mirzapur

Sep 01 2024, 18:51

जिला मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन

मीरजापुर। रॉबिनहुड आर्मी द्वारा जिÞला मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 लोगों का पंजीयन हुआ और 19 लोगों ने रक्तदान किया। डॉक्टर राहुल कुमार ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

 इस दौरान प्रथम रक्तदान जन सम्पर्क आधिकारी रामकुमार गुप्ता ने कर लोगों को रक्त दान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रॉबिन हुड आर्मी से अभिषेक साहू, आशुतोष दुबे, पवन यादव, आकाश पटेल, विवेक भारद्वाज, अमित गुप्ता, आशीष अधिकारी, संकेत त्रिपाठी, आशुतोष दुबे, शिवम जायसवाल, शिशिर गौड़, अशोक गुप्ता, सुदेश चौरसिया, सुशेन मुखर्जी, मो सलीम, रिंकू विश्वकर्मा, कोमल यादव, नीतिश जायसवाल, हिमांशु शेखर, सिद्धार्थ सोनी, अनूप सिंह, वर्चस्व मोदनवाल, अशोक कुमार, मनोज केसरी उपस्थित रहे।।

mirzapur

Aug 31 2024, 18:49

Mirzapur: राजगढ़ में विषैले जन्तु के काटने से तीन लोग हुए अचेत, बढ़ा विषैले जंतुओं का खतरा

मिर्जापुर- राजगढ़ थाना क्षेत्र के नुनौटी में युवक को सर्प व मंगरदहा गांव में महिला को बिच्छू ने डंक मार दिया। जिससे दोनों अचेत हो गए।

राजगढ़ क्षेत्र के नुनौटी गांव निवासी सोनू 16 पुत्र कौशल खेत से लौट रहा था, तभी सर्प ने पैर में काट लिया। घर आने पर युवक ने अपने परिजनों को सर्प काटने की बात बताते ही अचेत हो गया।

परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई थी।वहीं दूसरी घटना महिला को घास काटते समय बिच्छू ने डंस लिया। घर जाकर महिला लोगों की बिच्छू काटने की बात बताती तब तक उसके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन झाड़ फुंक की बात कर रहे थे। तब तक महिला बेहोश हो गई। परिजनों द्वारा महिला लालवती देवी 42 वर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां उसका भी इलाज चल रहा है। उधर राजाराम प्रजापति 60 वर्षीय गुल्ली राम धनसिरिया को विषैले जंतु के काटने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां स्थिति नाजुक को देखते हुए मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में जब राजगढ़ के शिक्षा प्रभारी डॉक्टर पवन कश्यप से बात हुई तो उन्होंने कहा कि बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर किया गया।

mirzapur

Aug 31 2024, 18:48

Mirzapur: पीएमवाईजी सर्वे 2024 के उन्मुखीकरण गोष्ठी में बोलते हुए विधायक ने कहा गरीबों की सेवा करने वाला होता है सच्चा प्रतिनिधि

मिर्जापुर। पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि जो जनप्रतिनिधि जनता के सुख-दुख और उसके छोटे-छोटे कार्यों में सहयोग करता है वह जनप्रतिनिधि जनता का सच्चा सेवक होता है और जनता उसे भगवान की तरह मानती है और उसका सम्मान करती है। उक्त बातें उन्होंने शनिवार को राजगढ़ ब्लाक सभागार में आयोजित पीएमवाईजी सर्वे 2024 के उन्मुखीकरण गोष्ठी में बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी गरीबों को पक्का छत मिले ऐसे में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पारदर्शी ढंग से पात्रों का चयन करें किसी पात्र व्यक्ति को न छोड़े और अपात्रों को किसी प्रकार की लाभ न पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ प्रधानमंत्री आवास योजना आई है। 

मार्च के बाद बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री आवास योजना भी आएगी ऐसे में गांव का कोई भी व्यक्ति बिना पक्का छत के नहीं रह जाएगा।इसलिए पात्रों का चयन पारदर्शी ढंग से करें और जो प्रधान पारदर्शी ढंग से चयन करके गरीबों का सेवा करेगा वह अगली बार पुनः जनता का सेवा करने के लिए इस सदन में पुनः आएगा। इसलिए ग्राम प्रधानों से निवेदन है कि सरकार की की महत्वाकांक्षी योजना को पारदर्शी ढंग से लागू करें। 

