Aurangabad

Dec 30 2023, 19:08

औरंगाबाद: समाधान कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

औरंगाबाद: आज दिनांक 30 दिसंबर 2023 को देव प्रखंड के ग्राम पंचायत - बरंडा रामपुर में प्राथमिक विद्यालय पचमो के मैदान में जिला पदाधिकारी, श्री श्रीकान्त शास्त्री की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 10:30 बजे से जन समाधान कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

देव प्रखंड के बरंडा रामपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विधालय पचमों के मैदान में विशेष शिविर का उद्घाटन डीएम श्री शास्त्री के आगमन के उपरांत उनके द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस विशेष शिविर में आगंतुक अतिथियों का स्वागत विद्यालय के बच्चो ने स्वागत गान के साथ किया। कई विद्यालय के बच्चो ने कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति भी दी।

  शिविर में विभिन्न विभागीय योजनाओं यथा स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, राजस्व, श्रम, मनरेगा, आईसीडीएस, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (नल जल योजना), पंचायत राज, अल्पसंख्यक कल्याण (अल्पसंख्यक रोजगार ऋण, मुस्लिम परित्यकता योजना इत्यादि), कृषि, पशुपालन, बैंक, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, उद्योग, सहकारिता, आरटीपीएस (जाति, आवासीय, आय), मेडिकल कैंप, बाल संरक्षण, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग इत्यादि का स्टॉल लगाया गया था। साथ ही संबंधित सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

  जिला पदाधिकारी ने शिविर में लगाए गए सभी स्टॉल का निरीक्षण/भ्रमण किया। मौके पर डीएम के द्वारा मेडिकल कैंप में दवाइयों का वितरण, राशन कार्ड निबंधन, ऋण वितरण, कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण की जानकारी, मनरेगा जॉब कार्ड वितरण, पोषण कार्यक्रम अंतर्गत जानकारी, आधार केन्द्र इत्यादि का निरीक्षण किया गया। 

 इस विशेष शिविर मे जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया। तदनुसार ऑन स्पॉट समस्या का समाधान किया गया है।। 

  जन समाधान कार्यक्रम के शिविर में स्थानीय जन प्रतिनिधि यथा माननीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य , बरंडा रामपुर पंचायत और आसपास के मुखिया व अन्य ने उपस्थित होकर लोगो को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। 

 इस विशेष शिविर में राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त सेवा प्रदान करने के अतिरिक्त देव की जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को डीएम श्री शास्त्री द्वारा सुना गया। डीएम के द्वारा ऑन स्पॉट समस्या का समाधान भी किया गया है। आवश्यकतानुसार विभागीय अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए गए। स्थानीय लोगो के द्वारा स्थानीय समस्याओं के निराकरण का मामला लाया गया। डीएम ने ठोस कार्रवाई कर निराकरण की बता कही।

 औरंगाबाद जिला मुख्यालय के प्रखंड देव में आयोजित विशेष शिविर में हजारो की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। अभूतपूर्व व अप्रत्याशित ग्रामीणों की उपस्थिति विशेष शिविर के आयोजन की सफलता को संपुष्ट कर रही थी। वास्तविकता में पूरा समाहरणालय औरंगाबाद बरंडा रामपुर पंचायत में कार्यरत रहा। जिलाधिकारी समेत जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी देव प्रखंड की जनता के दरबार में उपस्थित होकर राज्य /केंद्र सरकार प्रायोजित योजनाओं का लाभ उनतक पहुंचाने के लिए तत्पर रहे। 

  डीएम श्री शास्त्री के प्राथमिक विद्यालय आगमन पर माननीय मुखिया, बरंडा रामपुर पंचायत ने उनका स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। बिहार गीत के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ।

  विशेष शिविर में डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगो को डीएम समेत जिला के वरीय पदाधिकारी से रूबरू होकर अपनी बात/समस्या को रखने हेतु जिला मुख्यालय जाने में कई कठिनाई हो सकती है। ऐसे में जिला प्रशासन ही आपके समक्ष उपस्थित है। आप सभी को इस अवसर का लाभ अवश्य उठाना चाहिए।

