lucknow

Jun 04 2024, 10:39

यूपी के रुझानों में NDA को बड़ा झटका, INDIA ने बनाई बढ़त, सपा 31 सीटों पर आगे



लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना प्रात: 08 बजे से जारी हो गई है।  यूपी के रुझानों में NDA को बड़ा झटका, INDIA ने बनाई बढ़त, सपा 31 सीटों पर आगे । उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा से अजय राय, रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल आगे चल रहे है। जिन्होंने रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। यहां से सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा अब पीछे रही है। साथ ही यूपी की सबसे चर्चित सीट अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह पीछे चले रहे है। सुल्तानपुर से भी भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी भी पीछे चल रही है।

वाराणसी सीट से अजय राय 1628 वोट से आगे
अजय राय 21552
नरेन्द्र मोदी 19924
अतहर जमाल लारी 2489

पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी

वहीं प्रशासन ने मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है। मतगणना स्थलों पर 93 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है। पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी कर रही है। प्रदेश के सभी मतगणना स्थल सीसीटीवी कैमरे से लैस किये गये हैं। वहीं संवेदनशील मतगणना स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है।

कन्नौज से अखिलेश चल रहे आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ पीछे चल रहे है।

सहारनपुर लोकसभा सीट पर तीसरा राउंड
इमरान मसूद (कांग्रेस)–17778
राघव लखनपाल (भाजपा)–7625
माजिद अली (बीएसपी)–2622
नोटा–148
कांग्रेस आगे

अमेठी से स्मृति पीछे, रायबरेली से राहुल चल रहे आगे

उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बढ़त बनाई है। 20 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 11 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश 17 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। वहीं रायबरेली से राहुल गांधी आगे चले रहे।

बदायूं में सपा चल रही आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है।बांसगांव से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश पासवान आगे चल रहे हैं। चौरी-चौरा विधानसभा के पोस्टल बैलेट और चौरीचौरा ईवीएम गणना में रुझान सामने आए हैं।

वाराणसी से अजय राय अभी भी चल रहे आगे

भदोही जिले के तीनों विधानसभा में भाजपा 1941 वोट से आगे चल रही है। मतगणना स्थल पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तक पर व्यवस्था की गई है।वाराणसी लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार अजय राय को 11480 मत मिले तो भाजपा के नरेंद्र मोदी को 5257 वोट मिले। वहीं बसपा के अतहर जमाल लारी को 945 मत मिले हैं। अब तक की गिनती में अजय राय 6223 वोट से आगे चल रहे हैं।  सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से सपा के छोटेलाल खरवार आगे हैं। अपना दल की रिंकी दूसरे स्थान पर चल रही हैं। 

सपा के राम प्रसाद चौधरी 1190 वोटों से आगे

बस्ती में प्रथम चक्र की गणना में सपा के राम प्रसाद चौधरी 1190 वोटों से आगे हैं इस चक्र में भाजपा के हरीश को 2875, सपा के राम प्रसाद चौधरी 4065, और बसपा के लव कुश पटेल को 406 मत मिले हैं। मुरादाबाद सीट पर भाजपा के उम्मीदवार स्व. सर्वेश सिंह आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा की रुचि वीरा हैं। पहला राउंड में भाजपा को 5237 और सपा को 1834, बसपा के इरफान सैफी को 734 वोट मिले हैं। महराजगंज सीट पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा से पंकज चौधरी पहले राउंड में 396 वोट से गठबंधन के वीरेंद्र चौधरी से आगे चल रहे हैं।

lucknow

Jun 04 2024, 09:30

यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी, वाराणसी में पीएम मोदी पीछे अजय राय आगे और अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी चल रहे पीछे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना प्रात: 08 बजे से जारी हो गई है। शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा से अजय राय, रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल पीछे चल रहे है। जिन्होंने रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। यहां से सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा आगे चल रही है। साथ ही यूपी की सबसे चर्चित सीट अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह पीछे चले रहे है। सुल्तानपुर से भी भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी भी पीछे चल रही है।

पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी

वहीं प्रशासन ने मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है। मतगणना स्थलों पर 93 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है। पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी कर रही है। प्रदेश के सभी मतगणना स्थल सीसीटीवी कैमरे से लैस किये गये हैं। वहीं संवेदनशील मतगणना स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है।

