SanatanDharm

Aug 29 2024, 08:53

आज अजा एकादशी पर बन रहे 2 शुभ योग, जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

आज अजा एकादशी का व्रत है। आज 29 अगस्त दिन गुरुवार को हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। वहीं आपको बता दें कि साल में कुछ 24 एकादशी पड़ती हैं, जिसमें एक कृष्ण पक्ष को दूसरी शुक्ल पक्ष में पड़ती है। वहीं आपको बता दें कि इस साल अजा एकादशी का व्रत 29 रखा जाएगा। साथ ही आपको बता दें कि अजा एकादशी का व्रत करने से संतान सुखी रहती है, उस पर आने वाले संकट दूर होते हैं। वहीं इस दिन 2 शुभ योग भी बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

अजा एकादशी 2024 तिथि 

वैदिक पंचांग के मुताबिक भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 29 अगस्त को 01 बजकर 18 मिनट पर आरंभ होगी। साथ ही 30 अगस्त को 01 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि को आधार मानते हुए अजा एकादशी का व्रत 29 अगस्त दिन गुरुवार को रखा जाएगा। 

अजा एकादशी पर बन रहे 2 शुभ योग

अजा एकादशी पर 2 शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें पहला सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो 29 अगस्त की शाम के समय 4 बजकर 38 बजे से और पारण वाले दिन 30 अगस्त को सुबह 5 बजकर 59 बजे खत्म होगा। वहीं तीसरा संयोग यह है कि व्रत वाले दिन सुबह में सिद्धि योग बनेगा, जो शाम 6 बजकर 19 बजे तक रहेगा। इन योगों में पूजा करने का व्यक्ति को दोगुना फल प्राप्त होता है।

अजा एकादशी का महत्व

अजा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जो व्यक्ति अजा एकादशी का विधि-विधान से व्रत रखता है, उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही श्रीहरि की कृपा से व्यक्ति को वित्तीय संकट से मुक्ति मिलती है। अजा एकादशी का व्रत करने से संतान सुखी रहती है, उस पर आने वाले संकट दूर होते हैं। वहीं अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत करने वाले को पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और मांस-मदिरा, चावल, जौ, लहसुन, मसूर और प्याज आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

SanatanDharm

Aug 29 2024, 08:43

आज का राशिफल, 29अगस्त 2924:जानिए राशिफल के अनुसार आज कैसा रहेगा आप का दिन..?

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता का योग बन रहा है। अपनों का साथ होगा। एक व्यावसायिक ऊर्जा आपके अंदर प्रबल रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- धन आगमन होगा। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। परिवार में संख्या बढ़ेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- एक बहुत ही अच्छी ऊर्जा का संचार होगा। समाज में सराहे जाएंगे। रौब रुआब बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- ऊर्जा का हराश होगा। खर्च की अधिकता होगी। प्रेम से दूरी, संतान से दूरी, व्यापार थोड़ा नुकसानदेह होगा बचकर पार करें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ कार्य होगा।

कन्या राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति अच्छी है, संतान थोड़ा मध्यम दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति अच्छी दिख रही है। भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं बचकर पार करें। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शादी ब्याह तय हो सकता है। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात संभव है। शुभता बढ़ रही है। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ अद्भुत है, बहुत बढ़िया है। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि- शत्रु परास्त होंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा, प्रेम संतान अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। विद्यार्थी लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें शुभ होगा। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भूमि भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि संभव है। थोड़ा गृह कलह का संकेत दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

SanatanDharm

Aug 29 2024, 08:39

आज 29 अगस्त 2024:जानिये आज के पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

29 अगस्त को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है. इस तिथि पर आद्रा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग रहने वाला है. चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेगा. आइए 29 अगस्त का पंचांग, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, सूर्यास्त का समय और राहु काल के बारे में जानते हैं. 

आज का पंचांग 29 अगस्त 2024

तिथि- एकादशी 01:37 तक  

नक्षत्र- आद्रा 16:39 बजे तक

वार- गुरुवार

योग- सिद्धि 18:17 बजे तक

विक्रम संवत- 2081, पिंगल

शक संवत- 1946, क्रोधी

त्योहार और व्रत

अजा एकादशी

 सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- 06:12

सूर्यास्त- 18:34

चन्द्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चन्द्रोदय- 01:30 

चन्द्रास्त- 15:48 

 आज का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त - 12:02 से 12:52 मिनट तक

अमृत काल- 06:19 से 07:58 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - 04:36 से 05:24 मिनट तक

 आज का अशुभ मुहूर्त 

राहुकाल- 14:01 से 15:35 मिनट तक

SanatanDharm

Aug 28 2024, 09:29

आज का राशिफल,28 अगस्त 2024:जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा...?

बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है. इस दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. आइए जानते हैं, 28 अगस्त 2024 को किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान.

मेष राशि: आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप को पसंद नहीं करते हैं। सुख साधनों को जुटाने में लगे रहेंगे। कपड़े के व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। 

वृषभ राशि: बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। अध्यन में रूचि कम होने से असफलता का सामना करना पड़ेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ देव स्थल जा सकते हैं। 

मिथुन राशि: आज आपका मन उदास रहेगा। दिन के मध्य में स्थिति अनुकूल होगी। आय के साधनों को बढ़ाना होगा। वैवाहिक समस्या का समाधान उत्तर दिशा से होगा। निवेश से लाभ होगा। पुराने मित्रों से भेट संभव है।

 कर्क राशि: कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी। दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग है। संगति बदले व सत्संग करें। वर्चस्व में वृद्धि होगी। वायु विकार से ग्रसित रहेंगे। 

सिंह राशि: प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव होगा। जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी का मजाक न बनाएं। नए आभूषण प्राप्त हो सकते हैं। 

कन्या राशि: सत्संग का लाभ मिलेगा। हीरे के व्यापारियों के लिए समय अभी कमजोर है। छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। संतान का स्वास्थ खराब हो सकता है। घर के नौकरों से परेशान रहेंगे।

 तुला राशि: मन की बात कह दें संबंधों में नजदीकियां बनेंगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। विलासिता के सामानों पर धन खर्च होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। समय अनुकूल है। 

वृश्चिक राशि: सफलता के लिए और मेहनत करनी होगी। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने विवाद आज उभर सकते हैं। सेना व प्रशासन से जुड़े मामले हल होंगे। संबंधों में मजबूती आएगी। 

धनु राशि: समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे। सतर्क रहें, व्यापार विस्तार के योग है। भवन परिवर्तन के योग है, कार्य की अधिकता रहेगी। 

मकर राशि: कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय ना लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है। 

कुंभ राशि: पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव है। आप के अपने, आप को धोखा दे सकते है सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

 मीन राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्य स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मनोरंजन के साधनों का उपयोग आनंद प्रद होगा। प्रेम प्रस्ताव संभव हैं। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है।

SanatanDharm

Aug 28 2024, 09:28

आज का पंचांग 28 अगस्त 2024 :पंचांग के अनुसार जानिये आज का मुहूर्त और ग्रह योग

विक्रम संवत- 2081, पिंगल

शक सम्वत- 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत- भाद्रपद

अमांत- श्रावण

तिथि

कृष्ण पक्ष दशमी- अगस्त 28 01:33 AM- अगस्त 29 01:19 AM

कृष्ण पक्ष एकादशी- अगस्त 29 01:19 AM- अगस्त 30 01:37 AM

नक्षत्र

म्रृगशीर्षा- अगस्त 27 03:38 PM- अगस्त 28 03:53 PM

आद्रा- अगस्त 28 03:53 PM- अगस्त 29 04:39 PM

योग

वज्र- अगस्त 27 08:31 PM- अगस्त 28 07:11 PM

सिद्धि- अगस्त 28 07:11 PM- अगस्त 29 06:17 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 6:11 AM

सूर्यास्त- 6:44 PM

चन्द्रोदय- अगस्त 28 12:34 AM

चन्द्रास्त- अगस्त 28 2:53 PM

अशुभ काल

राहू- 12:28 PM- 2:02 PM

यम गण्ड- 7:45 AM- 9:19 AM

कुलिक- 10:53 AM- 12:28 PM

दुर्मुहूर्त- 12:02 PM- 12:53 PM

वर्ज्यम्- 12:33 AM- 02:12 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- Nil

अमृत काल- 06:59 AM- 08:36 AM

ब्रह्म मुहूर्त- 04:35 AM- 05:23 AM

शुभ योग

सर्वार्थसिद्धि योग- अगस्त 28 06:11 AM- अगस्त 28 03:53 PM (मृगशीर्षा और बुधवार)

SanatanDharm

Aug 27 2024, 08:07

आज का राशिफल 27 अगस्त 2024 : राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा होगा जानिए आज का भविष्यफल..?

