Ranchi

May 27 2023, 19:13

खुद सवालों के घेरे में कांग्रेस पार्टी जनता को कर रही दिग्भ्रमित.....प्रदीप वर्मा

रांची: प्रदेश भाजपा ने आज कांग्रेस पार्टी को फिर एकबार कटघरे में खड़ा किया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद सवालों के घेरे में है। अपने कृत्यों का जवाब जनता को दे नही पा रही इसलिए एक मजबूत,लोकतांत्रिक,यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ता और बदलता भारत उसे बर्दास्त नही हो रहा।

वर्मा ने कहा कि भगवान राम पर,राम सेतु पर,भारत के वीर सैनिकों पर,सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करने वाली कांग्रेस को जनता समझ चुकी है। और यही कारण है कि जनता ने उन्हें देश के शासन से बाहर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि राज्य में व्याप्त आकंठ भ्रष्टाचार,खनिजों की लूट,महिलाओं बहन बेटियों पर होते अत्याचार,हत्या पर वो मौन क्यों है। देश में रोजगार पर सवाल खड़ा करनेवाली पार्टी को बताना चाहिए कि उनके प्रतिवर्ष पांच लाख रोजगार देने,किसानों की ऋण माफी,बेरोजगारी भत्ता ,मुफ्त बिजली जैसे घोषणाओं का क्या हुआ।

कांग्रेस बताए कि राज्य उग्रवादी क्यों सिर उठा रहे,क्यों व्यवसाय करने वाला राज्य से बाहर जाने का विचार कर रहा। क्यों गरीबों की योजनाएं राज्य में विफल हो रही। क्यों रघुवर सरकार के द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई योजनाएं बंद की गईं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने लिए फोर सी ग्रेडिंग चुना है कट,करप्शन,कमीशन वाली कांग्रेस।

वर्मा ने कहा कि खुद को पी एस यू समर्थक बताती है लेकिन बार बार एस बी आई , एल आई सी जैसी संस्थाओं का विरोध करती है।उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 58%बढ़ा , एल आई सी का 466%बढ़ा ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना प्रबंधन ,वैक्सीनेशन की दुनिया प्रशंशा कर रही लेकिन कांग्रेस प्रारंभ से ही इसका विरोध कर रही। यह देश का ही नही बल्कि लाखों सेवा कर्मियों का भी अपमान है।

उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था है। जो 3.5ट्रिलियन को पार कर चुकी है। आज भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 50लाख करोड़ से आगे है,2014में केवल 19.05लाख करोड़ का निर्यात करने वाला भारत 2022..23में 36लाख करोड़ से ज्यादा का सामान निर्यात किया है।

उन्होंने कहा कि एम एस पी पर भी कांग्रेस जनता को दिग्भ्रमित कर रही जबकि सभी फसलों के एम एस पी में मोदी सरकार ने डेढ़ गुना वृद्धि की है।उन्होंने कहा कि आज भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर काफी मजबूत हुआ है।मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत दुनिया का दूसरा बड़ा उत्पादक देश हो गया है।देश में निर्मित रक्षा उपकरण भारत निर्यात कर रहा। देश से 16हजार करोड़ के रक्षा उपकरण निर्यात हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और घोटालों की जननी है।2जी स्कैम, बोफोर्स,कॉमन वेल्थ ,हेलीकॉप्टर ,सब मरीन घोटालों सहित अनेक घोटालों का रिकॉर्ड दर्ज करा चुकी कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप जनता स्वीकार नहीं करती।

उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस के शासन में देश की हजारों वर्ग किलोमीटर भूमि चीन ने कब्जा कर लिया है वो चीन पर बोलने के हकदार नहीं। मोदी सरकार ने गलवान घाटी और डोकलाम में भारत का परचम लहराया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्यों भुल जाती है कि मनमोहन सिंह के शासन काल में उनके रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने कहा था कि हम जानबूझकर चीन की सीमा पर सड़क नही बनाते हैं।

प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवम प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Ranchi

May 27 2023, 15:11

राजधानी रांची में बीजेपी का बिजली, पानी को लेकर हल्लाबोल: मोमबत्ती, ढिबरी, घड़ा के साथ निकली त्राहिमाम यात्रा