कन्नौज से अखिलेश चल रहे आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ पीछे चल रहे है।



अमेठी से स्मृति पीछे, रायबरेली से राहुल चल रहे आगे

उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बढ़त बनाई है। 20 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 11 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। वहीं रायबरेली से राहुल गांधी आगे चले रहे।

बदायूं में सपा चल रही आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है।बांसगांव से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश पासवान आगे चल रहे हैं। चौरी-चौरा विधानसभा के पोस्टल बैलेट और चौरीचौरा ईवीएम गणना में रुझान सामने आए हैं।

lucknow

Jun 04 2024, 09:11

यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी, शुरूआती रूझानों में भाजपा आगे, मेरठ से अरुण गोविल चल रहे पीछे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना प्रात: 08 बजे से जारी हो गई है। शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, फैजाबाद से लल्लू सिंह और गाजियाबाद से अतुल गर्ग तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल पीछे चल रहे है। जिन्होंने रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। यहां से सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा आगे चल रही है।

पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी

वहीं प्रशासन ने मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है। मतगणना स्थलों पर 93 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है। पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी कर रही है। प्रदेश के सभी मतगणना स्थल सीसीटीवी कैमरे से लैस किये गये हैं। वहीं संवेदनशील मतगणना स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है।

233 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 233 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। इंडिया को 114 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ पीछे चल रहे है।

कन्नौज से अखिलेश चल रहे आगे

शुरुआती रुझानों में उलटफेर हुआ है। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। 40 सीटों के साथ एनडीए आगे चल रहे हैं। इंडिया को 37 सीटें मिल रही हैं। अखिलेश आगे चल रहे हैं। भदोही लोकसभा में 10 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला होना है। मतगणना के लिए 276 मतगणना कार्मिक एवं 100 से अधिक राजप्रत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक राउंड के बाद प्रत्याशियों को प्राप्त मतों का व्हाईट बोर्ड पर डिस्पले भी किया जाएगा।

अमेठी से स्मृति चल रही आगे

उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बढ़त बनाई है। 20 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 11 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं।

बदायूं में सपा चल रही आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है।बांसगांव से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश पासवान आगे चल रहे हैं। चौरी-चौरा विधानसभा के पोस्टल बैलेट और चौरीचौरा ईवीएम गणना में रुझान सामने आए हैं।

lucknow

Jun 04 2024, 08:57

रुझानों में एनडीए 233 सीटों पर आगे, इंडिया को 114 सीटें, पीएम मोदी वाराणसी, स्मृति ईरानी अमेठी से चल रही आगे
लखनऊ । शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 233 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। इंडिया को 114 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ पीछे चल रहे है।



शुरुआती रुझानों में उलटफेर हुआ है। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। 40 सीटों के साथ एनडीए आगे चल रहे हैं। इंडिया को 37 सीटें मिल रही हैं। अखिलेश आगे चल रहे हैं। भदोही लोकसभा में 10 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला होना है। मतगणना के लिए 276 मतगणना कार्मिक एवं 100 से अधिक राजप्रत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक राउंड के बाद प्रत्याशियों को प्राप्त मतों का व्हाईट बोर्ड पर डिस्पले भी किया जाएगा।


उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बढ़त बनाई है। 20 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 11 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं।

lucknow

Jun 04 2024, 08:20

कन्नौज से अखिलेश यादव चल रहे आगे
लखनऊ। पोस्टल बैलेट से की गिनती शुरू हो गई। शुरूआती रूझान में कन्नौज से अखिलेश यादव आगे चल रहे है। वहीं कैराना से भाजपा आगे चल रही है। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये है।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। 75 जिलों के 81 केंद्रों पर मतगणना चल रही है। 851 प्रत्याशियों की किस्मत का आज फैसला होगा।शुरुआती रुझानों में इंडिया गठबंधन 32 सीटों पर आगे चल रही है। एनडीए को 13 सीटें मिलीं हैं। कन्नौज से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। कैराना से भाजपा आगे चल रही है।

lucknow

Jun 04 2024, 08:15

यूपी की 80 सीटों के आज आएंगे नतीजे, कुछ देर में शुरू होगी मतगणना

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए आज मतगणना होगी। 75 जिलों के 81 केंद्रों पर मतगणना होगी। 851 प्रत्याशी मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा, इसका फैसला तो आज हो जाएगा। पश्चिमी यूपी की सात सीटों पर आज मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट, सहारनपुर लोकसभा सीट, बागपत लोकसभा सीट, कैराना लोकसभा सीट, बिजनाैर व नगीना लोकसभा सीट और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के नतीजे आएंगे। यहां मेरठ में पर्दे के राम अरुण गोविल और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी तो कैराना में भाजपा प्रत्याशी का मुकाबला सपा से प्रत्याशी इकरा हसन से रहेगा।

सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए सियासी दल पूरी जोर आजमाइश करते हैं क्योंकि यहां से मिलीं ज्यादा से ज्यादा सीटें स्कोर कार्ड को बड़ा बनाती हैं। देखा जाए तो प्रचंड लहर के बावजूद 2014 में यूपी की 71 और 2019 में 62 सीटों के बिना भाजपा बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 272 को पार नहीं कर पाती। इसलिए भाजपा के लिए इस चुनाव में भी ज्यादा वोट शेयर के साथ बड़ी जीत दर्ज करना उसकी सियासी हैसियत के लिए जरूरी माना जा रहा है।

मतगणना से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि हमको मिलकर लानी है सच की एक आज़ादी हम सबके हक़ की सजग, सतर्क, सचेत, सावधान रहते हुए मतगणना पर निगरानी रखें और पूरी तरह चौकन्ने रहें। जनता को जितना वोट देने का अधिकार है, उतना ही अपने वोट की रक्षा का भी। आशा है चुनाव आयोग निष्पक्षता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ायेगा और किसी भी प्रकार की धांधली की आशंका को निर्मूल करते हुए जनता के मन में अपने सम्मान को निरंतर रखेगा। आज के दिन का ‘पंच परमेश्वर’ वही है। लोकतंत्र ज़िंदाबाद!

lucknow

Jun 04 2024, 08:14

प्रदेश के 81 स्थानों पर आज होगी मतगणना, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस संग सीसीटीवी की निगाह प्रदेश के 81 स्थानों पर आज होगी मतगणना, चप्पे-चप्पे पर
लखनऊ। प्रदेश में 80 लोकसभा सीट और 4 विधानसभा सीट के उप चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह 8 बजे से 7 पुलिस कमिश्नरेट एवं 68 जनपदों में कुल 81 स्थानों पर होगी। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना स्थल पर 93 हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीएपीएफ और पीएसी की कंपनियों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों, अफवाहों के खण्डन एवं सत्यता की जानकारी कर कार्रवाई के लिए हर कमिश्नरेट/जनपद में सोशल मीडिया टीम द्वारा 24 घंटे मॉनीटरिंग की जा रही है। ये जानकारी लोकभवन के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार ने दी। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के डायरेक्टर शिशिर सिंह भी मौजूद रहे।

सीसीटीवी से लैस किये गये मतगणना स्थल, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स

अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में बने मतगणना स्थलों की सीसीटीवी के जरिये निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर मीडिया गैलरी का भी निर्माण किया गया है। इसके प्रभारी सूचना अधिकारी होंगे, जो समय-समय पर पत्रकारों को मतगणना हाल का भ्रमण कराएंगे। डीजीपी ने बताया कि मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 81 स्थानों पर 160 उपायुक्त/अपर पुलिस अधीक्षक, 476 सहायक पुलिस आयुक्त/पुलिस उपाधीक्षक, 2248 निरीक्षक, 12883 उपनिरीक्षक, 20876 महिला आरक्षी, 50697 आरक्षी और 6149 होमगार्ड्स को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीएपीएफ की 145 और पीएसी की 102 कंपनियां तैनात की गयी हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से मतगणना केन्द्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। इसके तहत प्रथम घेरे (इनरमोस्ट कार्डन) की सुरक्षा सीएपीएफ, द्वितीय घेरे (इनर कार्डन) की सुरक्षा पीएसी/जनपदीय पुलिस बल और तृतीय घेरे (आउटर कार्डन) की सुरक्षा व्यवस्था जनपदीय पुलिस बल के साथ अन्य अनुपूरक बलों द्वारा सुनिश्चित की गयी है। तृतीय घेरे (आउटर कार्डन) के 100 मीटर दूरी का दायरा स्टेरीलीज रखा गया है।