मेष राशि वाले जल्दबाजी के काम से बचें

आज मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सफलतादायक रहेगा लेकिन कोई आपके लिए समस्या भी खड़ी कर सकता है इसलिए आज कोई भी काम करें तो सोच-समझकर करें, जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। आज शाम को आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे और उनको घुमाने ले जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आप आपको परिवार का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि बनी रहेगी।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

​वृषभ राशि वालों को शुभ समाचार मिलेगा

आज वृषभ राशि के जातकों को कारोबार और कामकाज में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आज आप जमीन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी दस्तावेज जरूर जांच लें। सलाह है कि प्रॉपर्टी के काम मे आज आपको किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज धन मिलने में कुछ विलंब हो सकता है जिससे आप निराश हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपको आज वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करे।

​मिथुन राशि वालों को शुभ समाचार मिलेगा

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सेहत का ध्यान रखना होगा। कई तरह की उलझन की वजह से मन परेशान हो सकता है। छात्र अगर किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो उनके लिए दिन बेहतरीन रहेगा, शिक्षा के क्षेत्र में आज आप प्रगति कर पाएंगे। आपको आज कुछ नई तकनीक के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। आज आप अपने कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर रहेंगे लेकिन परिश्रम के अनुसार सफलता नहीं मिलने के कारण चिंतित हो सकते हैं। यदि आपकी कोई वस्तु गुम हो गई थी तो आज मिल सकती है जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको शाम तक कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

​कर्क राशि वालों को दिनचर्या में बदलाव करना होगा

आज कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज कुल मिलाकर उत्साहवर्धक और लाभदायक कहा जा सकता है। लेकिन आज आपको अपने मित्र की मदद के लिए आगे आना होगा, ऐसे में आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करना होगा साथ ही धन भी खर्च करना पड़ सकता है। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आज इसमें कोई तकनीकी समस्या आ सकती है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के कार्यक्रमों में आज कुछ परेशानी आने की आशंका है। कोई आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग बना रहेगा। संतान को कार्यक्षेत्र में प्रगति करते देख प्रसन्नता होगी।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

​सिंह राशि के जातक अच्छी कमाई करेंगे

सिंह राशि के लिए आज मंगलवार को सितारे बताते हैं कि, आप आज कोई भी कार्य करने का निश्चय करेंगे तो उसमें उलझन और असमंजस की स्थिति रहेगी। लेकिन आपको दुविधा से निकलकर काम पर फोकस करना होगा तभी आप सफलता को प्राप्त कर पाएंगे। घर का सकारात्मक माहौल आज आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से मामला सुलझ जाएगा, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। कमाई के मामले में दिन अच्छा है। धर्म कर्म के कार्यों में आप आज दान पुण्य भी कर सकते हैं।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

​कन्या राशि वालों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे

कन्या राशि के सितारे बताते हें कि आज आपको कुछ रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा और आपकी छुपी प्रतिभा सामने आएगी। आप आज अपने काम और व्यवहार को लेकर तारीफ भी पाएंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आपकी कमाई बढेगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। यदि आज आपको अपने व्यापार के लिए कोई फैसला लेना है तो सोच समझकर लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज आपके सहकर्मी नौकरी में आपकी मदद करते नजर आएंगे, जिससे आपके शत्रु भी परास्त होंगे।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लें।

​तुला राशि के जातक तारीफ पाएंगे

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं जिससे आपकी उलझन का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा। पूर्व में किए गए कार्यों के लिए आज आपको सम्मान मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ मिल सकता है। महिलाओं को आज मायके से अच्छी खबर मिलेगी। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो आपस में कहासुनी हो सकती है। नौकरी से जुड़े जातक आज समय से पहले अपना काम करेंगे जिससे विरोधी और शत्रु हैरान रह जाएंगे। अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगोविंदाष्टकम का पाठ करें।

