Lakhimpurkhiri

Dec 11 2023, 18:01

*अवैध तमंचे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार मुकदमा दर्जकर भेजा जेल*

लखीमपुर खीरी। थाना खीरी पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दोनो अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज।

पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, परिवहन/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 11.12.2023 को थाना खीरी पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तों 1.शिवपूजन पुत्र अमर सिंह नि0 ग्राम दोनवा थाना लहरपुर जिला सीतापुर हाल पता ग्राम ढखिया थाना व जिला खीरी 2.दयाराम उर्फ मंत्री पुत्र बाबूराम नि0 ग्राम देवरिया थाना व जिला खीरी को 02 अदद अवैध देशी तमंचा व 02 अदद देशी जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 565/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

1.शिवपूजन पुत्र अमर सिंह नि0 ग्राम दोनवा थाना लहरपुर जिला सीतापुर हाल पता ग्राम ढखिया थाना व जिला खीरी

2.दयाराम उर्फ मंत्री पुत्र बाबूराम नि0 ग्राम देवरिया थाना व जिला खीरी

बरामदगी विवरण

1.अभियुक्त शाहरूख से एक अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

2.अभियुक्त रियाज से एक अदद तमन्चा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर

Lakhimpurkhiri

Dec 11 2023, 17:59

*स्कूटी को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार ऑटोरिक्शा से टकराई, आठ लोग घायल*

लखीमपुर खीरी। फरधान क्षेत्र के लखीमपुर गोला मार्ग पर एक ढाबे के पास सोमवार सुबह करीब दस बजे स्कूटी को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार यात्रियों से भरे ऑटोरिक्शा से टकरा गई। हादसे में ऑटो चालक समेत जबकि आठ लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां हालत नाजुक देखा दस वर्षीय बालक को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

क्षेत्र के गांव उमरिया निवासी साबिर अली अपने ऑटो से रोज की तरह सवारियां लेकर लखीमपुर जा रहे थे।

लखीमपुर से आई ट्वेंटी कार तेज रफ्तार से आ रही थी। अचानक स्कूटी चालक सामने आ गया। लखीमपुर गोला मार्ग पर शेरे पंजाब ढाबा के पास सोमवार सुबह करीब दस बजे स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरे ऑटोरिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज हुई की टक्कर होने के बाद ऑटो पर बैठी सवारी दूर कूद कर गिरी जाकर और ऑटो चालक पलट गया। कार भी सड़क किनारे खाई में गिरी जाकर। हादसे में ऑटो चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। जिसमें साबिर अली ई रिक्शा चालक उमरिया आयु 50 वर्ष, आफरीन अंसारी आयु 25 वर्ष उमरिया , मोनू आयु 10 वर्ष बेल , सोहाना कैमहरा , साजन, धीरज न ,सोनाली, संकटा प्रसाद निवासीगण बेल थाना फरधान शहनवाज निवासी धौरहरा खुर्द,घायल हुए थे।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां सभी का इलाज चल रहा है। 10 वर्षीय बालक मोनू की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया है। एसओ बृजेश कुमार मौर्य ने बताया चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया था।

कार को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Lakhimpurkhiri

Dec 11 2023, 11:09

*खीरी में पछुवा हवा से गिरा पारा, बड़ी ठंड के लिए रहे तैयार*

लखीमपुर खीरी। रविवार को तेज हवा से पारा गिरना शुरू हो गया है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सिलसिला फिलहाल जारी हो गया है।

मौसम विज्ञान के अनुसार पछुवा हवा से आसमान साफ हो गया है लेकिन रात का पारा ज्यादा गिरने से सर्द रात हो गई है। जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड होने के साथ ही मौसम में गलन बढ़ गई है।

लोग घरों में दुबकने लगे हैं। बाहर निकलने में लोगों का गर्म कपड़ों का प्रयोग करना और ज्यादा अधिक हो गया है।

Lakhimpurkhiri

Dec 10 2023, 18:36

एक किलो गांजे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। थाना खीरी पुलिस द्वारा, एक किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक नफर अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार शुक्ला पुत्र रामप्रकाश शुक्ला को गिरफ्तार किया। आरोपी पर मुकदमा दर्जकर भेजा जेल।

पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाया गया।

अभियान के आज को थाना खीरी पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार शुक्ला पुत्र रामप्रकाश शुक्ला निवासी ग्राम सरेली थाना मितौली जनपद खीरी को 1 किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 564/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।

Lakhimpurkhiri

Dec 10 2023, 16:19

मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत एक आरोपी का भेजा चालान।

थाना फरधान पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लेकर धारा 151/107/116 दं0प्र0सं0 के अंतर्गत चालान की कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1. राकेश कुमार पुत्र बाबूराम नि0ग्राम सूरत सराय थाना फरधान जिला खीरी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 प्रवीण कुमार

