sksingh988962

Aug 16 2024, 07:26

बलिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने आधा दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों का किया तबादला बदले दो थानाध्यक्ष एक को किया लाईन हाजिर
संजीव सिंह बलिया ।पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने आधा दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों को इधर-उधर किया है। जारी स्थानांतरण लिस्ट के मुताबिक उप निरीक्षक मदन पटेल का थानाध्यक्ष दोकटी से भीमपुरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, भीमपुरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह लाइनहाजिर किये गये है, जबकि चौकी प्रभारी दक्षिणी रसड़ा बंशबहादुर सिंह को दोकटी थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह को चौकी प्रभारी दक्षिणी रसड़ा बनाया गया है। उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद को पुलिस लाइन से थाना दुबहड़ तथा उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी जन सूचना, उप निरीक्षक राजकेशर सिंह को चुनाव सेल से थाना भीमपुरा तथा उप निरीक्षक सागर कुमार रंगू को पुलिस लाइन से थाना बांसडीह भेजा गया है। एसपी ने जनहित/प्रशासनिक हित में स्थानांतरित सभी उप निरीक्षकों को सम्बन्धित आदेश से अवगत होकर तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

sksingh988962

Aug 15 2024, 22:51

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अवसर पर सुलेख प्रतियोगिता के विजेता बच्चो को B R C नगरा पर किया गया सम्मानित*
संजीव सिंह बलिया।काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया , जिसकी शुरुआत 9अगस्त शुक्रवार से हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर वर्तमान और भावी पीढ़ी को काकोरी व स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा के बारे में जानकारी देकर उन्हें प्रेरित करने के लिये स्कूली बच्चों, किशोर-युवाओं की सहभागिता से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।CM योगी के निर्देश पर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अवसर पर प्रदेश में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चित्रकला, पेंटिंग प्रतियोगिता, सुलेख एवं निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में प्रतियोगिता के विजेताओं को 15 अगस्त के दिन नगरा बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी राम प्रताप सिंह ने पुरस्कार देकर बच्चो को सम्मानित किये। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के अवसर पर नगरा में बच्चों एवं युवाओं में भाषा सुधार एवं लेखन में अभिरुचि एवं विकास के प्रोत्साहन के लिए 5 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए सुलेख प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के हर कक्षा के प्रथम, दितीय एवं तृतीय कुल 25 बच्चों को किया गया पुरस्कृत. इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते खण्ड शिक्षा अधिकारी रामप्रताप सिंह ने कहा कि आज के ये बच्चे ही देश के भावी नागरिक है और बच्चों को निरंतर प्रतियोगताओ के माध्यम से आगे बढ़ते रहना चाहिए तभी हम 2047 मे विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर रमेश चन्द्र सिंह , ARP दयाशंकर राम. सत्य प्रकाश सिंह प्रoअo प्राथमिक विद्यालय चचया, संकुल शिक्षक धर्मराज यादव प्र0प्र0अ0 PS कैथी खतीवपुर, सुनीता देवी प्र0अ0, सरोज सिंह प्र0प्र0अ0,  मदन राम , हरेंद्र यादव,बच्चा लाल आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राम प्रवेश वर्मा प्र0अ0 उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठवा द्वारा किया गया l कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकमनाओ के साथ हुआ l

sksingh988962

Aug 15 2024, 19:14

बलिया जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अपने आवास पर ध्वजारोहण करने के बाद कलेक्ट्रेट में झंडा फहराया।
संजीव सिंह बलिया।कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित नेता जी सुभाषचन्द बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित किया। जिलाधिकारी ने वहाँ मौजूद सेनानी परिजनों, कलेक्ट्रेट कर्मियों व समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, मेरे लिए गौरव की बात है कि इस क्रान्तिकारी बलिया की धरती पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य मिला। यहां की क्रान्ति की वीर गाथा पढ़ने व याद रखने योग्य है। हम सब अपने वीर बलिदानियों को याद रखते हुए इस आजादी की महत्ता को समझें और इसे अक्षुण्य बनाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकार के साथ कर्तव्य का पालन बहुत जरूरी है। इसलिए जो जिस क्षेत्र में हैं, अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा से करे और बलिया के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराएं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में आजादी की लड़ाई में बलिया के योगदान का सजीव वर्णन किया। एडीएम डीपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर अभिनेन्द्र सिंह, कृष्णकांत विश्वकर्मा, अनवर राशिद फारूखी, साहित्यकार शिवकुमार कौशिकेय, कवि फतेहचंद बेचैन सहित कलेक्ट्रेट स्टॉफ मौजूद थे। संचालन कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय ने किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 70 बालक तथा 40 बालिकाओं में प्रतिभाग किया। बीएसए मनीष सिंह ने इसको हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने दोंनो वर्ग के छह-छह विजेताओं को पुरस्कृत हर उनकी हौसलाआफजाई की। बालक वर्ग में जेपी राजभर ने प्रथम, साहब सिंह ने द्वितीय, अनुभव यादव ने तृतीय, दीपक प्रसाद ने चौथा, प्रदीप कुमार ने पांचवा व शिवनारायण राजभर ने छठवां स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में संध्या यादव ने पहला,, अंजली कुमारी ने दूसरा, माधुरी कुमार ने तीसरा, नेहा यादव ने चौथा, श्रेया संतोष ने पांचवा व नन्दनी गोंड ने छठवां स्थान प्राप्त किया। दिव्या यादव को सांस्त्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर गणेश पाठक, एनवाईके के उप निदेशक कपिलदेव, क्रीडाधिकारी जवाहर सिंह यादव, उप क्रीडाधिकारी अजय साहू, जावेद अख्तर, गयासुद्दीन, कबड्डी कोच सोनिया आदि मौजूद थीं। संचालन स्टेडियम के अरविंद सिंह ने किया।