​वृश्चिक राशि वालों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज आपके सामाजिक क्षेत्र का विस्तार होगा। आज आप सामाजिक कार्यो में भाग लेंगे और आपके मन मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी परिचय का दायरा बढ़ेगा और मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। आज आपको अपने माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा और उनके सहयोग से आपको पारिवारिक जीवन की समस्याओं को सुलझाने में सफलता मिलेगी। दफ्तर में आज सहकर्मियों से मेलजोल बनाकर रखें, कहासुनी हो सकती है लव लाइफ खुशनुमा रहेगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

​धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आप आज बुद्धि और चतुराई से लाभ हासिल कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। छात्रों को आज अपनी क्षमताओं को परखने का मौका मिलेगा। आज पिता के साथ किसी विषय पर चर्चा कर सकते हैं, आपके बीच मतांतर होना भी संभव है। व्यापार में आज धन लाभ अधिक हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को आप अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

​मकर राशि वालों को अच्छी डील मिल सकती है

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार परिणाम नहीं मिलने से आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती हैं। सेल्स मार्केटिंग के जुड़े जातको को आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है, कमाई से मन आनंदित होगा। यदि संतान के विवाह में कोई समस्या आ रही थी तो आज समस्या का समाधान हो सकता है। शाम को आज आप अपने परिजनों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

​कुंभ राशि के अटके काम बनेंगे

आज कुंभ राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि, आप अपने दफ्तर में धैर्य और संयम से सभी समस्याओं का सफलतापूर्वक सामना कर पाने में सफल होंगे। आपकी लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा, प्रेमी के साथ आप आज रोमांटिक पल बिताएंगे। आज आप अपने व्यापार में अपने विवेक से नवीनता और तरक्की लाने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा करने में शिक्षकों और सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। अगर कुछ कार्य काफी समय से अधूरे पड़े हैं तो आज आप उन्हें पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे और आपके अटके काम पूरे होंगे।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। गोविंदाष्टकम का पाठ आपके लिए लाभकारी रहेगा।

​मीन राशि वालों के खर्च बढेंगे

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। आपको अपने अधिकारियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन खर्च पर आपको आज कंट्रोल करना होगा क्योंकि आपका बढ़ता खर्च आपको आज परेशान कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान का दायरा बढेगा और किसी समस्या में आपको आज ऐसे व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं होगी। आज आपके मार्गदर्शन से लोग लाभान्वित होंगे। माता-पिता से स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ सुबह और रात में भी करें।

SanatanDharm

Aug 27 2024, 08:04

पंचांग 27 अगस्त 2024: आज गोकुलाष्टमी, नन्दोत्सव है। साथ ही आज श्री गुग्गा नवमी भी है, जानिए आज का मुहूर्त और ग्रह योग

आज गोकुलाष्टमी, नन्दोत्सव है। साथ ही आज श्री गुग्गा नवमी भी है। वहीं, आज रोहिणी नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 38 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक रहने वाला है।

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 05, शक सम्वत् 1946, भाद्रपद, कृष्ण, नवमी, मंगलवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 12, सफ़र 21, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 27 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 34 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।

रोहिणी नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 38 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग रात्रि 08 बजकर 31 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 01 बजकर 57 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 42 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्री गुग्गा नवमी, गोकुलाष्टमी, नन्दोत्सव

सूर्योदय का समय 27 अगस्त 2024 : सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 27 अगस्त 2024 : शाम में 6 बजकर 48 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 27 अगस्त 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 12 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 27 अगस्त 2024 :

राहुकाल दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। इसके बाद 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। साथ ही सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 31 मिनट से 9 बजकर 22 मिनट तक। इसके बाद रात में 11 बजकर 16 मिनट से 12 बजे तक।

