अंबेडकर नगर: पीएम के मन की बात को लेकर उत्साहित दिखे भाजपाई जगह-जगह सुना गया प्रसारण
अंबेडकर नगर।
भाजपाइयों ने जगह जगह पर कार्यकताओं के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम के 113वें एपिसोड का लाइव प्रसारण देख पीएम के विजन के अनुरूप कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
जलालपुर में भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के निर्देशन में विभिन्न बूथों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पीएम मोदी के मन की बात आम जनमानस संग 113वां एपिसोड सुना और देखा गया।
भाजपा नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त ने बूथ संख्या. 204 पर प्रसारण सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह मन की बात के 113वें एपिसोड में राजनीति में युवा चेहरों की जरूरत बताई है। राजनीतिक दलों को परिवारवाद से बचाने के लिए एक लाख ऐसे युवाओं को राजनीति में आना चाहिए, जिनके परिवारों का संबंध राजनीति से नहीं हो।ऐसा कहकर पीएम ने सभी युवाओं के मन की बात को व्यक्त किया है।उन्होंने पीएम के आदर्शो पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
साथ ही विभिन्न बूथों पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, किसान मो. जिला महामंत्री डॉ महेंद्र प्रताप चौहान,पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी ,नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल,
नगर महामंत्री विकाश निषाद, डॉ एके पांडे,सभासद अजीत निषाद,सीतल सोनी, आशाराम मौर्य,नगर मंत्री सतनाम सिंह,अमित गुप्त,राम वृक्ष भार्गव,शक्ति केंद्र प्रमुख गौरव उपाध्याय,देवेंद्र मिश्र,रामलाल देवर्षि आदि मौजूद रहे।
Aug 25 2024, 15:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.3k