 बताते चले कि विशेष शिविर समाहरणालय की तरह कार्य कर रहा था। इस दौरान कई ग्रामीण के द्वारा अपना हेल्थ चेक अप कराते हुए दवाइया भी ली गई। काफी संख्या में नए आवास एवं जॉब कार्ड निर्माण के आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। कृषि परामर्श, चिकित्सा ओपीडी, पशु चिकित्सक का संचालन स्टॉल पर किया गया था। साथ ही आवास, शौचालय, हर घर नल जल योजना, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन कार्ड से संबधित शिकायतें भी प्राप्त हुए। 

 जन समाधान कार्यक्रम में बरंडा रामपुर पंचायत एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों के लोगों से जिलाधिकारी रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को उन्होंने पूरी गंभीरता से सुना और उनसे आवेदन भी लिए गए। तदनुसार जन समस्याओं के निराकरण के मद्देनजर संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया गया। दर्जनों मामलों का जिलाधिकारी द्वारा ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। 

   

 तत्पश्चात जिलाधिकारी के द्वारा सभी स्टॉल का निरीक्षण किया गया। विशेष शिविर का स्थानीय ग्रामीण में काफी चर्चा रहा और काफी लोग लाभान्वित भी हुए।

 स्वास्थ्य शिविर में कुल 1127 लोगों का उपचार करते हुए दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अलावा 60 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया एवं 110 लोगों को नेत्र जांच कर चश्मा दिया गया। इसके अतिरिक्त कुल 7 लोगों को दिव्यंगता प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अतिरिक्त 09 लोगों को टीबी, 62 लोगो को शुगर एवं 139 लोगों को ब्लड प्रेशर की जांच की गई। राजस्व शिविर में 45 लोगों द्वारा भूमि सुधार एवं आधार सीडिंग हेतु आवदेन दिए गए। इसके अतिरिक्त 11 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 76 एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु 11 आवेदन प्राप्त किए गए। मनरेगा के तहत 115 जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में कुल 72 श्रमिको का निबंधन किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 21 आवेदन प्राप्त किए गए। डीआरसीसी औरंगाबाद द्वारा कुल 126 आवेदन प्राप्त किए गए। बिजली संबंधित 05 आवेदन प्राप्त किए गए। पशु चिकित्सा के 700 लाभार्थी ने पशु औषधि प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा 35 आवेदन एवं कृषि विभाग के तहत 140 आवेदन प्राप्त किए गए।

  इस कार्यक्रम में डीडीसी अभयेंद्र मोहन सिंह, एएसडीएम मालती कुमारी, वरीय उप समाहर्ता रत्ना प्रियदर्शिनी, एसडीपीओ सदर, बीडीओ कुंदन कुमार, डीपीएम अनवर आलम, डीपीएम जीविका, माननीय प्रखंड प्रमुख, माननीय मुखिया, सरपंच एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Aurangabad

Dec 29 2023, 21:25

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर रफीगंज के पूर्व विधायक ने हर्ष व्यक्त करते हुए दिया बधाई

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर रफीगंज के पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और जिला मुख्य प्रवक्ता अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है। 

मुख्य मंत्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से पार्टी में नई जान आ गई है चुकी संगठन को धारदार बनाने में इनकी महती भूमिका रही है।सभी कार्यकर्ता का सीधा संवाद होते रहता है।

बधाई देने वालों में महिला जिलाध्यक्ष मंजरी सिंह,जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र चंद्रवंशी,ओंकारनाथ सिंह,पप्पू ज्वाला सिंह,प्रमोद सिंह,सुरेंद्र सिंह,महासचिव संजय राणा,प्रभाकर सिंह,मंजीत यादव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जुगनू,नगर अध्यक्ष मुज्जफर जी, प्रखण्ड अध्यक्ष राकेश सिंह,ब्रजेश सिंह,बिनोद पटेल,दीपक पटेल,कुंजन सिंह,चंद्रेश पटेल,सुनील वर्मा, अतिपिछडा जिलाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी वी, जहीर अहसन,खुर्शीद अहमद सहित अन्य लोगों ने दिया बधाई