राजगढ़ ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह ने भी सरकार की आवास योजना पर प्रकाश डाला और अपने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कहा कि गांव के सभी गरीबों को छत मुहैया कराए। खंड विकास अधिकारी राजगढ़ वीरेंद्र प्रताप वर्मा ने लाभार्थी की योग्यता पर प्रकाश डाला और समस्त प्रधानों से शासन की मनसा के अनुरूप सूची बनाने को कहा। 

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा, प्रधान संघ के अध्यक्ष इन्स पटेल, ओम प्रकाश सिंह प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष, दुखरन सिंह ग्राम प्रधान, अभय मानसिंह गुलाब मौर्य एडीओ अभय कुमार सिंह, संजय सिंह, राहुल सिंह, राजकुमार सिंह ,कमलेश कुमार, आशीष जायसवाल, रवि शंकर सिंह पटेल, श्याम सुंदर सिंह ,दिव्या सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

mirzapur

Aug 30 2024, 19:12

अजब-गजब : जिसकी हुई शिकायत उसी ने कर दी जांच

ड्रमंडगंज, मीरजापुर। हलिया विकास खंड के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव निवासी पत्रकार अभिनेष प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय वन अधिकारी ड्रमंडगंज व सेवा निवृत्त वन दरोगा के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीते 14 जुलाई को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी।

मामले की जांच खुद क्षेत्रीय वन अधिकारी ड्रमंडगंज के द्वारा किए जाने पर शिकायत कर्ता ने शुक्रवार को सीएम पोर्टल पर प्रार्थना पत्र देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की गुहार लगाई है। दिए गए प्रार्थना पत्र में अभिनेष सिंह ने बताया कि मेरे द्वारा क्षेत्रीय वन अधिकारी ड्रमंडगंज व हाल ही में सेवानिवृत्त हुए वनदरोगा द्वारा पौधरोपण, अग्रिम मृदा कार्य, चहारदीवारी निर्माण आदि कार्यों में किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी।

जिसमें डीएफओ मीरजापुर अरविन्द राज मिश्र ने आरोपित क्षेत्रीय वन अधिकारी ड्रमंडगंज से ही शिकायत की जांच करवाई और शिकायत को गलत तरीके से  दिनांक गलत तरीके निस्तारित करवा दिया। जबकि जांच अधिकारी तथा विभाग के किसी अधिकारी ने मुझसे कोई संपर्क नही किया। शिकायत से संबंधित कोई साक्ष्य भी नही मांगा और मुझे पेशेवर शिकायतकर्ता बताते हुए की गई शिकायत का बिना स्थलीय जांच किए ही डीएफओ ने मनमानी तरीके से शिकायत का निस्तारण कर दिया।मृत नील गाय को भैसोड़ बलाय पहाड़ वनक्षेत्र में रेंजर ड्रमंडगंज की गाड़ी से घसीटने के वायरल हुए वीडियो में आज तक दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही की गई जबकि मृत वन्यजीव के साथ किए गए।

इस अमानवीय कृत्य में कार्रवाई की बजाय उच्चाधिकारियों द्वारा मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। रेंजर ड्रमंडगंज और सेवानिवृत्त वनदरोगा द्वारा जमीन खरीदने की बात सत्य है इसके लिए राजस्व विभाग से अभिलेख लिए जा सकते हैं। आरोप लगाया कि ड्रमंडगंज वनरेंज में पौधरोपण और पौध संरक्षण के नाम पर रेंजर और सेवानिवृत्त वनदरोगा के द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करते हुए सरकार की आंखों में धूल झोंककर धन का बंदरबांट किया गया है।

उच्चस्तरीय टीम गठित कर की गई शिकायतों की गंभीरता पूर्वक जांच करवाई जाए तो बड़े पैमाने पर वनरेंज ड्रमंडगंज में भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है। शिकायत की जांच डीएफओ ने स्वयं नही करके आरोपित क्षेत्रीय वन अधिकारी ड्रमंडगंज से करवा दिया। जिसके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं वही व्यक्ति अपने आरोपों की स्वयं जांच कर शिकायत को गलत बताते करते हुए निस्तारित कर दिया। ऐसे में लोगों को कैसे न्याय मिल पाएगा जब आरोपित अपनी शिकायत की स्वयं जांच करें।

