Bahraich1

Jul 11 2024, 18:53

बहराइच: CHC अधीक्षक बोले- संतुलित जनसंख्या ही समृद्ध और स्वस्थ समाज का आधार

महेश चंद्र गुप्ता ,विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर आज गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कैसरगंज में अधीक्षक डा. एनके सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण और इसके महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना था। रैली में स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

रैली की शुरुआत स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज से हुईल जो नगर पंचायत के प्रमुख मार्गों से होते हुए फिर केंद्र पर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग अपने हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए थे, जिन पर जनसंख्या नियंत्रण के संदेश लिखे हुए थे। डॉ. एनके सिंह ने जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए परिवार नियोजन के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि संतुलित जनसंख्या ही समृद्ध और स्वस्थ समाज का आधार होती है। इस दौरान परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों और सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। रैली के समापन पर डॉ. सिंह ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और जनसंख्या नियंत्रण में योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर बीपीएम आदित्य गुप्ता, बीसीपीएम राम प्रताप सहित एएनएम व आशा बहुये आदि मौजूद रहे।

Bahraich1

Jul 10 2024, 18:24

मीडिया को बाइट देने के लिए अधिकारी नामित


महेश चंद्र गुप्ता ,बहराइच। सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को मीडिया से प्रेस ब्रीफिंग/प्रेस कान्फ्रेन्स/वार्ता हेतु अधिकृत किये जाने एवं सोशल मीडिया के उपयोग के सम्बन्ध में जारी शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा विकास विभाग से सम्बन्धित समस्त कार्यों एवं प्रगति हेतु मुख्य विकास अधिकारी, राजस्व कार्य एवं बाढ/आपदा से सम्बन्धित समस्त कार्यों एवं प्रगति अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तथा बहराइच नगर क्षेत्र से सम्बन्धित समस्त कार्यों एवं प्रगति हेतु नगर मजिस्ट्रेट को अधिकृत किया गया है।

डीएम द्वारा अधिकृत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सम्बन्धित विषयों पर प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को शासन की मंशा अनुसार समय-समय पर बाइट देना सुनिश्चित करेंगे।

Bahraich1

Jul 10 2024, 18:23

स्थायी लोक अदालत बहराइच में चयनित होंगे दो सदस्य

महेश चंद्र गुप्ता ,बहराइच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के पूर्णकालिक सचिव ने बताया कि उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार स्थायी लोक अदालत बहराइच में 02 सदस्यों की नियुक्ति की जानी है।

उपयोगिता सेवा के क्षेत्र यथा वायु, सड़क, जलमार्ग द्वारा व्यक्तियों या माल के वहन के लिए यातायात सेवा, डाक, तार, टेलीफोन सेवा या ऐसा स्थापन जो जनता को विद्युत, प्रकाश या जल का प्रदाय करता है, या लोक सफाई, स्वच्छता प्रणाली, अस्पताल, औषधालय में सेवा, बीमा सेवा के अन्तर्गत ऐसी कोई सेवा सम्मिलित है जिसे यथास्थिति, केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार लोकहित में हो अर्ह होंगे।

पूर्णकालिक सचिव ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रारूप पर अपने आवेदन पत्र तारा महिला इण्टर कालेज के निकट नवीन एडीआर भवन में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के कार्यालय में स्वयं अथवा डाक द्वारा 09 अगस्त 2024 तक उपलब्ध करा सकते हैं। आवेदन का प्रारूप जिला न्यायालय, बहराइच की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अन्य जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

Bahraich1

Jul 10 2024, 18:10

जनप्रतिनिधियों द्वारा नवचयनित लेखपालों को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र

महेश चंद्र गुप्ता ,बहराइच। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 7,720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लोक भवन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लोक भवन के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. आनन्द कुमार गोंड, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुंरेश्वर सिंह, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी व नानपारा के राम निवास वर्मा ने जिलाधिकारी मोनिका रानी के साथ जिले के लिए आवंटित 114 नवचयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि जिले के लिए आवंटित 114 लेखपालों को तहसील का आवंटन कर दिया है। तहसील सदर बहराइच को 15, कैसरगंज को 25, महसी को 16, नानपारा को 27, पयागपुर को 20 तथा मिहींपुरवा को 11 लेखपालों का आवंटन किया गया है। जनपद में लेखपालों के लिए कुल स्वीकृत पद 407 के सापेक्ष पूर्व में तैनात 198 एवं नवचयनित 114 को सम्मिलित करते हुए जिले में लेखपालों की संख्या 312 हो गई है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या, नानपारा के अश्वनी पाण्डेय, महसी के अखिलेश कुमार सिंह, पयागपुर के दिनेश कुमार, कैसरगंज के पंकज दीक्षित, मोतीपुर के संजय कुमार, तहसीलदारगण, राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी, नवनियुक्त लेखपाल व उनके परिजन सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Bahraich1

