Ayodhya

Aug 24 2024, 20:11

*सदस्यता महाअभियान को लेकर भाजपा ने आयोजित की कार्यशाला*

अयोध्या- भाजपा प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। अभियान दो चरणों मे आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण एक से 25 सितम्बर व द्वितीय चरण का आयोजन एक से 15 अक्टूबर तक होगा। सक्रिय सदस्यता घोषणा 16 से 31 अक्टूबर व एक से 10 नवम्बर तक प्राथमिक व सक्रिय सदस्यता रजिस्टर तैयार किया जाएगा।

सदस्यता अभियान को लेकर सहादतगंज कार्यालय में महानगर तथा जिला के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग कार्यशाला का अयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा कार्यकताओ को सदस्यता अभियान के बारे में बताया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सदस्ता डिजिटल माध्यम से होगी, आफ लाइन माध्यम से प्रदेश द्वारा तय प्रारुप को भरकर कोई भी सदस्य बन सकता है। साधारण सदस्य बनने के लिए 18 वर्ष से अधिक की आयु, भारतीय नागरिक व भाजपा के संकल्प, मूल दर्शन तथा निष्ठाओं को स्वीकर करने वाला होना चाहिए। सक्रिय सदस्य के लिए विस्तृत फार्म भरने के साथ नमो एप पर 100 रुपये सदस्यता शुल्क जमा करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता ही पार्टी की आत्मा है। अभियान चलाकर कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाएं।

क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि महाजनसम्पर्क अभियान के दौरान घरो में जाकर पार्टी की विचारधारा व सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करनी है। परिवार के सदस्यों को मिस्ड काल द्वारा सदस्य बनाना है। 29 सितम्बर व 27 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम को सदस्यता पर्व से जोड़कर सदस्य बनाना है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा अभियान के तहत भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को सदस्ता के लिए लक्ष्य दिया गया है। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी को पांच हजार, विधायक को दस हजार, जिला पंचायत अध्यक्ष को पन्द्रह हजार, महापौर को बीस हजार, जिला पदाधिकारी को एक हजार सदस्य बनाना है। जिला की कार्यशाला में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि 11 से 17 सितम्बर के बीच महाजनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। 11 सितम्बर को राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता घर घर सम्पर्क करेंगे। 12 सितम्बर को प्रदेश के प्रमुख नेता, विधायक व मोर्चा द्वारा घर घर सम्पर्क किया जाएगा। 11 से 17 सितम्बर को सभी कार्यकर्ता बूथ स्तरीय सम्पर्क करेंगे।

महानगर की कार्यशाला में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री मणींद्र पांडे, डा. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी हर्षवर्धन सिंह, सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, अभिषेक मिश्रा, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी जिला कार्यशाला में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिपंअ रोली सिंह, विधायक रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कमला शंकर पाण्डेय सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ayodhya

Aug 24 2024, 20:10

*हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने किया पत्रकार रणविजय सिंह को सम्मानित*

अयोध्या- श्री अयोध्या जी हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने लखनऊ से अयोध्या हनुमान गढ़ी दर्शन के लिए आए वरिष्ठ पत्रकार रणविजय सिंह को सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने श्री सिंह को राम चरित मानस की प्रति देकर सम्मानित किया। उन्होंने पत्रकार को रामनामी देकर आशीर्वाद दिया । इस दौरान हनुमान जी महाराज का दर्शन पूजन हुआ उसके पश्चात हनुमानगढ़ी के पूज्य महंत राजू दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार बृजेश तिवारी और कपिल देव सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Ayodhya

Aug 24 2024, 20:09

*28 अगस्त 2024 को प्रातः 11 बजे एम० ए० उत्तरार्द्ध के छात्रों की मौखिक परीक्षा, साकेत महाविद्यालय द्वारा दी गई जानकारी*

अयोध्या - साकेत महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में आगामी दिनांक 28 अगस्त 2024 को प्रातः 11 बजे एम० ए० उत्तरार्द्ध के छात्रों की मौखिक परीक्षा सम्पन्न होगी। ऐसे छात्र, जो पुराने पाठ्यक्रम के अन्तर्गत 2024 की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं, अपने प्रवेश पत्र के साथ उक्त तिथि को निर्धारित समय पर विभाग में उपस्थित हों। यह जानकारी अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ असीम त्रिपाठी ने दी।

साकेत महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग में आगामी दिनांक 30 अगस्त 2024 को 11:00 बजे एम०ए० उत्तरार्द्ध के छात्रों की मौखिक परीक्षा संपन्न होगी l

