bablusah00004

Aug 29 2024, 08:07

देवघर- अबुआ आवास को लेकर उप विकास आयुक्त एवं जिला परिषद अध्यक्ष ने अंतिम अनुमोदन हेतु बैठक किया।
देवघर: विभागीय निदेशानुसार अबुआ आवास योजना वित्त वर्ष 2024-25 हेतु प्रखंड को निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध सभी प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में दिनांक 26.07.2024 से 29.07.2024 के बीच ग्राम सभा उपरांत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवघर जिला से अनुशंसित योग्य एवं अयोग्य लाभुकों की सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई गई। जिला स्तर पर आयोजित आज की बैठक में उक्त लाभुक सूची पर अंतिम अनुमोदन लेने हेतु सभी संबंधित सदस्य को विशेष आमंत्रित करते हुए विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त उक्त लाभुक सूची पर अंतिम अनुमोदन हेतु बैठक किया गया। इस बैठक मे उपविकास आयुक्त देवघर ,माननीय जिला परिषद अध्यक्ष  किरण कुमारी एवम माननीय विधायकों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहें l

bablusah00004

Aug 28 2024, 16:02

देवघर-राज्य सरकार द्वारा देवघर जिला अंतर्गत संचालित महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं की अनुश्रवण संबंधित बैठक की।
देवघर:
उपविकास आयुक्त ,नवीन कुमार द्वारा आज दिनांक 28.08.2024 को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ट मे राज्य सरकार द्वारा देवघर जिला अंतर्गत संचालित महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं की संतोषजनक प्रगति एवम् निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विशेष अनुश्रवण संबंधित बैठक का आयोजन किया गयाl उक्त बैठक मे निम्नलिखित एजेंडे पर गहन समीक्षा की गई- 1. झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2. अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना 3. अबुआ आवास योजना, 4. मुख्यमंत्री पशुधन योजना 5. बिरसा हरित ग्राम योजना 6. किसान क्रेडिट कार्ड योजना 7. सर्वजन पेंशन योजना 8. सावित्री बाई फुले किशोरी समृधि योजना l 9.बिरसा सिंचाई संबर्धन कूप मिशन योजना, 10.मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि की गहन समीक्षा करते हुए कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करने हेतु उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक एवम् उचित निर्देश दिया गया l इस समीक्षा बैठक मे विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक,भारतीय स्टेट बैंक आदि उपस्थित थे l

bablusah00004

Aug 28 2024, 09:32

देवघर- जसीडीह मुख्य मार्ग पर स्थित इस्कॉन में नंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
देवघर: जसीडीह मुख्य मार्ग पर स्थित रोहिणी मोड़ के सम ऐप दामोदर ग्राम इस्कॉन देवघर में आज बड़े ही उत्साह के साथ नंद उत्सव एवं संस्थापक आचार्य भक्ति वेदांत स्वामी श्री प्रभुपाद का आविर्भाव तिथि मनाया गया। नंद उत्सव पर इस्कॉन देवघर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस्कॉन अनुयायियों द्वारा एवं उनके बच्चों के द्वारा भावपूर्ण नृत्य संगीत एवं विभिन्न नाटकों का मंचन किया गया। इन कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के बीच इस्कॉन देवघर के प्रमुख श्री श्रीनिवास गोपाल दास प्रभु ने नंद उत्सव पर व्याख्यान देते हुए बताया की अर्ध रात्रि में कृष्ण का जन्म कंस के कारागार में होने के बाद पिता वासुदेव कंस के भय से बालक को रात्रि में ही यमुना नदी पार कर नंद बाबा के यहां गोकुल छोड़ आए थे। इस कारण कृष्ण जन्म के दूसरे दिन गोकुल में नंद उत्सव मनाया जाता है। भाद्रपद नवमी के दिन समस्त ब्रजमंडल में नंद उत्सव की धूम रहती है। विश्व में हरे कृष्ण महामंत्र तथा सनातन धर्म के प्रसिद्ध प्रचारक अभयचरणविंद भक्ति वेदांत स्वामी श्री प्रभुपाद भगवान कृष्ण के एक शुद्ध भक्त एवं गोरडीय वैष्णव गुरु थे। उन्होंने पूरे विश्व में इस्कॉन की स्थापना सनातन धर्म प्रचार हेतु करी थी। विशेष कार्यक्रम में उनके जन्मदिन पर केक काटकर एवं कीर्तन- भजन का आयोजन कर मनाया गया। बाद में आए हुए भक्तों के बीच प्रसाद (भोजन) का वितरण लगातार दिन के 12:30 बजे से रात्रि के 8:30 बजे तक चलता रहा। जन्माष्टमी एवं नंदोत्सव विशेष कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर देवघर इस्कॉन प्रमुख श्रीनिवास गोपाल दास जी ने सभी देवघर नगर वासियों एवं आसपास से आए वक्त वृंदों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

