*संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ विचार गोष्ठी के दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा जमकर निशाना*
![]()
गोरखपुर। विधान सभा सहजनवा,ग्राम सभा कंदराई में जिला सचिव अर्जुन यादव द्वारा आयोजित,सुरेन्द्र कनौजिया की अध्यक्षता में संविधान बचाओ लोक तंत्र बचाओ विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा ने दस साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया।
भाजपा सरकार ने अपने स्वार्थ के लिए मणिपुर जैसी घटना होने दी। हालात यह है कि प्रधानमंत्री जी लोकसभा का सामना नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा की सरकारों ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ायी है। किसानों की आय नहीं बढ़ी। देश की जनता ने भाजपा को दस साल तक देख लिया।भाजपा की सरकार ने महंगाई बहुत बढ़ा दी। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर, सरसों का तेल, खाने-पीने की चीजें सब महंगी हैं।
इस सबका मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है? भाजपा सरकार गरीब और मध्यम वर्ग की जेब काटकर मुनाफा अपने उद्योगपति मित्रों की तिजोरियों में डाल रही है। इंडिया गठबंधन को जीता कर संविधान तथा लोकतंत्र बचाने में सभी साथी जुट जाइए जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है और बदलाव के लिए तैयार बैठीं है इस दौरान प्रमुख रूप से जिला महासचिव रामनाथ यादव अवधेश यादव नगीना प्रसाद साहनी दूधनाथ मौर्या नीरज कुमार शाही अनूप यादव फिरदौस आलम अश्वनी कुमार गौड़ सुनील यादव श्रवण शर्मा संजय यादव सुधीर यादव अंकित भारती राकेश भारती राम सागर भारती अमरजीत भारती राम अवतार निषाद प्रहलाद दुषाद प्रभुनाथ भारती राम सकल भारती राम वृक्ष भारती राजू चौरसिया प्रेम चौधरी छोटू भारती गोरख भारती राम भरोसे भारती बगेदू भारती रमेश कुमार भारती परदेशी भारती सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।















Jul 30 2023, 19:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.3k