Rohtas

Nov 07 2023, 15:56

जातिगत जनगणना की सफलता पर जदयू ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा-जनगणना से समाज को मिलेगी नई दिशा

रोहतास - बिहार में सफलतापूर्वक कराए गए जातिगत जनगणना को लेकर जनता दल यूनाइटेड की रोहतास जिला इकाई ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित कुशवाहा सभा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने किया। जिसे संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के अडिग निर्णय के कारण हीं बिहार जातिगत जनगणना करने वाला देश का पहला राज्य बना है। 

विपक्ष के लगातार विरोध के बावजूद मुख्यमंत्री बिहार के समाज और हर तबके के विकास के लिए अपने फैसले पर दृढ़ रहे और अंतोगत्वा जनगणना कराकर आंकड़ों को भी सार्वजनिक कर दिया गया। आने वाले समय में जातिगत जनगणना से जहां एक ओर समाज को नई दिशा मिलेगी वहीं दूसरी तरफ यह विरोधियों पर करारा प्रहार भी करेगा। 

वहीं प्रदेश महासचिव अमरेश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से एक ऐतिहासिक कार्य हुआ है और इस काम के लिए नीतीश कुमार का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा। 

प्रदेश सचिव बदरी भगत ने कहा कि जातिगत जनगणना के लिए बिहार की जनता मुख्यमंत्री को ताउम्र याद रखेगी और उनका आभार मानेगी। प्रदेश महासचिव बिंदा चन्द्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युग पुरुष हैं। जिन्हें भारतीय इतिहास में याद रखा जाएगा। प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सेतु ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज बिहार रोजगार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा अभी एक साथ 1लाख 20 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देकर नया कीर्तिमान रचा गया है। साथ ही उन्होंने तमाम चुनौतियों को ध्वस्त करते हुए जातिगत जनगणना कराने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया। 

आभार कार्यक्रम में अशोक चौधरी, सविता नटराज, संगीता सिंह, अलख निरंजन, शाहिन अख्तर, धनन्जय पटेल धनजी चौधरी, राजेश सोनकर, उषा पटेल, विनोद कुशवाहा, राकेश सिन्हा, बनारसी पटेल, दीपक शर्मा, प्रमोद चौबे, वीरेन्द्र कुशवाहा, वीरेंद्र गोंड, आशुतोष सिंह, राजेश पटेल, गंगा बिंद, जयशंकर पटेल, सूरज पासी, इरशाद खान, अरुण सोनी, रमाकांत पटेल, अजय महतो, पप्पू सोनी, प्रमोद कुमार, राज सोनी, हसनैन खां, रजनीश पटेल, बृजनन्दन सैनी, हृदया कुशवाहा, जमालुद्दीन सिद्दीकी, ठाकुर प्रसाद कुशवाहा, गुड्ड पटेल, दीपक चौबे सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Nov 06 2023, 21:18

प्राकृतिक खेती पर चार दिवसीय प्रशिक्षण की हुई शुरुआत

रोहतास। कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज के परिसर में सोमवार को प्राकृतिक खेती पर चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर शोभा रानी द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ शोभा रानी ने किसानों से निवेदन किया कि आप प्राकृतिक खेती को समझें एवं खेती में वैसे सामग्री का प्रयोग करें जिससे आपकी आवश्यकता की पूर्ति हो सके और प्रकृति का नुकसान भी न हो। उन्होंने कहा कि देसी गाय के गोबर और गोमूत्र से बने बीजामृत व जीवामृत का उपयोग करें तथा खाद और कीटनाशक इत्यादि का प्रयोग न करें। वैज्ञानिक डॉ रामाकान्त सिंह ने प्राकृतिक खेती की अवधारणा एवं प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षित किया। वहीं वैज्ञानिक डॉ रतन कुमार ने आज के परिवेश में प्रकृति उत्पाद के प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के सहकर्मी प्रवीण कुमार, हरेंद्र कुमार, अभिषेक , सुबेश सहित किसान लालबाबू, धनंजय सिंह, अर्जुन सिंह सहित 30 किसान उपस्थित रहे।