ग्राम प्रधान बबुरा रघुनाथ सिंह की लगाई गई रिपोर्ट क्षेत्रीय वन अधिकारी की मिलीभगत है। ग्राम प्रधान के पति वनविभाग की भूमि पर क्षेत्रीय वन अधिकारी ड्रमंडगंज से सांठगांठ कर स्वयं तथा गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर खेती करवाते हैं। जिसके चलते बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में वनों का तेजी से सफाया हो रहा है।जिसकी जनहित में जांच आवश्यक है।अभिनेष प्रताप सिंह ने सीएम पोर्टल पर प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा कराए गए कार्यों की उच्चस्तरीय स्तरीय जांच करवाने की मांग की है।

Aug 29 2024, 19:37

मीरजापुर आरक्षी को एसपी ने किया निलंबित, मुफ्तखोरी पड़ी मंहगी

मीरजापुर। जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन इन दिनों महकमे की छवि धूमिल करने वाले जवानों के प्रति सख़्त हो उठे हैं। पिछले दिनों जिगना थाना प्रभारी शैलेश राय के ऊपर न्यायालय द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश होने के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच एक आरक्षी की बढ़ती शिकायतों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी राम विलास पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिकायत रही कि वह ठेले पर चाट-फुल्की विक्रेता के साथ अभद्रता करते हैं तथा फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देते हैं। इसी प्रकार आम जनमानस में पुलिस की छवि धूमिल होने के आरोप को संज्ञान में आने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलम्बित कर विभागीय जांच आसन्न की गई है।

mirzapur

Aug 29 2024, 18:46

स्वास्थ्यकर्मी को पितृ शोक, विभाग सहित क्षेत्र के लोगों ने जताया शोक, दी गई श्रद्धांजलि

मीरजापुर। जिले के चुनार नगर निवासी समाजसेवी 97 वर्षीय वयोवृद्ध शिवमूर्ति यादव का बीते दिनों उपचार के दौरान देहांत हो गया। जिनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना प्रकट किया है। स्वर्गीय यादव अपने शुरूआती दिनों में लेक्चर एवं नायब तहसीलदार की मिली नौकरी त्याग कर रेलवे में सेवा देते हुए 1991 में सेवा निवृत हुए थे।

वह अंग्रेजी हिंदी संस्कृत विषयों पर अपनी विशेष पकड़ रखने वाले व्यक्ति थे, उनके द्वारा जीवन पर्यंत लोगों के बीच अच्छे संदेश व मार्गदर्शन का संचार करने का प्रयास हमेशा किया जाता रहा। उक्त कर्मो के कारण ही कई अधिकारी गणों एवं अन्य लोगों द्वारा अवसर मिलने पर उनसे जिज्ञासा बस अंग्रेजी में बात करते की चेष्टा की जाती रही। मानवता का पाठ पढ़ाने वाले स्वर्गीय यादव द्वारा कुछ वर्ष पूर्व टीबी के दो मरीजों को गोद लेने का भी सराहनीय कार्य किया गया था।

जिसके उपरांत जिलाधिकारी मिजार्पुर द्वारा उन्हें अंग वस्त्र भेंट करते हुए स्वागत भी किया था। उनके मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि उनके पुत्र सतीश शंकर यादव द्वारा भी क्षय विभाग मीरजापुर में डिस्ट्रिक्ट कोआॅर्डिनेटर पद पर कार्यरत रहते हुए समय-समय पर विभागीय एवं गैर विभागी अनेकों जनहित कार्यों में पूरे समर्पण भाव से दायित्व निभाया जाता है। स्वर्गीय शिव मूर्ति यादव अपने पीछे समर्पित व सेवा भाव रखने वाले एक भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर रामकरन, बीरबल, श्यामू बिमल, बिमल, फरह चौधरी, धीरेन्द्र, सर्वेश, डाक्टर डीके सिंह, डाक्टर सुदीप, डाक्टर राकेश, नरेश यादव, प्रकाश यादव, राम आसरे, मूरत आदि सहित क्षय रोग विभाग के शमीम अहमद, शब्बीर अहमद, दुर्गेश रावत, इत्यादि ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

mirzapur

Aug 29 2024, 18:45

जिलाधिकारी ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण

मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सिटी विकास खण्ड के भिस्कुरी में स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम के रखरखाव रजिस्टर तथा गेट पर सील लाॅकर का निरीक्षण करते हुये ड्यूटी पर तैनात गार्डो आदि के व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रहरी, समाजवादी पार्टी के अनीस खान, जिलाउपाध्यक्ष बसपा सद्दाम राईन, जिला प्रवक्ता कांग्रेस छोटे खान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा उपस्थित रहें।

mirzapur

Aug 29 2024, 17:13

Mirzapur: जनसमस्याओं को लेकर सपा का हल्ला बोल, लगाया आरोप स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रहा है उपभोक्ताओं का शोषण

