Dec 25 2023, 19:46
*पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके दो प्रेमियों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल*
सत्येंद्र सिंह
लखीमपुर खीरी। थाना धौरहरा पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण किया। दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
धौरहरा पुलिस ने धारा 302/120बी/34 थाना से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तगणों व 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए बताया जानकारी के मुताबिक मृतक सोनू उर्फ इसराईल उम्र करीब 35 वर्ष की पत्नी जन्नतुन का अवैध सम्बन्ध इस्बान पुत्र समसुद्दीन नि० ग्राम लालापुरवा म० जुगनूपुर, कस्बा व थाना धौरहरा, जनपद खीरी व साजिद पुत्र लतीफ नि० रामबट्टी कस्बा व थाना धौरहरा, जनपद खीरी से करीब 4-5 सालो से चल रहा था। यह दोनो मृतक सोनू के मित्र भी थे।
इसी का फायदा उठाकर यह दोनो अक्सर सोनू के घर घर भी आते जाते थे। कुछ दिनो पहले जब सोनू को उसकी पत्नी जन्नतुन का इरबान व साजिद से अवैध सम्बन्धो की भनक लगी तो जन्नतुन व सोनू के बीच कहा सुनी भी हुई थी। इसी प्रेम प्रसंग के कारण सोनू की पत्नी जन्नतुन ने योजना बनाकर अपने पति सोनू को रास्ते से हटाने के लिए इरबान, साजिद और रहीम पुत्र समसद्दीन के साथ योजना बनाया। दिनांक 22.12.2023 को रात्रि लगभग 9.00 बजे इरबान, साजिद और रहीम मिलकर योजनाबद्ध तरीके से सोनू उर्फ इसराईल को कैलाश वकील की आम की बाग मे सोनू का हाथ पैर बांधकर धारदार चाकू से गला काट कर हत्या कर दी।
जिसकी जानकारी दिनांक 23.12.2023 को शाम के समय मृतक सोनू के भाई श्री जिबराइल द्वारा थाने पर दी गयी जिसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना में संलिप्त अभियुक्तगण इरबान, शाजिद व जन्नतुन उपरोक्त को आज गिरफ्तार किया गया व घटना में प्रयुक्त चाकू व अन्य माल बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. इरबान पुत्र समसद्दीन उम्र करीब 26 वर्ष नि0 लालापुरवा थाना धौरहरा जनपद खीरी
2. शाजिद सिद्दीकी पुत्र तलीफ सिद्दीकी उम्र 26 वर्ष नि0 रामबट्टी थाना धौरहरा खीरी
3. जन्नतुन पत्नी स्व० सोनू उर्फ इसराइल उम्र 33 वर्ष नि0 मो० बाजार वार्ड कस्बा व थाना धौरहरा खीरी
(फरार अभियुक्त- रहीम पुत्र समसद्दीन नि० लालापुरवा थाना धौरहरा जनपद खीरी)
Dec 29 2023, 15:56