saraikela

Jun 30 2023, 20:22

ईचागढ़ के गौरांगकोचा में सिद्धू कान्हू के मूर्ति पर श्रद्धांजलि देकर मनाया गया हुल दिवस


सरायकेला : ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा ब्लॉक मोड़ में शुक्रवार को गौरांगकोचा मांझी बाबा धनेश्वर मुर्मू की अगवाई में वीर शहीद सिद्धू कान्हू के मूर्ति पर श्रद्धांजलि देकर हुल दिवस मनाया गया। इस दौरान समाजसेवी भूषण मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि हुल विद्रोह भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था। उन्होंने कहा कि 30 जून 1855 को संथाल परगना के समस्त गरीब और शोषित वर्ग द्वारा चुन्नी मार्डी के चार पुत्र सिद्धू, कान्हू, चांद व भैरव के नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाया था। उन्होंने कहा कि इस विद्रोह का आग भोगनाडीह से शुरू होकर बहुत जल्दी जंगल की आग के तरह पूरे संथाल परगना क्षेत्र में फैल गया था। 

विद्रोहियों के अदम्य साहस से अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिल गया। उन्होंने कहा कि इस विद्रोह में हजारों पुरूष-महिलाओं ने स्वयं को बलिदान दिया। फिर भी देशभक्तों ने अंग्रेजी हुकूमत के क्रूरता के सामने सिर नहीं झुकाया और हुल विद्रोह इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों से अंकित हो गया।

 आज उन महान स्वतंत्रता संग्रामियों के जीवन गाथा से प्रेरणा लेकर हम सभी के दिल में देशभक्ति की भावना को दृढ़ संकल्प के साथ जगाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुखिया राखोहरि सिंह मुंडा, निताई उरांव, रंजीत टुडु, खगेन महतो, गोविंदो बेसरा, अजित मुर्मू, सपन सिंह देव आदि उपस्थित थे।

saraikela

Jun 30 2023, 18:09

संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडील अनुमंडल ने हुल दिवस पर शहीदों को किया नमन


 सरायकेला : संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडील अनुमंडल ने शुक्रवार को शहीद बिरसा मुंडा सेतु कामारगौड़ा से शहीद गंगानारायण सिंह चौक पुंडीशीली ,शहीद सिदो -कान्हु चौक चांडील गोलचक्कर, शहीद फूलो - झानो चौक, शहीद सिदो -कान्हु चौक गौरांगकोचा तक निकाला विशाल बाइक रोड शो। तमाम शहीदों को बारी - बारी से पुष्प अर्पित कर दिया श्रद्धांजलि।

विशाल रोड शो निकाल कर समान नागरिक संहिता कानून का किया पुरजोर विरोध प्रदर्शन।

रोड शो समाप्ति के बाद गौरांगकोचा में आयोजित हुल जनसभा में हुए शामिल।

मीडिया से मुखातिब होते हुए संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडील अनुमंडल के प्रवक्ता सुधीर कुस्कू ने कहा की समान नागरिकता संहिता कानून आदिवासी समाज के लिए गले का फंदा है। 

यह कानून लागू होने से आदिवासी समाज की पहचान और अस्तित्व ही मीट जाएगी। आदिवासी समाज के मूल पहचान हो जाएगी खत्म। आदिवासी समाज की कास्टोमरी लॉ खत्म हो जाएगी। किस्कू ने आगे कहा कि आदिवासी समाज अपनी अस्तित्व को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी।

संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडील अनुमंडल समान नागरिक संहिता कानून का विरोध आगे गांव गांव तक ले जाएगी और भारी विरोध करेगी।

संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन के श्री मानिक सिंह सरदार ने अपने बयान में कहा कि।

आदिवासी समाज अपने हक अधिकार, पहचान, इतिहास को बचाने के लिए हर प्रतिबद्ध है।

किसी भी कीमत पर हम अपनी इतिहास, अधिकार, पहचान को मिटने नही देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि की समान नागरिक संहिता कानून आदिवासी समाज के लिए एक काला कानून है।

इसे आदिवासी समाज हर हाल में विफल करेगी। इस कानून से आदिवासी समाज के लिए बने विशेष कानून सीएनटी/एसपीटी एक्ट, पेसा एक्ट, पांचवी अनुसूची और छठी अनुसूची खत्म हो जाएगी।

आदिवासी समाज की आरक्षण खत्म हो जाएगी।

अत:, किसी भी हाल में इस कानून को लागू नही होने देंगे।

इस तरह से आयोजित हुल जनसभा में बारी- बारी सभी वक्ताओं समान नागरिक संहिता कानून का कड़ा विरोध किया गया।

