Lakhimpurkhiri

Jan 07 2024, 18:06

*फरधान पुलिस विभिन्न मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल*

लखीमपुर खीरी। फरधान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अभियुक्त के पास देशी अवैध तमंचा एवं दूसरे के पास से अवैध नशीला गांजा बरामद हुआ है।

एसओ ब्रजेश कुमार मौर्य ने बताया मुखबिर की सूचना पर लकेसर निवासी उमेश चंद को भूलनपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुई है। वही लकेसर गांव के मोहम्मद उमर को एक किलो सौ ग्राम अवैध गांजे के साथ हसनापुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। दोनो अभियुक्तों पर मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है।

Lakhimpurkhiri

Jan 07 2024, 14:38

*तिकोनिया पुलिस ने आधा दर्जन वारंटी किए गिरफ्तार भेजा जेल*

लखीमपुर खीरी। थाना तिकुनिया पुलिस ने छह नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए वारंटी कई दिनों से फरार चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाया अभियान।

अभियान के अंतर्गत आज थाना तिकुनिया पुलिस द्वारा 1. जागीर सिंह पुत्र हजारा सिंह नि0 ग्रान इन्द्रनगर थाना तिकुनियां जनपद खीरी, सम्बन्धित वाद सं0 50/95 धारा 323/504/506 भादवि थाना तिकुनियां जनपद खीरी 2. राजेश पुत्र बटेश्वर निवासी सुथना बरसोला थाना तिकुनियां जनपद खीरी सम्बन्धित वाद सं0 52/22 धारा 60 आब0 अधि0 थाना तिकुनियां जनपद खीरी 3. इरसाद पुत्र गोबरे निवासी खमरिया कोईलार थाना तिकुनियां जनपद खीरी सम्बन्धित अप0 सं0 120ए/95 धारा 323/324/504 भादवि थाना तिकुनियां जनपद खीरी 4. विजय पुत्र शत्रोहन निवासी खमरिया कोईलार थाना तिकुनियां जिला खीरी सम्बन्धित अप0 सं0 257/20 धारा 323/504/506 भादवि थाना तिकुनियां जनपद खीरी 5. बाबू पुत्र कामता निवासी बरसोला कलां थाना तिकुनियां जनपद खीरी सम्बन्धित वाद सं0 2570/23 अप0 सं0 463/14 धारा 325/323/504 भादवि थाना तिकुनियां जनपद खीरी 6. पैयमा उर्फ विक्रम पुत्र कामता निवासी ग्राम बरसोला कलां थाना तिकुनियां जनपद खीरी सम्बन्धित वाद सं0 2570/23 अप0 सं0 463/14 धारा 325/323/504 भादवि थाना तिकुनियां जनपद खीरी ,वारंटीगण उपरोक्त को उनके घरो पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया ।

वारंटी/अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष भेज दिया है।

Lakhimpurkhiri

Jan 06 2024, 20:00

*कक्षा 11 की छात्रा सोनम गुप्ता बनी एक दिन की थानाध्यक्ष, 8 वाहनों का किया चालान*

लखीमपुर खीरी- थाना खमरिया पुलिस ने कक्षा 11 की छात्रा को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया। एक दिन की एसओ सोनम गुप्ता ने थाने का कमा काज जाना। थानाध्यक्ष बनने के बाद सोनम ने 8 वाहनों का चालान किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ द्वारा यू0पी0 मिशन शक्ति 4.0 राज्य की महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधो से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करने एंव सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन प्रदान किये जाने के क्रम मे जनपद लखीमपुर खीरी में पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साह के आदेशानुसार एंव अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक खमरिया अजय कुमार राय द्वारा कु0 सोनम गुप्ता पुत्री राम नरेश गुप्ता एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। सोनम गुप्ता कक्षा 11 में सीताराम मनवार इण्टर कालेज खमरिया खीरी की छात्रा है। जिसे खमरिया थाने का एक दिवस का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त थानाध्यक्ष कु0 सोनम गुप्ता द्वारा थाना पर आने वाले फरियादियो की समस्या सुनकर निस्तारण किया गया। नवनियुक्त थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे थाना खमरिया पुलिस द्वारा प्रभावी रूप से वाहन चेंकिग करते हुये कुल 38 वाहनो को चेक किया गया। जिसमे से 8 वाहनो का चालान किया गया। कस्बे में भ्रमण करते हुए अतिक्रमण किये हुये पटरी दुकानदारो, रेडियो के स्वामियों को हिदायत किया। प्रभारी निरीक्षक थाना खमरिया द्वारा की गयी इस कार्यवाही से आम जन मानस मे अपनी बच्चियो / बालिकाओ को पुलिस सेवा में जाने हेतु प्रेरित किया जायेगा इसकी चर्चा आम जनमानस मे है । आम जन मानस द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है।

