Aug 06 2024, 22:58
हाथी ना घोड़ा ना कवनो सवारी पैदल ही अईबो तोर दुवारी भोलेनाथ शिव जागरण कार्यक्रम नगर पंचायत नगरा मे गायक राहुल ठाकुर 'विक्की' ने बिखेरा जलवा
संजीव सिंह बलिया।हर-हर महादेव, बम-बम भोले और कैलाशपति भूले मती सरीखे जयकारों की गूंज शिवालयों में रही। मंदिरों में सावन के तीसरे सोमवार पर अलसुबह से शुरू हुआ अभिषेक-पूजन का दौर देर रात तक चलता रहा। इस दौरान भगवान शंकर का जल, गंगाजल, घी, दूध, दही, शर्करा, शहद, विजया, ईख रस से रूद्राभिषेक किया गया। आक, धतूरा, भस्म, विभिन्न प्रकार के पुष्पों से महादेव का श्रृंगार कर आरती की गई। रूद्राष्टध्यायी पाठ के मंत्रों की गूंज रही। झालर की झंकार, घंटियों की टंकार से शिवालय गुंजायमान रहे। मंदिरों में भजन, कीर्तन और मंत्र जाप चलता रहा। अनेक शिवालयों में रात्रि जागरण हुए। मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया इसी मौके पर स्थानीय नगरा बाजार स्थित नगर पंचायत के दुर्गा चौक पर सोमवार की रात शिव जागरण का आयोजन हुआ. जिसमें नगरा व आस पास से आये महिला व पुरुष कलाकारो ने एक से बढ़कर एक शिव भक्ति से सरावोर कार्यक्रमो की प्रस्तुति कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम में युवा कलाकार व गायक राहुल ठाकुर विक्की व सोनाली राज ने युगलबन्दी गीत ‘ए गणेश के मम्मी
‘हमरा जोगिया के दुनिया मे जोड़ा नइखे.
‘डम डम डमरू बजावे ले हमार जोगिया.
‘हाथी ना घोड़ा ना कवनो सवारी पैदल ही अईबो तोर दुवारी हे भोलेनाथ
शिव जी नमस्ते
आदि गीतो की प्रस्तुति कर शिव जागरण की खूब वाहवाही लूटी. इस मौके पर पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, राजू सोनी, अमरेंद्र सोनी, जयप्रकाश जयसवाल, आलोक शुक्ला, कृष्णा कुशवाहा, मुना गणपति , उमाशंकर सैनी, राजू सिंह चंदेल, प्रिंस गुप्ता, डाक्टर संजय सिंह,धर्मराज सिंह विक्की आदि व नगरा के गणमान्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
Aug 09 2024, 10:26