अंबेडकर नगर: डीएलएड परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कसी कमर..किए ये इंतजाम
अंबेडकर नगर।
आठ अगस्त से शुरू होकर 14 अगस्त तक सत्रह केंद्रों पर डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
प्रश्न पत्र खोलने तथा परीक्षा के बाद बंडल को सील करने की वीडियो ग्राफी होगी। सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व दो-दो पर्यवेक्षक की तैनाती रहेगी। साथ ही तीन सचल दल भी बनाए गए हैं। प्रथम सेमेस्टर में 7523 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
परीक्षा प्रभारी श्याम बिहारी बिंद ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आठ, नौ व दस अगस्त को होगी, जिसमें 7523 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। नियामक प्राधिकरण द्वारा तृतीय सेमेस्टर की भी निथि तय कर दी गई है।12,13 व 14 अगस्त को आठ विषय की परीक्षा कराई जाएगी। साबित्रीबाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्कीबाजार, जीके जेटली इंटर कॉलेज शहजादपुर, बीएन इंटर कालेज अकबरपुर, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर, मिश्रीलाल आर्यकन्या इंटर कॉलेज टांडा, आर्दश जनता इंटर कॉलेज टांडा, कौमी इंटर कॉलेज टांडा, एचर्ट इंटर कॉलेज टांडा, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटहरी, बाबा बरूआदास इंटर कॉलेज परुइया आश्रम, एनडी इंटर कॉलेज जलालपुर, जीजीआईसी इनामीपुर टांडा, एसबी नेशनल कॉलेजबसखारी, हीरा लाल इंटर कॉलेज किछौछा, आरडी आरके सिसानी जाफरगंज, लालता प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज जनता इंटर कालेज बनगांव को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

अंबेडकर नगर।

अम्बेडकरनगर।
अंबेडकर नगर।
अम्बेडकर नगर
जिला अस्पताल प्रशासन के द्वारा अकबरपुर कोतवाली को दोनों लावारिसों के बारे में जानकारी दी गई।जिस के बाद दोनों शवो को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया।काफी प्रयास किए जाने के बाद भी पहचान नहीं हो सकी तो समाज सेवी बरकत अली एवं उनकी टीम के सदस्यों ने धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार दोनों लावारिसों का अंतिम संस्कार किया।आपको यह भी बता दें कि समाज सेवी बरकत अली आए दिन लावारिसों के अंतिम संस्कार एवं अन्य सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा में रहते हैं। समाज सेवी बरकत अली ने अमरोला घाट पर कांस्टेबल दिलीप यादव विधान सिंह महिला कांस्टेबल नीलम यादव समाज सेवी पूर्व सभासद प्रेमचंद चौहान, सदरपुर सभासद प्रतिनिधि सोमू मौर्य, प्रेम नारायण सिंह सुनील दुबे शुभम यादव के साथ अन्य लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया। समाजसेवी के इस कार्य की लोगों के बीच जमकर चर्चा और प्रशंसा हो रही है।
अंबेडकर नगर की कटहरी विधानसभा में नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की जनसभा ने न केवल चुनावी सरगर्मियों को बढ़ा दिया बल्कि आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश का संचार कर दिया। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यह नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने एक ही दिन में दो जनसभाएं करके माहौल को पूरा चुनावी बना दिया है। दोनो ही जनसभाओं में उमड़ी हजारों की भीड़ ने अन्य दलों की पेशानी पर बल ला दिए।आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा कटेहरी के विधायक रहे लालजी वर्मा के सांसद चुने जाने पर कटेहरी विधानसभा सीट खाली हो गई है जहां उपचुनाव होना है। सरकार के प्रति खासे हमलावर रहे नगीना सांसद ने उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियों को बढ़ाते हुए जनता से बदलाव के लिए वोट की अपील की और हर सुख दुख में साथ होने का भरोसा दिया।उन्होंने कहा कि यहाँ की दोनों जनसभाओं को देखकर ऐसा लगता है कि कटेहरी की जनता बदलाव का पूरा मन बना चुकी है। अखिलेश यादव के पीडीए के महिमामंडन को लेकर चंद्रशेखर ने कहा कि जनता इसका जवाब देगी।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर के मालीपुर थाना क्षेत्र में चार युवकों द्वारा छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस ने घटना में संलिप्त युवकों को गिरफ्तार किया है।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर मालीपुर रोड पर विवेक की किराने की दुकान है। बताया जाता है कि दुकान के पीछे के कमरे में विवेक का परिवार निवास करता है जहां दोपहर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर अचानक फट गया। गैस सिलेंडर फटने से लगी आग घर से फैलती हुई दुकान तक पहुंच गई। दुकान से धुआं निकलता देख बाजार में अफरा तफरी फैल गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो टीमों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता पाई।
इस संबंध में अकबरपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गैस सिलेंडर फटने से आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है आज को बुझाया जा चुका है नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Aug 06 2024, 15:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.2k