Aurangabad

Mar 23 2024, 10:17

औरंगाबाद:- अरई उच्च विद्यालय के समीप एक युवक का मिला शव, भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई उच्च विद्यालय के समीप एक युवक का शव मिला है.

 मृतक की पहचान बिरई निवासी 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है.थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है .परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.

 मृतक के शरीर पर किसी तरह का कोई निशान नहीं मिला है.पोस्टमार्टम एवं अन्य रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है की मृत्यु कैसे हुई है. मृतक के पैकेट से एक सलफास का डब्बा मिला है .

फॉरेंसिक जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Aurangabad

Mar 22 2024, 20:23

जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुई खूनी झड़प,आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल,दो की हालत गंभीर

आपको बता दू की आज औरंगाबाद के रफीगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में जम कर खूनी झड़प हुई है जिसमे आधा दर्जन से ज्यादा लोग चोटील हो गए है जिसमे दो लोग की हालत गंभीर बताया जा रहा है ,

घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया है की मेरे पड़ोसी के द्वारा मेरी जमीन को गलत तरीके से अपने नाम से रसीद कटा लिया है, जिसका मामला कोट में चल रहा है, लेकिन इसके बाद जबरन उस जमीन पर काम शुरू कर दिया जब हम उसे रोकने गए तो हम सभी को बुरी तरह से पीटा गया 

हद तो तब होगी जब पीड़िता थाने में प्राथमिकी दर्ज करने गई उसकी प्राथमिकी भी नही लिया गया और थाना प्रभारी के द्वारा वहा से भगा दिया गया , आज पीड़िता अपने न्याय के लिए औरंगाबाद एसपी से गुहार लगाई है ,अब यह देखना लाजमी होगा की क्या पुलिस कप्तान इसी कोई ठोस कदम उठाते है यह पीड़िता की मामला हवा हवाई बीएन कर रह जाती है

Aurangabad

Mar 22 2024, 20:11

कब्रिस्तान के जमीन में रास्ता को लेकर दो गुटो के बीच हुई हिंसक झड़प में चार गिरफ्तार

औरंगाबाद : जिले के कासमा थानांतर्गत नाराइच गांव में कब्रिस्तान के जमीन में रास्ता को लेकर हिसक झड़प में शुक्रवार को चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

थानाध्यक्ष ईमरान आलम ने बताया कि सरकारी कार्य मे बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान,महिला सिपाहियों के साथ बदसलूकी, सिपाहियों पर जानलेवा हमला,धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करना,सीसीटीवी कैमरा एवम हैलोजन लाइट तोड़ने एवम धार्मिक उन्माद फैलाने तथा आपसी सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए 59 नामजद एवम 50-60लोगो को अभियुक्त बनाया गया। पूर्व में 16 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जिसके आधार पर नामजद अभियुक्त नराईच गांव निवासी मो आशिफ, मो आदिल , मो इरफान, चंदन कुमार शर्मा को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया। 

उन्होंने बताया कि इस छापामारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2, थानाध्यक्ष इमरान आलम, रफीगंज थानाध्यक्ष गुरफान अली , एस आई ललन प्रसाद यादव, जिला सूचना इकाई से राम इकबाल यादव ,शामिल थे। 

बताया कि इस अभियान में शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, घटना में सम्मिलित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शामिल अपराध कर्मियों की पहचान एवं संलिप्त के बिंदु पर जांच पड़ताल वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर भी की जा रही है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Mar 22 2024, 19:36

शराब तस्कर को कोर्ट ने सुनाई 10 साल कारावास की सजा, लगाया 2 लाख अर्थ दंड

औरंगाबाद : आज शुक्रवार को उत्पाद न्यायालय-प्रथम में मदनपुर कांड संख्या 161/21 में सुनवाई करते हुए धनन्जय कुमार सिंह ने झारखंड निवासी एक शराब तस्कर भगीरथ उरांव को न सिर्फ दस साल की सजा सुनाई है बल्कि दो लाख जुर्माना भी लगाया है। 

इस संदर्भ में बताया जाता है कि उक्त वाद में हाइवा से 3500 लीटर स्प्रिट जप्त किया गया था। जिसमे कुल छः ससाक्षियों का साक्ष्य अभियोजन के द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था एवं पांच दस्तावेजों को न्यायालय में प्रदर्श कराया गया था।