Jul 10 2024, 18:08

राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर आयोजित हुई गोष्ठी

महेश चंद्र गुप्ता ,बहराइच। राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर आकांक्षी विकास खण्ड हुजूरपुर के ग्राम भंगहा स्थित जय मां लेंगडेक मत्स्य बीज प्रजनन हैचरी परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन कर मौजूद कृषकों को मत्स्य पालन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र कुमार ने मछुआ दुर्घटना बीमा, निषाद राज बोट योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड आदि सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। गोष्ठी में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरनाथ निषाद, ग्राम प्रधान भंगहा, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक नारद लाल राणा व बाबूराम, हैचरी संचालक आशाराम, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कृषक, मत्स्य पालक व ग्रामीण मौजूद रहे।

Bahraich1

Jul 07 2024, 19:35

बहराइच: अवैध संबंध में बाधा बनने पर युवक की पीटकर हत्या का आरोप

महेश चंद्र गुप्ता ,बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के खपुरवा गांव निवासी एक युवक का शव रविवार को घर से कुछ दूर पर फंदे से लटकता मिला है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक की पीटकर हत्या की गई है।

परिजनों ने आरोप लगाया है युवक की पत्नी का गांव निवासी एक युवक से अवैध संबंध है। रात में मृतक ने पत्नी के प्रेमी को घर पर देख लिया। इस पर पत्नी के कहने पर उसके प्रेमी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर युवक को पीटकर मार डाला।

परिजनों का कहना है कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या बताकर उनकी तहरीर नहीं ले रही है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खपुरवा के सतीश कुमार वर्मा (30) पुत्र रघुराज वर्मा का शव रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित बरगद के पेड़ पर फंदा से लटकता मिला। मृतक के जीजा बब्बू वर्मा, सास और अन्य परिवार के लोगों के साथ डीएम के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात जिलाधिकारी से नहीं हो सकी। परिजनों ने बताया कि गांव निवासी शंकर से मृतक की पत्नी का अवैध संबंध है, जिसका सतीश विरोध करता था।

शनिवार रात को सतीश ने पत्नी के साथ शंकर को देख लिया। जिस पर पत्नी के कहने पर शंकर ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सतीश की पिटाई कर उसे मार डाला। इसके बाद शव को फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप से दिया। मृतक सतीश की पत्नी ने भी पुलिस को यही सूचना दी।

परिजनों का कहना है कि इसके चलते पुलिस उनकी तहरीर नहीं ले रही है और इसे आत्महत्या मान रही है। जबकि सतीश की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि अवकाश होने के चलते हमारी किसी भी अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी है। वहीं मृतक की मां ने भी बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दर्ज होगा केस

युवक ने आत्महत्या की है, पत्नी भी आत्महत्या की बात कह रही है। अगर युवक की हत्या पीटकर की गई है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान आ जायेंगे। इसके बाद केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

-अभिनव प्रताप सिंह थानाध्यक्ष

Bahraich1

Jul 07 2024, 17:58

बहराइच: भारोत्तोलन में जिले के पुलिस कर्मियों ने जीता मेडल

महेश चंद्र गुप्ता ,बहराइच। जनपद बस्ती में आयोजित दो दिवसीय गोरखपुर जोन की 29वीं अंतर्जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर (भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग व योगा) प्रतियोगिता( पुरुष/महिला) में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें विजेता खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक बस्ती ने सम्मानित किया।

पुलिस विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बहराइच से भारोत्तोलन में पुरुष टीम के हेड कांस्टेबल संजय गौड़ ने 73 किग्रा में गोल्ड, हेड कांस्टेबल रामप्रसाद चौधरी ने 67 किग्रा में गोल्ड, सिपाही अमरीश यादव ने 57 किग्रा में गोल्ड व धीरेंद्र गौतम ने 90 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीता।

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि महिला वर्ग में महिला सिपाही शची पटेल 69 किग्रा में सिल्वर, अनुप्रिया शुक्ला 52 किग्रा में सिल्वर व ज्योति पासवान 45 किग्रा में सिल्वर पदक प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक बस्ती ने पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

