Rohtas

Sep 09 2023, 18:07

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 661 मामले निबटाये गये, पांच करोड़ से अधिक रूपयों का हुआ सेटलमेंट


सुलहनीय मामलों के निबटारे का सुलभ द्वार है राष्ट्रीय लोक अदालत -जिला जज

रोहतास। राष्ट्रीय लोक अदालत सुलहनीय मामलों के निबटारे का सुलभ द्वार है इसके माध्यम से आपसी वैमनस्य एवं मुकदमों में हार जीत की प्रतिद्वंदिता का समापन हो जाता है।उक्त बातें शनिवार को सासाराम व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम के दौरान जिला जज अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कही।सुबह 10 बजे उक्त कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन कर किया गया,जिसमें जिला जज के अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव बृजेश मनी त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास,

रोहतास जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार एवं रोहतास बाॅर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुक्ति नारायण तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया।

गौरतलब रहा की इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के तरफ से कोई भी पदाधिकारी शिरकत करते नजर नहीं आये। बहरहाल कार्यक्रम में मंच संचालन प्रधान सिरिस्तेदार मनोज कुमार पाण्डेय ने किया। सभी मंचासीन पदाधिकारियों ने बारी बारी से लोक अदालत की खूबियों एवं इससे होने वाले फायदों के बारे में उपस्थित जनसमूह का मार्गदर्शन किया।मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारी, न्यायालयकर्मी, अधिवक्ता एवं सैकड़ो की संख्या में फरियादी मौजूद थे।राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर फरियादीयों के सुविधा हेतु कुल नौ बेंचो का गठन किया गया था।जिनके माध्यम से कुल 661 मामलों का निबटारा किया गया,इस दौरान कुल 52121000 रूपयों का पक्षकारों से सेटलमेंट किया गया ।राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रत्येक बेंच में मुकदमों के निबटारे हेतु एक न्यायिक पदाधिकारी एवं एक अधिवक्ता मौजूद थे। आमदिनों की अपेक्षा शनिवार को कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चुस्त दुरुस्त नजर आई।पक्षकारों की सुविधा का भी बखूबी ध्यान रखा गया था।जगह जगह पर पेयजल, हेल्प डेस्क, बैठने एवं चिकित्सा की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।

Rohtas

Sep 09 2023, 18:06

यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे चालकों को परिवहन विभाग ने दिया गुलाब का फूल, सुरक्षा मानकों का पालन करने की दी गई नसीहत

डीटीओ के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत चलाया गया विशेष अभियान

रोहतास। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा एक अनोखे अंदाज में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला समाहरणालय के समक्ष पुरानी जीटी रोड पर बिना हेलमेट एवं यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों को परिवहन विभाग के पदाधिकारियों ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत गुलाब का फूल भेंट किया तथा यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए उनके कर्तव्यों का एहसास दिलाया। बता दें कि जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए बीते कई दिनों से परिवहन विभाग द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है तथा अभियान के दौरान काफी संख्या में लोगों से जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। लेकिन जिले के वाहनों चालकों में इसका खासा असर देखने को नहीं मिल रहा है। जिसको देखते हुए आज परिवहन विभाग की ओर से एक अनोखे अंदाज में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को गुलाब का फूल दिया गया तथा लोगों को बताया गया कि अगर आप वाहन के सुरक्षा मानकों का बिना पालन करते हुए गाड़ी चलाना चाहते हैं तो सड़क पर होने वाले संभावित दुर्घटना के लिए आप खुद जिम्मेदार हैं। वहीं जागरूकता अभियान के संदर्भ में जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज शहर की सड़कों पर जागरुकता अभियान चलाया गया है। जहां वाहन चालकों को गुलाब का फूल बांटा गया। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है तथा वाहन चालकों की सुरक्षा हीं परिवहन विभाग की पहली प्राथमिकता है। इसलिए सभी वाहन चालकों से अपील है कि वाहन के सुरक्षा मानकों का ईमानदारी पूर्वक पालन करें। बिना हेलमेट व सीट बेल्ट पहने वाहन ना चलाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जिससे जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ लोगों का जीवन खुशहाल बना रह सके। मौके पर एमभीआई संजय कुमार, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी अमर ज्योति, आरटीओ स्नेहा रानी सहित परिवहन विभाग के अन्य कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहे।

Rohtas

Sep 08 2023, 19:17

बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य रंगे हाथों गिरफ्तार, मास्टर चाभी हुआ बरामद

रोहतास - बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर दरिगांव थाने की पुलिस ने एक बड़ी सफलता पाई है। शुक्रवार को मां ताराचंडी धाम के समीप बाइक चोरी कर रहे गिरोह के चार सदस्य अचानक एक साथ दबोच लिए गए। जिनसे पुलिस अभिरक्षा में रखकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। 

इस संदर्भ में सासाराम अनुमंडल परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दरिगांव थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान उक्त सफलता हाथ लगी है। बाइक चोर गैंग के 4 सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। जो रोहतास जिले के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि बाइक चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए सभी थानाध्यक्षों को इस पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थित तारा चंडी धाम के पास एक जांच अभियान के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों के पास से बाइक चोरी करने वाले मास्टर चाबी के साथ चार मोबाइल को भी बरामद किया गया है। जिसे खंगालते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरोह के सदस्यों का आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है। जिससे अन्य गिरोहों का भी पता लगाया जा सके और जिले में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके। 

प्रेस वार्ता के दौरान दरिगांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Sep 08 2023, 16:58

आगामी 14 अक्टूबर को होगा युवा महोत्सव, आठ तरह के कलाओं का होगा प्रदर्शन


रोहतास। जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को युवा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर एक तैयारी बैठक की गई। बैठक के दौरान एक दिवसीय युवा महोत्सव के तैयारी को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई तथा युवा महोत्सव में शिरकत करने वाले ग्रुप के चयन एवं निर्णायक मंडल के चयन पर विचार विमर्श किया गया।

युवा महोत्सव का आयोजन शहर के फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम में किया जाएगा। जिसके सफल आयोजन के लिये आयोजन समिति के सदस्य के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, नजारत उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा को मनोनीत किया गया है।

वहीं बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी पुष्कर कुमार ने बताया कि आगामी 14 अक्टूबर को युवा महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, ग्रुप डांस सहित कुल आठ तरह के कलाओं का प्रदर्शन प्रतिभागियों द्वारा किया जाएगा तथा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उक्त महोत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों एवं युवाओं हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार वाट्सऐप ग्रुप, विभिन्न समाचार पत्रों एवं बैनर पोस्टर के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा तथा भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिये प्रमाण पत्र एवं विजेताओं के लिये पुरस्कार व स्मृति चिन्ह आदि का वितरण किया जाएगा। गौरतलब हो कि युवा महोत्सव के लिए जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर हेतु प्रतियोगिता वर्ग का मापदंड निर्धारित है।

जिसका निर्धारण राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिये भारत सरकार से किया गया है। समीक्षा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त शेखर आनंद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम प्रबंधक जीविका एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा द्वारा भाग लिया गया।

Rohtas

Sep 07 2023, 19:14

भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस ने निकाला पदयात्रा, जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया के लगाए नारे*

रोहतास - भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रोहतास जिला इकाई ने गुरुवार को जिला मुख्यालय सासाराम में 'जुड़ेगा भारत, जितेगा इडिया" उदघोष के साथ एक पदयात्रा निकाली। महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल से शहीद निशान सिंह की प्रतिमा तक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में झण्डा एवं बैनर के साथ पदयात्रा किया। इसके बाद निशान सिंह की प्रतिमा स्थल पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के सम्बोधन में औरंगाबाद के कांग्रेस विधायक आनन्द शंकर सिंह ने कहा कि आज राहुल गाँधी के चार हजार किलोमीटर भारत यात्रा की वर्षगांठ है और देश की जनता राहुल 'गांधी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंकना चाहती है। 

कहा कि सासाराम बाबू जगजीवन राम एवं लोकसभा की पूर्व अध्यक्षा मीरा कुमार की कर्मभूमि रही है एवं आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। वहीं विधायक ने 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाने का भी दावा किया। 

कार्यक्रम में धनंजय कुमार मेहता, बिनोद प्रधान, उदय नरायण उपाध्याय, रमेश पान्डेय, जावेद अख्तर, जोरवन बिन्द, रिंकू देवी, उर्मिला देवी, पार्वती देवी, तौफिक मकरानी, डा.जावेद, जयप्रकाश पान्डेय, अभिमन्यू सिंह, श्री निवास सिंह, मनोज कुमार, सरवर आलम, भगवान सिंह, इन्द्रजित कुशवाहा, कलावती देवी, मुना पासवान, बिमलेश तिवारी, सुरेन्द्र दुबे, यमुना शुक्ला, लल्लू, अलख निरंजन त्रिवेदी, प्रविण वर्मा, दिपक कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार, बिवेक कुमार, मानस रंजन, मनीष चौबे, रविशंकर पासवान, राम जवाहर दुबे, अनिल राम, रविन्द्र पाठक, शिवजगी राम, सगीर अहमद, जहिर फारूकी, सुनिल राम, रूपेश चौबे, मुक्ति नारायण मिश्र, अरविन्द सिंह, राकेश सिंह, गोपाल प्रसाद, सरोज तिवारी, कामेश्वर तिवारी, शहजाद, प्रियंका पान्डेय, हसन नेजामी, आजम गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Sep 07 2023, 18:09

जीआरपी को दोहरी सफलता : बाल श्रमिक गिरोह के दलाल एवं लावारिस हाल में पड़े गांजा को किया बरामद, चार बाल श्रमिक भी हुए मुक्त

रोहतास : सासाराम रेल थाना की पुलिस के हाथों गुरुवार को दोहरी सफलता हाथ लगी है। एक तरफ जहां जीआरपी पुलिस ने बाल श्रमिकों को बाहर भेजने वाले गिरोह के एक दलाल को गिरफ्तार करते हुए चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। 

वहीं दूसरी ओर सासाराम जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 3 से एक लावारिस हालत में पड़े बैग से 6 किलो गांजा भी बरामद किया है। 

बाल श्रमिक मामले में जानकारी देते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष केएम खान ने बताया कि गुरुवार की सुबह ट्रेन संख्या 12987 सियालदह अजमेर एक्सप्रेस से चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराते हुए एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसंदी निवासी कैलाश मांझी का 19 वर्षीय पुत्र रामप्रीत मांझी बताया जाता है। 

उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति को सासाराम स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। जो अपने साथ चार बच्चों को बाहर मजदूरी कराने के लिए साथ ले जा रहा था। गिरफ्तार रामप्रीत मांझी के विरुद्ध रेल थाने में कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है जबकि सभी बच्चों को बचाव टीम द्वारा जेजे बोर्ड सासाराम में सुरक्षित रखा गया है। 

इसके अलावा बरामद गांजे के संदर्भ में जानकारी देते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि रेल पुलिस के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इन दोनों सासाराम जंक्शन पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के क्रम में गुरुवार को सासाराम जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर एक संदिग्ध लावारिस बैग को जीआरपी पुलिस ने देखा और जब इसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 6 किलो गांजा बरामद किया गया। 

फिलहाल रेल पुलिस मादक पदार्थ को जप्त कर सीसीटीवी के माध्यम से कारोबारी की पहचान करने में जुटी हुई है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Sep 07 2023, 16:15

पहाड़ी इलाकों में डायरिया ने दी दस्तक, दहाई अंक में पहुंची पीड़ितों की संख्या

रोहतास। जिले के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों डायरिया ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। दरिगांव गांव के वार्ड नंबर 6 में डायरिया से काफी लोग परेशान है। जिसमें बच्चे से लेकर महिला पुरुष व बुजुर्ग भी शामिल हैं। दरअसल सदर अस्पताल सासाराम में डायरिया से पीड़ित कुल 10 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

शिशु वार्ड में मां व बच्चे समेत 7 लोगों भर्ती कराया गया है। वहीं सामान्य वार्ड में एक महिला तथा ट्रामा सेंटर में एक बच्चे का इलाज चल रहा है। डायरिया से पीड़ित लोगों के परिजनों ने बताया कि दरिगांव में इन दिनों डायरिया से काफी लोग आक्रांत हैं। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि डायरिया से पीड़ित लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है।

लेकिन बावजूद इसके अब तक इलाके में चिकित्सीय टीम को नहीं भेजा गया है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर ट्रामा सेंटर सासाराम के डॉ बिमलेंद्र कुमार ने बताया कि ड्यूटी के शुरूआत में हीं डायरिया के दो मरीजों को भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज चल रहा है। जबकि पहले से ही सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में डायरिया से पीड़ित बच्चे, बुजुर्ग, महिला एवं पुरुष भर्ती हैं।

डॉक्टर विमलेंद्र कुमार ने बताया कि डायरिया से बचाव के लिए पहुंचे मरीजों कई टिप्स दिए जा रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि तैलीय चीज खाने से परहेज करें तथा दूषित पानी नहीं पिए। इसके साथ ही ताजा भोजन करें और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।

जिससे डायरिया के प्रकोप से बचा जा सके। बता दें कि सदर अस्पताल सासाराम में अबतक डायरिया से पीड़ित आधा दर्जन से अधिक लोग पहुंच चुके हैं। जिसमें अधिकांश डायरिया संक्रमित दरिगांव गांव के वार्ड नंबर 6 के निवासी बताए जाते हैं।

Rohtas

Sep 06 2023, 18:32

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव

रोहतास : विक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बुधवार को बड़े ही धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। 

प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिकाओं के द्वारा छोटे-छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चों को राधा-कृष्ण, गोपिया व सुदामा-बलराम के मनमोहक रूप सजाकर बनाया गया था। जिसको देखने से ऐसा प्रतीत होता था कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण - राधा के साथ गोपियों के बीच आंगनवाड़ी केंद्रों पर विराजमान हो गए हैं। 

आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े छोटे-छोटे नन्हे-मुन्हे बच्चों को भगवान कृष्णा के बाल लीलाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा बालकृष्ण की जीवनी को याद करते हुए अच्छे खासे नृत्य भी किया गया, जो बेहद ही मनोरंजन एवं मनमोहक रहा। 

साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपस्थित ग्रामीण जनता को पोषण अभियान एवं 20 सितंबर से शुरू होने वाली फाइलेरिया कृमि के संबंध में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। 

श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव मनाने वालो में आंगनवाड़ी केंद्र शिवपुर 140, भड़कुरिया 144, इन्द्रार्थ कला 25, मोरौना 128, बिक्रमगंज नट टोला 93, नोनहर 09, नोनहर 130, कोल्हा 13, रमन डिहरा 54, रेडिया 65, रकसिया 79, अमाथु 27, दुर्गाडीह 69, खिरोधरपुर 62, कुसुमहरा 01, मानी 55, धारुपुर 110, पतरावल 143, शांतिनगर 116, तेंदुनी आसकामिनी नगर 87, आनंदनगर 84, ढिबरा मुहल्ला पुराना बाजार 109 के अलावे प्रखंड क्षेत्र की अन्य सभी आंगनवाड़ी केंद्र शामिल है।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Sep 06 2023, 18:31

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

रोहतास : जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रवंशीनगर में बुधवार की शाम एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में घायल युवक को स्थानीय लोगों एवं 112 पुलिस टीम की मदद से सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों में उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 

घायल युवक रोहतास जिला के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव निवासी रविंद्र गिरी का पुत्र 20 वर्षीय लल्लू गिरी बताया जाता है। 

वहीं घटना की सूचना पाकर घायल युवक के परिजन भी दौड़े दौड़े ट्रामा सेंटर पहुंचे तथा देखते-देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। 

घटना के संदर्भ में 112 पुलिस टीम के पुलिसकर्मी मनोज कुमार ने बताया कि दरिगांव थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी नगर में एक युवक को गोली लगने की सूचना पर उसे सदर अस्पताल सासाराम में लाया गया है तथा संबंधित थाने को घटना की सूचना दे दी गई है। 

इधर घटना की सूचना पाकर दरिगांव थाने की पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Sep 06 2023, 16:15

नवविवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप

रोहतास। शादी के बाद अभी मेहंदी का रंग छुटा भी नहीं कि ससुराल पक्ष द्वारा एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घटना रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र अंतर्गत बडीहा गांव की बताई जाती है।

हालांकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नटवार थाने की पुलिस ने नव विवाहित के शव को अपने कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।

घटना को लेकर मायके पक्ष के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीगांवा निवासी अखिलेश कुमार का आरोप है कि उनकी भतीजी प्रीति कुमारी की शादी 10 जून 2023 को नटवार थाना क्षेत्र के बडीहा निवासी राहुल कुमार से हुई थी। शादी के बाद से हीं ससुराल पक्ष द्वारा लगातार बुलेट बाइक का मांग किया जा रहा था। लेकिन जब मायके पक्ष ने बुलेट बाईक देने में असर्मथता जताई तो ससुराल वालों ने नव विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और अंततः उसकी गला दबाकर आज हत्या कर दी गई। वहीं मामले में नटवार थाने के चौकीदार ने बताया की महिला की फांसी से मौत होने की बात सामने आई है।

फिलहाल नवविवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस द्वारा हर बिंदुओं पर गहनता से जांच करने की बात कही जा रही है। ‌