मौके पर श्यामल मार्डी, पारगाना रामेश्वर बेसरा ,श्याम सिंह सरदार, सुखराम हेंब्रम, चारुचंद किस्कू, रविंदर सरदार, जगदीश सिंह सरदार, भद्रु सिंह सरदार, लक्षण सिंह, सुरेंदर सिंह ज्योतीलाल बेसरा, धनेश्वर मुर्मू, भादूडीह माझी बाबा बुद्धेश्वर मारडी, डोमन बास, प्रकाश मारडी जगन्नाथ किस्कू, रवींद्रनाथ सिंह , बधुसूदन हेंब्रम और भी संगठन के सक्रिय सदस्य गण एवं आदिवासी अगुवा गण उपस्थित थे।

saraikela

Jun 30 2023, 17:23

सराईकेला: नारायण प्राइवेट आईटीआई संस्थान परिसर में आज सिदो-कान्हू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नारायण प्राइवेट आईटीआई संस्थान परिसर में आज सिदो-कान्हू के तस्वीर पर सभी कर्मचारियों के द्वारा तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुल दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डाक्टर जटा शंकर पांडे ने कहा सिदो-कान्हू मुर्मू का जन्म भोगनाडीह नामक गाँव में एक संथाल आदिवासी परवार में हुआ था जो कि वर्तमान में झारखण्ड के साहेबगंज जिला के बरहेट प्रखंड में है। सिदो मुर्मू का जन्म 1815 ई0 में हुआ था एवं कान्हू मुर्मू का जन्म 1820 ई0 में हुआ था।संथाल विद्रोह में सक्रिय भूमिका निभाने वाले इनके और दो भाई भी थे जिनका नाम चाँद मुर्मू और भैरव मुर्मू था। 

चाँद का जन्म 1825 ई0 में एवं भैरव का जन्म 1835 ई0 में हुआ था। इनके अलावा इनकि दो बहने भी थी जिनका नाम फुलो मुर्मू एवं झानो मुर्मू था। इन 6 भाई-बहनो का पिता का नाम चुन्नी माँझी था   

सिदो-कान्हू कि जीवनी एवं हूल आन्दोलन संथाल परगना को पहले जंगल तराई के नाम से जाना जाता था। संथाल आदिवासी लोग संथाल परगना क्षेत्र में 1790 ई0 से 1810 ई0 के बीच बसे। संथाल परगना को अंग्रेजो द्वारा दामिन ए कोह कहा जाता था और इसकी घोषणा 1824 को हुई।और इसी संथाल परगाना में संथाल आदिवासी परिवार में दो विर भईयों का जन्म हुआ जिसे हम सिदो-कान्हू मुर्मू के नाम से जानते हैं जिसने अंग्रेजो के आधुनिक हथियारों को अपने तीर धनुष के आगे झुकने पर मजबूर कर दिया था।

सिदो-कान्हू मुर्मू का जन्म भोगनाडीह नामक गाँव में एक संथाल आदिवासी परवार में हुआ था जो कि वर्तमान में झारखण्ड के साहेबगंज जिला के बरहेट प्रखंड में है। सिदो मुर्मू का जन्म 1815 ई0 में हुआ था एवं कान्हू मुर्मू का जन्म 1820 ई0 में हुआ था।संथाल विद्रोह में सक्रिय भूमिका निभाने वाले इनके और दो भाई भी थे जिनका नाम चाँद मुर्मू और भैरव मुर्मू था। चाँद का जन्म 1825 ई0 में एवं भैरव का जन्म 1835 ई0 में हुआ था। इनके अलावा इनकि दो बहने भी थी जिनका नाम फुलो मुर्मू एवं झानो मुर्मू था। इन 6 भाई-बहनो का पिता का नाम चुन्नी माँझी था।

इन छः भाई बहनो का जन्म भोगनाडी गाँव मे हुआ था जो कि वर्तमान में झारखण्ड राज्य के संथाल परगाना परमण्ल के साहेबगंज जिला के बरहेट प्रखण्ड के भोगनाडीह में है।

सिदो-कान्हू ने 1855-56 मे ब्रिटिश सत्ता, साहुकारो, व्यपारियों व जमींदारो के अत्याचारों के खिलाफ एक विद्रोह कि शुरूवात कि जिसे संथाल विद्रोह या हूल आंदोलन के नाम से जाना जाता है। संथाल विद्रोह का नारा था करो या मरो अंग्रेजो हमारी माटी छोड़ो ।

