आज का पंचांग- 1 अक्टूबर 2024:जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत- 2081, पिंगल

शक सम्वत- 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत- आश्विन

अमांत- भाद्रपद

तिथि

कृष्ण पक्ष चतुर्दशी - 09:39 पी एम तक

नक्षत्र

पूर्वाफाल्गुनी - 09:16 ए एम तक

योग

शुक्ल - 02:18 ए एम, अक्टूबर 02 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 6:13 AM

सूर्यास्त- 6:10 PM

चन्द्रोदय- 04:48 ए एम, अक्टूबर 01

चन्द्रास्त- 05:02 PM

अशुभ काल

राहू- 03:09 पी एम से 04:38 पी एम

यम गण्ड- 09:12 ए एम से 10:41 ए एम

कुलिक- 12:10 पी एम से 01:39 पी एम

दुमुहूर्त- 08:37 ए एम से 09:24 ए एम, 10:58 पी एम से 11:46 पी एम

वर्ज्यम्- 05:24 पी एम से 07:12 पी एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 11:47 ए एम से 12:35 पी एम

अमृत काल- 04:15 ए एम, अक्टूबर 02 से 06:03 ए एम, अक्टूबर 02

ब्रह्म मुहूर्त- 04:37 ए एम से 05:25 ए एम

आज का राशिफल, 30 सितंबर 2024 : जानिए रशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा

मेष राशिफल : आपका उत्साह बढ़ेगा

मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज व्यापार में अनावश्यक परेशानियों के आने से धन के मार्ग प्रभावित हो सकते हैं लेकिन आप स्थितियों को संभालने में सफल होंगे। विद्यार्थियों को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती नजर आ रही है। आज आप घर की जरूरत का किसी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। आज आपको घर या व्यवसाय में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। नौकरी करने वाले अपने कामकाज में स्पष्टता रखें और किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें। शाम का समय धर्म कर्म के कार्यों से मन में शांति आएगी।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

वृषभ राशिफल : पुरानी यादें ताजा होंगी

वृषभ राशि वालों को सोमवार के दिन गलत तरीके से पैसा कमाने से बचना होगा यानी किसी का दिल दुखाकर धन एकत्रित नहीं करना है। आज आप किसी सरकारी काम के पूरे हो जाने पर ज्यादा खुश और सफल रहेंगे और परिवार में श्राद्ध कर्म का आयोजन भी हो सकता है। आज आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और आपको कोई आवश्यक सूचना भी प्राप्त होगी। संतान को अच्छा कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। शाम को आप भाई से कुछ बातों पर चर्चा कर सकते हैं।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

मिथुन राशिफल : कामकाज में मन नहीं लगेगा

मिथुन राशि वालों को सोमवार के दिन पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे कामकाज में मन नहीं लगेगा और मानसिक तनाव हो सकता है। अगर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना पड़े तो सोच समझ कर दें क्योंकि उसके वापस आने के चांस बहुत कम हैं, जिससे रिश्तों में दरार भी आ सकती है। नौकरी करने वालों को आज कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों का सहकर्मियों द्वारा विरोध हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ रहा है और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। शाम के समय माता पिता के साथ जरूरी चर्चा भी कर सकते हैं।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

कर्क राशिफल : आपको मनचाहा लाभ मिलेगा

कर्क राशि वालों को सोमवार के दिन कामकाज में मेहनत करने के बाद आपको मनचाहा लाभ मिलेगा, जिससे आप खुश नजर आएंगे और धन संबंधित समस्या दूर होगी। किसी जरूरी काम के अटक जाने से मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको सुख-दुख को समान समझना होगा और सब कुछ भाग्य पर छोड़ देना होगा। परिवार में आज श्राद्ध कर्म किया जा सकता है, जिसमें सभी घरवाले सहयोग करेंगे। आज आपको बिजनस के सिलसिले में दूर-दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल-खेल में बिताएंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशिफल : विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी

सिंह राशि वालों को आज के दिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि परिवार के सदस्य आपसे कुछ मांग कर सकते हैं, जिन्हें आपको सोच समझकर पूरी करनी चाहिए। व्यवसाय और कारोबार से जुड़े लोगों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी तो उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। हर कार्य में भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और आप ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। आज आपके सभी कार्य सुचारू रूप से और समय पर पूरे होंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। अपने किसी दोस्त की मदद के लिए आज कुछ पैसे खर्च करेंगे।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