रांची: राजधानी में बिजली-पानी की किल्लत को लेकर भाजपा ने शहीद चौक स्थित जिला स्कूल मैदान से डीसी कचहरी तक त्राहिमाम यात्रा निकाली। इस त्राहिमाम यात्रा में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में ढिबरी, मोमबत्ती, डेगची और घड़े लेकर सड़कों पर निकले। 

इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की, बिजली की कटौती, पानी, नगर निगम चुनाव सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। मौके पर रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डिप्टी मेयर संजीव वर्गीकार समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इस त्राहिमाम यात्रा में मुख्य रूप से महिला कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से भाग लिया।

विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सरकार के नकारेपन की वजह से रांची में बिजली-पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. लेकिन बेशर्म ठगबंधन की सरकार सोई हुई है। उन्होंने नगर निगम का चुनाव भी जल्द कराने की मांग की।

Ranchi

May 27 2023, 13:28

कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में 30 जून को होनेवाली विश्व सरना धर्म कोड जनसभा में लगभग पांच लाख लोग जुटेंगे:-सलाखांन मुर्मू

रांची. आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा है कि कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में 30 जून को होनेवाली विश्व सरना धर्म कोड जनसभा में लगभग पांच लाख लोग जुटेंगे. इससे पूर्व आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा 15 जून को पांच मुद्दों को लेकर भारत बंद कराया जायेगा.

 वे करमटोली चौक स्थित धुमकुड़िया सभागार में पत्रकारों से रूबरू थे. भारत बंद के मुद्दों की जानकारी देते हुए कहा कि 2011 की जनगणना में 50 लाख ने सरना धर्म लिखाया है. ये प्रकृति पूजक हैं और हिंदू, मूुस्लिम या ईसाई नहीं. 

उन्होंने मांग की कि आदिवासियाें को मारंग बुरु वापस किया जाये.

Ranchi

May 27 2023, 13:27

आज दिल्ली में होगी।नीति आयोग की बैठक, सीएम हेमंत सोरेन भी ले रहे हैं भाग, शुक्रवार को हीं हुए दिल्ली के लिए प्रस्थान


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मई को नीति आयोग के संचालन परिषद की आठवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गये.

 बताया गया कि इस बैठक में मुख्य रूप से देश को 2047 तक विकसित देश बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण और बुनियादी ढांचा विकास समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. 

बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केन्द्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और केन्द्रीय मंत्री शामिल होते हैं. बैठक में इस बार विपक्षी दलों के कई मुख्यमंत्री हिस्सा नहीं लेंगे.

 इनमें ममता बनर्जी, भूपेश बघेल, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान व अशोक गहलोत जैसे नेता शामिल हैं.

Ranchi

May 27 2023, 13:26

आदिवासी व्यापार मेला रेनेसां 3.0, शुक्रवार से संत पॉल स्कूल के मैदान में शुरू, जुटी आज भी लोगों की भीड़



रांची. आदिवासी व्यापार मेला रेनेसां 3.0 शुक्रवार से संत पॉल स्कूल के मैदान में शुरू हुआ. मेला में 35 स्टॉल लगाये गये हैं. जिसमे आज भी लोगों की काफी भीड़ जुट रही है.

फूड स्टॉल के साथ साथ गेम्स , आर्टिफिशियल ज्वेलरी, किचन अप्लायंसेंस, गारमेंट्स आदि के कई स्टॉल लगाये गये हैं. 

शुक्रवार को काफी लोगों ने मेले का आनंद लिया. फूड स्टॉल, गेम्स, केरला सिल्क, ओडिशा हैंडलूम और आदिवासी परिधानों के स्टॉल में अच्छी भीड़ नजर आयी.  

आयोजक शीतल प्रतीक्षा टोप्पो, संजय नागदुआर, उत्तम पॉल व प्रवीण एक्का ने बताया कि म्यूजिकल कार्यक्रम में गायक दीपक तिर्की, बियांड द होराइजन व द हैंडपिक्ड बैंड अपने कार्यक्रम पेश करेंगे.

Ranchi

May 27 2023, 13:21

रांची में पानी की भयंकर किल्लत को लेकर बीजेपी ने निकाला आज त्राहिमाम यात्रा


रांची में पानी की भयंकर किल्लत, बईमान एवं बेवफा बिजली एवं जानबूझकर निगम चुनाव नहीं कराने की मंशा आदि राजधानी की विचित्र स्थिति की जिम्मेवार हेमंत सरकार के खिलाफ आज 27 मई को 11.00 बजे जिला स्कूल मैदान से कचहरी चौक तक त्राहिमाम यात्रा निकाली गयी.

