*एक दिन की सीएमओ बनी सताक्षी सिंह,स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिये निर्देश*
![]()
अमेठी । जिले में मिशन शक्ति अभियान को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।महिला सशक्तिकरण महिला स्वावलंबन महिला आत्मनिर्भर अभियान को लेकर महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न पहल की जा रही है।
इसी क्रम में आज मिशन शक्ति अभियान के तहत एक छात्रा को अमेठी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया।छात्रा शताक्षी सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार संभालने के बाद आम जनमानस की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करती नजर आई। इसके साथ ही शताक्षी सिंह ने इस पहल को लेकर सरकार का धन्यवाद भी दिया।
दरासल बीते शनिवार प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की थी।मिशन शक्ति अभियान फेज 4 के अंतर्गत विभिन्न जिलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में आज अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एसजेएस स्कूल के कक्षा 7 की छात्रा सताक्षी सिंह को एक दिन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया है।इस दौरान अमेठी सीएमओ बनी छात्रा शताक्षी सिंह एक्शन मूड में नजर आई। शताक्क्षी सिंह ने जनसुनवाई के साथ साथ आयुष्मान कार्ड अभियान सहित अन्य समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण की निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए
छात्रा ने कहा
एक दिन की सीएमओ बनी छात्र शताक्षी सिंह ने कहा कि आज हम मुख्य चिकित्सा अधिकारी बने हैं और हमें बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है।हमने जनसुनवाई की इस दौरान आयुष्मान कार्ड को लेकर कुछ लोगों की समस्याएं थी।
उनके निस्तारण के लिए हमने जिम्मेदारों को निर्देश दिया है। इसके साथ ही हम सिर्फ यही संदेश देना चाहते हैं कि हर हाल में बाल विवाह पर अंकुश लगाया जाए यदि बाल विवाह पर अंकुश लगेगा तो हर महिला सुरक्षित होगी।









Oct 17 2023, 16:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.0k