सिदो ने अपनी दैवीय शक्ति का हवाला देते हुए सभी मांझीयों को साल की टहनी भेजकर संथाल हुल में शामिल होने के लिए आमंत्रन भेजा। 30 जून 1855 को भेगनाडीह में संथालो आदिवासी की एक सभा हुई जिसमें 400 गांवों के 50000 संथाल एकत्र हुए।जिसमें सिदो को राजा, कान्हू को मंत्री, चाँद को मंत्री एवं भैरव को सेनापति चुना गया। संथाल विद्रोह भोगनाडीह से शुरू हुआ जिसमें संथाल तीर-धनुष से लेस अपने दुश्मनो पर टुट पड़े। संस्थान में मुख्य रूप से उपस्थित थे महाधिवक्ता निखिल कुमार , बिमल ओझा ,हरी नारायण साहू, शांति राम महतो महतो ,पवन कुमार महतो,अजय मण्डल,शंकर दस,देव कृष्णा महतो, कृष्णा महतो, , गोराब महतो, आदि मौजूद थे।

saraikela

Jun 30 2023, 13:00

सरायकेला : अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध विद्रोह का प्रतीक है, हुल दिवस


सरायकेला : अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध विद्रोह का प्रतीक है, हुल दिवस 30 जून अट्ठारह सौ पचपन को अंग्रेजी हुकूमत के बढ़ते शोषण और उत्पीड़न के विरुद्ध सिदो कान्हू चांद भैरव और फूलों झानो के नेतृत्व में तत्कालीन दामिनी ए कोह वर्तमान संथाल परगना के भोगनाडीह गांव से एक संगठित विद्रोह का शंखनाद हुआ था ।

 संथाल विद्रोह में एकजुटता के साथ अंग्रेजी शासन के दमनकारी नीतियों के खिलाफ एक स्वर में किए गए विरोध तथा इस महान संग्राम के तपिश और आक्रोश को फूल कहा गया मित्रों में शहीद हुए साहसिक बलिदानीयों को झारखंड वासियों द्वारा स्मरण करते हुए ।

कोल्हान के साथ विभिन्न प्रखण्ड स्तर पर 30 जून को हुल दिवस मनाया जा रहा हे । सिद्धू कान्हो के प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा उन्हें किया याद ।

saraikela

Jun 30 2023, 09:22

सरायकेला : पिछले 24 घंटे के संक्षेप खबरे

जमशेदपुर के खड़ंगाझार मैं ट्यूशन जा रही बच्ची का हुआ अपहरण बच्ची ने भाग कर बचाई अपनी जान अपने घर वालों को बताई पूरी दास्तां सीसीटीवी में कैद हुई अपराधी की तस्वीर पीड़ित बच्ची के पिता ने मामला कराया दर्ज पुलिस आरोपी को किया गिरफ्तार कर रही है पूछताछ टेल्को थाना क्षेत्र की है घटना ।

 जमशेदपुर में देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से लोगों की बड़ी मुश्किल मानगो के कई क्षेत्रों में जलजमाव होने से लोगों के घर में घुसा नाले का पानी नगर निगम की व्यवस्था पर फिर उठे सवाल लोग हैं परेशान ।

जमशेदपुर में लगातार हुई 2 घंटे की बारिश ने मचाई तबाही एमजीएम हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में घुसा पानी विधायक सरयू राय ने किया दौरा व्यवस्था देख राज्य के स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना कहा पूरे राज्य में चरमराई है स्वास्थ सेवा एमजीएम की व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार । 

जमशेदपुर मैं लगातार हो रही बारिश को लेकर उपायुक्त विजय जाधव लोगों से की अपील कहा बरसात के मौसम में लोग बिजली के तार और ट्रांसफार्मर से रहें दूर आसमानी आफत वज्रपात से लोगों को बचने की दी हिदायत ।

जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया दौरा पुराने नाराज भाजपाइयों से मुलाकात कर अपने किले को किया मजबूत लोगों के द्वार जाकर मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों का किया गुणगान कहा देश और राज्य में फिर बनेगी भाजपा की सरकार ।

जमशेदपुर के शहरी क्षेत्र में सांसद विद्युत वरण महतो ने चलाया जनसंपर्क अभियान लोगों के घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों का किया गुणगान मिशन 24 में फिर एक बार कमल पर मोहर लगाने की की अपील ।

