गांडेय से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरन को विधायक पद की शपथ, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने दिलाई


Image 2Image 3

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने विधानसभा के सदस्य पद की आज शपथ ग्रहण कर ली। कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक हैं।

कल्पना सोरेन को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने अपने कक्ष में शपथ दिलाया। इस दौरान कल्पना सोरेन के शपथ ग्रहण में उनके साथ मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक राजेश कक्ष पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय और यशस्विनी सहाय मौजूद रहे। इसके साथ ही कल्पना सोरेन के मां और पिताजी भी इस शपथ ग्रहण में सम्मिलित हुए।

गौरतलाप है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ा था। और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की है। कल्पना सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को 27 हजार से अधिक मतों से हराया है। 

गांडेय विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद खुशी जाहिर करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि झारखंड की जनता की मुखर आवाज सदन में गूंजेगी। साथ ही साथ उन्होंने लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के शानदार प्रदर्शन पर भी हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि , हमने राज्य की सभी ट्राइबल सीट पर जीत दर्ज किया है। वही इस मौके विधायक कल्पना सोरेन ने कहा की जनता ने मुझे चुनकर भेजा है उनकी उम्मीदों पर खड़ा करने का प्रयास करूंगी।

हजारीबाग के सांसद मनीष जसवाल ने झारखंड विधानसभा में विधायक पद से दिया इस्तीफा, कल्पना सोरेन के विधायिकी पर कसा तंज


Image 2Image 3

रांची : हजारीबाग से पहली बार सांसद बने मनीष जायसवाल झारखंड विधानसभा पहुंचकर विधायकी पद से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को आज सौंप दिया। इस्तीफा सौपने के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि विधायक के रूप में मैं 2014 से लेकर अब तक हजारीबाग की सेवा करता रहा । अब बतौर सांसद हजारीबाग की जनता की सेवा करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ है इसका निर्वहन में पूरी तरह से करूंगा। 

कल प्रधानमंत्री के तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ वह एक ऐतिहासिक पल रहा मेरे लिए। हजारीबाग में कई समस्याएं हैं जिसका मैं निराकरण करने का प्रयास करूंगा।

वही उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के विधायक पद के शपथ ग्रहण को लेकर जेएमएम पर कसा तंज। मनीष जसवाल ने कहा की एक घरेलू महिला जिन्हे संसदीय क्षेत्र का ज्ञान नहीं है। वैसे महिला को झामुमो ने सिर्फ परिवारवाद को बनाए रखने के लिए विधायक पद के लिए खड़ा किया और उन्हें विधानसभा तक पहुंचाया।

नरेन्द्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनने और प्रधानमंत्री बनने पर गढ़वा में निकाला गया विजय जुलूस

Image 2Image 3

रांची डेस्क, जयंत कुमार 

गढ़वा:- भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव में तीसरी बार सरकार बनने और पलामू संसदीय क्षेत्र से सांसद विष्णुदयाल राम को अप्रत्याशित जीत घोषित होने के अवसर पर भंडरिया इंदिरा गांधी चौक मुख्य बाजार होते हुए वन विभाग के कार्यालय तक विजय जुलुस निकला गया। मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ व समर्थको को अबीर गुलाल से तिलक लगाया और सभी लोगो के बिच मिठाइया बाटी। 

वही विजय जुलुस कार्यक्रम में लोग जय श्री राम के नारे लगाए और होली दिवाली एक साथ मनाया। भंडरिया बाजार प्रांगन में आम जनता के साथ साथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए गढ़वा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने कहा कि लोकतंत्र के चुनावी महापर्व में कार्यकर्ता व मतदाताओं ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर व सांसद विष्णुदयाल राम के ऊपर विश्वास करते हुएँ ऐतिहासिक मत देकर चुनाव में जिताया है। 

मोदी के गारंटी पर विश्वास किया है। देश को आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत का लक्ष्य को पुरा कराने के लिए लोकसभा चुनाव में आप सभी अपना अपना योगदान दिया है। उसके लिए आप सभी कार्यकर्ताओं व मतदाताओं को आभार प्रकट करते है । ओम प्रकाश केशरी ने कहां की राजग गठबंधन एवं देश के जनता के बिच प्राधानमंत्री का संकल्प है। देश के विकाश के लिए जो योजनाएँ चलाई जा रही है वह चलते रहेगा।