का०सु० साकेत महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष की सूचनानुसार दिनांक 28 अगस्त 2024 को प्रातः 11 बजे से एम० ए० उत्तरार्द्ध के छात्रों की मौखिक परीक्षा अर्थशास्त्र विभाग में होगी।

Ayodhya

Aug 24 2024, 20:07

*मुठभेड़ में फरार लूट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

अयोध्या- थाना पूराकलंदर के भंभवा चौराहे पर हुई मुठभेड़ में फरार लूट का आरोपी इजरायल मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने बताया कि उसके पैर में गोली लगी है । पुलिस ने बताया कि थाना हैदरगंज के पछियाना मोड़ पर हुई मुठभेड़ में पुलिस को यह सफलता मिली है । पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग हुई जिसमे जवाबी फायरिंग में लूट के आरोपी के पैर में गोली लगी । पुलिस ने बताया कि अयोध्या और सुल्तानपुर में आरोपी इजराइल पर दर्ज है 21 आपराधिक मुकदमे।

Ayodhya

Aug 24 2024, 20:06

*हिन्दू महासभा त्रिदंडी का राष्ट्रीय व प्रान्तीय अधिवेशन की तैयारियां पूरी, सम्मेलन रविवार को*

अयोध्या- अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी का राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय अधिवेशन 25 अगस्त रविवार को अम्बर पैलेस, तारा जी पुरम कालोनी में आयोजित किया जा रहा है। इस अधिवेशन में शामिल होने के लिये देशभर से पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है।

इस दौरान प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि राम नगरी में हो रहे इस अधिवेशन में जिसको राशन उसको आरक्षण सहित मथुरा, काशी, लक्ष्मण टीला समेत बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हुये हमलों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा होने की उम्मीद है। इसके अलावा मथुरा, काशी, लक्ष्मण टीला समेत बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हुये हमलों के मुद्दों के अलावा पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की मजबूती को लेकर अधिवेशन में चर्चा की जायेगी और संगठन की भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा और विभिन्न धार्मिक मुद्दों पर एक साझा दृष्टिकोण तैयार किया जाएगा। श्री त्रिवेदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये कहा कि राम मन्दिर निर्माण के बाद अयोध्या में हो रहे अधिवेशन में संगठन के भावी रणनीतियों खासकर वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरने पर चर्चा होगी।

हालांकि चुनाव आयोग की तकनीकी कारणों को हिन्दू महासभा की नीतियों के साथ चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों चुनावी मैदान में उतारने के लिये अखण्ड आर्यावर्त आर्य महासभा राजनैतिक दल को तैयार किया जाएगा। जिसकी विधिवत घोषणा कल अधिवेशन के दौरान की जायेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय सत्यव्रत लाल श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ला, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंग सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राम तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता दिवाकर विक्रम सिंह, प्रदेश मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र, हिंदू महिला सभा महामंत्री आरती यादव प्रदीप सोनी भावना ठाकुर, प्रमोद त्रिवेदी अयोध्या जिलाध्यक्ष रामधन निषाद, जिला महामंत्री भानु प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल निषाद फौजी सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ayodhya

Aug 24 2024, 20:05

*सरयू नदी में नाव संचालन पर अग्रिम आदेशों तक रोक रहेगी जारी,श्रद्वालुओं की सुरक्षा को लेकर फैसला*

अयोध्या- जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि जुलाई माह में सरयू नदी में कई श्रद्धालुओं के डूबने की घटना के कारण जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत नाव संचालन पर दिनांक 3 अगस्त 2024 से रोक लगा दी गई थी। नाव संचालन पर रोक लगाने का निर्णय नया घाट अयोध्या पर रेजिडेंट मजिस्ट्रेट एवं जल पुलिस की उपस्थिति में समस्त नाविकों से चर्चा करने के उपरांत सर्व सहमति से लिया गया था। साथ ही प्रतिवर्ष प्रांतीय कृत मेलों में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन एवं उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत पूर्व के वर्षों में भी मेलों के समय नाव संचालन पर रोक लगाई जाती रही है।

19 अगस्त 2024 को श्रावण झूला मेला के समाप्त होने के बाद भी सरयू नदी का जलस्तर वर्तमान में 37 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है जिसके कारण किसी अप्रिय घटना को रोकने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत नाव संचालन पर अभी भी रोक लगाई गई है। जैसे ही सरयू नदी का जलस्तर सामान्य होगा पुनः नाव संचालन हेतु अनुमति दी जाएगी।

जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रहे शिकायतों के नियत समय सीमा में गुणवत्तापरक निस्तारण कराये जाने के सम्बंध में दिनांक 27 अगस्त 2024 को समय अपरान्ह 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार अयोध्या में बैठक आहूत की गयी है। संबंधित अधिकारी गण उक्त बैठक में समय से उपस्थित हों। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/नोडल अधिकारी (आई0जी0आर0एस0) अयोध्या ने दी है।

Ayodhya

Aug 24 2024, 20:04

*विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन 11 सितंबर को*

अयोध्या- 11 सितंबर को विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन किया जायेगा।

इसका आयोजन स्थान मधुबन लॉन, महावीर नगर (मुमताज नगर), अयोध्या,मंगलमूर्ति फाऊंडेशन द्वारा गणेश महोत्सव का आयोजन किया जायेगा । आयोजन समय: सायं 4.30 बजे से होगा । कार्यक्रम का समापन भारत माता के विशिष्ट पूजन एवं विशाल आरती से होगा । यह जानकारी विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा अयोध्या द्वारा दी गई है।

Ayodhya

Aug 24 2024, 20:03

*श्री अयोध्या न्यास द्वारा रोपित किए गए पौधे, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया पौधरोपण का शुभारंभ*

अयोध्या- पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान में शनिवार को मिल्कीपुर तहसील के कम्पोजिट विद्यालय खंडासा में पौधरोपण किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा पौधरोपण किया गया। रोपित किए गये पौधों में नीम, पीपल, बरगत समेत अन्य पौधे सम्मलित है। पौधों की सुरक्षा के लिए सभी में ट्रीगार्ड लगाए गये है।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पौधरोपण करके उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना हर व्यक्ति का दायित्व बना है। वृक्ष का हमारें जीवन में बड़ा महत्व है। पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में वृक्षों का बड़ा योगदान रहता है। छात्रों के माध्यम से पौधे रोपित कराए गए हैं। जिससे भविष्य में वृक्ष की पर्यावरण में आवश्यकता से छात्र अवगत रहें। वृक्ष से इनका लगाव बढ़े तथा इसकी देखभाल का दायित्व निभाएं।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में वृक्षों को पूजनीय माना जाता है। पौधे रोपित करना पुण्य का कार्य है। वृक्षों की उपस्थिति हमारें भीतर मौजूद नकारात्मक उर्जा को दूर करने में सहायक होती है। अध्यात्मिक दृष्टि से वृक्षों का काफी महत्व है। प्राचीन काल से हमारे ऋषि मुनि अपने शिष्यों को पौधों के धार्मिक व अध्यात्मिक महत्व बताते हुए उसे रोपित करने के लिए प्रेरित करते रहे है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, विद्यालय के छात्र , शिक्षक व स्थानीय लोंगों की मौजूदगी रही।

Ayodhya

Aug 24 2024, 20:02

*प्रान्तीय कृत मेला दीपोत्सव 2024 का आयोजन 30 अक्टूबर को होगा*

अयोध्या - जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि दिनांक 30 अक्टूबर 2024 को जनपद में प्रान्तीय कृत मेला दीपोत्सव-2024 का आयोजन हो रहा है।

दीपोत्सव में गत वर्ष की भांति सामाजिक संगठन अपने स्तर से अपने-अपने प्रतिष्ठानों में झालर लाइटिंग करा रहे है। यह मेला दिनांक 30 अक्टूबर 2024 व 31 अक्टूबर 2024 को जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों में लाइटिंग करा दी जाती है, तो अयोध्या धाम के साथ-साथ जनपद मुख्यालय के नगर क्षेत्र में भी एक अच्छा वातावरण बनेगा जिससे आम जनमानस में अच्छा संदेश जायेगा।

Ayodhya

Aug 24 2024, 20:02

*होमगार्डों का प्रशिक्षण फायरिंग अभ्यास 25 को*

अयोध्या- जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र होमगार्डस अयोध्या पर प्रशिक्षणरत 50 होमगार्डस प्रशिक्षण जवानों का फायरिंग अभ्यास हेतु ई0टी0आर0 रेंज पर दिनांक 25 अगस्त 2024 को डोगरा रेजीमेंट में होनी है।

इस तिथि को ई0टी0आर0 फायरिंग बेंच के आसपास के निवासियों को दिनांक 25 अगस्त 2024 को फायरिंग रेंज के आसपास कोई जानवरध्व्यक्ति ना आए, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। उक्त जानकारी मंडलीय कमांडेंट मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र होमगार्ड अयोध्या ने दी है।