आज का उपाय : आज हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।

SanatanDharm

Aug 26 2024, 09:40

मां बगलामुखी की अद्वितीय शक्ति और भक्तों के प्रति उनकी करुणा की कथा*

मां बगलामुखी को हिन्दू धर्म में दस महाविद्याओं में से एक के रूप में पूजा जाता है। वह शक्ति की देवी हैं, जो अपने भक्तों के सभी प्रकार के शत्रुओं और विरोधियों का नाश करती हैं। उनकी पूजा मुख्य रूप से शत्रुओं पर विजय पाने, मुकदमों में सफलता प्राप्त करने, और जीवन के कठिन समय से उबरने के लिए की जाती है। मां बगलामुखी की एक शक्तिशाली कथा है जो उनकी अद्वितीय शक्ति और भक्तों के प्रति उनकी करुणा को दर्शाती है: कथा:...एक बार सत्ययुग में एक भीषण तूफान ने संपूर्ण ब्रह्मांड को हिला कर रख दिया। इस तूफान से चारों दिशाओं में हाहाकार मच गया और हर जगह विनाश की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस संकट से परेशान होकर देवगण भगवान विष्णु के पास गए और उनसे मदद की याचना की। भगवान विष्णु ने ध्यान किया और उन्हें मां बगलामुखी का स्मरण हुआ। उन्होंने मां बगलामुखी की आराधना की, जिससे प्रसन्न होकर देवी प्रकट हुईं। मां बगलामुखी ने अपनी शक्ति से उस विनाशकारी तूफान को रोक दिया और ब्रह्मांड की रक्षा की। इसके बाद, भगवान विष्णु ने मां बगलामुखी से प्रार्थना की कि वे इस शक्ति को हमेशा के लिए अपने पास रखें ताकि भविष्य में भी किसी प्रकार के संकट में उनकी शरण ली जा सके। तब से मां बगलामुखी को 'विपत्तियों को हरने वाली देवी' के रूप में पूजा जाने लगा। मां बगलामुखी के भक्त यह मानते हैं कि वे अपने भक्तों के सभी प्रकार के शत्रुओं और विरोधियों का नाश करती हैं, और उनके जीवन में शांति और सुरक्षा का संचार करती हैं। मां की पूजा में विशेष मंत्रों और अनुष्ठानों का प्रयोग किया जाता है, जो साधक को असीम शक्ति और सुरक्षा प्रदान करता है।