तदोपरांत न्यायालय द्वारा उक्त वाद में आरोपी दोषी पाते हुए धारा 30(क) बिहार मद्द निषेद एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दस साल की सजा एवं दो लाख जुर्माना की सजा मुकर्रर की गई है। 

उक्त आरोपी रांची जिला अंतर्गत पिठोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोणिक निवासी भगीरथ उरांव है। वहीं जुर्माना नही देने पर एक साल अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Mar 22 2024, 18:44

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह पर हुई प्राथमिकी से पार्टी के नेताओं में आक्रोश, पुलिस पर लगाया यह गंभीर आरोप

औरंगाबाद : विधान सभा चुनाव में रफीगंज से प्रत्याशी रहे लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह पर प्राथमिकी से पार्टी के नेताओं में भारी आक्रोश व्याप्त भड़क उठे है। इसे लेकर पार्टी नेताओं ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। 

प्रेसवार्ता में एलजेपीआर नेता प्रो. सतोष सिंह, सुधीर शर्मा एवं अजय पासवान ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कासमा थाना के नराईच गांव में 19 मार्च को कब्रिस्तान को लेकर हुए विवाद मामले में पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह की छवि धूमिल करने की नियत से प्राथमिकी दर्ज की है। यह काम कासमा थानाध्यक्ष ने प्रमोद सिंह के राजनीतिक विरोधियों के प्रभाव में आकर किया है। 

कहा कि प्राथमिकी में जो कारण बताया गया है, वह निरर्थक और बेबुनियाद है। प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया है कि उग्र हुई भीड़ के द्वारा यह कहते हुए सुना जाना कि “प्रमोद सिंह जे जे कहलको, उहे कर तब मामला सलट्तो” बिलकुल ही हास्यास्पद एवं मनगढ़ंत है। ऐसा कर पुलिस ने अपनी ही कार्यशैली को कटघरे में खड़ा किया है।

नेताओं ने कहा कि प्रमोद सिंह पिछले कई दिनों से बिहार से बाहर है। इसके बावजूद पुलिस ने किसी के दबाव में उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। कहा कि प्रमोद सिंह ने पिछले 15 वर्षो में रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसे कार्य किए है, जो सरकार को करने चाहिए थे। उन्होंने नहर उड़ाही, आपदा से ग्रसित लोगों की सेवा, आर्थिक रूप से असमर्थ लोगों को शिक्षा एवं अन्य प्रकार से मदद करने जैसे काम किए हैं। उन्होंने सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने से रोकने के लिए कई कार्य किए है। उनके कार्यों का परिणाम रहा है कि वें निर्दलीय भी चुनाव लड़े और हिंदू तथा मुस्लिम भाइयों के वोट से दूसरे पोजीशन पर रहे। इसके बावजूद राजनीतिक विद्वेष में उनपर प्रतिद्वंदियों के प्रभाव में आकर कासमा थानाध्यक्ष ने 59 लोगों एवं कई अज्ञात लोगों पर गलत प्राथमिकी दर्ज की है।

कहा कि यदि पुलिस प्राथमिकी से प्रमोद सिंह का नाम नही हटाती है तो लोजपा(रामविलास) के कार्यकर्ता आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन करेंगे। यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी, जिसकी जिम्मेवार पुलिस होगी।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Mar 22 2024, 18:40

एसपी के निर्देश के बाद शराब और खनन माफिया के खिलाफ एक्शन में पुलिस, छापामारी अभियान चला कर रही शराब की बरामदगी और गिरफ्तारी

औरंगाबाद : पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ने होली पर्व को देखते हुए जिले के सभी थानों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी सूरत में शराब माफिया एवं खनन माफिया को बक्सा नहीं जाए। एसपी के इस निर्देश के बाद पुलिस भी पूरे एक्शन में है। सभी थानों की पुलिस द्वारा शराब के कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी कड़ी में जिले की कुटुंबा थाना पुरिस ने भारी मात्रा में शराब बरामदगी के साथ-साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। 