जमशेदपुर में अब टाटा स्टील मैं कार्यरत कर्मचारियों के बच्चे भी करेंगे मेडिकल की पढ़ाई मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में मिलेगा दाखिला कंपनी प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के बच्चों को स्कॉलरशिप देने का किया ऐलान।

जमशेदपुर के पासपोर्ट कार्यालय में बढ़ाई जाएगी पासपोर्ट बनाने की क्षमता केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव अधिकारियों ने कहा क्षमता कम होने के कारण लोगों को हो रही थी परेशानी ।

बागबेरा में दिल्ली के कारोबारी से मारपीट का ₹7000 लूटे पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार ।

कल से भुवनेश्वर और कोलकाता का हवाई सेवा होगा सस्ता भुनेश्वर का 201 और कोलकाता का ₹84 किराया हुआ कब ।

टाटा मोटर कल से 2 दिन रहेगा बंद 3 जुलाई से शुरू होगा काम ।

 फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का करेंगे पुतला दहन मामला ग्रामीण क्षेत्र में दवा दुकान खोलने के लिए चल रहे प्रक्रिया पर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

चाकुलिया में हाथियों का तांडव जारी बड़ामारा और मौराबाधा में चार घरों को हाथियों ने तोड़ा सो रहे लोग बाल-बाल बचे।

सरायकेला

आदित्यपुर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी तीन महिलाएं दो पुरुष घायल चालक फरार ।

 650 करोड़ की आदित्यपुर जलापूर्ति और सीवरेज योजना अधर में लटकी आज काम होना था पूरा फिर मिला एक्सटेंशन ।

चांडिल में ट्रक और ट्रेलर में टक्कर ड्राइवर केबिन में फंसा 4 घंटे बाद रेस्क्यू कर प्रशासन ने किया बाहर ।

saraikela

Jun 29 2023, 20:18

सरायकेला:भाजपा नेत्री सारथी महतो ने चलाया जनसंपर्क अभियान

सरायकेला :- भाजपा नेत्री सह पूर्व विधायक स्वर्गीय साधु चरण महतो के धर्म पत्नी सारथी महतो ने गुरुवार को ईचागढ़ विधान सभा के विभिन्न गांव टोला में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल सेवा सुशासन गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत घर घर जाकर महा जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगो को मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की जानकारी दिया। 

इस दौरान सारथी महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल हैं। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

saraikela

Jun 29 2023, 20:16

सरायकेला:संयुक्त सामाजिक संगठन हुल दिवस पर करेंगे विशाल रोड शो

सरायकेला : - हुल दिवस के मौके पर संयुक्त सामाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल के तत्वाधान में विशाल रोड शो कार्यक्रम होगा। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कुरली माझी बाबा संजीव टुडू एवं करमु मार्डी ने दी। 

उन्होंने कहा रोड शो बिरसा सेतु कमरगोड़ा से शुरू होकर बीर शाहिद गंगा नारायण सिंह चौक पुंड़ीसिली के होते हुए पंडित रघुनाथ मुर्मु चौक कांदरबेड़ा में माल्यार्पण कर आगे बाबा तिलका माझी चौक चिलगु के बाद भादुडीह बिरसा मुंडा मुर्ती पर माल्यार्पण कर आगे चांडिल गोलचक्कर सिदु कान्हु के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चौका थाना समीप सिञ डाहार पहुंचेंगे। 

जहां पारम्परिक ग्रामसभा चौका के साथ साथ विविन्न पारंपरिक ग्रामसभा के तत्वाधान पर शाहिद फुलो झानो की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके बाद रोड शो चंदनपुर होते हुए गौरांगकोचा में समापन होगा और गोरांगकोचा दिशोम सोहराय मैदान में सभा भी होगा। 

प्रेस कांफ्रेंस में माझी बाबा संजीव टुडू, करमु मार्डी, श्यामल मार्डी , सुधिर किस्कु, महाबिर हांसदा, श्कतीपद हांसदा, महेंद्र टुडू , प्रकाश मार्डी, डोमोन बास्के आदि उपस्थित थे।

saraikela

Jun 29 2023, 19:58

सादगीपूर्ण तरीक़े से चांडिल अनुमंडल में मनाया गया त्याग और बलिदान का त्यौहार ईद उल अजहा


सरायकेला : जिला के विभिन्न जगह पर ईद उल अजहा धूमधाम से मनाए गए ।चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह, चौड़ा, ईचागढ़ प्रखंड के आमडा, गौरांगकोचा, नीमडीह प्रखंड के सिंदुरपुर और चांडिल, कपाली आदि जगहों पर गुरुवार को त्याग और बलिदान का त्यौहार ईद उल अजहा का पर्व सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। 

