*वरिष्ठ भाजपा नेता ने लगाई जन चौपाल,सुनी समस्याएं*
![]()
अंबेडकर नगर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा न केवल सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर लोगों के दरवाजे जा रही बल्कि विकास से दूर बस्तियों में चौपाल लगा भाजपा नेता लोगों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं।
इसी क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता ने दलित बस्ती में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।ग्रामीणों ने सड़क,खड़ंजे और सुविधाओं को लेकर परेशानियां बताई,भाजपा नेता ने निस्तारण का आश्वासन दिया।
अनुसूचित बस्ती जोलहापुर में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष और किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे राम प्रकाश यादव ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और विपक्षियों पर निशाना साधा।साथ ही अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई के सरकार के प्रयासों और उपलब्धियों का गुणगान किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, प्रभुनाथ यादव, गिरधारी निषाद, बंसीलाल, विनोद समेत अनेक लोग मौजूद रहे।







Sep 29 2023, 12:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.0k