उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरोधा जल शुद्धिकरण संयंत्र का किया निरीक्षण, सुचारू संचालन के दिये निर्देश
रायपुर- उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम प्रवास के दौरान सरोधा जल शुद्धिकरण संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण की तकनीक और स्थानीय लोगों को मिलने वाले लाभों का जायजा लिया। श्री शर्मा ने अधिकारियों से संयंत्र की क्षमता और उसकी प्रभावशीलता के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस जल शुद्धिकरण संयंत्र से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल लगातार मिलता रहेगा, जो उनके स्वास्थ्य और जीवनस्तर में सुधार लाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार इस तरह की परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रही है ताकि हर नागरिक को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध हो सके। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संयंत्र का संचालन सुचारू रूप से हो और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जिला के ग्राम बड़ौदा खुर्द में स्थित जोगी गुफा का दौरा किया, जहां उन्होंने मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के विकास और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं और मांगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार उनकी भलाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पोड़ी में भी लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं और मांगों को सुना।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ला नगर पंचायत में हिंदू संगम समिति द्वारा आयोजित रामनाथ संकीर्तन एवं शिवाभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान शिव का अभिषेक किया और रामनाथ संकीर्तन का आनंद लिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव और श्री राम के प्रति आस्था हमारे जीवन में सच्चाई, नैतिकता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी से धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पित रहने का आग्रह किया और विश्वास जताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते रहेंगे।

रायपुर- उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम प्रवास के दौरान सरोधा जल शुद्धिकरण संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण की तकनीक और स्थानीय लोगों को मिलने वाले लाभों का जायजा लिया। श्री शर्मा ने अधिकारियों से संयंत्र की क्षमता और उसकी प्रभावशीलता के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस जल शुद्धिकरण संयंत्र से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल लगातार मिलता रहेगा, जो उनके स्वास्थ्य और जीवनस्तर में सुधार लाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार इस तरह की परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रही है ताकि हर नागरिक को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध हो सके। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संयंत्र का संचालन सुचारू रूप से हो और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।





रायपुर- प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को 10 हजार से अधिक बहनों ने प्रेम और विश्वास की डोर बांधकर अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सभी बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह एक हजार रूपए दिए जा रहे हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।


रायपुर- राजधानी रायपुर के तेलीबांधा निवासी गृहणी जैबुन निशा का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों से समाज के सभी वर्गों सहित महिलाओं में आत्मसम्मान की भावना को बढ़ाया है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं और बहनों का मान-सम्मान बढ़ा है। राज्य की महिलाओं की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम किया है। उनकी चार लड़कियों की शादी होने के बाद उन्हें भी शासन की योजना का लाभ मिल रहा है। उनका राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उम्रदराज होने पर उन्हें आए दिन स्वास्थ्यगत समस्या आते रहती है। स्वास्थ्यगत समस्या में महतारी वंदन योजना से एक हजार रुपए मिलने वाली राशि और आयुष्मान कार्ड से बहुत मदद मिल जाती है।



रायपुर- हाथ नहीं, लेकिन पैरों से वर्षा ध्रुव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुंची धमतरी की दिव्यांग बालिका वर्षा ध्रुव ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं, मैंने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। जैसे एक भाई अपनी बहन की रक्षा करते है, वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश की बहनों की रक्षा करते हैं।
रायपुर- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज रक्षाबंधन के अवसर पर कबीरधाम जिले के ग्राम नेऊरगाँव खुर्द और खुरमुडा में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्र की बहनों ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को राखी बांधकर उनके प्रति अपनी स्नेह व्यक्त की। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर नेऊरगाँव खुर्द के निवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने घोषणा की कि गाँव में 50 लाख रुपये की लागत से एक मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। यह स्टेडियम ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं विशेषकर लड़कियों और लड़कों के खेल-कूद के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। जिससे उन्हें अपने खेल कौशल को निखारने और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है बल्कि यह युवाओं में अनुशासन टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करता है। इस मिनी स्टेडियम के माध्यम से ग्रामवासी अपने बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित कर सकेंगे।


रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सपरिवार आत्मीय मुलाकात की और रक्षाबंधन एवं सावन सोमवार की बधाई व शुभकामनाएं दी।

रायपुर- देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवान भाइयों की कलाइयों पर सोमवार को स्व सहायता समूह की दीदीयों सहित महतारी वंदन योनजा के हितग्राही दीदीयों ने राखी बाधी। जवान भाइयों ने भी बहनों को आशीर्वाद दिया। महापर्व ‘‘रक्षाबंधन’’ को दूरस्थ कैम्प एवं थानों में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों के कलाई में स्वःसहायता समूह की महिलायें एवं स्कूली छात्राओं के द्वारा रक्षा सूत्र राखी बांधा गया। यह पर्व शहरों के दूरस्थ थाना व कैम्पों में भी हर्षाेल्लास के साथ बनाया गया।


रायपुर- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की संचालिका ब्रह्मकुमारी सविता बहन एवं ब्रह्मकुमारी रश्मि बहन ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री श्री साय को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामनाएं की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्मकुमारी दीदीयों का आभार प्रकट किया।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पवित्र सावन मास के अंतिम दिवस, पांचवें सोमवार को आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सपरिवार श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने पवित्र ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Aug 19 2024, 19:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1