cgstreetbuzz

Aug 20 2024, 13:08

सरगुजा संभाग में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, अन्य संभागों में कमजोर हुआ मानसून
रायपुर- सावन खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में अब मानसून कमजोर हो चुका है. हालांकि सरगुजा संभाग में मानसून की गतिविधियां अब भी जारी है. मौसम विभाग में आज प्रदेश के सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही अगले 5 दिनों के लिए सरगुजा संभाग में बारिश की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 5 दिनों में सरगुजा संभाग के अधिकतम जिलों में बारिश होगी. एक-दो स्थान पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. वहीं अन्य संभागों में मानसून कमजोर हो चुका है. रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभागों के एक दो स्थानों पर  गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है.

सोमवार को ऐसा रहा प्रदेश का मौसम

बीते दिन सोमवार को प्रदेश में मानसून सामान्य रहा. एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षो दर्ज की गई. सरगुजा संभाग के बलरामपुर में भारी बारिश हुई. प्रदेश भर में सबसे अधिक बारिश बलरामपुर के कुसमी में 7 सेंटिमीटर दर्ज की गई.

वहीं प्रदेश का सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और प्रदेश का न्यूनतम तापमान सोनहत में 21. 01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

cgstreetbuzz

Aug 20 2024, 13:00

मंदिर में रखी हनुमान जी की प्रतिमा को किया खंडित, लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में आक्रोश…

बलौदाबाजार- जिले में हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है. फिलहाल, गिधौरी पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. 

गिधौरी स्थित महानदी के समीप हनुमान मंदिर की मूर्ति को तोड़ा गया है. आमजन पिछले कई वर्षों से पूजा-पाठ करते थे. आज सुबह पूजा करने के लिए गए तो हनुमान जी की खंडित मूर्ति देख दंग रह गए. जिले में लगातार मंदिरों में मूर्तियों की तोड़-फोड़ से धर्मावलंबियों में आक्रोश बढ़ रहा है. इसके पहले सुहेला व हथबंद थाना क्षेत्र में भी मूर्ति तोड़फोड़ की घटना हो चुकी है.

घटना के संबंध में गिधौरी थाना प्रभारी ने कैलाश चंद्र दास ने बताया कि नदी किनारे स्थित हनुमान जी की मूर्ति तोड़ दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. वहीं विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन व राज्य शासन को इस तरह की घटनाओं को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए कि कहीं यह जन आक्रोश फैलाने का काम तो नहीं है.

घटना के पीछे कोई साजिश तो नहीं

उन्होंने कहा कि इसके पहले सुहेला व हथबंद थाना क्षेत्र में भी मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की तोड़-फोड़ की गई थी. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन इसकी जांच की जानी चाहिए कि कहीं इस घटना के पीछे और कोई बड़ा हाथ तो नहीं जो छत्तीसगढ़ की शांत हिन्दू धर्म के लोगों को आक्रोशित करने का काम कर रही है.

cgstreetbuzz

Aug 20 2024, 12:55

शराब घोटाले के आरोपियों की याचिकाएं हाई कोर्ट ने की खारिज, दर्ज एफआईआर को दी गई थी चुनौती…

बिलासपुर- प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपियों की याचिकाओं को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा के बेंच के फैसले से पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी, अनवर ढेबर व विधु गुप्ता सहित सभी आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

बता दें, कि शराब घोटाले को लेकर एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा, अनवर ढेबर, विधु गुप्ता, निरंजन दास और एपी त्रिपाठी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है. इन सभी आरोपियों ने एसीबी और ईओडब्ल्यू की एफआईआर को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें अपने खिलाफ की गई एफआइआर को निरस्त करने की मांग की थी.

आरोपियों ने हाई कोर्ट में अलग-अलग याचिका लगाई थी. इस मामले में बीते 10 जुलाई को सभी पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे मंगलवार को सार्वजनिक किया है. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा व जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है.

cgstreetbuzz

Aug 20 2024, 08:49

बहनों के आगमन से गुलजार हुआ मुख्यमंत्री निवास

रायपुर-     छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास बन गया, जब राज्य की महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को एक अनूठे तरीके से व्यक्त किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के लिए विशेष रूप से राखियां बांधी, जो न केवल भाईचारे का, बल्कि उनकी सुरक्षा और कल्याण के प्रति महिलाओं के गहरे विश्वास का भी प्रतीक हैं। रक्षा बंधन पर्व पर आज प्रदेशभर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधने बड़ी संख्या में आई महिला बहनों से मुख्यमंत्री निवास गुलजार रहा।

महिलाओं की भावनाएं-

मुख्यमंत्री को राखी बांधने आई महिला समूह की सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही हैं। उनके इस समर्पण को देखते हुए हमने सोचा कि इस रक्षाबंधन पर उनके प्रति अपनी भावनाओं को विशेष तरीके से व्यक्त किया जाए। राखी बांधना तो एक परंपरा है, लेकिन हमारे लिए यह एक संदेश देने का भी तरीका है कि हम उनके नेतृत्व पर विश्वास करते हैं और उन्हें अपना भाई मानते हैं। इसलिए महिलाओं ने मुख्यमंत्री का ‘थैंक यू विष्णु भैया‘ वाली राखी बांधकर आभार व्यक्त किया।