2. का0 शैलेन्द्र कुमार

Lakhimpurkhiri

Dec 09 2023, 18:15

भतीजी का रिश्ता देखकर गाड़ी से घर वापस लौट रहे थे हादसे में घायल लोग

लखीमपुर खीरी- प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सड़क हादसे में घायल लोगों 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ दिया जा रहा है। पीडितों को त्वरित सुविधा कराने के लिए 108 एम्बुलेंस वैसे तो कॉल पर अपना कार्य करती है,सूचना पर तत्काल पहुँची एम्बुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर एम्बुलेंस वाहन ने संजीवनी का कार्य किया। हादसे में घायल लोगों को एम्बुलेंस ने तत्काल अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जिससे हादसे में घायल लोगो का तत्काल उपचार शुरू हो गया। 108 एंबुलेंस ने सड़क हादसे में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई।

खीरी जिले के नकहा क्षेत्र के खंभार खेड़ा में स्थित गन्ना चीनी मिल के आगे निघासन रोड पर सीतापुर जिला निवासी एक ही परिवार के 6 लोग लड़की का रिश्ता देखकर बोलोरो गाड़ी से घर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते बोलेरो गाड़ी की टक्कर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से हो गई। हादसे में गाड़ी पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गाड़ी चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना 108 एम्बुलेंस को दी गई। हादसे की सूचना पर पहुँची 108 एम्बुलेंस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया। एम्बुलेंस ने समय पर पहुँचकर हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुचाकर सभी की जान बचाई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्री कराया गया है। जहां सभी का उपचार जारी है।

Lakhimpurkhiri

Dec 09 2023, 16:17

डीएम और एसपी ने समाधान दिवस पर थाने में सुनी जन समस्याएं

लखीमपुर खीरी- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में थाना फूलबेहड़ व थाना शारदानगर में “थाना समाधान दिवस” का आयोजन हुआ। जिसमें दोनों अधिकारियों ने जन समस्याएं सुनीं।

माह के दूसरे शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा थाना फूलहबेहड़ व थाना शारदानगर पर उपस्थित रहकर "थाना समाधान दिवस" की अध्यक्षता की गई। इस दौरान प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित व निष्पक्ष जांच कराकर समयबद्ध रूप से विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा सर्किल के थानों पर उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।

Lakhimpurkhiri

Dec 09 2023, 14:01

लड़की का नहर में तैरता मिला शव, चार दिन पहले मंगलवार को पुल से लगा दी थी छलांग

लखीमपुर खीरी- मंगलवार देर शाम महेवागंज उल्ल नदी पुल से लड़की ने छलांग लगा दी थी, जिसका शव चौथे दिन उतराता हुआ मिला। लड़की के छलांग लगाने के बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से लगातार ढू़ढ़ने का प्रयास कर रही थी। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। आज चौथे दिन लड़की का शव उतराता बरामद हुआ है।

शव की शिनाख्त कमरुद्दीन की बेटी साइमा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही परिजनों ने लड़की के प्रेमी पर लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व जेवर तथा नगदी लेकर नदी में फेंक देने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बनवारीपुर थाना कोतवाली सदर के रहने वाले अरशद पर संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Lakhimpurkhiri

Dec 08 2023, 19:31

जानवर चराने गए चरवाहे को शेर ने बनाया अपना निवाला

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया खीरी खैरटिया के नये पिंड के पास बाघ ने एक चरवाहे को बनाया अपना निवाला।

जानकारी के मुताबिक

भोला सिंह पुत्र लक्खा सिंह निवासी ग्राम नयापिंड थाना तिकुनिया नदी के पास अपने जानवर चरा रहा था। 3:00 बजे के करीब शेर ने अचानक हमला कर दिया। जिसकी मौके पर मौत हो गई।

तिकुनिया पुलिस मौके पर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। वहीं का परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Lakhimpurkhiri

Dec 08 2023, 19:30

निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, चौराहों पर अतिक्रमण देख जताई नाराजगी

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर में पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने किया एनएच 730 पर बन रहे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण। 195 करोड़ की लागत से तैयार किए गए ओवरब्रिज। जिसमें राजापुर एलआरपी,छाउछ चौराहा शामिल।

चौराहों पर अतिक्रमण को लेकर जितिन प्रसाद ने कहा उनको ब्लैक स्पॉट बनाकर कार्यवाही की जाएगी। अभी भी शहरी इलाके में एनएच पर जबरदस्त अतिक्रमण के सवाल पर बचते नज़र आए पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद। जबकि शहर में एनएच के किनारे बड़ी आबादी के बाद भी रोड के बाद नहीं कि गई इंटरलॉकिंग।

वहीं नकहा समेत तमाम कस्बों में रोड के किनारे साइकिल पैदल स्थानीय निवासियों चलने के लिए की गई है इंटर लॉकिंग।