Rohtas

Nov 06 2023, 20:40

महिला प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत पारण परेड समारोह संपन्न, उत्कृष्ट परेड का प्रदर्शन कर महिला जवानों ने दिखाया कौशल

प्रशिक्षण के बाद 1125 महिला सिपाही राज्य पुलिस की सेवा में करेंगी योगदान

रोहतास। जिले के डेहरी स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस- 2 के ग्राउंड में सोमवार को गौरवान्वित करने वाला नजारा देखने को मिला। जहाँ 1125 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत पारण परेड समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला जवानो ने आकर्षक परेड किया। जिसे देखने के बाद लोगो की तालियों से पूरा मैदान गूंज उठा। परेड के साथ हीं 1125 महिला सिपाहियों का एक साल से चल रहा प्रशिक्षण आज पूरा हो गया। अब वो राज्य के किसी भी हिस्से में तैनाती के लिए तैयार है। गौरतलब हो कि बी सैप दो परिसर में 15 दिसंबर 2022 से कुल 1125 महिला सिपाही प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें प्रत्येक प्रकार के हथियार संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। लांग रेज-र्शाट रेंज के साथ एक-47, एके-56, करबाइन, ग्रेनेड, रिवाल्वर, पिस्टल से लेकर लाठी चार्ज का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक स्थिति में कानून सम्मत कार्रवाई कैसे करें, इसके बारे में प्रशिक्षण दिया गया। साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट भी इनके पाठ्यक्रम में शामिल था तथा कंप्यूटर की भी ट्रेनिंग दी गई है। जबकि प्रशिक्षण के दौरान जुड़ो, कराटे सहित आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। बता दें कि बुनियादी प्रशिक्षण में जिला पुलिस पटना, नालंदा, समस्तीपुर, भागलपुर, सारण व बी सैप 18 बेगूसराय, 19 डुमरांव, 17 गया, 10 पटना तथा रेल पुलिस मुजफ्फरपुर, कटिहार व जमालपुर की प्रशिक्षु महिला सिपाही शामिल थी। सभी महिला सिपाहियों को बेहतर पुलिंसिंग के लिए 210 कार्य दिवस बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण में अर्धसैनिक बल की तर्ज पर प्रशिक्षित किया गया। ताकि किसी भी चुनौती का सामना कर सके। वे आपदा में भी कार्य क्ररने में सक्षम है और त्यौहार आदि में भी कड़ी ड्यूटी दें सकती हैं। परेड के दौरान बीएमपी के डीआईजी विनोद कुमार, शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा, रोहतास एसपी विनीत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Rohtas

Nov 06 2023, 19:20

रजिस्ट्रेशन शुल्क ज्यादा लेने पर भड़की छात्राएं, जमकर काटा बवाल

रोहतास : जिले के नासरीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेदनीपुर गांव स्थित वीर कुंवर सिंह महिला कॉलेज काशी मेदनीपुर की छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में एक हजार रुपए कॉलेज प्रशासन के द्वारा लिए जाने पर सड़क पर उतर जमकर विरोध किया।

इस दौरान छात्राओं ने मनमाने ढंग से फीस वसूलना बंद करें, कॉलेज की व्यवस्था में सुधार लाए, कॉलेज प्रशासन अपनी मनमानी बंद करें सहित अन्य नारे लगाई।

छात्राओं के विरोध करने पर कॉलेज प्रशासन ने तुरंत रजिस्ट्रेशन फीस माफ करते हुए निःशुल्क करने का निर्णय लिया और जिन छात्राओं से रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में पूर्व में राशि लिया गया था उन छात्राओं को वापस भी किया गया। कॉलेज प्रशासन के इस निर्णय के बाद छात्राओं ने हंगामा बंद की।

