sanjeet143

Jan 06 2024, 23:02

बेंगाबाद अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक मौत

गिरिडीह बेंगाबाद मार्ग पर शनिवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। और  उसकी पत्नी को मामूली चोट पहुंची है। मृत युवक कृष्णा यादव (40 वर्ष) बेंगाबाद पंचायत के मंगरोडीह का रहने वाला था। बताया गया कि कृष्णा यादव अपनी पत्नी को बाइक से लेकर बेंगाबाद बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दामोदरडीह गांव से आगे अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक सवार युवक और उसकी पत्नी सड़क पर गिर गए। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। गिरीडीह ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृत युवक को एक लड़का और तीन छोटी बच्चियां हैं।

sanjeet143

Jan 06 2024, 19:55

बेंगाबाद में अबुआ आवास को लेकर हंगामा सूची में संपन्न लोगों का नाम शामिल करने का आरोप

बेंगाबाद प्रखंड के झलकडीहा पंचायत सचिवालय में अबुआ आवास के लाभुक चयन को लेकर ग्रामसभा में जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित महिलाओं ने चयन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पंचायत सचिव का घेराव किया। उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। कहा कि सुखी-संपन्न परिवार के लोगों का नाम प्राथमिकता सूचि में शामिल किया गया है। हंगामा के कारण ग्रामसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

ग्रामीणों का कहना था कि अबुआ आवास के लाभुकों का नाम फाइनल सूची में दर्ज करने के लिए ग्रामसभा बुलाई गई थी। कार्यवाही शुरू होते ही जिन लाभुकों का नाम सूचि में शामिल नही था, उन्होंने विरोध जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया
महिलाओं ने जमकर हो-हंगामा किया। हंगामा देख मुखिया धीरे से खिसक गए। इसके बाद महिलाओं ने पंचायत सचिव को घेर लिया। महिलाओं के आक्रोश के सामने पंचायत सचिव को मजबूर होना पड़ा और ग्रामसभा को अगले आदेश तक स्थगित करने की घोषणा की. पंचायत सचिव सुनील बास्के ने कहा कि अबुआ अवास के लिए गठित जांच कमेटी ने सूची से अयोग्य लोगों का नाम हटा दिया। ग्रामसभा में वैसे लोगों ने नाम नहीं रहने पर हंगामा शुरू कर दिया। अब कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर फाइनल सूची तैयार की जाएगी।