मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 5 दिनों में सरगुजा संभाग के अधिकतम जिलों में बारिश होगी. एक-दो स्थान पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. वहीं अन्य संभागों में मानसून कमजोर हो चुका है. रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभागों के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है.
सोमवार को ऐसा रहा प्रदेश का मौसम
बीते दिन सोमवार को प्रदेश में मानसून सामान्य रहा. एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षो दर्ज की गई. सरगुजा संभाग के बलरामपुर में भारी बारिश हुई. प्रदेश भर में सबसे अधिक बारिश बलरामपुर के कुसमी में 7 सेंटिमीटर दर्ज की गई.
वहीं प्रदेश का सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और प्रदेश का न्यूनतम तापमान सोनहत में 21. 01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

रायपुर- सावन खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में अब मानसून कमजोर हो चुका है. हालांकि सरगुजा संभाग में मानसून की गतिविधियां अब भी जारी है. मौसम विभाग में आज प्रदेश के सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही अगले 5 दिनों के लिए सरगुजा संभाग में बारिश की संभावना है.

बलौदाबाजार- जिले में हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है. फिलहाल, गिधौरी पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.
बिलासपुर- प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपियों की याचिकाओं को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा के बेंच के फैसले से पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी, अनवर ढेबर व विधु गुप्ता सहित सभी आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
रायपुर- छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास बन गया, जब राज्य की महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को एक अनूठे तरीके से व्यक्त किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के लिए विशेष रूप से राखियां बांधी, जो न केवल भाईचारे का, बल्कि उनकी सुरक्षा और कल्याण के प्रति महिलाओं के गहरे विश्वास का भी प्रतीक हैं। रक्षा बंधन पर्व पर आज प्रदेशभर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधने बड़ी संख्या में आई महिला बहनों से मुख्यमंत्री निवास गुलजार रहा।


रायपुर- रक्षाबंधन के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ‘हमर-विष्णु-भैया‘ दिनभर ट्रेंड करता रहा। बहनों ने महतारी वंदन, पीएम आवास योजना की स्वीकृति और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए ‘एक्स‘ पर पोस्ट किए और साय सरकार का आभार जताया।
रायपुर- छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास बन गया है, जब राज्य की महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को एक अनूठे तरीके से व्यक्त किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के लिए विशेष रूप से राखियां बनाई हैं, जो भाई और बहन के अटूट बंधन का प्रतीक है।
रायपुर- रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक है, जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं। यह पर्व सभी के लिए खास होता है, लेकिन माओवाद प्रभावित बीजापुर में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों के लिए यह दिन विशेष रूप से भावुकता पूर्ण हो गया। जब बीजापुर के विभिन्न सुरक्षा कैंपों में जहां सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षाबलों के जवान अपने कर्तव्य का पालन करते हुए तैनात हैं, वहां की स्थानीय बहनों ने आकर जवानों की कलाईयों में राखी बांधी। जवानों के लिए यह पल भावनाओं से भरा हुआ था। घर से दूर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए ये जवान अपने परिवार से नहीं मिल पाते हैं लेकिन बीजापुर की इन बहनों ने उनकी कलाईयों में राखी बांधकर उन्हें अपने परिवार की याद दिला दी।


रायपुर- उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम प्रवास के दौरान सरोधा जल शुद्धिकरण संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण की तकनीक और स्थानीय लोगों को मिलने वाले लाभों का जायजा लिया। श्री शर्मा ने अधिकारियों से संयंत्र की क्षमता और उसकी प्रभावशीलता के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस जल शुद्धिकरण संयंत्र से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल लगातार मिलता रहेगा, जो उनके स्वास्थ्य और जीवनस्तर में सुधार लाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार इस तरह की परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रही है ताकि हर नागरिक को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध हो सके। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संयंत्र का संचालन सुचारू रूप से हो और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।




रायपुर- प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को 10 हजार से अधिक बहनों ने प्रेम और विश्वास की डोर बांधकर अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सभी बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह एक हजार रूपए दिए जा रहे हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।


Aug 20 2024, 13:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k