कुटुंबा थानाध्यक्ष अक्षयवर कुमार सिंह ने बताया कि कुटुम्बा थाना क्षेत्र से एक पिकअप से 16 बोरा महुआ फूल बरामद किया गया है। वहीं दो बाइक से कुल-42.680 लीटर देशी महुआ शराब एवं देशी टनाका शराब के साथ तीन कारोबिरयों को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार कारोबारियों में दीपक कुमार, ग्राम बेलाई, थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद, मनोज कुमार ग्राम करसारा थाना रफीगंज जिला औरंगाबाद, संतन भुईया  ग्राम कुटिया थाना हरिहरगंज जिला पलामू (झारखंड) शामिल है।

वहीँ थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। 

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Mar 22 2024, 18:36

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, अवैध शराब भट्टी को किया नष्ट

औरंगाबाद : जिले की नबीनगर पुलिस द्वारा होली मे अवैध शराब के कारोबार को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अभियान चलाकर शराब कराबारियों की धड़-पकड़ करने मे लगी है। 

इसी कड़ी में पुलिस ने तेतरिया गाँव के समीप सोन नदी दियारा क्षेत्र मे अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी किया।

थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सोन नदी में छापेमारी किया गया। वही छापेमारी के क्रम मे नबीनगर पुलिस ने कुल-1000 लीटर देशी महुआ शराब को जप्त किया।वहीँ 7,000 लीटर महुआ जावा पास, 03 चुल्हा भट्टी को बिनष्ट गया है। 

थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी जारी रहेगा।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Mar 22 2024, 17:09

90 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कारोबारी फरार।

रफीगंज औरंगाबाद

पुलिस ने गुरुवार की रात्रि शराब बिक्री,भंडारण एवम परिवहन के विरुद्ध व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।इस दौरान शहर के महादेव घाट स्थित शयमशान के पास पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर कर जमीन में रखे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

यहाँ इम्पेरियल ब्लू अंग्रेजी शराब 750 एम एल का 42 बोतल,375 एम एल का 130 बोतल,टर्बो बियर 650 एम एल का 09 बोतल ,किंग वियर 650 एमएल का 07 बोतल सहित 90 लीटर650 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।

इस मामले महादेव घाट निवासी रामचंद्र चौधरी के पुत्र अविनाश कुमार एवम विकास कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसमे एस आई कुशो कुमार , बर्षा कुमारी, सहित अन्य बल शामिल हुए।

Aurangabad

Mar 22 2024, 11:54

माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट भारतवर्ष द्वारा आयोजित धर्म चौपाल में बोले स्वामी संकर्षण : शास्त्र और संतों से दूरी के कारण हो रहा समाज का ह्रास

औरंगाबाद : जिले के सदर प्रखंड के कर्मा भगवान गांव में देवी मंदिर का प्रांगण माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट भारतवर्ष द्वारा धर्म चौपाल का आयोजन किया गया। स्वामी संकर्षण जी महाराज ने कहा कि शास्त्र और संतों से बढ़ती दूरी के कारण बहुत नुकसान हो रहा है। लोग गलत आचरण कर रहे हैं जिसके कारण नैतिक मूल्य के साथ-साथ हर स्तर से लोगों का नुकसान हो रहा है, इसलिए शास्त्र और संतों से जुड़े रहना जरूरी है। शास्त्र और संत हम सबको संयम में रहने का पाठ सीखता है। 

उन्होंने कहा कि धर्म हम सब को संस्कार सीखना है। धर्म का मतलब सिर्फ हवन या अगरबत्ती जलाना ही नहीं है बल्कि गरीबों की सेवा करना, गरीब कन्या की शादी करना, समाज को आगे बढ़ाना यह सब भी काम धर्म है। धर्म का पालन करना सिर्फ मंदिर तक सीमित नहीं है बल्कि धर्म का पालन हम सबको 24 घंटा ही करना चाहिए। एक शिक्षक को छात्रों को शिक्षा देना धर्म है। अच्छा आचरण करना भी धर्म है। धर्म का पालन नहीं करने के कारण ही आज तलाक बढ़ गया है। हमारे धर्मशास्त्र में तलाक शब्द का कोई जिक्र नहीं है। हमारे संतो और शास्त्रों ने सभी को जोड़ने का काम किया है। हमारे धर्म में तलाक शब्द का पर्यायवाची शब्द भी नहीं है। बच्चों को धर्म की शिक्षा देना जरूरी है ताकि उच्ची शिक्षा के साथ उच्चा आचरण भी कर सके।  