छात्रा अंशा कुमारी, अंशु कुमारी, श्रुति कुमारी, खुशी सोनी, बेबी कुमारी, अफसाना खातून, संजीदा खातून, वाजदा प्रवीण ने बताई की कॉलेज के द्वारा रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में मनमाने ढंग से एक हजार रुपया वसूला जा रहा है।

जब हमलोग इसका विरोध किए तो प्राचार्य के द्वारा रजिस्ट्रेशन फीस माफ करते हुए निःशुल्क कर दिया गया और हमलोगो से प्राचार्य ने कहा कि परीक्षा में आपलोग अपने पास से परीक्षा देने के लिए कॉपी खरीद कर लाइएगा और परीक्षा दीजिएगा।

कॉलेज के द्वारा ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिख दिया जाएगा। कॉलेज के वर्ग कक्ष में पंखा, बेंच डेस्क व कॉलेज में पढ़ने आने वाली छात्राओं के लिए पानी, शौचालय व साफ सफाई की भी स्थिति बद से बदतर हैं। हमलोग काफी दूर से कॉलेज में पढ़ने के लिए आते है लेकिन कॉलेज में पढ़ाई भी अच्छे से नही होती है। कॉलेज में उर्दू विषय के शिक्षक नही है जिसके कारण हमलोगो को उर्दू की पढ़ाई नही होती है। उर्दू विषय की परीक्षा घर से देने की बात हमारे प्राचार्य हमलोगो से कहते है।

कॉलेज में विषयवार शिक्षक भी नही है। कॉलेज के कुछ शिक्षको के द्रारा हमलोगो को गाली भी दिया जाता है। कॉलेज के कैंपस में घास भी उगा हुआ है जिसके कारण कीड़े मकोड़े व साप बिच्छू काटने का डर हमलोगो में बना रहता है।

छात्राओ ने प्राचार्य को घेर परीक्षा में कॉपी और प्रश्न पत्र देने की मांग भी की। इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि छात्राओं के द्वारा जो भी आरोप लगाया गया है ओ बिलकुल ही निराधार व बेबुनियाद है।

जहां तक रजिस्ट्रेशन फीस लेने की बात है ओ सत्य है कि छात्राओं से रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में एक एक हजार रुपया लिया जा रहा था क्योंकि मेरे यहां न शासी निकाय है ना तादर्थ्य समिति है। ऐसे में परीक्षा लेने के लिए कहा से कॉपी लाएंगे, पैसा नही रहेगा तो कैसे प्रश्न पत्र बनेगा। इसलिए कॉलेज के शिक्षको के साथ बैठक कर कॉलेज प्रशासन के द्वारा छात्राओं से रजिस्ट्रेशन फीस लेने का निर्णय लिया गया।

विश्वविद्यालय के द्वारा हमारे कॉलेज को कोई फंड नही मिल रहा है। हमारे पास कोई कमिटी भी नही है तो कॉलेज कहा से परीक्षा का कॉपी लाएगी। इस लिए छात्राओं से परीक्षा के समय कॉपी लाने की बात कही गई है। जहां तक शिक्षकों के द्वारा गाली देने की बात है तो सारा सर गलत आरोप है। साफ सफाई का जहाँ सवाल है वो निरंतर होते रहता है। हमारे यहां मैनेजमेंट नही होने के कारण बेंच डेस्क सहित बहुत सी परेशानियां उतपन्न होती है। तीन वर्षों से शासी निकाय नही हुई है। जिसके कारण कॉलेज को व्यवस्था करने में दिक्कत हो रही है। जो व्यवस्था हमारे यहां है उसी में काम चल रहा है।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Nov 06 2023, 17:26

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर निकाला प्रतिरोध मार्च

रोहतास : संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर अखिल भारतीय किसान महासभा ने मोदी सरकार द्वारा न्यूज क्लिक के खिलाफ झूठी एफआईआर में किसान आंदोलन को राष्ट्र विरोधी, विदेशी और आतंकवादी ताकतों द्वारा वित्त पोषित होने काआरोप लगाने तथा झूठी अफवाह फैलाने को लेकर सोमवार को प्रतिरोध मार्च निकाला। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए तथा तेंदूनी चौक पर एफ आइ आर की कॉपी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