Aurangabad

Dec 29 2023, 20:50

अब झपटमारी में धारा 302 और चोरी में धारा लगेगी 301

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता 2023 ने भारतीय दंड संहिता 1860 के अनेकों प्रचलित धाराओं के अंकों की धारा बदल दिया है, दोनों सदनों से पास होने के बाद राष्ट्रपति की मुहर लग गई है,

अब अपराध हत्या के प्रयास में 107, हत्या में 101, उपेक्षा द्वारा मुत्यु कारित करने पर सी 106, दहेज़ उत्पीड़न में 85, दहेज़ हत्या में 79, लुट में 307, डकैती में 308, घातक हथियारो से लैस होकर लुट और डकैती में 310,चुराई हुई सम्पत्ति में 315, स्त्री के लज्जा भंग आशय से हमला में 78, अपहरण में 136, हत्या या फिरौती के लिए अपहरण पर 138, बलात्कार में 64, सामुहिक दुष्कर्म में

70, हमला में 128, अपराधिक बल में 127, उपहति में 112,घोर उपहति में 114,सदोष अवरोध में 124,दंगा में 192, बल्वा में 189, आपराधिक षडयंत्र में 61, छल में 316,रिष्टि में 322,गृह अतिचार में 329,विवाह करने के विवश करने के लिए अपहरण,व्यापहरण, में 85, पांच से अधिक लोगों के जामा होने से खतरा के अंदेशा में 187,भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध का षडयंत्र में 146, देशद्रोह में 150, जीवनसाथी रहते पुनः विवाह में 81, विवाहित को बहलाकर ले जाने में 83,ठगी,छल में 316, मानहानि में 356, सम्पत्ति का अपराधिक दुविनियोग पर 313, आपराधिक न्यास भंग में 314, सरकारी सेवकों को

कर्तव्य निर्वहन से भयभीत करने में 130 ,सदोष अवरोध में हमला या बल प्रयोग में 133, अपराध के लिए बालक नियोजित करना में सी. 95, संगठित अपराध में सी. 111,भारत से बाहर रहकर अपराध के दुष्प्रेरण में सी. 48 धार्मिक भावनाओं के ठेस पहुंचाने

के आशय से शब्द उच्चारण में सी. 300, जैसे धाराओं का प्रयोग होगा,जो पहले के धाराओं के अंक से काफी अलग है अब न्यायधीशों, अधिवक्ताओं, अनुसंधानकर्ताओ को नई और पुरानी दोनों धाराओं में न्यायिक कार्य करना होगा,

Aurangabad

Dec 29 2023, 20:01

राजद विधायक फते बहादुर सिंह ने फिर हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर दिया विवादित बयान, इसबार मां सरस्वती को लेकर कही ऐसी बात की मचेगा बड़ा बवाल

औरंगाबाद : राजद विधायक फते बहादुर सिंह ने एक बार फिर हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने मां सरस्वती पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती को ब्राह्मण ग्रंथों में ब्रह्मा की पुत्री बताया गया है और फिर ब्रह्मा ने उसी से शादी की। पूजा चरित्रवान की होनी चाहिए चरित्रहीनों की नहीं। विधायक ने इस दौरान बीजेपी पर भी निशाना साधा।

मां दुर्गा पर टिप्पणी कर बिहार और देश में बवाल करा चुके राजद के डेहरी से विधायक फते बहादुर सिंह ने आज शुक्रवार को एक बार फिर विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दाउदनगर में सिंचाई विभाग के आईबी में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरस्वती को ब्राह्मण ग्रंथों में ब्रह्मा की पुत्री बताया गया है और फिर ब्रह्मा ने उसी से शादी की। पूजा चरित्रवान की होनी चाहिए चरित्रहीनों की नहीं। 

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सरस्वती की जगह सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगनी चाहिए। प्रार्थना सावित्रीबाई की होनी चाहिए। भारत सरकार को भारत रत्न देना चाहिए।फिर आज कांग्रेस के साथ कैसे हैं?