bablusah00004

Aug 27 2024, 07:55

देवघर-राजकीय श्रावणी मेला, 2024 के सफल संचालन में सहयोग हेतु उपायुक्त ने सभी का आभार प्रकट किया। मीडिया प्रतिनिधि को किया सम्मानित।
देवघर:
राजकीय श्रावणी मेला, 2024 के सफल संचालन पश्चात आज दिनांक-26.08.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर एवं पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग की अध्यक्षता में देवघर परिसदन के सभागार में अंतिम साप्ताहिक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपविकास आयुक्त नवीन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋत्विक श्रीवास्तव, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती एवं विभिन्न मीडियाकर्मी उपस्थित थे। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री विशाल सागर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि राजकीय श्रावणी मेला,2024 का सफल संचालन के उपरांत उसका विधिवत समापन हुआ। यह आप सभी के सहयोग से हीं संभव हो सका है। उन्होंने आगे कहा कि श्रावणी मेला के दौरान दिनांक-22.07.2024 से दिनांक-19.08.2024 तक में कुल 47,28,544 कांवरियों द्वारा बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया गया है, जिनमें बाह्य अरघा के माध्यम से जलार्पण करने वाले 13,8425, श्रद्धालु शामिल हैं। वहीं बाबा मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दिनांक-22.07.2024 से दिनांक-19.08.2024 तक में बाबा मंदिर की कुल आय 6,62,02,312.00रूपये रही, जिसमें मंदिर के अन्य स्त्रोतों से आय भी शामिल है। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में कांवरियों को स्वास्थ्य सुविधाओं कें संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 35 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र लगाये गये थें एवं इन स्वास्थ्य केन्द्रों में दिनांक-22.07.2024 से दिनांक-19.08.2024 तक में कुल 2,12,735 श्रद्धालुओं का ईलाज किया गया है, जिनमें से 1,43,516 पुरूष, 59,775 महिलाएँ एवं 9,444 बच्चे शामिल हैं। साथ हीं परिवहन विभाग द्वारा अन्य राज्य के निबंधित व्यवसायिक वाहनों से झारखंड राज्य प्रवेश शुल्क (अन्य राज्य पथ कर) के रूप में कुल 1,60,43,175 रुपये की प्राप्ति हुई है। उपायुक्त द्वारा बतलाया गया कि मेला क्षेत्र में नगर निगम द्वारा 1,490 सफाईकर्मी द्वारा मेला क्षेत्र की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 31 सूचना-सह-सहायता केन्द्र लगाये गये थें, ताकि इन सूचना केन्द्रों के माध्यम से बिछुडे हुए कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया जा सके। इसके अलावा उपायुक्त  विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया गया कि यहां आगन्तुक कांवरियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके लिए मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी लोगों द्वारा पूरे तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन किया गया है एवं हम सभी का प्रयास है कि अगले वर्ष यहां आगन्तुक श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधा मुहैया करायी जाय। भादो मेला के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रयासरत है कि श्रावणी मेला के हीं तरह भादो मेला में भी आगन्तुक श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मुहैया करायी जाएगी। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।

