अयोध्या में रामनवमी की तैयारी के लिए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने दिए निर्देश
अयोध्या।जिलाधिकारी नितीश कुमार ने चैत्र रामनवमी मेला 2024 में अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय अयोध्या में स्थित कन्ट्रोल रूम में कार्यदायी विभागों की ड्युटी दिनांक 8 अप्रैल 2024 से भीड़ समाप्ति तक लगायी है, जिसमें नगर निगम के अजय विक्रम सिंह प्रातः 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक, हरिचरन वर्मा अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, कृष्णा प्रसाद यादव रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ड्युटी लगायी है।
इसी क्रम में वन विभाग के उत्कर्ष श्रीवास्तव प्रातः 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक, राम विलास अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, दीपक शुक्ला रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक, स्वास्थ्य विभाग के नीरज श्रीवास्तव प्रातः 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक, रामसेवक अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, सुमित कुमार रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक, लोक निर्माण विभाग के कुलदीप श्रीवास्तव प्रातः 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक, राजेश कुमार अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, श्री संजय यादव रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक, विद्युत विभाग के श्री अरूण कुमार यादव प्रातः 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक, भागीरथी अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, श्री राम अवतार रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक, उ0प्र0 जल निगम नगरीय के सर्वेश श्रीवास्तव प्रातः 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक, चन्द्र प्रकाश अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक ।
पराग डेरी जी0पी0 तिवारी विपणन व के0के0 शुक्ला विपणन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक ड्युटी लगायी गयी है। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने दी है।
Apr 03 2024, 18:21