यह पूछे जाने पर कि जब 60 वर्ष कांग्रेस की सरकार रही तो उसने भारत रत्न की उपाधि क्यों नहीं दी। विधायक ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पर सवर्णों और मनुवादियों की पकड़ रही है। जब यह पूछा गया कि ऐसी स्थिति में फिर आज कांग्रेस के साथ कैसे हैं। आपने यह बात अपनी पार्टी के स्तर पर क्यों नहीं कही।

इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले और आज की कांग्रेस में बदलाव आया है। आज का कांग्रेस समाजवादी विचारधारा को लेकर साथ चल रहा है। उनके साथ राजद के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया संतन सिंह, महावीर यादव एवं कई राजद नेता उपस्थित रहे। वे डेहरी में सात जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती मना रहे हैं। इसके लिए वह लोगों को आमंत्रित करने आए थे।

उन्होंने कहा कि देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले थी और उनकी जयंती मनाई जानी चाहिए। महिला दिवस उनके नाम पर होना चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लेकर कहा कि उन्होंने ब्राह्मणों की अधीनता स्वीकार कर ली है। वे कहते हैं कि तीन प्रतिशत ब्राह्मण श्रेष्ठ हैं, थे और रहेंगे तो फिर बाकी 97 प्रतिशत तो शुद्र ही हैं न।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Dec 29 2023, 19:26

औरंगाबाद में 30 दिसम्बर 2023 से बदलेगा मौसम का मिजाज, कृषि विज्ञान केन्द्र ने किसान भाइयों को दी यह सलाह

औरंगाबाद – जिले में कल यानि 30 दिसंबर शनिवार से मौसम का मिजाज बदलेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से कहा गया है कि जिले 30 दिसम्बर को ऑरेंज अलर्ट एवं 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को येलो अलर्ट कुहासा छाए रहने की संभावना है। 

 

पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण 2 से 3 जनवरी 2024 के बीच हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

मौसम पूर्वनुमान के अनुसार आगामी पाँच दिनों दिनाँक 30, 31 दिसम्बर 2023, 1, 2 & 3 जनवरी 2024 को अधिकतम तापमान 25, 25.5, 26, 26.5, & 26.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11, 11, 12, 12.5 & 13.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

किसान भाइयों के लिए सुझाव है कि धान के फसल कटाई के बाद थ्रेसिंग करके अनाज को सुरक्षित जगह पर भण्डारण करें। जल्द से जल्द रबी फसलों की बुआई करें। 

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Dec 29 2023, 19:25

वैन ने बाइक मे मारी जोरदार टक्कर, बाइकर सवार की इलाज के दौरान मौत

औरंगाबाद - एक निजी वैन ने आज शुक्रवार को बाइकर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइकर गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक के परखच्चें उड़ गए। दुर्घटना के बाद बाइकर को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 

घटना देव थाना क्षेत्र में बजरडीह नाला के पास की है। मृतक की पहचान देव थाना के बहुआरा गांव निवासी राजेंद्र भुईयां(32) के रुप में की गई है। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और उनकी पहले ही मौत हो चुकी है। 

बताया जाता है कि वह किसी काम से बाइक से घर से निकला था। इसी दौरान बजरडीह नाला के पास तेज गति से आ रहे निजी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घायल को इलाज के लि ए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।  

मृतक के परिजन के शव का पोस्टमार्टम कराने आए सदर अस्पताल आए मृतक के चाचा अखिलेश रिकियासन और अंतू रिकियासन ने बताया कि राजेंद्र घर से किसी काम से बाइक से निकला था। इसी दौरान रास्ते में बजरडीह नाला के पास उसके बाइक में वाहन ने जोर की टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होने के गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जाने पर उसकी मौत हो गई। 