इस राखी के निर्माण में शामिल महिलाओं ने राखियां बनाकर यह संदेश दिया कि वे उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करती हैं और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं।

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया-

मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं की इस अनूठी पहल पर खुशी जताई और कहा कि यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। बहनों ने आज जो स्नेह दिया है, उससे अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी बहनों की उम्मीदों पर खरा उतरने लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यह राखी केवल एक धागा ही नहीं, बल्कि उनके प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाती है। मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षा बंधन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी महिलाएं और बच्चियां पहुंची थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं से कहा कि आप सभी की उपलब्धियां हमें गौरवांन्वित करती है। आप सभी अपनी रूचि के अनुसार क्षेत्र चुने और उसमें आगे बढ़े।

cgstreetbuzz

Aug 19 2024, 21:45

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पूरे दिन ट्रेंड करता रहा हमर-विष्णु-भैया
रायपुर-    रक्षाबंधन के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ‘हमर-विष्णु-भैया‘ दिनभर ट्रेंड करता रहा। बहनों ने महतारी वंदन, पीएम आवास योजना की स्वीकृति और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए ‘एक्स‘ पर पोस्ट किए और साय सरकार का आभार जताया।

cgstreetbuzz

Aug 19 2024, 21:36

महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लिए बनाई विशेष राखी, दिया प्रेम, स्नेह और विश्वास का अनूठा संदेश
रायपुर-  छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास बन गया है, जब राज्य की महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को एक अनूठे तरीके से व्यक्त किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के लिए विशेष रूप से राखियां बनाई हैं, जो भाई और बहन के अटूट बंधन का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री साय, जिन्हें राज्य में महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति समर्पित एक जननेता के रूप में जाना जाता है, उनके प्रति विशेष सम्मान ने रक्षाबंधन के इस पर्व को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।
महिलाओं की भावनाएं -
मुख्यमंत्री को राखी बांधने आई महिला समूह ने कहा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम किया है। उनके इस समर्पण को देखते हुए हमने सोचा कि इस रक्षाबंधन पर उनके प्रति अपनी भावनाओं को एक विशेष तरीके से व्यक्त किया जाए। राखी बांधना तो एक परंपरा है, लेकिन हमारे लिए यह एक संदेश देने का भी तरीका है कि हम उनके नेतृत्व पर विश्वास करते हैं और उन्हें अपना भाई मानते हैं।
इस राखी को महिलाओं ने अपने हाथों से बनाया, जिसमें उनके प्यार, विश्वास और आस्था की झलक साफ दिखाई देती है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम की राखियां बनाकर यह संदेश दिया कि वे उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करती हैं और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं।
यह मेरे लिए बड़ा सम्मान: मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अनूठी पहल पर खुशी जताई और कहा, यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है कि राज्य की बहनें मुझे अपना भाई मानती हैं। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यह राखी न केवल एक धागा है, बल्कि यह उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाती है।

cgstreetbuzz

Aug 19 2024, 19:48

बीजापुर में बहनों ने रक्षाबंधन पर सुरक्षाबलों को बांधी राखी, भावुक हुए जवान

रायपुर-  रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक है, जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं। यह पर्व सभी के लिए खास होता है, लेकिन माओवाद प्रभावित बीजापुर में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों के लिए यह दिन विशेष रूप से भावुकता पूर्ण हो गया। जब बीजापुर के विभिन्न सुरक्षा कैंपों में जहां सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षाबलों के जवान अपने कर्तव्य का पालन करते हुए तैनात हैं, वहां की स्थानीय बहनों ने आकर जवानों की कलाईयों में राखी बांधी। जवानों के लिए यह पल भावनाओं से भरा हुआ था। घर से दूर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए ये जवान अपने परिवार से नहीं मिल पाते हैं लेकिन बीजापुर की इन बहनों ने उनकी कलाईयों में राखी बांधकर उन्हें अपने परिवार की याद दिला दी।

महतारी वंदन योजना की लाभार्थी बहनों ने अपने-अपने घरों के नजदीकी सुरक्षा कैंपों में जाकर जवानों की कलाईयों में रक्षा सूत्र बांधा। सीआरपीएफ कैंप 299 बीजापुर, सीआरपीएफ 85 बटालियन नयापारा, चेरपल्ली, रेड्डी, गुटाई गुडा, भोपालपटनम और गंगालुर पिनकोण्डा जैसे विभिन्न कैंपों में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

धनोरा कैंप में पदस्थ प्लाटून कमांडर रूपेश थामी ने कहा, "आज महिला बाल विकास विभाग की तरफ से बहनें रक्षा सूत्र बांधने आईं, जिससे हमें बहुत अच्छा लगा। हम देश के विभिन्न राज्यों से आकर यहां ड्यूटी करते हैं और घर नहीं जा पाते। इन बहनों ने हमारी परिवार की कमी को पूरा किया। हम बहुत भावुक हो गए और चाहते हैं कि हर साल बहनें इसी तरह आकर हमें राखी बांधें।"

