पटना में घर में घूसकर बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, किराए पर मकान देखने के नाम पर घटना को दिया अंजाम
डेस्क : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन-दहाड़े हत्या और लूट की बड़ी घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बन रहे है। ताजा मामला शहर के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके से सामने आया है। जहां बैखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर इंजीनियर की बुजुर्ग विधवा रंजना कुमारी (63) की गला दबाकर हत्या कर दी। तीन की संख्या में आए बदमाश किराए का कमरा दिखाने के बहाने वृद्धा को तीसरी मंजिल पर ले गए। वहां गमछी से गला घोंट मार डाला।
![]()
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला की बड़ी बेटी अंकिता नीचे के तल पर मौजूद थी। पुलिस ने मौके से गमछा बरामद किया है। पुलिस पूर्व विवाद सहित अन्य कोणों से पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सिटी एसपी सेंट्रल चंद्र प्रकाश ने बताया कि महिला की बेटी के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त इंजीनियर चंद्रशेखर की छह महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। स्वर्गीय कुमार चंद्रशेखर का नेहरू नगर में चार मंजिला मकान है। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी रंजना देवी अपनी छोटी बेटी के साथ मकान संख्या 378 के प्रथम तल पर रह रही थी। बीते रविवार की शाम करीब पांच बजे तीन युवक किराए का मकान ढूंढ़ते उनके घर पर आए थे। महिला उन्हें कमरा दिखाने तीसरी मंजिल पर चली गईं। बेटी अपने कमरे में ही थी। करीब 20 मिनट बाद तीनों युवक नीचे आए और महिला की बेटी से कहा कि वे उन्हें ऊपर बुला रही है। तीसरी मंजिल पर जाने पर बेटी ने पाया कि मां कमरे में अचेत पड़ी हुई हैं। उनके मुंह से खून निकल रहा था।
घटना से घबराई युवती ने शोर मचा आस-पास के लोगों को बुलाया। बाद में बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने रंजना देवी को मृत घोषित कर दिया। बाद में डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने जांच की।















Jul 01 2024, 12:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
51.5k