*फंदे से लड़का मिला भी आयत का सब हत्या का आरोप पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज*
लखीमपुर खीरी। जिले के तहसील पलिया मोहल्ला अहिरान प्रथम निवासी एक विवाहिता का फंदे पर लटका शव मिला। परिजनों ने मामले में ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दहेज निषेध अधिनियम के तहत पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने ही हिरासत में ले लिया है।
शहर के मोहल्ला अहिरान प्रथम निवासी मनोज गुप्ता की 26 वर्षीय पत्नी कामिनी देवी का शव उसके कमरे में शुक्रवार की देर रात पंखे से लटका मिला। सूचना पर नायब तहसीलदार हर्ष निशांत व कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजन की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाते हुए उसका पोस्टमार्टम भेजा है। उधर मौत के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे तक हंगामा होता रहा। मामले में मृतका के पिता हरवंश गुप्ता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।



लखीमपुर खीरी- फरधान क्षेत्र की गणेशपुर की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के सदस्यों को अब मात्र तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर ऋण दिया जायेगा। जिससे समिति के सदस्य अपना को बहुउद्देशीय कार्य मछली पालन, कृषि, पशु पालन, दूध की डेयरी आदि कर सकेंगे। यह जानकारी गनेशपुर साधन सहकारी समिति के समिति के सचिव श्रीधर ने किसानों को वार्षिक बैठक में दी।

Jan 15 2024, 15:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k