sksingh988962

Aug 14 2024, 23:25

गृह मंत्रालय और डीजीपी मुख्यालय द्वारा प्रदेश के 2420 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को 15 अगस्त पर पदक व प्रशंसा चिह्न से होंगे सम्मानित
संजीव सिंह बलिया।स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर गृह मंत्रालय और डीजीपी मुख्यालय द्वारा प्रदेश के 2420 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पदक व प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने सेवा अभिलेख के आधार पर अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 1013 कर्मियों और उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 729 कर्मियों का चयन किया गया है। इसी तरह डीजीपी मुख्यालय सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर 658 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, डीजीपी का प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर प्रशंसा चिह्न से सम्मानित करेगा। बलिया, जौनपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, भदोही, चंदौली से इन्हें मिलेगा सम्मान।

sksingh988962

Aug 14 2024, 09:20

शिक्षक शिक्षामित्र संघ कुशीनगर ने मृतक शिक्षामित्र अनीता के परिवार की दी आर्थिक सहयोग
   संजीव सिंह  बलिया। कुशीनगर  की मृतक  शिक्षामित्र अनीता  के परिवार को शिक्षक शिक्षामित्र संघ ने किया 1 लाख 83 हजार 5 सौ रुपये का दिये  उनके घर जाकर आर्थिक  सहयोग।उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ जनपद कुशीनगर के जिलाध्यक्ष  कैलाश जायसवाल के निर्देशन मे महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष  पूनम मिश्रा  ,प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत यादव ,जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री प्रेमचंद गौतम शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामकोला  सुधीर राव  और शिक्षामित्र संघ के जिला सचिव रामसूरत यादव जी के नेतृत्व में स्वर्गीय अनीता देवी  के घर पहुंचकर 183500 (एक लाख तिरासी हजार पांच सौ रुपए) का सहयोग किया गया।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री अमित श्रीवास्तव,जटाशंकर सिंह,संतोष लाल श्रीवास्तव,अजय विश्वकर्मा, शब्बीर खान,नन्हेलाल यादव,ओमपाल सिंह,तेजप्रताप कुशवाहा,,अमित मिश्रा संतोष यादव,राजेश चौरसिया,अजय यादव,रुदेंद्र दूबे,केदार प्रसाद,बीरबहादुर जी,सराफत अली,कमल राय,संतोष यादव,नागेंद्र यादव, काशीलाल,श्रीनिवास प्रजापति, हेमंत कुशवाहा,प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार,रविन्द्र प्रताप,विजय यादव,प्रवीण शुक्ल,बबिता सिंह,सत्यवती पांडेय,सुशीला शर्मा,सुनीता भारती,अनुराधा कुशवाहा,शिक्षामित्र संघ की महिला जिला उपाध्यक्ष नर्वदा सिंह,पवन राय आदि शिक्षक/शिक्षामित्र साथी उपस्थित रहे।  जिलाध्यक्ष  कैलाश जायसवाल  ने आभार  ब्यक्त  किये सहयोग करने वाले समस्त भाई/बहनों को शुभकामना व ईश्वर से कामना करता हूं कि आपको हमेशा खुशहाल और स्वस्थ  रखें।