विरोध प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि आर एस एस भाजपा ने भारत के लोगों को खाद्य सुरक्षा से वंचित करने किसानों को कंगाल बनाने, फसल पैटर्न बदलने तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां को मुक्त व्यापार मे प्रवेश की अनुमति देने की कॉर्पोरेट योजना का पर्दाफाश किया था।

देश के किसानों पर तीन कृषि कानून के जरिए कृषि से सरकारी समर्थन मूल्य वापस लेने और अडानी अंबानी टाटा पेप्सी वॉलमार्ट बायर तथा अन्य पूंजीपतियों को खेती मंडियो और खाद्य वितरण को सौंपने के लिए तीन कृषि काले कानून को लाया था।

मंडी अधिनियम ने बड़ी कंपनियों के गठजोड़ को ऑनलाइन नेटवर्किंग और सैलो के साथ सबसे कम कीमत पर फसल व्यापार पर अनुमति देने सरकारी खरीद और मूल्य निर्धारण पर रोक लगा दी।

आवश्यक वस्तु संशोधन अधिनियम ने जमाखोरों और कलाबाजारियों को आजादी दी। भारत के किसानों ने एक होकर सागर की लहरों की तरह दिल्ली को घेर लिया और जिद्दी मोदी सरकार को झुकने के लिए मजबूर कर दिया।

इन 13 महीना में 732 किसानों ने बलिदान दिया केंद्र की मोदी सरकार ने आलोक तांत्रिक कानून यूएपीए का उपयोग किया।जो सरकार को अपने नागरिकों पर आतंकवादी होने का आरोप लगाने का अनुमति देता है यह स्पष्ट रूप से राष्ट्रीय विरोधी कानून है जो दशकों तक उस आरोप को साबित किए बिना यहां तक कि जमानत से भी इन्कार कर दिया जाता है।

किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए लिखने वाले न्यूज क्लिक मीडिया हाउस पर आरोप लगाने के लिए यूएपीए कानून का दुरुपयोग कर पत्रकार प्रवीण पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया। केंद्र सरकार तुरंत इन्हें बिना शर्त रिहा करें अन्यथा आंदोलन और तेज होगा।

किसान आंदोलन को खराब छवि में चित्रित करने और हमारे देश के किसानों के हाथों मिली अपमान जनक पराजय का बदला लेने के लिए शरारत पूर्ण ढंग से न्यूज क्लिक के पत्रकारों को फसाया गया जिसे भारत के किसान कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस प्रतिरोध मार्च में अनुग्रह नारायण सिंह वैश्य जी अशोक पासवान असरफ हुसैन अवध बिहारी राम धनजी सिंह विजय भगत मुनाखां इमरान खान जितेन्द्र कुमार कृष्णा मेहता राजकुमार राम सुरेश राम तथा अन्य लोगों शामिल रहे।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Nov 05 2023, 18:42

आगामी त्यौहारों को लेकर नगर पूजा समिति की हुई, कई बिंदुओं पर हुई विस्तार से चर्चा

रोहतास : सासाराम शहर के बस्ती मोड़ स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर शिवघाट के प्रांगण में रविवार को नगर पूजा' समिति सासाराम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। 

बैठक की अध्यक्षता नगर पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ शिवनाथ चौधरी एवं संचालन पूजा समिति के संयोजक कमलेश महतो ने किया। 

इस दौरान नगर पूजा समिति ने सभी सदस्यों के साथ धनतेरस, दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, छठ एवं गोपाष्टमी को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की साफ सफाई, बिजली व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रणनीति बनाई गई। 