 जनकल्याणकारी योजना गरीब कल्याणकारी योजना चल रही है वह तीसरी बार के भी मोदी सरकार में जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश्वर ठाकुर, रुपनिरंजन सिंहा, विनय जयसवाल, विरझू सिंह, बबलू वर्मा, सत्यनारायण गुप्ता, अनिल केशरी, सुमित गोस्वामी, अखिलेश कुमार बैठा, सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित थे ।

झारखंड से दो सांसदों को मंत्रिमंडल में मिली जगह, अन्नपूर्ण देवी केंद्रीय तो संजय सेठ ने राज्यमंत्री की ली शपथ,

*

Image 2Image 3

रांची। केंद्र में 9 जून को मोदी मंत्रिमंडल में कुल 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। वहीं, झारखंड की राजनीति में एक बड़े नाम के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अन्नपूर्णा देवी को एनडीए सरकार में पदोन्नति मिली है। रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री के रूप में अन्नपूर्णा देवी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। केंद्र की पिछली मोदी सरकार में अन्नपूर्णा देवी शिक्षा राज्यमंत्री के पद पर रह चुकी थीं। ये दूसरी बार मंत्री बनी हैं। इस बार इन्हें प्रमोशन देकर केंद्रीय मंत्री बनाया गया है।

वहीं, रांची संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्वाचित संजय सेठ को मंत्री बनाकर यहां के वैश्यों को साधने का प्रयास किया गया है। उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है। संजय सेठ पहली बार मंत्री बने हैं। उनके मंत्री बनने के बाद रांची की की जनता में खासा उत्साह देखने को मिला।उनका कहना था की रांची राजधानी होने के नाते उन्हें मंत्री पद मिला जरूरी था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड से अन्नपूर्णा देवी तथा संजय सेठ को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देकर केंद्र सरकार राज्य में ओबीसी आबादी को साधने का प्रयास कर रही है। झारखंड की बात करें तो यहां भी 55 प्रतिशत आबादी ओबीसी की है तथा सभी दलों के एजेंडे में यह समाज अनिवार्य रूप से होता है। झारखंड में यादवों की आबादी 14 प्रतिशत है, जबकि वैश्यों की आबादी 40 प्रतिशत है। अगले छह माह में झारखंड में विधानसभा चुनाव भी होना है। तो इससे यह कह सकते है कि इसे ध्यान में रखते हुए यह रणनीति चुनाव में कारगर साबित हो सकती है। 

जानकारी के मुताबिक, चंद्रप्रकाश चौधरी को भी मंत्री बनाया जाना था। लेकिन जमशेदपुर के सांसद बिद्युत वरण महतो बाधक बने, क्योंकि उनकी उपेक्षा कर कुर्मी जाति से चंद्रप्रकाश को मंत्री बनाना मुश्किल था। बिद्युत वरण लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। हालांकि उन्हें भी इस बार मंत्री नहीं बनाया गया। इसी तरह, गोड्डा से लगातार चौथी बार चुनाव जीतनेवाले निशिकांत दूबे को इस बार मंत्री बनाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही थी, लेकिन उन्हें भी मौका नहीं मिला।

गांडेय उपचुनाव में जीत के बाद कल्पना सोरेन 10 जून को ले सकती है विधायक पद की शपथ


Image 2Image 3

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के गांडेय उपचुनाव में जीतने के बाद राजनीतिक सर गर्मी बढ़ गई है। कल्पना सोरेन गिरिडीह के गांडेय सीट से बीजेपी के दिलीप वर्मा को 27149 वोट से हराकर विधायक बनी है। 

सरफराज अहमद के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव हुआ था। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने यह संभावना जताई है कि कल यानि सोमवार को कल्पना सोरेन विधायक पद की शपथ ग्रहण कर सकती है।

 झारखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष उन्हें सदस्यता एवं गोपनीयता की शपत दिला सकते हैं।

कल्पना सोरेन के विधायक बनने से राजनीतिक गलियारों में नेतृत्व परिवर्तन से लेकर मंत्रिमंडल के विस्तार की भी चर्चा जोरों से चल रही है। वर्तमान में झारखंड सरकार में एक मंत्री पद खाली है अगर नेतृत्व में कोई परिवर्तन नहीं हुआ तो कल्पना सोरेन को मंत्री बनाया जा सकता है। हो ना हो कल्पना को मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान कल्पना मुर्मू सोरेन ने पार्टी को संकट से उबारा। 