महतारी वंदन योजना की हितग्राही बहन रानी तेलम, दामिन कुडियम और गीता मुचाकी ने जवानों को राखी बांधते हुए कहा, "हमें गर्व है कि हमारे भाई अपनी ड्यूटी पर तैनात होकर बीजापुर में अमन और शांति बनाए रखते हैं, जिससे हम बेफिक्र रहते हैं। हमने भी जवानों को राखी बांधकर अपना दायित्व निभाया और इस रक्षाबंधन का पर्व हमारे लिए बहुत खास रहा।"

cgstreetbuzz

Aug 19 2024, 19:41

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरोधा जल शुद्धिकरण संयंत्र का किया निरीक्षण, सुचारू संचालन के दिये निर्देश

रायपुर-  उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम प्रवास के दौरान सरोधा जल शुद्धिकरण संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण की तकनीक और स्थानीय लोगों को मिलने वाले लाभों का जायजा लिया। श्री शर्मा ने अधिकारियों से संयंत्र की क्षमता और उसकी प्रभावशीलता के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस जल शुद्धिकरण संयंत्र से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल लगातार मिलता रहेगा, जो उनके स्वास्थ्य और जीवनस्तर में सुधार लाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार इस तरह की परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रही है ताकि हर नागरिक को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध हो सके। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संयंत्र का संचालन सुचारू रूप से हो और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जिला के ग्राम बड़ौदा खुर्द में स्थित जोगी गुफा का दौरा किया, जहां उन्होंने मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के विकास और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं और मांगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार उनकी भलाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पोड़ी में भी लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं और मांगों को सुना।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ला नगर पंचायत में हिंदू संगम समिति द्वारा आयोजित रामनाथ संकीर्तन एवं शिवाभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान शिव का अभिषेक किया और रामनाथ संकीर्तन का आनंद लिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव और श्री राम के प्रति आस्था हमारे जीवन में सच्चाई, नैतिकता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी से धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पित रहने का आग्रह किया और विश्वास जताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते रहेंगे।

cgstreetbuzz

Aug 19 2024, 19:35

महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से हो रहे कार्य: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर-   प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को 10 हजार से अधिक बहनों ने प्रेम और विश्वास की डोर बांधकर अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सभी बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह एक हजार रूपए दिए जा रहे हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन के पंचवटी के समीप शासकीय आवास डी 1 आयोजित बहनी मन संग राखी के तिहार में आज सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं और बहनों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक 10 हजार से अधिक महिलाओं ने अपने भाई को राखी बांध कर आशीर्वाद दिया। रक्षाबंधन पर्व में हर वर्ग समाज की बहनों में उत्सुकता देखी गई। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के हर वॉर्ड से महिलाएं राखी उत्सव में शामिल हुई। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सभी से स्नेह पूर्वक राखी बंधवाई और उनके आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पंचायत एवं नगरीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

cgstreetbuzz

Aug 19 2024, 19:27

बहनों की राखी के फर्ज को मुख्यमंत्री हर महीने पहली तारीख को कर देते हैं पूरा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई में बहनों ने बांधी राखी

रायपुर-    राजधानी रायपुर के तेलीबांधा निवासी गृहणी जैबुन निशा का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों से समाज के सभी वर्गों सहित महिलाओं में आत्मसम्मान की भावना को बढ़ाया है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं और बहनों का मान-सम्मान बढ़ा है। राज्य की महिलाओं की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम किया है। उनकी चार लड़कियों की शादी होने के बाद उन्हें भी शासन की योजना का लाभ मिल रहा है। उनका राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उम्रदराज होने पर उन्हें आए दिन स्वास्थ्यगत समस्या आते रहती है। स्वास्थ्यगत समस्या में महतारी वंदन योजना से एक हजार रुपए मिलने वाली राशि और आयुष्मान कार्ड से बहुत मदद मिल जाती है।

गुढ़ियारी निवासी लक्ष्मी साहू ने बताया कि वे बारहवीं तक शिक्षित है। उनका विवाह वर्ष 2007 में गुढ़ियारी में ही हुआ। उनके दो बच्चें 14 साल और 12 साल के हैं। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होने बताया कि महतारी वंदन से मिलने वाली राशि से एक सिलाई मशीन खरीदी और अपने सिलाई कार्य के काम को आगे बढ़ाया है साथ ही बच्चों की स्कूल फीस को जमा करने में भी मदद मिल जाती है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से न केवल मेरी अपितु राज्य की सभी कामकाजी महिलाओं को अपनी दैनिक जरूरतों के साथ-साथ आवश्यक घरेलू कार्य और बच्चों के लिए उपयोग हो जाता है।

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन के अवसर पर महतारी वंदन योजना के 10 हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई में राखी बांधकर बहन का फर्ज निभाया। इसके बदले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिमाह की एक तारीख को उनके खाते में एक हजार रुपए का नियमित भुगतान उनके खाते में जमा कर भाई का वचन पूरा कर रहे है।