बैठक के दौरान गिरजा दुबे, राम इकबाल सिंह, सोनू सिन्हा, छट्ठू पाल, रजनीश कुमार वर्मा, अनिल महतो, अजय सिंह, परशुराम सिंह, अजय मिश्र, राम जी महतो, अरुण कांश्यकार, सुशील सोनी, मनोहर सोनी, राम अवधेश सिंह, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार चौरसिया, इंदु चौरसिया, सिविल यादव, कपिल कुमार इत्यादि लोगों के साथ नगर पूजा के समिति के सभी पदाधिकारी गण एवं सभी लाइसेंस बंधु उपस्थित हुए।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Nov 05 2023, 18:29

हवन पूजन व भणडारा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ यज्ञ सम्पन्न

रोहतास : जिले के अकोढीगोला प्रखण्ड अंतर्गत नवाडीह बाल पर चतुर्मास व्रत के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ रविवार को हवन पूजन व भंडारा के साथ सम्पन्न हो गया। 

यज्ञ में पधारे आचार्यों, साधु संतों को यज्ञ के अधिष्ठाता यतिराज सुंदर राज स्वामी द्वारा नकद राशि व अंग वस्त्र भेंट कर विदाई किया गया।

यज्ञ के सफलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ सफलता में मेरा कोई योगदान नहीं है। मै तो बिना बुलाए यहां आकर बैठ गया। इस यज्ञ को सफल बनाने में मेरे गुरुदेव श्रीश्री 108 श्री त्रिडंडी स्वामी महाराज व नारायण के साथ साथ यज्ञ समिति के एक एक कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व सेवा का ही परिणाम है। 

बता दें कि सुबह के मंगला आरती के बाद लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अधिष्ठाता सुंदर राज स्वामी का राजपुर ग्राम निवासी नाई नारायण ठाकुर द्वारा क्षौर क्रम किया गया। 

तत्पश्चात स्नान व नए वस्त्र धारणा करने के बाद मंच पर पहुंचे स्वामी जी यज्ञाचार्य दिनेश शुक्ला द्वारा प्रधान कुण्ड से लाए गए कलश के जल से अमृत स्नान कराया। 

इस अवसर पर स्वामी जी ने श्रद्धालु भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है। कुछ तथाकथित लोग इस धर्म को तोड़ना चाह रहे हैं। धर्म की रक्षा करने के लिए सभी को आगे आना होगा। वहीं उन्होंने कथा पंडाल में उपस्थित लोगों से किसी के प्रलोभन में आकर अपना धर्म ना छोड़ने का संकल्प दिलवाया। 

यति राज सुंदर राज ने कहा कि यज्ञ से केवल धार्मिक कार्य ही नहीं होता बल्कि सामाजिक सौहार्द व भाईचारा भी बढ़ता है। आज जितना भीड़ उमड़ा है इस भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस प्रशासन के बस की बात नहीं था। लेकिन नवाडीह बाल पर ऐसा सामाजिक सौहार्द व भाईचारा का माहौल बना की स्वयं लोग निगरानी करने में जुट गए। 

यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नंद कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख बिजय सिंह, मुडिंयार पंचायत के मुखिया बबलू तिवारी, पूर्व मुखिया हरेराम सिंह, मदन तिवारी, बृज बिहारी पाण्डेय, रामजीत पाण्डेय, पंकज सिंह सहित क्षेत्र वासियों तथा स्थानीय प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Nov 05 2023, 17:51

वार्षिकोत्सव पर महायोगी पायलट बाबा धाम में दो दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

रोहतास : जिला मुख्यालय सासाराम के पुरानी जीटी रोड स्थित महायोगी पायलट बाबा धाम परिसर में स्थापित पूर्वोत्तर ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर का सोमवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। 

इस अवसर पर 6 एवं 7 नवंबर को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबकि 6 नवंबर दिन सोमवार की सुबह 7 बजे से हीं 24 घंटे का अखंड कीर्तन एवं जाप होगा। 

वहीं 7 नवंबर की सुबह 8 बजे से रुद्राभिषेक एवं विधि पूर्वक पूजन किया जाएगा। जिसके बाद दोपहर 12 बजे से भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है। 