कन्या राशिफल : फॉलोअर्स की संख्या में वृद्धि होगी

कन्या राशि वाले सोमवार के दिन अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा कर सकते हैं। साथ ही आज के दिन आपके लिए अच्छी खबरें आती रहेंगी इसलिए आज वही काम करें, जिसके पूरा होने की उम्मीद है। निवेश करने के लिए दिन उत्तम रहेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की कीर्ति आज चारों ओर फैलेगी, जिससे उनके फॉलोअर्स की संख्या में वृद्धि होगी। संतान को लेकर आज आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में अगर कोई अनबन चल रही है तो वह आज खत्म हो जाएगी।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और मंदिर में त्रिशूल दान करें।

तुला राशिफल : आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा

तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और एक के बाद एक मामले आसानी से सुलझेंगे। समय के साथ चलेंगे तो आगे बढ़ेंगे नहीं तो समय आपको पीछे छोड़ देगा इसलिए आपको समय के साथ चलना होगा तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। अगर कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आज आपकी सेहत में सुधार आएगा। आपको अटके धन की प्राप्ति होगी और अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। शाम के समय माताजी के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और कभी-कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशिफल : वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि वाले आज व्यस्तता के बीच वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। जिससे आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी और रिश्ता मजबूत होगा। पड़ोसियों के कारण आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको उनके साथ मधुर व्यवहार करना होगा। परिवार में आज श्राद्ध कर्म व पितरों के नाम का दान भी कर सकते हैं और माताजी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों की टीचर की वजह से शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी व कारोबार करने वालों को अच्छा फायदा होगा और अपने काम से सभी को प्रभावित भी करेंगे।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और शिवलिंग की प्रदोष काल में पूजा करें।

धनु राशिफल : मित्रों का सहयोग मिलेगा

धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। अगर आपको किसी यात्रा पर जाना है तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें तो बेहतर रहेगा। नौकरी करने वालों को आज ऑफिस में सहकर्मियों की वजह से परेशानी हो सकती है। वाहन संबंधी परेशानी आपको परेशान कर सकती है और जल्दबाजी में काम करने से बचें। हाथ में पर्याप्त धन होने के बावजूद पारिवारिक अशांति आपको परेशान कर सकती है। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा, लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

मकर राशिफल : रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे

मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप चल या अचल संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके कानूनी पहलुओं को स्वतंत्र रूप से जांच लें। परिवार की टेंशन को दूर करने में लगे रहेंगे और सफल भी होंगे। व्यापार के लिए आज सोच समझकर फैसला लें। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ बिता रहे लोगों ने अगर अभी तक जीवनसाथी का परिचय परिजनों से नहीं कराया है तो आज करवा सकते हैं, उनके लिए दिन शुभ रहेगा।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग पर तिल व जौ अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशिफल : ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ आर्थिक संकट पैदा कर सकता है इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। करियर की स्थिति को देखते हुए आज आप थोड़े चिंतित रहेंगे लेकिन दोपहर बाद आपको शुभ समाचार भी मिलेगा। परिवार में आज श्राद्ध किया जा सकता है, जिससे घर की महिलाएं व्यस्त नजर आएंग। आज किसी से व्यर्थ की बहस बाजी के कारण समय और धन की हानि होगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा और हर कदम पर सहयोग भी मिलेगा। आज अगर आप किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी ना लें। शाम को कोई पुराना मित्र आपके घर आ सकता है और हंसी मजाक में समय व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

मीन राशिफल : स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें

मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपके जीवन में चल रहीं उलझने खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। व्यापार में कुछ नए प्रयोगों से धन अर्जित करेंगे और बिजनस में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्या आपको परेशान कर सकती है। लंबे समय से अटका हुआ धन आज आपको मिल सकता है, जिससे आपके अपने लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं और जीवनसाथी के लिए सरप्राइज गिफ्ट भी ले सकते हैं। शाम का समय धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

आज का पंचांग , 30 सितंबर 2024 : आज सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज त्रयोदशी तिथि सायं 07 बजकर 07 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। वहीं, चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

राष्ट्रीय मिति आश्विन 08, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 15, रबि-उल्लावल 26, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। त्रयोदशी तिथि सायं 07 बजकर 07 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 09 बजकर 16 मिनट तक उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 18 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। वणिज करण सायं 07 बजकर 07 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार सोम प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि व्रत, त्रयोदशी का श्राद्ध।