Bahraich1

Jul 07 2024, 17:48

बहराइच: बारिश में गिरा पेड़, मिहीपुरवा-बिछिया और शहर के बाईपास मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद

महेश चंद्र गुप्ता ,बहराइच शहर के बाईपास मार्ग और मिहीपुरवा-बिछिया मार्ग पर बारिश के चलते एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। जिसके चलते वाहनों का आवागमन बंद हो गया है।

मोतीपुर तहसील क्षेत्र में बिछिया-मिहीपुरवा मार्ग पर भारी बारिश के चलते बीच सड़क पर रविवार सुबह एक पेड़ गिर गया। मुर्तिहा के निकट पेड़ बीच सड़क पर गिरने के चलते दोनों तरफ से आवागमन रुक गया है। क्षेत्र के लोग पैदल ही इस रास्ते को पार कर रहे हैं, वाहनों का आवागमन बंद है।

पेड़ गिरने की सूचना वन विभाग को दी गई है, लेकिन अभी तक कोई भी कर्मचारी मौके पर पंहुचा नहीं है। उधर भारी बारिश के चलते शनिवार रात में शहर के बाईपास मार्ग पर झिंगहा घाट तिराहे पर पुराना पेड़ गिर गया। जिसके चलते आरटीओ ऑफिस जाने वाला रास्ता बाधित हो गया। पेड़ गिरने से विद्युत सप्लाई बाधित होने से स्थानीय लोग हलकान हैं। सूचना के बाद भी अभी तक कोई कर्मचारी इसे देखने नहीं पहुंचा है।

Bahraich1

Jul 06 2024, 19:45

*अग्निकाण्ड से प्रभावित 99 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई 7.05 लाख की धनराशि*

महेश चंद्र गुप्ता

बहराइच- जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि जनपद अन्तर्गत विभिन्न तहसीलों के 99 अग्निदुर्घटनाओं से प्रभावित 99 व्यक्तियों के खातों में अहैतुक सहायता/गृह अनुदान/पशुहानि के रूप में रू. 7.05 लाख तथा 01 मृतक आश्रित के खाते में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 04 लाख की धनराशि 03 जुलाई 2024 को हस्तान्तरित की गई है। तहसील कैसरगंज अन्तर्गत अग्नि पीड़ित 34 व्यक्तियों के खातों में रू. 2.515 लाख, नानपारा में 23 व्यक्तियों के खातों में रू. 1.915 लाख, महसी में 17 व्यक्तियों के खातों में रू. 0.84 लाख, पयागपुर में 13 व्यक्तियों के खातों में रू. 0.945 लाख, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 09 व्यक्तियों के खातों में रू. 0.55 लाख तथा सदर बहराइच अन्तर्गत 03 व्यक्तियों के खातों में अहैतुक सहायता/गृह अनुदान/पशुहानि के रूप में रू. 0.24 लाख तथा 01 मृतक आश्रित के खाते में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 04 लाख की घनराशि भेजी गई है।

डीएम ने बताया कि तहसील सदर बहराइच के ग्राम जिगिनिया महिपाल सिंह में हुई जनहानि में मृतक सुजीत के वारिस जयचन्द्र पुत्र मोतीलाल, निवासी ग्राम जिगिनिया महिपाल सिंह के खाते में रू. 04 लाख की अहैतुक सहायता तथा ग्राम अमीनपुर व धरसवां में अग्नि दुर्घटना से पीड़ित 02 व्यक्तियों के खातों में रू. 04-04 हज़ार की अहैतुक सहायता तथा ग्राम बिछला में अग्निकांड से प्रभावित 01 व्यक्ति के खाते में रू. 08 हज़ार की धनराशि गृह अनुदान के रूप में भेजी गई है। जबकि तहसील मिहींपुरवा अन्तर्गत 04 व्यक्तियों के खातों में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 20 हज़ार तथा तहसील पयागपुर अन्तर्गत 13 व्यक्तियों के खातों में गृह अनुदान सहायता के रूप में रू. 94.5 हज़ार की धनराशि भेजी गई है।