sksingh988962

Aug 13 2024, 18:49

बलिया का नवीन कुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी बृजेश राय गिरफ्तार
संजीव सिंह  बलिया। नवीन  कुमार हत्याकांड का खुलासा मंगलवार को बलिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कर दिया। पुलिस ने नवीन अपहरण व हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त बृजेश राय को न सिर्फ गिरफ्तार, बल्कि उसके कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस, एक कटर ब्लेड, रक्त रंजित कपड़े तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। 
पुलिस के मुताबिक, 09.07.2024 को थाना सिकन्दरपुर पर नवीन कुमार पुत्र राम रतन (निवासी : भाटी, पोस्ट बनहरा, थाना सिकन्दरपुर, बलिया) की गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। फिर, 27.07.2024 को धारा 365 बीएनएस बनाम बृजेश राय पुत्र स्व. अवधेश राय, नैन पत्नी स्व. अवधेश राय, प्रियंका राय पुत्री अवधेश राय व राकेश उर्फ रिंकू राय पुत्र जनार्दन राय (निवासीगण भाटी थाना सिकन्दरपुर) के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में 03.08.2024 को नवीन कुमार के पिता रामरतन ने सिकन्दरपुर थाने पर अपने पुत्र का पैंट-शर्ट व चप्पल लाकर बताया गया कि यह दियरा क्षेत्र खरीद घाट सिकन्दरपुर पर मिला है, जहां पर एक नरकंकाल (खोपड़ी व कुछ हड्डियां) है, जो हमारे पुत्र का है। 

sksingh988962

Aug 12 2024, 09:10

बलिया में एके 47 रायफल के कारतूस समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद, दो भाई गिरफ्तार
संजीव सिंह बलिया। बलिया में दो थानों की संयुक्त पुलिस फोर्स ने गड़वार थाना के हजौली में दबिश देकर प्रतिबंधित एके 47 रायफल के जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। पुलिस ने दो असलहा तस्करों को उनके घर से ही गिरफ्तार भी कर लिया। इनके सरगना की तलाश में पुलिस जुट गई है। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने कहा कि फेफना व गड़वार थाने के पुलिस बल ने हस्त निर्मित अवैध असलहों के साथ दो शातिर असलहा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द चौरसिया व फेफना के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सरोज ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। जिसमें गड़वार थाने के हजौली निवासी बसावन सिंह के दो पुत्रों डब्लू सिंह उर्फ विनय सिंह व बबलू सिंह को रविवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों भाइयों के कब्जे से कब्जे से एक नाइन एमएम पिस्टल, दो हस्तनिर्मित पिस्टल, एक हस्तनिर्मित रिवाल्वर, 315 बोर का एक कट्टा, एक हस्तनिर्मित 303 बोर की रायफल, नाइन एमएम बोर का एक जिन्दा व दो खोखा कारतूस, पाइंट 32 बोर के छह जिन्दा कारतूस, 315 बोर के तीन जिन्दा कारतूस व प्रतिबंधित एके 47 रायफल का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों के विरूद्ध गड़वार थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी ने आगे कहा कि गिरफ्तार डब्लू सिंह उर्फ विनय सिंह का आपराधिक इतिहास भी है। पुलिस इनके गिरोह के सरगना का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

sksingh988962

Aug 11 2024, 22:39

5 सितंबर को शिक्षामित्र लखनऊ में करेंगे करो मरो का आंदोलन प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ।