इस मौके पर मस्जिदों में मुस्लिम धर्मलंबियों ने अकीदत के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा की। नमाज के दौरान पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति प्रशासन के द्वारा की गई थी। इधर ईद उल अजहा के नमाज के बाद देश के अमन चैन की दुआ की गई। वहीं लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इसके बाद समाज के लोगों ने घरों में पर्दे के साथ कुर्बानियां पेश की।

 नूरी मस्जिद तिरुलडीह के पेशे इमाम कारी समीउल्लाह ने बताया कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत को अदा करते हुए समाज के लोगों ने कुर्बानियां पेश की। मालूम हो कि ईद उल अजहा का पर्व हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम के सुन्नत में मनाया जाता है, जो इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से 12 महीने के 10 तारीख को होती है। इस दिन लोग अपने-अपने हैसियत से कुर्बानी देते हैं। उलेमाओ के अनुसार कुर्बानी हर मुसलमान का फर्ज नहीं है, जो संपन्न लोग होते हैं, उन्हीं लोगों पर कुर्बानी फर्ज है। वहीं जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनको कुर्बानी देना जरूरी नहीं है।

saraikela

Jun 29 2023, 19:56

आम लदे ट्रक और ट्रेलर में हुई जोरदार टक्कर, ट्रेलर चालक घायल

सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के एन एच 33 कांदरबेड़ा चौक पर गुरुवार सुबह ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक का आगे का पहिया ट्रेलर के केबिन में आ जाने से ट्रेलर चालक घंटों दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर फस गया जिससे ट्रेलर चालक घायल हो गया। 

 दुर्घटना के बाद चांडिल पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा के मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाया और ट्रेलर चालक को बाहर निकाला। घटना की जानकारी देते हुए चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि एक आम लदे ट्रक रांची से जमशेदपुर की ओर जा रहा था इसी दौरान जमशेदपुर से रांची की ओर जा रहे टेलर के साथ कांदरबेड़ा चौक पर जोरदार टक्कर हो गई।

 इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक दुर्घटना के बाद टेलर में ही फंसे रहे जिसे निकाल कर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

saraikela

Jun 29 2023, 10:15

कोल्हान में कुदरा भूत को लेकर है चर्चा,एक स्थानीय युवक का दावा है कि उसने भूत का नाचते हुए तस्वीर किया है कैद

सरायकेला : कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम में जमशेदपुर के धातकीडीह आसपास में रात्रि 2 बजे 59 मिनट पर धन कुदरा भूत नाचते हुए देखा गया ।हालांकि इसकी पुष्टि स्ट्रीटबज़्ज़ नही करता लेकिन आज जिस तरह इस भूत को लेकर क्षेत्र में चर्चा है उस चर्चा को खबर के रूप में यथास्थिति में पाठकों के समक्ष रख रहा हूँ.

चर्चा है कि धातकीडीह के एक स्थानीय युवकों द्वारा हिम्मत दिखाते हुए एक विडियो बनाया गया है और यह वीडियो वायरल होने लगा है ।

इस वीडियो में एक काला सा छोटा शक्ल का भूत को नाचते हुए देखा जा रहा है.अब इस भूत की इतनी चर्चा हो गयी है कि यह भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि इसके पीछे कुछ अंतर्राष्ट्रीय गिरोहों के लोगो भूत की खरीदारी करने के लिए निकल पड़े । करोड़ों रुपया में बिक्री होने वाले भूत का मांग लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस भूत का मालिक कौन है ..?जो इसका पूजा अर्चना करते है और मानते है । इसकी खोज जारी है, करोड़ पति बनाने वाले यह जिन आज के समय लोगो की डिमांड है। 

सूत्र के अनुसार जो लड़का कुदरा भूत का यह वीडियो सूट किया है उसका डर से तबियत बिगड़ गया है , आज भी यह कुदरा भूत रात्रि में मालिक के घर से निकल कर गली मोहल्ले में नाचते हुए देखा जाता है। जिसका स्थानीय लोगों को जानकारी है । जो भी इस भूत को देखता वह डर जाता है और उसकी तबियत बिगड़ जाती है.बताया जाता है इस तरह का भूत किसी ओझा गुनी के वश में होते हैं, वे इसका पूजा पाठ कर इसे अपने बश में रखते हैं।अब लोग इस बात को लेकर पता करने में लगे हैं कि इस भूत को धातकीडीह के कौन साधक अपने वश में रखा है। हालांकि यह भूत चर्चा में बना हुआ है।और यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।