सूर्योदय का समय 30 सितंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 30 सितंबर 2024 : शाम में 6 बजकर 8 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 30 सितंबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 37 मिनट से 5 बजकर 25 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 47 मिनट से से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 13 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 30 सितंबर 2024 :

राहुकाल सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। वहीं, दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से 1 बजकर 22 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 2 बजकर 57 मिनट से 3 बजकर 45 मिनट तक। भद्राकाल का समय शाम में 7 बजकर 6 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक।

आज का उपाय :आज शिव चालीसा का पाठ करें।

आज का पंचांग 29 सितम्बर 2024: जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रह योग

राष्ट्रीय मिति आश्विन 07, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, द्वादशी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 14, रबि-उल्लावल 25, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। द्वादशी तिथि सायं 04 बजकर 48 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।

मघा नक्षत्र अगले दिन प्रातः 06 बजकर 19 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 27 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 04 बजकर 48 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार सन्यासीनां श्राद्ध, द्वादशी का श्राद्ध, मघा श्राद्ध।

सूर्योदय का समय 29 सितंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 29 सितंबर 2024 : शाम में 6 बजकर 9 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 29 सितंबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 37 मिनट से 5 बजकर 25 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 47 मिनट से से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 9 मिनट से 6 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 42 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 सितंबर 2024 :

राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। वहीं, दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 21 मिनट तक।

आज का उपाय : आज आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

आज का राशिफल, 29 सितम्बर, 2024:जानिए राशिफल के अनुसार आज का अपना भविष्यफल

मेष राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धन की स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिममेदारी मिल सकती है। क्रोध की अधिकता रहेगी। पिता के सुख में कमी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। माता-पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। खर्च भी बढ़ेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि रहेगी। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

कर्क राशि- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से आय होगी। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

सिंह राशि- आलस्य की अधिकता हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु यथोचित परिणाम मुश्किल है। बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग हैं।

कन्या राशि- मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ेगी। संयत रहें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। अनियोजित खरों में वृद्धि होगी। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी।

तुला राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र से मतभेद बढ़ सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मसंयत रहें। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं।

धनु राशि- कारोबार में सुधार के लिए भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। पिता से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। संयत रहें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के नए स्रोत विकसित होंगे। सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी का प्रभाव रहेगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मकर राशि- मन शान्त रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी मित्र से धन मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। माता का साथ रहेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। अधिक परिश्रम के बावजूद भी सफलता संदिग्ध है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। धर्म-कर्म में व्यस्तता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में परेशानियां बनी रह सकती हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। बातचीत में संयत रहें। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मीन राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों के योग बन रहे हैं। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। खर्चों में कमी आ सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। अफसरों में मतभेद हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

आज का राशिफल: कैसा रहेगा 28 सितंबर का दिन, पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल

मेष राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान थोड़ा अभी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय। नौकरी चाकरी की दृष्टि से बहुत अच्छा समय। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा चल रहा है। घरेलू सुख अच्छा, आप सुख-सुविधाओं भरी जिंदगी जी रहे हैं। बहुत शुभ। शिवजी को प्रणाम करें, उनका जलाभिषेक करें शुभ होगा।

वृषभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। कुछ नया व्यावसायिक स्थिति हो रही है, यह आपके लिए अच्छा होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। सफेद वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम में थोड़ी दूरी है, संतान की स्थिति भी अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय चल रहा है। थोड़ा बचकर पार करें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- तुला राशि की स्थिति बहुत अच्छी है। राजनीति लोगों से सुदृढ़ता बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। पिता का साथ होगा। व्यावसायिक दृष्टिकोण से अच्छा समय होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मकर राशि की स्थिति अच्छी है। सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा हो जाएगा, होने लगा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- शत्रुओं परास्त होंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

आज का पंचांग- 28 सितंबर 2024:जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत- 2081, पिंगल