बता दें कि गत वर्ष 7 नवंबर को हीं पुरानी जीटी रोड सासाराम स्थित महायोगी पायलट बाबा धाम परिसर में पूर्वोत्तर ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर की स्थापना हुई थी। 

इस मंदिर की स्थापना महायोगी महामंडलेश्वर पायलट बाबा जी के द्वारा किया गया है। जिसके प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के बड़े-बड़े संत एवं महामंडलेश्वर ने भाग लिया था। 

यह मंदिर आज 1 वर्ष के अंदर ही लोगों के धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। जहां प्रतिदिन देश-विदेश एवं राज्य के कोने-कोने से भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। 

वहीं वार्षिकोत्सव के अवसर पर धाम कमेटी की ओर से सभी श्रद्धालुओं को बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Nov 04 2023, 18:30

संकल्प यात्रा के तहत लोजपा(आर) ने कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक

रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम स्थित एक निजी पैलेस में शनिवार को लोजपा (आर) द्वारा संकल्प यात्रा के तहत कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान सर्वप्रथम लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने पार्टी के वरीय पदाधिकारी के साथ रोहतास के सभी कार्यकर्ताओं को भी माला पहना कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद समीक्षा बैठक की शुरुआत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए लोजपा (आर) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय ने कहा कि संगठन की मजबूती एवं आगामी चुनावों को देखते हुए संकल्प यात्रा के तहत प्रदेश के सभी जिलों में बारी-बारी से कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की जा रही है। 

ताकि पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपनों को साकार करते हुए गांव गांव तक पार्टी को मजबूत किया जा सके। कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोजपा प्रदेश के सभी पंचायत से लेकर गांव गांव तक संगठन की मजबूती के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के संकल्प को साकार करने के लिए हमारे कार्यकर्ता पूरी मजबूती से लगे हुए हैं। जिसके सार्थक परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं समीक्षा बैठक के पश्चात मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए हुलाश पांडे ने कहा कि किसी के धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना अथवा किसी भी धर्म विशेष को लक्षित कर आस्था पर अभद्र टिप्पणी करना जनप्रतिनिधियों को शोभा नहीं देता। ऐसे जनप्रतिनिधियों को आगामी चुनाव में जनता जरूर जवाब देगी। इसके साथ ही उक्त बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारीयों ने लगभग 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई तथा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के सपने को साकार करने के लिए सभी ने संकल्प लिया। 

मौके पर दिनारा विधानसभा के पूर्व लोजपा नेता अजित राय, लोजपा नेता राजीव रंजन उर्फ टुटुल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rohtas

Nov 04 2023, 17:12

रोहतास: निर्वाचन सूची में नए मतदाताओं का नाम पंजीकृत कराने के लिए विशेष कैंप का होगा आयोजन

रोहतास: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर रविवार को जिलान्तर्गत सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

 विशेष कैम्प में नए मतदाताओं के साथ अधिक से अधिक युवाओं तथा महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्वाचक सूची में नाम पंजीकृत किया जाएगा।

 जिसमें वैसे व्यक्ति शामिल होंगे जिनकी उम्र एक जनवरी 2024 को अथवा एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक हो तथा जिनका निर्वाचक सूची मे अभी तक नामांकन नही हुआ है। हालांकि विशेष कैंप नए मतदाताओं को एक अवसर देने के लिए आयोजित किया जा रहा है लेकिन इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित अन्य कार्य भी निष्पादित किए जाएंगे। 

जिला प्रशासन सभी युवाओं तथा महिलाओं से अपील करता है कि जिन्होने अभीतक किसी कारण से अपना नाम निर्वाचक सूची मे पंजीकृत नहीं कराया है वे निर्धारित तिथि को विशेष कैम्प के दिन अपना नाम निर्वाचक सूची में अवश्य पंजीकृत करवा लें। साथ हीं पंचायत स्तर पर स्थापित लोक सेवा केन्द्र में भी कोई व्यक्ति निर्वाचक सूची में पंजीकरण कराने हेतु आवेदन दे सकता है।