Lakhimpurkhiri

Jan 06 2024, 19:57

*समाधान दिवस में एसपी और डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं*

लखीमपुर खीरी- जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधीनस्थों को मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आज दिनांक 06.01.2024 को माह के प्रथम शनिवार को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी खीरी महेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा तहसील सदर पर उपस्थित रहकर "संपूर्ण समाधान दिवस" की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।

Lakhimpurkhiri

Jan 06 2024, 19:40

*फरार चल दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*

लखीमपुर खीरी- कोतवाली सदर पुलिस हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे दो इनामियाँ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से आलाकत्ल अवैध तमंचा और कारतूस हुआ बरामद। वांछित 02 नफर शातिर 25-25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्तों को आलाकत्ल अवैध तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 जनवरी को थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला प्रकाशनगर में निर्माणाधीन टंकी की बाउंड्री के पास गली के पास गए। अभियुक्तगण मोटर साइकिल रोककर तथा बाउंड्री वॉल पर शराब की बोतल रखकर शराब पीने लगे। इस बात को लेकर टंकी पर मौजूद बलराम ने मना किया। शराब पीने से मना करने की बात लेकर कहासुनी होने लगी। तीनो बाइक सवारों ने बलराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक बलराम पुत्र रंजीत नि0 सिरटा थाना सदर जिला कैथल राज्य हरियाणा की हत्या कर सभी मौके से फरार हो गए। जिसके संबंध में थाना कोतवाली सदर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उसके बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों पर पच्चीस पच्चीस हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था।

आज शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर द्वारा मय पुलिस फोर्स के थाना कोतवाली सदर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 05/2024 धारा 302 भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट की घटना में वांछित दो नफर शातिर 25-25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्तों 1. कुलदीप बाजपेई पुत्र राकेश बाजपेई व 2.विकास दीक्षित उर्फ विक्कू पुत्र रमाशंकर दीक्षित को लालपुर बैरियर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त कुलदीप बाजपेई के कब्जे से आलाकत्ल 01 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया। अभियुक्त विकास दीक्षित उर्फ विक्कू के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्पलेण्डर मोटरसाइकिल रजि0 नं0-UP31 BZ 4566 को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Lakhimpurkhiri

Jan 06 2024, 17:43

*राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी ने गन्ना मूल्य निर्धारण को लेकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन*

शिवम दिक्षित

लखीमपुर खीरी- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन पलिया तहसील के पदाधिकारी ने गन्ना मूल्य निर्धारण को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। तहसील दिवस में पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ज्ञापन में कहा गया अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की गई। जिससे किसान परेशान है और असमंजस की स्थिति है।गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर में गन्ना मूल्य की अनुमानित लागत लगभग 325 रुपए प्रति कुंतल आ रही है। प्रधानमंत्री के कथन के अनुसार लागत के डेढ़ गुना दाम 487 रुपए प्रति कुंतल शीघ्र घोषित किया जाए और गाना अधिनियम के अनुसार 14 दिन के अंतराल में किसानों को हर हालत में भुगतान कराया जाए।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने अपने ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर गन्ना मूल्य की घोषणा एक सप्ताह में सरकार नहीं करती है, तो संगठन मजबूर होकर 15 जनवरी को चीनी मिल को गन्ना सप्लाई रोक देंगे और तहसील पहुंचकर अनिश्चितकालीन आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर बहुत से किसान साथी उपस्थित रहे।।

