बहनों के आगमन से गुलजार हुआ मुख्यमंत्री निवास
रायपुर- छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास बन गया, जब राज्य की महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को एक अनूठे तरीके से व्यक्त किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के लिए विशेष रूप से राखियां बांधी, जो न केवल भाईचारे का, बल्कि उनकी सुरक्षा और कल्याण के प्रति महिलाओं के गहरे विश्वास का भी प्रतीक हैं। रक्षा बंधन पर्व पर आज प्रदेशभर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधने बड़ी संख्या में आई महिला बहनों से मुख्यमंत्री निवास गुलजार रहा।
महिलाओं की भावनाएं-मुख्यमंत्री को राखी बांधने आई महिला समूह की सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही हैं। उनके इस समर्पण को देखते हुए हमने सोचा कि इस रक्षाबंधन पर उनके प्रति अपनी भावनाओं को विशेष तरीके से व्यक्त किया जाए। राखी बांधना तो एक परंपरा है, लेकिन हमारे लिए यह एक संदेश देने का भी तरीका है कि हम उनके नेतृत्व पर विश्वास करते हैं और उन्हें अपना भाई मानते हैं। इसलिए महिलाओं ने मुख्यमंत्री का ‘थैंक यू विष्णु भैया‘ वाली राखी बांधकर आभार व्यक्त किया।
इस राखी के निर्माण में शामिल महिलाओं ने राखियां बनाकर यह संदेश दिया कि वे उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करती हैं और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं।
मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया-
मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं की इस अनूठी पहल पर खुशी जताई और कहा कि यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। बहनों ने आज जो स्नेह दिया है, उससे अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी बहनों की उम्मीदों पर खरा उतरने लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यह राखी केवल एक धागा ही नहीं, बल्कि उनके प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाती है। मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षा बंधन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी महिलाएं और बच्चियां पहुंची थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं से कहा कि आप सभी की उपलब्धियां हमें गौरवांन्वित करती है। आप सभी अपनी रूचि के अनुसार क्षेत्र चुने और उसमें आगे बढ़े।

रायपुर- छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास बन गया, जब राज्य की महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को एक अनूठे तरीके से व्यक्त किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के लिए विशेष रूप से राखियां बांधी, जो न केवल भाईचारे का, बल्कि उनकी सुरक्षा और कल्याण के प्रति महिलाओं के गहरे विश्वास का भी प्रतीक हैं। रक्षा बंधन पर्व पर आज प्रदेशभर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधने बड़ी संख्या में आई महिला बहनों से मुख्यमंत्री निवास गुलजार रहा।



रायपुर- रक्षाबंधन के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ‘हमर-विष्णु-भैया‘ दिनभर ट्रेंड करता रहा। बहनों ने महतारी वंदन, पीएम आवास योजना की स्वीकृति और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए ‘एक्स‘ पर पोस्ट किए और साय सरकार का आभार जताया।
रायपुर- छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास बन गया है, जब राज्य की महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को एक अनूठे तरीके से व्यक्त किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के लिए विशेष रूप से राखियां बनाई हैं, जो भाई और बहन के अटूट बंधन का प्रतीक है।
रायपुर- रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक है, जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं। यह पर्व सभी के लिए खास होता है, लेकिन माओवाद प्रभावित बीजापुर में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों के लिए यह दिन विशेष रूप से भावुकता पूर्ण हो गया। जब बीजापुर के विभिन्न सुरक्षा कैंपों में जहां सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षाबलों के जवान अपने कर्तव्य का पालन करते हुए तैनात हैं, वहां की स्थानीय बहनों ने आकर जवानों की कलाईयों में राखी बांधी। जवानों के लिए यह पल भावनाओं से भरा हुआ था। घर से दूर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए ये जवान अपने परिवार से नहीं मिल पाते हैं लेकिन बीजापुर की इन बहनों ने उनकी कलाईयों में राखी बांधकर उन्हें अपने परिवार की याद दिला दी।


रायपुर- उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम प्रवास के दौरान सरोधा जल शुद्धिकरण संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण की तकनीक और स्थानीय लोगों को मिलने वाले लाभों का जायजा लिया। श्री शर्मा ने अधिकारियों से संयंत्र की क्षमता और उसकी प्रभावशीलता के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस जल शुद्धिकरण संयंत्र से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल लगातार मिलता रहेगा, जो उनके स्वास्थ्य और जीवनस्तर में सुधार लाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार इस तरह की परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रही है ताकि हर नागरिक को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध हो सके। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संयंत्र का संचालन सुचारू रूप से हो और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।




रायपुर- प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को 10 हजार से अधिक बहनों ने प्रेम और विश्वास की डोर बांधकर अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सभी बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह एक हजार रूपए दिए जा रहे हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।


रायपुर- राजधानी रायपुर के तेलीबांधा निवासी गृहणी जैबुन निशा का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों से समाज के सभी वर्गों सहित महिलाओं में आत्मसम्मान की भावना को बढ़ाया है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं और बहनों का मान-सम्मान बढ़ा है। राज्य की महिलाओं की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम किया है। उनकी चार लड़कियों की शादी होने के बाद उन्हें भी शासन की योजना का लाभ मिल रहा है। उनका राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उम्रदराज होने पर उन्हें आए दिन स्वास्थ्यगत समस्या आते रहती है। स्वास्थ्यगत समस्या में महतारी वंदन योजना से एक हजार रुपए मिलने वाली राशि और आयुष्मान कार्ड से बहुत मदद मिल जाती है।



रायपुर- हाथ नहीं, लेकिन पैरों से वर्षा ध्रुव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुंची धमतरी की दिव्यांग बालिका वर्षा ध्रुव ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं, मैंने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। जैसे एक भाई अपनी बहन की रक्षा करते है, वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश की बहनों की रक्षा करते हैं।
रायपुर- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज रक्षाबंधन के अवसर पर कबीरधाम जिले के ग्राम नेऊरगाँव खुर्द और खुरमुडा में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्र की बहनों ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को राखी बांधकर उनके प्रति अपनी स्नेह व्यक्त की। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर नेऊरगाँव खुर्द के निवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने घोषणा की कि गाँव में 50 लाख रुपये की लागत से एक मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। यह स्टेडियम ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं विशेषकर लड़कियों और लड़कों के खेल-कूद के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। जिससे उन्हें अपने खेल कौशल को निखारने और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है बल्कि यह युवाओं में अनुशासन टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करता है। इस मिनी स्टेडियम के माध्यम से ग्रामवासी अपने बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित कर सकेंगे।


Aug 20 2024, 12:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1