अपनी प्रभावशाली आवाज से वह लोगों तक झारखंड मुक्ति मोर्चा की बात पहुंचाने में सफल रहीं। चर्चा तो यह भी है कि उनको झामुमो संगठन में भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय उपाध्यक्ष या केंद्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी जा सकती है। लोकसभा चुनाव के दौरान स्टार प्रचारक के रूप में उन्होंने अपनी भूमिका बखूबी निभाई, माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी वह अपनी जिम्मेदारी निभायेंगी।

वही दूसरी ओर भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कल्पना को जेएमएम से गांडेय सीट से खड़ा करना और उनकी पार्टी में भागीदारी बढ़ते पर यह भी कह डाला की आने वाले समय में झारखंड मुक्ति मोर्चा दो भागो में बट सकती है।

मोदी सरकार का शपथ ग्रहण आज, क्‍या मोदी मंत्रिमंडल में झारखंड के सांसदों को भी मिलेगी जगह

Image 2Image 3

रांची से जयंत कुमार की रिपोर्ट

रांची : नरेंद्र मोदी आज रविवार को अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने जा रहे हैं। इसी के साथ वह अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर लेंगे। पिछली दो बार 2014 और 2019 में बीजेपी को अपने दम पर बहुमत प्राप्त हुआ था लेकिन इस बार उसे सरकार बनाने के लिए अन्य दलों के समर्थन की जरूरत पड़ी है।

एनडीए की सरकार बनने के साथ ही सभी सहयोगी दलों के बीच कैबिनेट में किसको कितनी सीटें मिलेंगी, इस पर रस्साकशी जारी है। साथ ही अटकलें यह भी जारी है कि झारखंड से जीते हुए सांसदों को भी मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा या नहीं। नए कैबिनेट में झारखंड के एक या दो सांसदों को मौका मिल सकता है। झारखंड में बीजेपी के आठ और सहयोगी दल आजसू पार्टी के एक सदस्य को जीत मिली है। 

एनडीए के अहम सहयोगी के तौर पर आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी को मौका मिलता है, तो बीजेपी के किसी एक सांसद को मंत्री पद दिया जाएगा। लेकिन यदि चंद्रप्रकाश चौधरी को मौका नहीं मिलता है, तो झारखंड से बीजेपी के दो सांसदों को मौका मिल सकता है। ऐसे में झारखंड में एनडीए के नौ में से पांच सांसद मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं, लेकिन इस फैसला तो पीएम मोदी और एनडीए नेतृत्व को ही लेना हैं।

राज्य में आदिवासी के बाद दूसरी बड़ी संख्या ओबीसी की है। अगर कैबिनेट में अन्नपूर्णा देवी को जगह मिलती है, तो ओबीसी वोट बैंक साधने की दिशा में एक कदम होगा। कोडरमा संसदीय क्षेत्र से अन्नपूर्णा देवी ने दूसरी बार बड़े अंतर से चुनाव जीतीं। अन्नपूर्णा देवी केंद्रीय कैबिनेट में महिलाओं की उपस्थिति के अनिवार्यता को भी पूरा करेंगी। 

अर्जुन मुंडा की हार के बाद भाजपा के पास झारखंड में कोई चेहरा नहीं है ऐसे में अन्नपूर्णा एक बेहतर विकल्प हो सकती हैं।

भाजपा से जुड़े सूत्रों की माने तो रांची के सांसद संजय सेठ औऱ जमशदेपुर से सांसद विद्युत वरण महतो की प्रोफाइल दिल्ली मंगाई गई है। इन दोनों के नाम की भी चर्चा तेज है। संजय सेठ ने दूसरी बार जीत हासिल की है जबकि विद्युत वरण महतो ने तीसरी बार इस लोकसभा सीट को अपने नाम किया है। 

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने चौथी बार गोड्डा लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। निशिकांत तेज तर्रार नेता है, केंद्र में कई अहम मुद्दों को उठाते हैं और सुर्खियों में बने रहते हैं। निशिकांत एक प्रबल दावेदार हैं, लेकिन चर्चा में विवादों में रहने की वजह से इनके नाम पर कई लोगों की असहमति है।