Lakhimpurkhiri

Jan 06 2024, 14:38

*किसान का बेटा बना प्रोफेसर, गांव में खुशी की लहर*

लखीमपुर खीरी- जनपद में किसान परिवार में जन्मे डॉ० जितेन्द्र वर्मा का चयन गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर पद पर हुआ है। कहते है कि सहजता, सरलता और मधुरता व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाता है। इसी के धनी किसान अभिलाष नारायण वर्मा के छोटे पुत्र डॉ० जितेन्द्र कुमार वर्मा का चयन गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्यालय में हुआ है।

डॉ० जितेन्द्र पिछले लगभग 6 वर्षो से उच्च शिक्षा और शोध में कार्य कर रहे थे और लगभग एक दर्जन से अधिक रिसर्च पेपर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके है तथा 25 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके है। वर्ष 2018 में डॉ जितेन्द्र भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रायोजित आई सी एस एस आर की पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप में भी चयनित हो चुके है। डॉ० जितेन्द्र के बड़े भाई डॉ० अनुपम वर्मा भी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और इनकी पत्नी डॉ० श्वेता पटेल केंद्रीय विद्यालय संगठन में लेक्चरर के पद पर कार्य कर रहे हैं।

जनपद लखीमपुर का एक किसान का परिवार जिसके दोनों बेटे तथा बहू केन्द्र सरकार के शिक्षा विभाग में कार्यरत है। डॉ० जितेंद्र के चयन से उनके परिवार तथा ग्रामवासियों में खुशी की लहर है।

Lakhimpurkhiri

Jan 06 2024, 10:52

*तीन डिग्री चढ़ा न्यूनतम तापमान, फिर भी नहीं मिल रही सर्दी से राहत, घरों में दुबके लोग*

लखीमपुर खीरी- जिले में ठंड का कहां लगातार जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फ बारी के चलते ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहर में सुबह 8:30 बजे तक कोहरा कम नहीं हुआ। ग्रामीण इलाकों का हाल तो और भी बुरा है।

शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री चढ़कर 11 पर पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। न्यूनतम तापमान बढ़ने के बाद भी ठंड से किसी तरह की राहत नहीं मिली। दोपहर करीब 1:00 के बाद सूर्य देवता ने दर्शन तो दिए लेकिन सर्दी के आगे धूप बेअसर रही। फिलहाल ठंड से बचाव को लेकर नगर पालिका में कई जगह अलाव और रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है।

Lakhimpurkhiri

Jan 05 2024, 17:25

*मैलानी पुलिस ने चार सौ ग्राम गौमांस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

लखीमपुर खीरी। थाना मैलानी पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से 400 ग्राम गोमांस बरामद हुआ है। पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया।

चलाए गए अभियान के अन्तर्गत आज मैलानी पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त रहमत अली पुत्र मोहम्मद अली निवासी ग्राम कुकरा थाना मैलानी जनपद खीरी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 400 ग्राम गोमांस भी बरामद हुआ है।

अभियुक्त को सलेमपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 03/24 धारा 5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत मुकदमे के आरोप में जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

रहमत अली पुत्र मोहम्मद अली निवासी ग्राम कुकरा थाना मैलानी जनपद खीरी

बरामदगी

अभियुक्त के कब्जे से एक काली पन्नी मे करीब 400 ग्राम गोमांस बरामद ।

Lakhimpurkhiri

Jan 05 2024, 14:46

*कवच योजना के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक, गांव लगाई चौपाल*

लखीमपुर खीरी। थाना गौरीफंटा पुलिस द्वारा कवच योजना के अन्तर्गत ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक की। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं, बालिकाओं को किया जागरूक। सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को बनाए गए ट्रोल फ्री नंबर आदि की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में कवच योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 05.01.2024 को ग्राम निझोटा, थाना क्षेत्र गौरीफंटा में कवच सेल के अन्तर्गत ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में उपस्थित ग्राम सुरक्षा समिति के अध्यक्ष व सदस्यों तथा थारू जनजाति के गणमान्य नागरिकों से विभिन्न पहलुओं पर वार्ता की गई तथा उन्हें उच्चाधिकारियों एवं शासन के आदेशों निर्देशो से अवगत कराते हुए विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया ।