*तेंदुआ ने गाय को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण*
![]()
धौरहरा खीरी- धौरहरा वनरेंज क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव से भले ही वन विभाग की टीम द्वारा एक तेंदुए को पिंजरे में कैद किया गया हो। लेकिन लगातार तेंदुए की चहलकदमी जारी है। शुक्रवार की रात गांव से खींचकर एक गाय को तेंदुए द्वारा अपना निवाला बनाया गया है। जिससे ग्रामीण दहशत में है।
ताजा मामला शुक्रवार की देर रात का है,जब गांव में एक घर के बाहर बंधी गाय को तेंदुआ खींच ले गया। ग्रामीणों के अनुसार गाय की चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लेकिन गाय की जान नहीं बचा सके। शनिवार की सुबह पड़ोस के खेत में गाय का अधखाया हुआ शव पाया गया। तेंदुआ द्वारा गाय को निवाला बनाने के बाद ग्रामीण दहशत में है। वही ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है।




Sep 23 2023, 17:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.8k