भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचना है: मनोज त्रिवेदी
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल परसेंडी की बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परसेंडी में मुख्य अतिथि दिनेश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न। बैठक को अजय गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, अजय भार्गव पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, अनूप श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष परसेंडी ने भी संबोधित किया।
बैठक का संचालन भाजपा नेता मनोज त्रिवेदी ने किया। मुख्य अतिथि दिनेश तिवारी ने समस्त पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, पन्ना प्रमुख को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचना है व आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर चार सौ पार के साथ पुन: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।
बैठक में प्रमुख रूप सेअजय भार्गव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अजय गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, अजय विश्वकर्मा ब्लॉक प्रमुख खैराबाद, सुरेश गुप्ता जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, अनूप श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, राजेश गुप्ता, सुनील मिश्रा, सुनील शुक्ला, सुरेश मौर्य, रिचा सिंह सहित सभी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।










Apr 04 2024, 16:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.2k