bablusah00004

Aug 26 2024, 07:34

देवघर- प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की मन की बात कार्यक्रम देवघर विधायक नारायण दास के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सुना।
देवघर: प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी महीना के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम करते हैं आज मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने कहा इस साल मैंने लाल किले से बिना राजनीति बैकग्राउंड वाले एक लाख युवाओं को Political system से जोड़ने का आहवाहन किया है | मेरी इस बात पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है | इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा, राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं | बस उन्हें सही मौके और सही मार्गदर्शन की तलाश है | इस विषय पर मुझे देश-भर के युवाओं के पत्र भी मिले हैं | सोशल मीडिया भी जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है | लोगों ने मुझे कई तरह के सुझाव भी भेजे हैं | कुछ युवाओं ने पत्र में लिखा है कि ये उनके लिए वाकई अकल्पनीय है | दादा या माता-पिता की कोई राजनीतिक विरासत नहीं होने की वजह से, वो, राजनीति में चाहकर भी नहीं आ पाते थे | कुछ युवाओं ने लिखा कि उनके पास जमीनी स्तर पर काम करने का अच्छा अनुभव है, इसलिए, वे लोगों की समस्याओं को सुलझाने में मददगार बन सकते हैं | कुछ युवाओं ने ये भी लिखा कि परिवारवादी राजनीति, नई प्रतिभाओं का दमन कर देती है | कुछ युवाओं ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से हमारे लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी | मैं इस विषय पर सुझाव भेजने के लिए हर किसी का धन्यवाद करता हूँ | मुझे उम्मीद है कि अब हमारे सामूहिक प्रयास से ऐसे युवा, जिनका कोई Political background नहीं है, वे भी राजनीति में आगे आ सकेंगे, उनका अनुभव, और उनका जोश, देश के काम आएगा | साथियो, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी समाज के हर क्षेत्र से ऐसे अनेकों लोग सामने आए थे, जिनकी कोई राजनीतिक पृष्टभूमि नहीं थी | उन्होनें खुद को भारत की आजादी के लिए झोंक दिया था | आज हमें विकसित भारत का लक्ष्य पाने के लिए एक बार फिर उसी spirit की जरूरत है | मैं अपने सभी युवा साथियों को कहूँगा इस अभियान से जरूर जुड़ें | आपका ये कदम अपने और देश के भविष्य को बदलने वाला होगा | मेरे प्यारे देशवासियो, ‘हर घर तिरंगा और पूरा देश तिरंगा’ इस बार ये अभियान अपनी पूरी ऊंचाई पर रहा | देश के कोने-कोने से इस अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं | हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा - स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी में तिरंगा देखा | लोगों ने अपनी दुकानों, दफ्तरों में तिरंगा लगाया, लोगों ने अपने Desktop, Mobile और गाड़ियों में भी तिरंगा लगाया | जब लोग एक साथ जुड़कर अपनी भावना प्रकट करते हैं, तो इसी तरह हर अभियान को चार चाँद लग जाते हैं | अभी आप अपने TV Screen पर जो तस्वीरें देख रहे हैं, ये जम्मू-कश्मीर के रियासी की हैं | यहाँ 750 मीटर लंबे झंडे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई और ये रैली दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज पर निकाली गई | जिसने भी इन तस्वीरों को देखा, उसका मन खुशी से झूम उठा | श्रीनगर के डल लेक में भी तिरंगा यात्रा की मनमोहक तस्वीरें हम सबने देखी | अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में भी 600 फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई | देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह, हर उम्र के लोग, ऐसी तिरंगा यात्राओं में शामिल हुए | स्वतंत्रता दिवस अब एक सामाजिक पर्व भी बनता जा रहा है, ये, आपने भी अनुभव किया होगा | इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी देवघर विधानसभा में भी प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना गया जिसमें विधायक नारायण दास सचिन रवानी संजीव जजवाड़े संतोष उपाध्याय अधीर चंद्र भैया रीता चौरसिया विजया सिंह सचिन सुल्तानिया अमनदीप गोलू धनंजय खवाड़े प्रज्ञा झा विनय चंद्रवंशी अतुल सिंह अजीत सिंह चंद्रशेखर खवाडे अमृत मिश्रा भूषण सोनी राजीव सिंह सागर झा रमेश राय इत्यादि कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना

bablusah00004

Aug 26 2024, 07:18

देवघर- इग्नू के तहत डॉ जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय जसीडीह में संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया।
देवघर: इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 87012 (डॉ जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय जसीडीह) में "संस्कृत सप्ताह" का आयोजन डॉ सरोज कुमार मिश्र, सहायक निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय, देवघर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का श्री गणेश डॉ मिश्र द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समन्वयक डॉ रामकृष्ण चौधरी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर डॉ सरोज कुमार मिश्र को सम्मानित किया गया एवं सभी संस्कृत के उपस्थित विद्वानों का अभिवादन किया गया। इस अवसर डॉ श्वेता नरौने द्वारा संस्कृत के महत्व का सांगोपांग वर्णन किया गया। डॉ मुक्तेश्वर मिश्र ने कहा कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है। भारत की सांस्कृतिक पहचान अगर पूरी दुनिया में है तो उनमें से एक संस्कृत भाषा भी है जिसे हम देव भाषा भी कहते हैं। डॉ गौतम राजहंस ने कहा कि संस्कृत की उत्पत्ति भगवान ब्रह्मा से उत्पन्न है।वेदों की रचना इसी भाषा में की गई है क्योंकि यह शुद्धता का भी प्रमाण है। शुभा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के निदेशक हिमांशु देव ने इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार को संस्कृत सप्ताह आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ रामकृष्ण चौधरी ने कहा कि संस्कृत भाषा हिंदू धर्म, जैन धर्म, बौद्ध धर्म और सिख धर्म में संचार का पारंपरिक साधन रही है। इग्नू अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक प्रो अनन्त कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत की मातृ भूमि कई प्रजातियों की जन्मदात्री रही है और संस्कृत यूरोपीय भाषाओं की जननी थी इस प्रकार संस्कृत भाषा के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। संस्कृत कंप्यूटर की कोडिंग के लिए सबसे उपयुक्त भाषा है। अंत में सभी विद्वानों एवं आगुंतुकों का धन्यवाद करते हुए संस्कृत सप्ताह के अवसर पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ शंकर मोहन झा, अनिल कुमार मिश्र, डॉ किरण पाठक, डॉ विनोद कुमार शर्मा, राम रूप मिश्रा, भावना भारती एवं मनोज कुमार दास इत्यादि उपस्थित थे। डॉ रामकृष्ण चौधरी समन्वयक इग्नू अध्ययन केंद्र डॉ जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय, जसीडीह

bablusah00004

Aug 26 2024, 06:54

देवघर- विधायक नारायण दास ने किया खोरीपानन में रोड का शिलान्यास।
देवघर: पिछले कई वर्षो से देवघर के खोरिपानन से पुनासी और पुनासी से जसीडीह रेल फाटक वाया कोयरिडीह सड़क की साइडिंग क्वालिटी में सुधार की मांग आख़िरकार पूरी हो गई। देवघर विधायक नारायण दास ने 29 किलोमीटर की इस कार्य योजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर खोरिपानन पहुंचे विधायक का भाषाकोला मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद राय एवं मानिकपुर मंडल अध्यक्ष अशोक यादव के साथ स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया और मांग पूरी होने की खुशी में फूल मलाओं से ढक दिया। इस इलाके से जुडी पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए विधायक नारायण दास ने कहा की, इसी इलाके से कभी उनकी पत्नी मुखिया हुआ करती थीं और उनके किए कार्यों से प्रभावित होकर राज्य सरकार ने उन्हें अवार्ड से नवाजा था। आज एक बार फिर इस इलाके में शिलान्यास कर वह खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। साथ ही बताते चले की इस कार्यक्रम के दौरान दर्जनों युवाओं ने बीजेपी का दामन थामा। वही ग्रामीणों में काफी उत्साह देखी जा रही थी जिससे यहां के पर्यटन स्थलों को काफी लाभ भी होगा अगर रास्ते सही हो तो पर्यटक लोग उस स्थान तक जाएंगे। ऐसे में स्थानीय लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम में शकों की संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