संजीव सिंह। प्रदेश नेतृत्व  द्वारा 5 सितंबर 2024 को राजधानी लखनऊ में प्रस्ताबित आंदोलन को सफल बनाये जाने को लेकर आज दिनाँक 11 /8/2024 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ शाखा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आवश्यक बैठक अवधूत आश्रम श्री धाम वृंदावन मथुरा में आयोजित की गयी । बैठक की अध्यक्षता सहारनपुर मंडल के अध्यक्ष संजय शर्मा ने की तथा संचालन जिलाध्यक्ष आगरा वीरेन्द्र सिंह छौंकर के द्वारा किया गया । बैठक को सम्बोधित करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी सुचित मलिक ने कहा कि विगत सात साल से सरकार द्वारा शिक्षामित्रों का आर्थिक,मानसिक तथा राजनैतिक शोषण किया जा रहा है । 2017 से पहले शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक का बेतन व सुविधाएं मिल रही थी । परन्तु 25 जुलाई 17 को माननीय सुप्रीम कोर्ट से समायोजन निरस्त होने के बाद शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपया प्रतिमाह अल्प मानदेय दिया जा रहा है । जिससे शिक्षामित्रों के परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है । प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार शिक्षामित्रों की जा रही उपेक्षा से आहत होकर संगठन के बैनर तले आगामी 5 सितंबर 24 को अपनी माँगों को लेकर राजधानी लखनऊ में आर पार का निर्णायक आंदोलन होगा सभी जिलाध्यक्ष कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने अपने जनपदों में अभी से तैयारी जुट जाएं । जिलाध्यक्ष हाथरस राजेन्द्र सिंह पचहरा ने कहा कि सभी शिक्षामित्र साथी अपने सिर से कफ़न बाँधकर घर से निकलें इस बार निर्णायक आंदोलन होने जा रहा है शिक्षामित्र खाली हाथ बापिस घर लौटकर नहीं आएंगे सरकार शिक्षामित्रों को समान कार्य के बदले में समान बेतन देकर स्थायी समाधान करे । बैठक को प्रमुखरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष तीर्थदेव शर्मा,मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ सुरेन्द्र यादव,जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर खुर्सीद चौधरी,जिलाध्यक्ष सम्भल गिरीश यादव, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ चौधरी ऋषिपाल सिंह,जिलाध्यक्ष अमरोहा सुधीर पोसवाल,जिलाध्यक्ष एटा मनोज यादव,जिलाध्यक्ष नोयडा जगवीर सिंह भाटी,जिलाध्यक्ष बंदायू अमित शर्मा,जिलाध्यक्ष पीलीभीत हरिओम पांडे,जिलाध्यक्ष सहारनपुर नरेश कुमार,जिलाध्यक्ष शामली चरण सिंह राणा,जिलामहामंत्री एटा हरिओम प्रजापति, जिलामहामंत्री अलीगढ़ अमित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर संजय चन्देल सहित आदि जिला पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया तथा बैठक में मुख्यरूप से सतेन्द्र सिंह,रामवीर छौंकर गिरजेश चौधरी, चौधरी तेजवीर सिंह,गजेंद्र चौधरी,नरदेव,सहित आदि जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

sksingh988962

Aug 11 2024, 21:27

बलिया के सपा कार्यालय पर छात्र ईकाई के राष्ट्रीय सचिव का यू मना जन्मदिन : जनपदीय पार्टी पदाधिकारीगण रहे मौजूद
संजीव सिंह बलिया।समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के जनपदीय अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने पार्टी के छात्र इकाई के राष्ट्रीय सचिव सीमा राजभर जी का केक काट कर 34वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि सीमा राजभर जी पिछड़े समाज एवं आधी आबादी की सशक्त आवाज हैं समाजवादी आन्दोलन के भविष्य एवं कुशल संगठन कर्ता सीमा राजभर जी के उज्वल भविष्य की कामना करता हूं। समाजवादी पार्टी के पीडीए आन्दोलन को इनसे काफी उम्मीद हैं। इस अवसर पर स्वयं उपस्थित सीमा राजभर ने समाजवादी पार्टी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ जनपदीय पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपलोगो का स्नेह,प्यार और दुलार पाकर आज मै अपने आपको सौभाग्यशाली समझ रही हूं। मैं पार्टी के ताकत को बढ़ाने के लिए अजीवन तत्पर एवं दृढसंकल्पित रहूंगी। इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी" ई.अभिषेक यावव प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी बलिया,जयप्रकाश यादव मुन्ना,अजय यादव, रोहित चौबे,राकेश यादव,सर्वजीत कुमार,पवन कुमार, सुभाष यादव,अमित सिंह,धनजी यादव प्रवीण सिंह, राजेश यादव,गुड्डू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।


सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी"

sksingh988962

Aug 11 2024, 12:09

बलिया में जिलाधिकारी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई बगैर मान्यता के संचालित 14 कोचिंग और 45 स्कूलों को नोटिस, सदर तहसील और रसड़ा में सर्वाधिकसंख्या


संजीव सिंह बलिया ।बता दें कि DM प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर ही बगैर मान्यता संचालित स्कूलों ओर कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए जिलाविद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बीते दिनों जिले की छह तहसीलों में जांच के लिए विभागीय अधिकारियों की अलग-अलग छह टीमें बनाई थी। इन टीमों ने जिले की पांच तहसीलों के 59 विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों को चिह्नित कर रिपोर्ट डीआईओएस को सौंपी थी। इनमें 14 कोचिंग संस्थान और 45 विद्यालय शामिल है। इनमें सबसे अधिक रसड़ा तहसील में 28, सदर तहसील में 18, बांसडीह में 6 और सिकंदरपुर तथा बिल्थरोड तहसील में चार-चार कोचिंग और विद्यालय बिना मान्यता संचालित पाए गए है। रिपोर्ट के आधार पर डीआईओएस ने शनिवार को सभी को नोटिस जारी करते हुए विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का संचालन बंद करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेताया है कि अन्यथा की स्थिती में विधिक कार्रवाई की जाएगी