संवेदनशील मतगणना स्थलों पर होगी विशेष निगरानी

डीजीपी ने बताया कि केंद्र पर अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश करते समय प्रत्येक व्यक्ति को डीएफएमडी, एचएचएमडी द्वार फ्रिस्किंग और चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा। इस दौरान आपत्तिजनक वस्तु, सामग्री ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। महिलाओं की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग उनकी निजता को ध्यान में रखते हुये महिला पुलिस कर्मियों द्वारा ही की जायेगी। वहीं मतगणना स्थल के आस पास जाम न लगे इसके भी विशेष इंतजाम किये गये हैं। इसके अलावा आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन, एम्बुलेंस, चिकित्सा दल एवं अतिरिक्त क्यूआरटी के साथ रिजर्व टीमों की व्यवस्था की गयी है। इतना ही नहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस और रिजर्व क्यूआरटी टीमों को लगाया गया है। वहीं इन स्थानों पर यूपी 112 के पीआरवी वाहन लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। डीजीपी ने बताया कि भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए मतगणना स्थल पर पर्याप्त पीने के पानी, छाया आदि के प्रबन्ध सुनिश्चित किये गये हैं।

lucknow

Jun 03 2024, 17:07

लखनऊ में युवक ने साथी के मुख पर पेशाब किया, आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ। जनपद के दुबग्गा थाना क्षेत्र का सोमवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमे एक व्यक्ति सो रहे व्यक्ति के मुख पर पेशाब करता हुआ दिख रहा है। दोनों मजदूर हैं और साथ में ही काम करते हैं। इस वीडियो का संज्ञान लेकर थाना पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी वेस्ट ने सोमवार को बताया कि यह पूरा मामला रविवार का है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के चंदौईया खेड़ा गांव स्थित सब्जी मंडी के पीछे एक सरकारी जमीन है। इसी गांव के रहने वाले राजकुमार रावत और संजू उर्फ संजय मौर्या मजदूरी करते हैं।

रविवार को दोनों ईंट तोड़ रहे थे। दोपहर के वक्त दोनों ने एक साथ शराब पी। इस दौरान राजकुमार छांव पाकर वहीं लेट गया। तभी संजय ने उसके मुख पर पेशाब कर दिया। इसका किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में सार्वजनिक कर दिया। पीड़ित की पत्नी ने इस संबंध में संजय के खिलाफ दुबग्गा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

lucknow

Jun 03 2024, 10:57

भीषण गर्मी व लू में लगातार होने वाली मौते ने दिलाई कोरोना की याद, हर घाट पर चिताएं ही चिताएं

लखनऊ । यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के चलते लोगों की मौत होने शुरू हो गई है। पिछले तीन दिन के आकड़ों पर गैर गिया जा जाए तो यूपी में लू व गर्मी से मरने वालों के आकड़े चौकाने वाले है। करीब तीन सौ के आसपास लोगों की मौत गर्मी व लू से हो चुकी है। इसका अंदाजा शमशान घाटों पर एक बाद एक लगातार जलती चिताओं को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। लगातार गर्मी व लू से हो रही मौतों को देखने के बाद एक बार फिर लोगों को कोरोना की दूसरी लहर के भयावह मंजर याद आने लगे है। मतगणना के एक दिन पहले  व मतगणना के दिन मिलाकर 33 चुनाव कर्मियों, लखनऊ में पीएसी जवान समेत पांच की जान गर्मी व लू के चलते चली गई। लगातार हो रही मौतों को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस कर्मियों के लिए भी पुलिस महानिदेशक की तरफ से भी दिशा निर्देश जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग भी लगातार लू को लेकर सावधान कर रहा है।

*लखनऊ में दाह संस्कार की संख्या हुई दोगुनी, हर दिन शवों की बढ़ रही संख्या*

गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही श्मशाम घाटों पर दाह संस्कार की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। भैंसाकुंड पर इन दिनों रोजाना 40-42 और गुलालाघाट पर 30-35 दाह संस्कार हो रहे हैं। इनमें बिजली से होने वाले दाह संस्कारों की संख्या शामिल है। भैंसाकुंड श्मशाम घाट पर पहले रोजाना 15 से 20 अंत्येष्टियां होती थीं। अब यह संख्या 40 से 42 तक पहुंच गई है। सेवादा गिरिजाशंकर व्यास बाबा ने यह जानकारी दी। ठाकुरगंज स्थित गुलाला घाट में पांच दिनों से अचानक शवों की संख्या बढ़ी है। सेवादार वीरेंद्र पांडे ने बताया कि रोजाना 30 से 35 शव आ रहे हैं। पहले यह संख्या 15-20 ही थी।