झारखंड के महानायक बिरसा मुंडा की 124वी शहादत दिवस पर राजपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित कई लोगों ने किया नमन


Image 2Image 3

रांची : देश के 1857 की क्रांति में झारखंड की धरती पर महानायक बने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आज पूरे देश सहित झारखंड में भी मनाई जा रही है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 124वे शहादत दिवस के मौके पर रांची के जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय में राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और राज्यपाल सीपी राधा कृष्ण ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। 

वहीं उन्होंने बिरसा मुंडा कक्ष का भी भ्रमण किया। जहा सन1900ईवी में अंतिम सांस ली। वही राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि बिरसा मुंडा केवल 25 साल जिए लेकिन उन्होंने जो क्रांति की लहर देश में लाई इसे वह मिसाल बन चुके है।

 भगवान बिरसा मुंडा के शहादत पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक वीर योद्धा थे।इसलिए आज हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। उनकी ही देन है कि आज हमे सीएनटी और एसपीटी एक्ट के तहत अधिकार मिला है। जंगल से निकलकर जमीन के लिए लड़ाई की थी भगवान बिरसा मुंडा ने

 वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शपथ ग्रहण के लिए बधाई दी। इधर झारखंड विधानसभा परिसर में मौजूद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने माल अर्पण कर उन्हें याद किया और उनके बलिदानों को नमन किया। 

 विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हम झारखंड में रहते हैं। जहा भगवान बिरसा मुंडा हमारी अगवाई करके हमें आजादी दिलाई। यहां पर रह रहे तमाम लोग शोषित वंचित दलित एवं आदिवासी के हित के लिए उन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी।

रांची पुलिस ने ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 26 मोबाइल; 4 लैपटॉप, 114 एटीएम कार्ड किए जप्त
Image 2Image 3
रांची पुलिस ने आनलाइन जुआ खिलाने वाले गिरोह का उद्भेन किया है। रांची पुलिस को मिली गुप्त सूचना के अनुसार सिटी एसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसने मोराबादी मैदान में रजिस्ट्री ऑफिस से एक लड़का दीपक टंडन को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी जामा तलाशी लेने के बाद उसके पास से 13 विभिन्न व्यक्तियों का एटीएम कार्ड बरामद किया गया। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह ऑनलाइन जुआ खेलाता था। जिसके लिए उसने बरियातू में ईशा अपार्टमेंट और जय जगन्नाथ अपार्टमेंट में भाड़े पर रूम लिए हुए था। इन दोनों अपार्टमेंट में पुलिस ने छापेमारी कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया।

आनलाइन जुआ खिलाने वाले इस वीरों में आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई यह लोग स्टार एक्सचेंज, लोटस - 999 साइट्स के माध्यम से जुआ खेलवाते थे। इन लोगो के पास से पुलिस को एक देशी पिस्टल 4 लैपटॉप 114 एटीएम कार्ड बेटिंग, एक्सिस बैंक का स्वाइप मशीन 12 सिम कार्ड बरामद हुआ।
रांची के लैंड स्कैम और मनी लाउंड्रिंग मामले में झामुमो नेता अंतु तिर्की समेत 10 पर पूरक चार्जशीट दायर
Image 2Image 3

रांची:  में हुए लैंड स्कैम और मनी लाउंड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने झामुमो नेता अंतु तिर्की, बिल्डर प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह, ब्रोकर अफसर अली समेत 10 आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दायर किया है. इन आरोपियों के खिलाफ इडी ने चार्जशीट दायर किया है.

दायर चार्जशीट में बड़गाई अंचल की जमीन का मामला भी शामिल है, जिसको लेकर गलत दस्तावेज कोलकाता से बनवाये गये थे. इसमें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मचारी मनोज कुमार यादव, कोलकाता में रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के दो कर्मचारी तापस घोष और संजीत कुमार, हजारीबाग व्यवहार न्यायालय के डीड राइटर मो इरशाद के अलावा ब्रोकर अफसर अली, सद्दाम हुसैन और अब्सू खान के नाम शामिल हैं.

