अंबेडकर नगर:तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक..जोर शोर से चल रही तैयारियां
अंबेडकर नगर।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक खजुरी मंडल की राम जानकी मैरिज लान भीटी में संपन्न हुई बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री दीपक तिवारी रहे एवं अध्यक्षता खजूरी मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने की जिसमें मंडल प्रभारी राम बहाल वर्मा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री दीपक तिवारी ने तिरंगा यात्रा निकालने के लिए कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के बाद रूट चार्ट बनाया, एवं आगामी कार्यक्रमों हेतु शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा बूथ अध्यक्षों को बूथ समिति व पन्ना प्रमुख तथा जातीय समीकरण के हिसाब से प्रत्येक बूथ से गणना कर सूची बना ले, के बारे में बताया, जिससे आगामी होने वाली बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह को अपना वृत्त दे सकें।
वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रमाशंकर सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष इंद्र प्रताप पांडे, अनूप श्रीवास्तव,अवधेश श्रीवास्तव, अमर बहादुर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, महामंत्री रानेश पांडे, मंडल मंत्री कुलदीप अग्रहरि, शक्ति केंद्र संयोजक ऋषि चौहान, विनोद दुबे, दीपक दुबे, अनिल सिंह, प्रवीण पांडे, हवलदार तिवारी, विनय गुप्ता, त्रिलोकी तिवारी,लव कुश तिवारी, शैलेश सिंह, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रामबख्श सिंह, दिनेश सिंह, पवन कुमार सिंह, दिनेश पांडे, भाजपा नेता संदीप मिश्रा, योगेंद्र सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंबेडकर नगर।

अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
अम्बेडकर नगर।
श्री नव दुर्गा कांवड़िया समिति अध्यक्ष सोनू गौड के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ जलाभिषेक करके लौटे कांवड़ियों ने शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना कर गंगाजल से जलाभिषेक किया। नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने महादेव से विश्व के कल्याण और लोंगो के घर-परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।
डॉ योगेश उपाध्याय,आनंद जायसवाल,अमित गुप्त,अजीत निषाद ने कांवड़ियो का हर हर महादेव के जयकारों के साथ स्वागत किया। विभिन्न स्थानों से गये अयोध्या धाम से जल भरकर लौटे ।शिव भक्ति के धुन पर नाचते झूमते उत्साहित कांवड़ियों ने अपने नजदीक शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।वहीं बगीचों में झूला, कजरी व खेलकूद के आयोजनों से हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा। सीओ अजेय कुमार शर्मा और कोतवाल संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही।
अम्बेडकरनगर।
अंबेडकर नगर।
दुकान बंद कर अपने घर जा रहे व्यक्ति को बाइक की टक्कर लगने के बाद इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत के मामले मे मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गाड़ी चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।सद्दरपुर,अलीगंज निवासी राम पियारे वर्मा की पुलिस को सौंपी तहरीर के मुताबिक उसके भाई आत्माराम पुत्र स्व. बेच् वर्मा महामाया मेडिकल कालेज सदरपुर के सामने चाय नाश्ता की दुकान किये थे। दुकान बन्द करके पैदल घर जा रहे थे जैसे ही मेडिकल कालेज दक्षिणी गेट के सामने पहुँचे थे कि वाहन संख्या-यूपी45एजे-8189 का चालक उक्त वाहन को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पैदल जा रहे प्रार्थी के भाई को जोरदार टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गये।
अम्बेडकरनगर।
बैठक में कटेहरी विधानसभा के होने वाले उपचुनाव पर काफी देर तक चर्चा हुई। सीएम योगी ने उप चुनाव को लेकर कुछ टिप्स भी दिए।सर्किट हाउस से लौटते समय रास्ते मे पटेल नगर तिराहे पर रुक सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया,हालाकि ये उनके कार्यक्रम में यह पहले से निर्धारित नही था।
इसके बाद सीएम योगी कलेक्ट्रेट पहुचे और सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यो और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक किया। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री का उड़न खटोला हवाई पट्टी से लखनऊ के लिए रवाना हो गया।
चिकित्सा और बाढ़ से बचाव की तैयारी को लेकर किसी तरह की कमी न करने समेत कुछ बिंदुओं पर सीएम ने सुधारात्मक रवैया अपनाने के लिए हिदायत दी।मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के प्रिंसिपल के न पहुंचने को लेकर खफा सीएम ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सुधार नहीं किया तो कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
Aug 12 2024, 11:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.0k