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष के निर्देश पर सदर, लालगंज, मड़िहान तहसील पर सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जन समस्याओं को लेकर गुरूवार को हल्ला बोल प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सम्बोधित 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इस अवसर पर नगर विधानसभा अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव व मझवां विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालकर सदर तहसील पर जोरदार धरना प्रदर्शन कर चेतावनी दी।

जगह-जगह हुये तहसील मुख्यालय प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण करने की तैयारी भाजपा सरकार के इशारे पर हो रही है। उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान है। किसानों को यूरिया खाद् नही मिल पा रहा है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इन्हे उखाड़ फेंकेगी। सदर तहसील में आयोजित धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि संक्रामक रोग बीमारी डायरिया, डेंगू व मलेरिया से आम जनता ग्रस्त है।

जल जीवन मिशन योजना के तहत शहर से लेकर गांव तक की सड़के खोद दी गयी है। तत्काल मरम्मत नहीं किया गया तो सपा आन्दोलन के लिये बाध्य होगी।

कहा कि चपउर कला में खोदी गई सड़क को मरम्मत न कराने से लोगों का जीवन दूभर हो गया है। कहा केन्द्र व प्रदेश की सरकार जनता की आम समस्याओं का कोई ध्यान नही दे रही है। वृद्धा विधवा पेंशन के लिये लोग तहसीलों के चक्कर लगा रहे है। इस दौरान पार्टी से जुड़े हुए लोगों ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया।

mirzapur

Aug 28 2024, 19:14

*ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन के प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी और एडीएमसे की मुलाकात, पीड़ित पत्रकार को न्याय की मांग*

मिर्जापुर- जिले के मड़िहान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर द्वारा पत्रकार पर हमला किए जाने व हमले का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बाद भी सीएमओ एवं थानाध्यक्ष द्वारा कार्यवाही न किए जाने के विरोध में दर्जनों पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय ओझा के नेतृत्व में पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक व एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपकर मड़िहान थानाध्यक्ष व डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने अपने कार्यालय में मौजूद एसपी मीरजापुर को मामले को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। इसके पूर्व एसोसिएशन के सदस्यों ने एडीएम वित्त एवं राजस्व शिवप्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपकर डाक्टर के ऊपर मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय ओझा ने कहां कि डाक्टर को भगवान का दुसरा रुप माना जाता है, वहीं डाक्टर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर खुलेआम हमला करता है और उसका साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बाद भी थानाध्यक्ष मड़िहान द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है, बल्कि पीड़ित पत्रकार को बुलाकर डाक्टर से समझौते का दबाव बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर डाक्टर व थानाध्यक्ष मड़िहान के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो संगठन को मजबूरन धरना प्रदर्शन व जरूरत पड़ी तो आमरण-अनशन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ आडियो वायरल होने पर लेखपाल को निलम्बित कर दिया जाता है तो वहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर खुलेआम जानलेवा हमला करने की घटना का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बाद भी पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किया जाता है, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को ही दबाने का प्रयास किया जा रहा है तो आम आदमी की हालत क्या होगी।

इस मौके पर राजेश अग्रहरि, नितिन अवस्थी, रघुवर मौर्या, राममूर्ति पांडेय, अवनीश उपाध्याय, पवन तिवारी, अभय तिवारी, सुभाष मिश्रा, विभुति सिंह, अरूण पाण्डेय, बसंत मिश्रा, सुभाष मिश्रा, सर्वेश दुबे, अंकित चौरसिया, महेंद्र सिंह,विपांशु द्विवेदी, सतेन्द्र विश्वकर्मा, राहुल तिवारी, राजकुमार सिंह पटेल, पवन तिवारी, संजय दुबे, अश्विनी उपाध्याय, विकास तिवारी, पप्पू गिरीं, सतेन्द्र मिश्रा, मंगला द्विवेदी आदि ने भी घटना की घोर निन्दा करते हुए कहा कि जनपद में किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।