bablusah00004

Aug 25 2024, 07:08

देवघर-युवा मोर्चा के आक्रोश रैली में झारखंड सरकार के द्वारा बर्बरता पूर्ण करवाई के विरोध में देवघर जिला में मुख्यमंत्री का हुआ पुतला दहन।
देवघर: कल रांची में भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली में झारखंड सरकार के आदेश से पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं को बेवजह रोका गया, और समय पर कार्यक्रम सभा में पहुंचने से रोका गया,जगह जगह में बेरीकेट लगा कर पुलिसो ने वाटर कैनन , आंसू गैस , रबर गोली, जहरीली गैस, और लाठी चार्ज कर कार्यकर्ताओं को तितर बितर किया गया। जोकि अघन्य अपराध है। इसके विरोध में एस पी आफिस के पास में मुख्य मंत्री हेमंत सोरन का पुतला दहन किया गया।इसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विधायक नारायण दास महामंत्री सतोष उपाध्याय अधिर चन्द भैया प्रज्ञा झा चन्द शेखर खवाडे राजीव सिंह विजया सिंह सचिन सुलतानिया धनजय तिवारी आशीष दूबे रुपा केसरी धनन्जय खवाडे भुषण सोनी सागर झा सोरभ पाठक गोरी शकर शमा निशा सिंह अलका सोनी लक्षमी देवी विना मडल अजीत केसरी बबलू कुमार राहुल झा लखन कुमार पवन कुमार पमोद राय गोतम राय अशोक यादव आदि कार्यकता उपस्थित थे

bablusah00004

Aug 25 2024, 06:48

देवघर- 39वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम देवघर के सदर अस्पताल में किया गया।
देवघर: 39 वॉ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य अंधापन नियंत्रण पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार ,सिविल सर्जन डॉ रंजन सिंहा, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार शर्मा के द्वारा सदर अस्पताल सभागार में दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर राज्य अंधापन नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार के द्वारा बताया गया कि 39वी राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन 25 अगस्त 2024 से 8 सितंबर 2024 तक किया जाएगा। हमारे देश में अंधे लोगों का एक बड़ा हिस्सा कॉर्नियल ब्लाइंडनेस से पीड़ित है। उनमें से कम से कम एक तिहाई को कॉर्नियल प्रत्यारोपण से लाभ मिल सकता है। इस पखवाड़ा के दौरान जन मानस में नेत्रदान को अपने एवं इससे परिवार की सहमति के साथ पारिवारिक परंपरा के रूप में प्रतिस्थापित करने हेतु उत्प्रेरित किया जाएगा ।इसके प्रति फैली भ्रांतियां का निवारण कर जागरूकता फैलाना है। उनके द्वारा बताया गया की नेत्रदान एक प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत व्यक्ति के मरने के बाद उसके नेत्रदान किया जा सकता है ।एक मारता हुआ व्यक्ति दो अंधों को रोशनी दे सकता है । नेत्रदान कौन कर सकता है :- कोई भी स्वस्थ व्यक्ति अपनी मृत्यु के बाद नेत्रदान कर सकता है। जीवित व्यक्ति निकटतम नेत्र बैंक में नेत्रदान का संकल्प ले सकते हैं। चश्मा पहनने वाले एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवा चुके व्यक्ति भी नेत्रदान कर सकते हैं । नेत्रदान करने की प्रक्रिया नेत्रदान करने के लिए अपने नजदीकी आई बैंक का नंबर डायल करें ।आंखों से कॉर्निया मृत्यु के 6 घंटे के अंदर निकाल लेना चाहिए अन्यथा कार्निया खराब हो जाएगा। रिश्तेदारों को उस स्थान पर पंखा बंद कर देना चाहिए जहां शव रखा हो, सिर के नीचे तकिया रखें और कॉर्निया को नुकसान से बचाने के लिए आंखों को गीली रुई या बर्फ से ढक ले। आंखें दान करने से मृत व्यक्ति के चेहरे में कोई खराबी नहीं आती। इस अवसर पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मनोज गुप्ता, जिला वी बी डी पदाधिकारी डॉ अभय यादव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर इकबाल अंसारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज भगत, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रवीण कुमार सिंह, जिला लेखा प्रबंधक ब्रजेश झा ,सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र सहायक एवं प्रशिक्षु एएनएम उपस्थित थे।