इन पर भुंईहरी नेचर की जमीन के गलत दस्तावेज बनवाकर उसे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के नाम कराने का गंभीर आरोप लगाया गया है. इडी ने इससे पहले 30 मार्च को पहला चार्जशीट दाखिल किया था. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप समेत अन्य लोगों का नाम है. ED ने अपनी चार्जशीट में इस बात का उल्लेख किया है कि बड़गाईं में हेमंत सोरेन के कब्जे वाली 8.86 एकड़ जमीन के दो प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाये गये थे. फोरेंसिक रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है.

इसके अलावा अफसर खान, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह व अन्य आरोपियों ने कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मचारी तापस घोष व संजीत कुमार के साथ मिलकर दस्तावेज जुटाये. इसके बाद हजारीबाग के डीड राइटर मोहम्मद इरशाद की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कर चेशायर होम रोड स्थित 4.83 एकड़ जमीन हड़पने की साजिश.
एचईसी के सप्लाई मजदूरों और कर्मचारियों ने फैक्ट्री मुख्यालय के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन,
Image 2Image 3

ठेका मजदूर,भवर सिंह ने कहा टेंडर वेंडर नहीं चलेगा सीधा काम पर अंदर करो नही ती करेंगे आत्मदाह जयंत कुमार की रिपोर्ट रांची : एचईसी की शुरुआत वर्ष 1962 में हुई थी और तब से लेकर एचईसी ने देश को कई सौगात दिए हैं। हालिया बात कर तो चंद्रयान 2 और 3 मैं भी एचईसी का सहयोग रहा है। जिसका श्रेय सभी ने लिया। लेकिन इसके पुनर्जीवित की बात आती है तो यहां आकर अटक जाती है। आज एक बार फिर एचईसी के सप्लाई मजदूरों और कर्मचारियों ने फैक्ट्री मुख्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि मजदूरों को बिना नोटिस के अचानक काम से बाहर कर दिया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारी भवर सिंह के मुताबिक, HEC मैनेजमेंट के लापरवाही के कारण यहां काम कर रहे सप्लाई मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैनेजमेंट सारा खेल टेंडर का बता रही है। लेकिन भंवर सिंह ने कहा कि अब टेंडर वेंडर नहीं चलेगा सीधा मजदूरों को कम पर लेना होगा। एचएमबीपी प्लांट के प्रमोद कुमार सप्लाई कर्मी ने बताया कि एचईसी मैनेजमेंट हमें बीच मझधार में लाकर छोड़ दिया है। अपनी तनख्वाह के साथ-साथ अब हमे अपने नौकरी की भी आफत आ चुकी है। प्रबंधन के द्वारा हटाए जाने के बाद आज हम सड़कों पर बैठे और इस मुद्दे को लेकर मैनेजमेंट कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। 9 महीने से मैनेजमेंट कोई टेंडर भी ननिकली है और हम मजदूर को बैठा दिया है। वहीं दूसरी और अगर तनख्वाह की बात करें तो यहां के मजदूरों का 20 महीने से अधिक समय से पैसा फंसा हुआ है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया। इन मजदूरों की सुनने वाला कोई नहीं है। पैसे के अभाव में दर-दर भटक रहे हैं। चाहे वह बच्चे की पढ़ाई हो या इनके बच्चों की शादी विवाह का मामला हो, सभी पैसे के अभाव में रुके पड़े हैं। इनका यह भी कहना है कि कई शादियां तो पैसे के अभाव में टूट गया है। यू तो एचईसी झारखंड का नाम दुनिया भर में फैल गया है। लेकिन यहां काम कर रहे मजदूरों की व्यथा आप ने सुनी किया तरह ये लोग अपने काम और पैसे की तंगी को झेल रहे है। एचईसी प्रबंधन ने इन कर्मियों को बकाया वेतन देने के साथ-साथ बेरोजगार भी कर दिया है। इन सब के पीछे एचईसी प्रबंधन और सरकार की क्या मनसा, क्यों इन मजदूरों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। इस पर सभी को मिलकर विचार करने की जरूरत है। सरकार की लापरवाही के कारण आज एचईसी की हालत बदतर हो गई है. आज इसी एचईसी प्रबंधन ने इन कर्मियों को बकाया वेतन देने के साथ-साथ बेरोजगार भी कर दिया है