*कानपुर में मौतों का लगातार बढ़ता जा रहा आकड़ा, 238 शवों का हुआ अंतिम संस्कार*

भीषण गर्मी में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। घाटों और कब्रिस्तानों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार रविवार को जिले में 238 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। घाटों पर चिताएं रखने के लिए जगह कम पड़ जा रही है। टिनशेड के नीचे जगह न मिलने पर खुली धूप में गंगा किनारे शवों को जलाया जा रहा है। शनिवार को भी ऐसे ही मंजर देखने को मिले थे। इस दिन 180 शवों का अंतिम संस्कार हुआ था। भैरोघाट और भगवतदास घाट में पंडों, कर्मियों की शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई।

*झूंसी में हर दिन 70 से 80 शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा*

प्रयागराज के अकेले झूंसी स्थित छतनाग घाट पर इन दिनों रोजाना 70 से 80 शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। एक साथ इतनी चिताओं को जलाने के लिए लकड़ी तक कम पड़ जा रही है। ऐसे में आसपास के इलाकों से श्मशान घाट पर लकड़ी मंगाई जा रही है। झूंसी में गंगातट के किनारे इन दिनों कोरोना काल जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं। कोरोना जब अपनी चरम पर था, तब यहां रोजाना 50 से 60 शवों का अंतिम संस्कार होता था लेकिन इस वक्त हालात कोरोना काल से भी भयावह हो गए हैं। पिछले चार दिनों में यहां 200 से 250 शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

*वाराणसी में शवदाह के आने वालों की संख्या में पांच गुना का इजाफा*

भीषण गर्मी, तपिश और लू से वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के नौ जिलों में शुक्रवार को 74 लोगों की मौत हो गई। इनमें 20 मतदान कार्मिक और होमगार्ड हैं। सब सातवें चरण का चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियों के साथ जाने की तैयारी कर रहे थे। अकेले मिर्जापुर में ही आठ होमगार्ड सहित 24 लोगों की मौत हुई है। यही वजह है कि वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका पर शवदाह के लिए महाजाम की स्थिति बन गई है। घाट से लेकर गलियों तक शवयात्रियों की भीड़ लगी हुई है। पिछले तीन दिनों में तापमान बढ़ने के बाद शवदाह के लिए आने वालों की संख्या में पांच गुना का इजाफा हुआ है।

lucknow

Jun 03 2024, 09:18

दिल्ली से हरिद्वार जा रही सेंट्रो कार में लगी आग, चार लोग जिंदा जल गए
लखनऊ/मेरठ। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। जानी और भोला के बीच दिल्ली से हरिद्वार जा रही सेंट्रो कार में गांव सिसौला खुर्द के सामने आग लग गई। कार में सवार चारों लोग जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

चौधरी चरण सिंह गंग नहर पटरी पर रात नौ बजे के करीब किसी ने फायर कंट्रोल रूम को फोन कर कार में आग लगने की सूचना दी गई। जानी थाना पुलिस और फायर कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने पर देखा गया तो कर में चार लोगों के कंकाल पड़े हुए थे।

चारों लोग इतनी बुरी तरह से जल चुके हैं कि यह भी पहचान करना मुश्किल हो रहा है कौन पुरुष है, कौन महिला है। गाड़ी की नंबर प्लेट मिली है, जिस पर दिल्ली का नंबर DL4Cएपी 4792 है। गाड़ी दिल्ली के सोहनपाल पुत्र ओमप्रकाश गांव पहलादपुर बांगर के नंबर पर है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। एसपी देहात कमलेश बाहदुर ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कार में आग कैसे लगी? इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है।

सीएफओ संतोष राय का कहना है कि कार में सीएनजी किट लगी हुई है। जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो कर में भीषण आग लगी हुई थी। आग बुझाने पर चार लोगों के जले हुए शव मिले। प्रथम दृष्टया सीएनजी किट में आग लगना माना जा रहा है हालांकि पूरी जांच पड़ताल के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।