कहा कि राजेंद्र अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। घर का चिराग बुझ गया है। इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा है। मामले में पूछे जाने पर देव थानाध्यक्ष ने कहा कि परिजनों ने वैन के धक्के से बाइकर की मौत की शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Dec 28 2023, 17:23

जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 25 हजार के इनामी कुख्यात बुल्ली चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरंगाबाद : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 25 हजार के इनामी अंर्तजिला कुख्यात अपराधी बुल्ली चौहान उर्फ सुदीन नोनिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधी मदनपुर थाना के जमुआ गांव का निवासी है।उसके पास से दो की-पैड मोबाइल बरामद किया गया है।   

एसपी स्वपना गौतम मेश्राम ने बताया कि बुल्ली को पुलिस भादंवि. की धारा 30(ए), 34, 36 बिहार मद्य निषेध एवं संशोधित उत्पाद अधिनियम-2018 के तहत दर्ज मदनपुर थाना कांड संख्या-248/23 एवं अन्य मामलों में सरगर्मी से तलाश थी। इसके अलावा बुल्ली पर मदनपुर थाना में कांड सं.-214/08, 230/18, 129/09, 166/09, 39/20, 284/20, 224/21, 195/23, 230/23, 247/23 एवं 248/23 दर्ज है। 

उन्होंने बताया कि बुल्ली पर औरंगाबाद जिले में कुल आठ मामले दर्ज है। साथ ही बुल्ली के खिलाफ दूसरे जिलों के कई थानों में भी विभिन्न मामले दर्ज है, जिसकी जानकारी एकत्रित की जा रही है। 

एसपी ने कहा कि बुल्ली अवैध स्प्रिट का बड़ा कारोबारी है। साथ ही वह अवैध शराब के धंधे का भी बड़ा नाम है। इसी वजह से बुल्ली की गिरफ्तारी में सहयोग और सूचना देने वालों के लिए मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक(आईजी) ने 25 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था। इसी के आलोक में बुल्ली चौहान उर्फ सुदीन नोनिया को गिरफ्तार करने के लिए उन्होंने औरंगाबाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ) मो. अमानुल्लाह खां के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम ने मानवीय एवं तकनीकी आसूचना संकलन करते हुए बुल्ली को गिरफ्तार कर लिया। बुल्ली से पुछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। 

पुलिस के छापेमारी दल में मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा, मदनपुर पुलिस अवर निरीक्षक गोपाल जी मिश्र, सिपाही राहुल कुमार, तकनीकी शाखा के सिपाही राहुल कुमार एवं अन्य शामिल रहे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Dec 27 2023, 17:39

जिलाधिकारी ने गांधी मैदान में निर्माणाधीन खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

औरंगाबाद - आज जिला पदाधिकारी द्वारा शहर के गांधी मैदान में निर्माणाधीन खेल भवन सह व्यायामशाला का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग की उचित व्यवस्था, झंडोतोलन की व्यवस्था तथा भवन के अंदर आने हेतु अलग से एक अतिरिक्त गेट बनाने की व्यवस्था करने हेतु कहा गया।

संवेदक तथा कनीय अभियंता द्वारा बताया गया कि भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा फर्नीचर ,जिम एवं खेल का सामान आ चुका है जिसे इंस्टॉलेशन के पश्चात भवन को यथाशीघ्र हस्तगत कर दिया जाएगा। इस भवन के भूतल पर एक हॉल है जिसमें जिम की सारी व्यवस्थाएं होंगी, प्रथम तल खेल (कबड्डी तथा ताइक्वांडो ) के लिए तथा द्वितीय तल पर टेबल टेनिस, एरोबिक्स और योगा के लिए व्यवस्था रहेगी । 

इसमें एक कांफ्रेंस हॉल की भी व्यवस्था की गई है जिसमें मीटिंग ऑर्गेनाइज की जा सकती है। जिला खेल कार्यालय भी इसी भवन में कार्यान्वित होगा। यह भवन जिले में खेल कूद के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Dec 26 2023, 20:50

