रामचेत यादव के निधन पर हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने जताया गहरा शोक
अयोध्या।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रधान संघ के संयोजक मंगलसी ग्राम सभा के लंबे समय तक प्रधान रहे रामचेत यादव के निधन पर बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर ने गहरा दुख करते हुए कहा कि राम चेत यादव का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से जो क्षति हुई है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती।
राम चेत यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार पटेल, युवजन सभा के ज़िला अध्यक्ष जय सिंह यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष राशिद जमील, लोहिया वाहिनी के ज़िलाध्यक्ष अतुल चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा राजू, सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, मसौधा ब्लॉक अध्यक्ष सूरज निषाद, बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष गया प्रसाद यादव, नगर पंचायत खिरौनी-सुचित्तागंज के चेयरमैन प्रतिनिधि डाक्टर राम सुमेर भारती, भरतकुंड-भदरसा चेयरमैन मोहम्मद राशिद, बीकापुर के पूर्व चेयरमैन जुग्गी लाल यादव, जगजीवन पटेल, शरद पासवान, दान बहादुर यादव दानू, पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव, ईश्वर लाल वर्मा, सलीम खान, डाक्टर राम प्रताप यादव, राम अचल आलू, बल्लू दूबे, मोईद खान, आर०के० वर्मा, प्रधान खुर्शीद अहमद, शफीक अहमद अल्लन, मसीदुल खान, पूर्व प्रधान मनोज यादव, प्रधान राजकुमार यादव, प्रधान नीम अहमद, प्रधान वकार अहमद, प्रधान जितेन्द्र यादव, डाक्टर शिव कुमार यादव, प्रधान अमरनाथ यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है।।
Apr 03 2024, 18:15