शक सम्वत- 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत- आश्विन

अमांत- भाद्रपद

तिथि

कृष्ण पक्ष एकादशी - 02:49 पी एम तक

नक्षत्र

अश्लेशा - 03:38 ए एम, सितम्बर 29 तक

योग

सिद्ध - 11:51 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 6:13 AM

सूर्यास्त- 6:10 PM

चन्द्रोदय- 03:00 ए एम, सितम्बर 29

चन्द्रास्त- 04:02 PM

अशुभ काल

राहू- 09:12 ए एम से 10:42 ए एम

यम गण्ड- 01:41 पी एम से 03:11 पी एम

कुलिक- 06:13 ए एम से 07:42 ए एम

दुमुहूर्त- 06:13 ए एम से 07:00 ए एम, 07:00 ए एम से 07:48 ए एम

वर्ज्यम्- 03:22 पी एम से 05:07 पी एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 11:47 AM- 12:45 PM

अमृत काल- 01:53 AM- 03:38 AM

ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 AM- 05:24 AM

आज का पंचांग,27 सितंबर 2024: आज कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

राष्ट्रीय मिति आश्विन 05, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, दशमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 12, रबि-उल्लावल 23, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दशमी तिथि अपराह्न 01 बजकर 21 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

पुष्य नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 21 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। शिवयोग रात्रि 11 बजकर 34 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 21 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार एकादशी का श्राद्ध। गण्डमूल अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 21 मिनट के बाद।

सूर्योदय का समय 27 सितंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 27 सितंबर 2024 : शाम में 6 बजकर 11 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 27 सितंबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 24 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 48 मिनट से से 12 बजकर 36 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 35 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 42 मिनट से 9 बजकर 12 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 27 सितंबर 2024 :

राहुकाल सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। वहीं, सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 36 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 36 मिनट से 1 बजकर 24 मिनट तक।

आज का उपाय : आज छोटी कन्याओं को फल दें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

आज का रशिफल, 27 सितंबर 2024: शिव के साथ बना गुरु पुष्य योग, इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें आज का राशिफल

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि दोपहर 1 बजकर 27 मिनट तक रहने के बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज पुष्य नक्षत्र के साथ शिव, सिद्धि के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है।

आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष राशि आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए नई चुनौतियों और अवसरों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कौशल का पूरा उपयोग करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन योग और ध्यान से ऊर्जा बनाए रखें।

वृषभ राशि आज का राशिफल 

आज आप स्थिरता और समर्पण से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा, और आपके प्रयासों की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी, और आपको किसी नए निवेश अवसर पर विचार करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शांति और सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें।

मिथुन राशि आज का राशिफल 

आज का दिन आपके लिए रचनात्मकता और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी, और आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा, लेकिन बड़े खर्चों से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन ध्यान और योग से मानसिक शांति प्राप्त होगी।

कर्क राशि आज का राशिफल 

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और साहस से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, और आपको कोई नया अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन योग और ध्यान को जारी रखें।

सिंह राशि आज का राशिफल 

आज आप अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी, और आपको कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन ध्यान और योग आपको ऊर्जावान बनाए रखेंगे।

कन्या राशि आज का राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अनुशासन और संगठित प्रयासों का है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और समझदारी की सराहना होगी, और आप अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन योग और ध्यान फायदेमंद साबित होंगे।

तुला राशि आज का राशिफल 

आज का दिन आपके लिए संतुलन और सामंजस्य का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी टीम के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा, और आपके प्रयासों की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा, और आपको कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल 

आज आप आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, और आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान और योग आपको मानसिक और शारीरिक शांति देंगे।

धनु राशि आज का राशिफल 

आज का दिन आपके लिए नए अवसरों और संभावनाओं का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रयासों का उचित फल मिलेगा, और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी, और आपको कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान और व्यायाम पर ध्यान दें।

मकर राशि आज का राशिफल 

आज का दिन आपके लिए धैर्य और अनुशासन का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रयासों की सराहना होगी, और आपको कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चों को नियंत्रित रखना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त होगी।

कुंभ राशि आज का राशिफल 

आज का दिन आपके लिए विचारों को साकार करने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता और नए आइडियाज को सराहा जाएगा, जिससे आपकी पहचान बनेगी। आर्थिक मामलों में आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं, लेकिन बड़ों के साथ सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग करें।

मीन राशि आज का राशिफल 

आज का दिन आपके लिए संवेदनशीलता और भावनात्मक गहराई का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और सहयोग की भावना सराही जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन निवेश करते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा; नियमित व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान दें।

आज का रशिफल, 27 सितंबर 2024: शिव के साथ बना गुरु पुष्य योग, इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें आज का राशिफल