औरंगाबाद नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा फ्लाई ऐश का परिवहन,प्रशासन मौन

नबीनगर एनटीपीसी से निकलने वाले फ्लाई ऐश के परिवहन एवं भंडारण के लिए विभिन्ना नियम एनजीटी द्वारा बनाए गए हैं। स्थानीय प्रशासनिक स्तर पर भी कई नियम इसके लिए बनाए गए हैं इन नियमों को दरकिनार करते हुए फ्लाई ऐश का परिवहन दिन रात धड़ल्ले से किया जा रहा है।

एनटीपीसी के द्वारा निकलने वाले फ्लाई ऐश का परिवहन के द्वारा प्रदूषण फैलाया जा रहा है। खास बात यह कि प्रबंधन को इसकी भनक भी नहीं है। या यह कहें कि जानबूझकर प्रबंधन आंखें मूंदे हुए है।

एक और महत्वपूर्ण बात यह कि फ्लाई ऐश का परिवहन कर रही इन गाड़ियों में 10 से 12 बकेट फ्लाई ऐश लोड कर दिया जाता है। जबकि परिवहन के लिए वजन का निर्धारण किया जाना चाहिए। लेकिन बिना वजन किए भारी-भरकम वाहन ओवरलोड फ्लाई ऐश लेकर बेखौफ दौड़ती है, इसका अंजाम यह होता है कि फ्लाइ एस पूरे सड़क में उड़ती रहती है। यह अक्सर पी़छे आ रहे वाहन चालकों की आंख में पड़कर सड़क दुर्घटना का कारण बनता है। फ्लाई ऐश के कारण स्थानीय और क्षेत्रीय लोगों का रहना तक दुर्लभ हो जाता है। नियमानुसार फ्लाई ऐश का परिवहन हमेशा बंद गाड़ियों में करने का प्रावधान है। परंतु ठिकेदार के द्वारा डाला बाडी या ओपन गाड़ियों को फ्लाई ऐश के परिवहन के लिए दे दिया जाता है।

परिवहन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल

फ्लाई ऐश उड़ाकर प्रदूषण फैला रही ऐसी गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई किए जाने का दावा आरटीओ एवं संबंधित विभाग,एवं स्थानीय थाना बड़ेम ओपी ,एवं खैरा नरारी एवं औरंगाबाद पुलिस के द्वारा किया जाता है। इसके बाद भी खुली गाड़ियों से फ्लाई ऐश का परिवहन होते आसानी से देखा जा सकता है। जो कि नबीनगर बारुण रोड में ग्रामीणों को रहना मुश्किल हो गया है।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि, अगर फ्लाईएश को बंद गाड़ी में नहीं ले जाया जाएगा तो हमलोग उग्र आंदोलन करने के बाध्य हो जाएंगे ,

Aurangabad

Dec 26 2023, 16:28

राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले इस्तीफा देंगे ललन सिंह! बिहार की सियासत से बड़ी खबर

औरंगाबाद : बिहार के सियासी गलियारे से चौंकाने वाली खबर है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ललन सिंह इस्तीफा दे सकते हैं.

कहा जा रहा है कि 29 दिसंबर को राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है और इस बैठक से पहले ही ललन सिंह इस्तीफा दे सकते हैं.

सूत्रों के अनुसार ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राष्ट्रीय पद से मुक्त किए जाने का आग्रह किया था. हालांकि नीतीश कुमार ने उनसे लोकसभा चुनाव तक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने को कहा.

खबर है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पद छोड़ने पर अड़े हुए हैं. ऐसी स्थिति में ललन सिंह के इस्तीफा देने बाद सीएम खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं या फिर अपने किसी विश्वस्त को यह पद दे सकते हैं.

राजनीतिक जानकार तो यह मानते हैं कि नीतीश कुमार ललन सिंह की जगह पर अतिपिछड़ा जाति से रामनाथ ठाकुर या दलित समाज से अशोक चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

औरंगाबाद से धीरेन्द्र