SanatanDharm

Aug 26 2024, 09:36

आज श्री कृष्ण की जन्माष्टमी, जानिये श्री कृष्ण की कथा और उनकी लीलाएं*

भाद्र्पद कृष्णपक्ष की अष्ट्मी तिथि को श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। उनकी लीला कथाओं में से कुछ का यहाँ जिक्र करते हैं। बालसमय-- एक दिन साँवले सलौने बाल श्री कृष्ण रत्नों से जड़ित पालने पर शयन कर रहे थे। उनके मुख पर लोगों के मन को मोहने वाली मंद हास्य की छटा स्पष्ट झलक रही थी। कुटिल दृष्टि न लग जाए । इसलिए उनके ललाट पर काजल का चिह्न शोभायमान हो रहा था। कमल के सदृश उनके दोनों सुंदर नेत्रों में काजल विद्यमान था। अपने मनमोहक पुत्र को यशोदा ने अपनी गोद में ले लिया। उस समय वे अपने पैर का अंगूठा चूस रहे थे। उनका स्वभाव पूर्णतः चपल था। घुंघराले केशों के कारण उनकी अंगछटा अत्यंत अद्भुत दिखाई पड़ रही थी। वक्षस्थल पर श्रीवत्सचिह्न, बाजूबंद और चमकीला अर्द्धचंद्र उनकी देहयष्टि पर शोभायमान हो रहा था। ऐसे अपने पुत्र श्री कृष्ण को लाड़-प्यार करती हुई ,यशोदा आनंद का अनुभव कर रही थीं। बालक कृष्ण दूध पी चुके थे। उन्हें जम्हाई आ रही थी। सहसा माता की दृष्टि उनके मुख के अंदर पड़ी। उनके मुख में पृथिव्यादि पाँच तत्वों सहित संपूर्ण विराट् तथा इंद्र प्रभृति श्रेष्ठ देवता दृष्टिगोचर हुए। बच्चे के मुख में संपूर्ण विश्व को अकस्मात्‌ देखकर वह कंपायमान हो गईं और उनके मन में त्रास छा गया। अतः उन्होंने अपनी आंखें बंद कर लीं। किंतु कृष्ण की माया के प्रभाव से यशोदा की स्मृति टिक न सकी। अतः अपने बालक पर पुनः वात्सल्य पूर्ण दयाभाव, प्रेम उत्पन्न हो गया। बडे़ होने पर कृष्ण ने कंस का वध किया। नाना उग्रसेन को गद्दी पर बैठाया, अपनी माता देवकी के मृत पुत्रों को लेकर आए और माता-पिता को कारागार से मुक्ति दिलाई। कन्हैया के मित्र तो गोकुल के सभी बालक थे। लेकिन सुदामा उनके कृपापात्र रहे। सुदामा को वैभवशाली बनाने में श्री कृष्ण ने कोई कसर बाकी नहीं रखी। श्री कृष्ण के जीवन में राधा प्रेम की मूर्ति बनकर आईं। जिस प्रेम को कोई नाप नहीं सका, उसकी आधारशिला राधा ने ही रखी थी। कृष्ण किशोर वय के हो गए तो महाभारत युद्ध की छाया पड़ने लगी थी। महाभारत में मुख्य आख्यान पांडवों का है, जिसमें हर पल कृष्ण उनके साथ हैं। द्रौपदी को युधिष्ठिर जुए में हार गए। भरी सभा में दुर्योधन और दु:शासन जब द्रौपदी का चीरहरण करने लगे तो जनार्दन ने रक्षा की। जरासंध से युद्ध कर श्री कृष्ण ने सोलह हजार कन्याओं को उसके चंगुल से छुड़ाया। महाभारत को अर्जुन व्यापार कहते हैं, तो श्री कृष्ण ने इसे धर्मयुद्ध बताया। युद्ध के शुरू में ही श्री कृष्ण ने कहा, जहां धर्म है, वहीं कृष्ण है और जहां कृष्ण हैं वहीं विजय है। महाभारत के छठे पर्व भीष्म पर्व में भगवत गीता है। महाभारत युद्ध के मैदान में मोहग्रस्त अर्जुन को गीता का उपदेश दिया। उपदेश देने के लिए शांत जगह चाहिए, लेकिन कृष्ण ने वहां ज्ञान दिया। जहां अट्ठारह अक्षौहिणी सेना के कोलाहल से किसी को कुछ सुनाई नहीं पड़ रहा था। अपने विराट रूप का दर्शन कराकर अर्जुन का मोहभंग किया। भगवान ने इसे गाकर अर्जुन को सुनाया, इसलिए इसका नाम भागवतगीता पड़ा। गीता में श्री कृष्ण ने कहा कि, सज्जनों की रक्षा व दुष्टों के संहार के लिए ,मैं हर युग में अवतार लेता हूं। इसीलिए महाभारत को धर्मयुद्ध कहा जाता है। आत्मा के अजर-अमर होने की बात बताई। जैसे उद्धव में ज्ञान था, लेकिन भक्ति नहीं, उसी प्रकार अर्जुन में भक्ति तो थी, लेकिन ज्ञान नहीं। गीता में उपदेश देकर उन्होंने अर्जुन से कहा कि मारे जाओगे तो स्वर्ग मिलेगा और जीत जाओगे तो पृथ्वी। इस तरह पार्थ को युद्ध के लिए तैयार किया। भगवान ने कहा कि जो मुझे जिस तरह याद करता है, मैं भी उसका उसी प्रकार उसका भजन करता हूं। अनेक प्रकार की लीलाओं से भरी है। श्रीकृष्ण की जीवन कथा जितना समझो कम है।

SanatanDharm

Aug 26 2024, 09:12

आज का राशिफल,26 अगस्त 2024:जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा..?

मेष

बिजनेस में रुका पैसा मिल सकता है। किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। कोई आपके लिए बहुत अच्छा करने वाला है। समय की महत्ता को समझे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेंगे।

वृष

आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से कुछ निजी काम पूरे होंगे। धन में वृद्धि होगी।

मिथुन

परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कामकाज की क्षमता बढ़ेगी।

कर्क

थोड़ी-सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते है। करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह

खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकते है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे।

कन्या

सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। दोस्त के घर जा सकते हैं।

तुला

आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। कुछ खास काम निपटाने के लिए रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक

बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। समझ और प्यार दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन भी हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में काम के लिये वाहवाही मिलेगी। परेशानियां दूर होगी।

धनु

जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है। टेंशन लेने से बचना चाहिए। किसी की राय कारगर साबित हो सकती है।

मकर

नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट फायदा दिलायेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ओवर कॉन्फिडेंस से नुकसान भी हो सकता है।

कुंभ

तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। मूड अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये दिन बढ़िया है।

मीन

कोई दोस्त घर पर मिलने आ सकता है। अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। परेशानियां दूर होगी।