स्वतंत्रता दिवस पर सुकमा में विधायक किरण देव ने किया ध्वजारोहण और परेड की ली सलामी
रायपुर- सुकमा जिले में देश की आजादी का अमृत महोत्सव पर 78वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक किरण देव ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से छत्तीसगढ़ के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। श्री देव ने कलेक्टर हरिस. एस और पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के साथ परेड की सलामी ली।
कार्यक्रम में सलामी के पश्चात मुख्य अतिथि ने शान्ति और प्रेम के प्रतीक सफेद कपोत और हर्ष व उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनांए दी। राष्ट्रगान की धुन पर तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में मुख्य अतिथि किरण देव ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जिले के जवानों के बलिदान को याद करते हुए उनके परिजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम को सम्मानित किया गया। जिसमें परेड प्रदर्शन सीनियर विंग प्रथम स्थान सीआरपीएफ बटालियन, द्वितीय स्थान महिला पुलिस बल एवं तृतीय स्थान जिला पुलिस बल को मिला। परेड प्रदर्शन जुनियर विंग में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, द्वितीय स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, तृतीय स्थान आईएमएसटी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा को मिला। साथ ही समारोह में परेड की टुकड़ियों को शील्ड प्रदान किया गया। गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति और देश भक्ति पर शानदार प्रस्तुती दी। मुख्य अतिथि किरण देव ने प्रस्तुति दे रहे आकार दिव्यांग संस्था के बच्चों की कार्यक्रम की सरहाना कर उनसे रूबरू होकर परिचय लिया। सास्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान आकार दिव्यांग आवासीय विद्यालय सुकमा, द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, तृतीय स्थान पोटाकेबिन बालाटिकरा छिंदगढ़ को मिला। साथ ही कन्या शिक्षा परिसर, सेजेस अंग्रेजी माध्यम स्कूल सुकमा, आर.एम.एस.ए, एकलव्य सुकमा और एकलव्य छिन्दगढ़ के 400 विद्यार्थियों ने पीटी का सामूहिक प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में बेहतर पुलिसिंग सेवा और जिला प्रशासन के अधीन विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 188 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह में हरीश कवासी अध्यक्ष जिला पंचायत, जगन्नाथ साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुकमा, आयती कलमू अध्यक्ष जनपद पंचायत सुकमा, सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन, डीएफओ अशोक कुमार पटेल, अपर कलेक्टर गजेन्द्र ठाकुर, एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन निखिल राखेजा, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मीडिया प्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

रायपुर- सुकमा जिले में देश की आजादी का अमृत महोत्सव पर 78वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक किरण देव ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से छत्तीसगढ़ के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। श्री देव ने कलेक्टर हरिस. एस और पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के साथ परेड की सलामी ली।



रायपुर- जांजगीर-चांपा जिले में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा। जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज संवाद कॉल सेंटर का शुभारंभ किया। कलेक्टर आकाश छिकारा के पहल पर जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याएं सुनने और इसे दर्ज करने के लिए कलेक्टोरेट में संवाद कॉल सेंटर शुरू किया गया है। कामकाज के सिलसिले में सरकारी दफ्तर में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नागरिकों के शिकायत निवारण के लिए पूर्व में शुरू किए गए वॉट्सऐप चैट संवाद को विस्तार करते हुए एक कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। इस नंबर 7970001634 पर जो नागरिक वॉट्सऐप प्रयोग नहीं करते हैं या पुरानी फ़ीचर के फ़ोन प्रयोग करते हैं, वे सोमवार से शुक्रवार तक कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच में इस नंबर पर अपनी शिकायत या सुझाव या माँग को दर्ज करा सकते हैं। इस संवाद कॉल सेंटर का उद्देश्य बिना परेशानी एवं भागदौड़ के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। संवाद कॉल सेंटर से प्राप्त समस्याओं के निराकरण की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी। जिससे लोगों को तेजी से उनकी समस्याओं का समाधान मिल पायेगा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को चैटबॉट एवं संवाद कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तय समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।


रायपुर- राज्यपाल रमेन डेका को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रायपुर- 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के पुलिस ग्राउंड अम्बिकापुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम गरिमामय ढंग से पूरे हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री नेताम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नेताम ने शहीदों के परिजनों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।



रायपुर- 78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम संदेश का वाचन किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। ध्वजारोहण पश्चात् राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। मंत्री श्री चौधरी ने हर्षाेल्लास एवं उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने इस दौरान शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।




दंतेवाड़ा- जिला दन्तेवाड़ा में आज स्वतंत्रता दिवस के 78 वीं वर्षगांठ के अवसर पर DRG तथा बस्तर फाइटर्स के साथ-साथ सीएएफ के जवानों ने दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों में राष्ट्रध्वज फहराया. इन गांव को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गिना जाता है और बीते वर्षों में सुरक्षा बलों को यहां नक्सलियों की आमद खत्म करने में सफलता मिली है. DRG बस्तर फाइटर के जवान इन गांवों में जाकर ग्रामीणों से मुखातिब हुए. ग्रामीण जवानों को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपने साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने का न्यौता दिया जिसे जवानों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए ग्रामीणों के साथ राष्ट्रध्वज फहराया.
रायपुर- विधानसभा सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया. विधान सभा परिसर में विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा ने 8.30 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली. ध्वजारोहण पश्चात् सचिव दिनेश शर्मा ने विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया.
रायपुर- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज रामानुज हायर सेकेण्ड्री स्कूल बैकुण्ठपुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह के मुख्य अतिथि रेणुका सिंह ने कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सूरज परिहार के साथ परेड का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

Aug 15 2024, 20:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1