झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति इकाई रामगढ़ के कोर कमेटी की बैठक,विधानसभा के रणनीति पर हुआ चर्चा
रामगढ़:- झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति इकाई रामगढ़ के कोर कमेटी की बैठक का अध्यक्षता देवानंद महतो तथा संचालन पनेश्वर कुमार द्वारा टायर मोड रामगढ़ मे की गयी।
इस बैठक का मुख्य उदेश्य बीते लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक पर आवश्यक विचार विमर्श किया गया। पार्टी हित मे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बहुत जल्द पार्टी का विस्तार करते हुए पार्टी का अपना जिला अध्यक्ष, जिला कमेटी विस्तार, प्रखंड कमेटी विस्तार तथा बचे पंचायत कमेटी विस्तार सभी समुदायों को लेकर किया जायेगा।
JBKSS विधान सभा चुनाव में अपने दमखम तथा मजबूती के साथ उम्मीदवार उतारा जायेगा। केंद्रीय अध्यक्ष पार्टी सुप्रीमो टाईगर जयराम महतो जिसे भी प्रत्याशी बनाएगा वह सर्वमान्य होगा। इस बैठक में तय हुअ की सभी को एकजुट होकर साथ देने की जरूरत है।
लोक सभा चुनाव में हुई गलती की पुरावृत्ति विधानसभा चुनाव में नही हो इस पर विशेष ध्यान दिया गया। सोशल मिडिया पर भी गहन चिंतन किया गया। इस समीक्षा बैठक मे मुख्य रूप से केंद्रीय पदाधिकारी, जिला कोर कमेटी सदस्य, जिला मीडिया प्रभारी, प्रखंड कोर कमेटी सदस्य , पंचायत पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य के अलावा सैकडों लोग उपस्थित थे।

						
 










 
  
 

 
  
  
  
Jun 10 2024, 19:38
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
0- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
5.0k