के जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, नंदू प्रसाद, सिकंदर दास, रंजन चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।