bablusah00004

Aug 25 2024, 06:37

देवघर-कृष्ण गुरुकुल संदीपनी पब्लिक स्कूल मे मना कृष्ण जन्मोत्सव।
देवघर: के झौंसागढ़ी, दु:खी साह रोड स्थित संदीपनी पब्लिक स्कूल में, जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कृष्ण जन्मोत्सव प्री प्राइमरी कक्षा के बच्चों के साथ मनाया गया। सभी छोटे-छोटे बच्चे सुंदर और मनोहारी रूप में सज कर आए थे । लड़के बालकृष्ण बने थे तो लड़कियां राधा रानी । यों लग रहा था मानो विद्यालय का प्रशाल कृष्ण और राधा के छोटे-छोटे प्रति रूपों से भर गया हो । प्राचार्य के. मूर्ति ने कृष्ण कथा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और कथा के अंत में "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की । हाथी- घोड़ा पालकी, मदन गोपाल की " शोर से पूरा प्रशाल गूंज उठा। बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुति दी और कक्षा एक और दो के बच्चों ने गोविंदा आला रे की धुन पर नाचते हुए मटकी फोड़ कार्यक्रम को संपन्न किया। प्री नर्सरी के बच्चों ने गाने पर अपनी प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया। नर्सरी के बच्चों ने  गाने पर अपनी प्रस्तुति दी तथा के.जी के बच्चों ने भी गाने पर अपनी प्रस्तुति दी । कक्षा एक तथा दो के बच्चों ने गाने पर अपनी प्रस्तुति देकर प्री प्राइमरी के बच्चों का मन मोह लिया। बच्चे तो बच्चे, बच्चों के साथ शिक्षिकाएं भी थिरकती नजर आई। अंत में सभी ने मिलकर हरि नाम का संकीर्तन किया। बाल कृष्ण लला झूले पर विराजमान थे जिसे कुछ बच्चों ने बारी-बारी से झूला झुलाया। कार्यक्रम के पश्चात बच्चों ने ग्रुप फोटोग्राफी करवाई तथा अल्पाहार का आनंद लिया और घर को प्रस्थान किया। बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण शिक्षिका रिया झा , अंजली गुप्ता , वाणी कुमारी ,सुमन जजवारे तथा सोनल भारद्वाज ने दिया जबकि शिक्षिका मीनाक्षी झा, वैष्णवी कुमारी, आराध्या मिश्रा, सुप्रीता कुमारी ,निशी सिंहा, खुशबू कुमारी ,विशाखा केसरी ,अनु शर्मा, श्रुति गुप्ता ,बिंदु कुमारी ,मामूनी कुमारी ,रजनीगंधा तथा विनीता केसरी के सहयोग ने कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में प्राचार्या के .मूर्ति ने सभी अभिभावकों को इतने सुंदर वेशभूषा में अपने बच्चों को सजाकर भेजने के लिए आभार व्यक्त किया ।