कहा कि भगवान श्री कृष्णा भी अर्जुन से कहे हैं की अपना धर्म सर्वश्रेष्ठ धर्म होता है और अपने धर्म का हमेशा पालन करना चाहिए। आज कुछ लोभ में दूसरे धर्म मे लोग चले जा रहे हैं। जन्म लेना हम सब के वश में नहीं है। ईश्वर हमसब को हिन्दू धर्म मे भेजा है तो इस धर्म का पालन करना चाहिए। 

स्वामी संकर्षण जी ने कहा कि हम सब का दायित्व है कि अच्छी शिक्षा हम दूसरों को दे। हम सब को जगाने का कर्तव्य है। भगवान श्री कृष्ण भी गीता का ज्ञान देकर अर्जुन को जगाया था।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Mar 22 2024, 11:20

राजद से सिंबल मिलने के बाद औरंगाबाद पहुंचे अभय कुशवाहा का राजद नेताओं ने किया भव्य स्वागत, मीडिया से बातचीत के दौरान कुशवाहा ने कही यह बात

औरंगाबाद : औरंगबाद लोकसभा सीट पर उम्मीदवार को लेकर लगाए जा रहे सारे कयासो को ध्वस्त करते हुए जदयू का दामन छोड़ कर राजद के साथ आए टेकारी के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा को राष्ट्रीय जनता दल ने अपना उम्मीदवार बनाया है और उन्हे चुनाव लड़ने के लिए सिंबल प्रदान किया है। 

सिंबल प्राप्त करने के बाद गुरुवार की रात औरंगाबाद पहुंचे अभय कुशवाहा को पार्टी के नेताओं ने भव्य स्वागत किया और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया। इस दौरान अभय कुशवाहा ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए लोकसभा क्षेत्र के लिए अपने नीतियों को स्पष्ट किया और इस सीट पर महागठबंधन की सीट की जीत का दावा किया। 

बार बालाओं के साथ वायरल हो रहे विडियो के सवाल पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे उमंग और जोश में हुई हरकत बताते हुए कहा कि जो इसका विरोध कर रहे हैं वह पहले हमारे साथ ही थे और उनके द्वारा ही शादी समारोह में बार बालाओं का डांस करवाया गया था। ऐसी स्थिति में सबसे बड़े दोषी तो वही हुए जिनके घर में ऐसा कार्यक्रम कराया गया। 

श्री कुशवाहा ने कहा कि यह वीडियो लगभग दस वर्ष पुरानी है और इसके लिए पूर्व में भी उनके द्वारा गलती स्वीकार ली गई थी। महागठबंधन यहां कांग्रेस की सीट नहीं मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस ही नहीं राजद के भी कई लोग यहां से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर चुके थे लेकिन अंतिम निर्णय ही सर्वमान्य होता है और प्रदेश नेतृत्व ने यहां की सीट राजद को दी। 

औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से अभी तक महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र ने बिहार को मुख्यमंत्री दिया है उस क्षेत्र का विकास न होना यहां से चुनकर गए जन प्रतिनिधियों की गलती है जो जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतर पाए और महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। अपने इस जवाब के माध्यम से श्री कुशवाहा ने अपने ही घटक दल के नेताओं के साथ साथ एनडीए नेताओं की कार्यशैली पर भी सवाल उठा दिया। 

चितौड़गढ़ के सवाल पर श्री कुशवाहा ने कहा कि वे चितौड़गढ़ को ध्वस्त करने नही यहां की सम्मानित जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर इसे सजाने और संवारने आए हैं और जनता के द्वारा प्राप्त आशीर्वाद से युवाओं को रोजगार, किसानों के खेतों में पानी, महिलाओं के मान सम्मान एवं उनकी उन्नति, व्यवसायियों के व्यवसाय की प्रगति, छात्र नौजवानों की शिक्षा के लिए काम करेंगे और औरंगाबाद को एक उन्नत लोकसभा क्षेत्र में विकसित करेंगे। 

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के 17 माह के कार्य के दौरान युवाओं को जो रोजगार प्राप्त हुए उससे बिहार में बदलाव की उम्मीद जगी है और महागठबंधन सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी। 

जदयू छोड़कर राजद में आने वाले सवाल पर श्री कुशवाहा ने कहा कि वह अपने पुराने घर में वापस आए है और एक भाई, एक बेटा और एक दोस्त बनकर जनता के सुख दुख में हमेशा खड़े होने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

औरंगबाद से धीरेन्द्र