इसी प्रकार तहसील नानपारा अन्तर्गत हुए अग्नि दुर्घटनाओं में ग्राम बल्दूपुरवा के 04 व्यक्तियों के खातों में रू. 20 हज़ार, ग्राम करौन्दा में 02 व्यक्तियों के खातों में रू. 10 हज़ार, ग्राम हरिहरपुरवा में 02 व्यक्त्तियों के खातों में रू. 09 हज़ार, ग्राम कोटया में 05 व्यक्ति के खातों में रू. 34 हज़ार, ग्राम चन्देलाकला में 02 व्यकित्यों केे खातों में रू. 13 हज़ार, ग्राम बहोरिकापुर में 03 व्यक्तियों के खातों में रू. 21 हज़ार, ग्राम नानपारा देहाती में 01 व्यक्त्ति के खाते में रू. 05 हज़ार, ग्राम जमुनहा में 02 व्यक्तियों के खातों में रू. 13 हज़ार व ग्राम हुसैनीपुर में 02 व्यक्तियों के खातों में रू. 60.5 हज़ार की धनराशि अहैतुक सहायता/गृह अनुदान/पशुहानि के रूप में भेजी गई है।

तहसील महसी अन्तर्गत हुए अग्नि दुर्घटनाओं में ग्राम रमवापुर खुर्द में 01 व्यक्ति के खाते में रू. 04 हज़ार, ग्राम तुलापुर में 03 व्यक्तियों के खातों में रू. 18 हज़ार, ग्राम घुरेहरीपुर में 01 व्यक्त्ति के खाते में रू. 04 हज़ार, ग्राम टेण्डवाबसन्तपुर में 04 व्यक्तियों के खातों में रू. 19 हज़ार, ग्राम बहोरचा में 02 व्यक्तियों के खातों में रू. 13 हज़ार, ग्राम भवानीपुर में 02 व्यक्तियों के खातों में रू. 13 हज़ार, ग्राम साईगाव में 01 व्यक्ति के खाते में रू. 04 हज़ार, ग्राम भदवानी में 01 व्यक्त्ति के खाते में रू. 03 हज़ार के अतिरिक्त 04 अन्य पीड़ित व्यक्तियों के खातों में रू. 20 हज़ार की धनराशि अहैतुक सहायता के रूप में भेजी गई है।

इसके अलावा तहसील कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम गोड़हिया नं. 03 व 04 में 02 व्यक्तियों के खातों में रू. 16 हज़ार, ग्राम नौगोइया में 01 व्यक्ति के खाते में रू. 08 हज़ार, ग्राम अटवा में 01 व्यक्ति के खाते में रू. 08 हज़ार, ग्राम विजयपुर में 01 व्यक्ति के खाते में रू. 08 हज़ार, ग्राम मंझारातौकली में 01 व्यक्ति के खाते में रू. 37.5 हज़ार, ग्राम आदमपुर में 03 व्यक्तियों के खातों में रू. 24 हज़ार, ग्राम नासिरगंज में 03 व्यक्तियों के खातों में रू. 19 हज़ार, ग्राम भिलौरा में 01 व्यक्ति के खाते में रू. 08 हज़ार, ग्राम मछिया में 01 व्यक्ति के खाते में रू. 04 हज़ार, ग्राम शरदपारा में 01 व्यक्ति के खाते में रू. 04 हज़ार के अतिरिक्त 20 अन्य पीड़ित व्यक्तियों के खातो में रू. 1.15 लाख की धनराशि अहैतुक सहायता/गृह अनुदान/पशुहानि के रूप में भेजी गई है।

Bahraich1

Jul 06 2024, 19:43

*खाद्यान्न वितरण तिथि में हुआ आंशिक संशोधन,8 से 20 जुलाई तक होगा खाद्यान्न का वितरण*

महेश चंद्र गुप्ता

बहराइच- जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि जनपद के समस्त अन्त्योदय अन्न योजना तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को माह जुलाई 2024 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत नियमित वितरण का कार्य 08 से 20 जुलाई 2024 तक किया जायेगा। श्री तिवारी ने बताया कि पूर्व में निर्धारित वितरण कार्यक्रम के अनुसार 08 से 25 जुलाई तक खाद्यान्न का वितरण होना था। उन्होनें बताया कि नवीन वितरण अवधि मे प्रत्येक अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड 35 कि.ग्रा. खाद्यान्न (21 कि.ग्रा. चावल 14 कि.ग्रा. गेहूॅ) तथा पात्र गृहस्थी योजना कार्डधारकों को प्रति यूनिट 05 कि.ग्रा. खाद्यान्न (03 कि.ग्रा. चावल तथा 02 कि.ग्रा. गेहूॅ) का वितरण निःशुल्क किया जायेगा।

डीएसओ ने बताया कि वितरण की अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2024 को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।