Ranchi

May 26 2023, 17:10

गिरिडीह: भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी ने कहा- कोलियरी क्षेत्र के लोकल मजदूर और जनता को एलर्ट मोड में रहने की जरूरत है


गिरिडीह : भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी ने कहा है कि गिरिडीह में सीसीएल के कोलियरी क्षेत्र में लोकल लोगो में बेरोजगारी की समस्या बहुत अधिक है,इसे खत्म करने की पहल होनी चाहिए,चार साल से ट्रक ऑनर लगातार आंदोलन कर रहे थे,तब जा कर जीत मिली है।

ज्ञात होगा कि कई नेताओं के भीतरघात के कारण गिरिडीह में एमपीएल की इंट्री हुई थी।कहा,उस समय वही एमपीएल लाने वाले बाहरी डंफर को चलाने के लिए रात दिन एक कर दिए थे।लोकल मजदूरो को काम करने नही दिया जा रहा था और अब दोहरी नीति की जा रही है,इसलिए संभल कर चलने की जरूरत है।

लोकल सेल में संचालित ट्रक ऑनर अंदर से टूट गए हैं, ईएमआई नही देने के कारण कई मालिको ने ट्रक बेच दिया है,कई ट्रक खड़ा खड़ा सड़ गए हैं,उससे जिनको रोजगार मिलता था वह पलायन कर चुके हैं,सबसे पहले ट्रक ऑनर को जो क्षति हुई है,उनको मुआवजा देने की बात की जाए,उसकी भी लड़ाई लड़े ट्रक वाले और लोकल लोग। उन्होंने कहा के पिछले चार साल में सबको बर्बाद कर दिया गया है तब कहीं जाकर लोकल सेल सामने आया है।

भाकपा माले नेता ने कहा कि सीसीएल को 6 किलोमीटर के अंदर लोकल लोगो को पानी,बिजलीरोजगार,शिक्षा,अस्पताल,रोड,सुरक्षा, खेल का मैदान पार्क,लाइब्रेरी आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है। लोकल स्तर पर जो लोग कोयला बेचकर अपना परिवार चलाते है उनके बारे में भी सीसीएल को सोचने की जरूरत है।

 उन्होंने कहा कि भाकपा माले लोकल लोगो के साथ है, लोकल स्तर पर माले की कमिटी बनेगी, पुराने माले के लीडर और मेंबर को एकत्रित किया जाएगा और सिस्टम में गड़बड़ी होने के वावजूद हल्ला बोल किया जाएगा।

लोकल मजदूर अपनी हक की आवाज को बुलंद करने के लिए माले के साथ जुड़कर रहें। जैसे हरेक आंदोलन में साथ रहते थे,सत्ता से चिपकना एक दिखावे के जैसा होना चाहिए।कहा, सत्ता आती है जाती है,ध्यान रहे। उन्होने कहा कि वरना फिर एमपीएल जैसा गाज गिरेगी, उस समय दिक्कत होगी,लोकल लोग हमेशा एलर्ट मोड में रहे।

Ranchi

May 26 2023, 15:08

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा आज हुआ खत्म,राष्ट्रपति ने कहा, झारखंड आना घर आने जैसा है


रांची: राष्ट्रपति का तीन दिवसीय झारखंड दौरा आज हुआ समाप्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तीन दिवसीय झारखंड यात्रा आज खत्म हो गयी। राष्ट्रपति ने राजभवन में कुछ लोगों से मुलाकात की। राजभवन से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा, धन्यवाद, आभार और जोहार माननीय राष्ट्रपति परम आदरणीय द्रौपदी मुर्मु जी। झारखंड की आपकी इस यात्रा से संपूर्ण राज्यवासियों में ऊर्जा का संचार हुआ है। आपका मार्गदर्शन हमें हमेशा ऐसे ही मिलता रहे, आप सदैव स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूँ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा बेहद खास रहा। अपने यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुंची। भगवान शंकर की अराधना के बाद वह रांची आयीं। पहले दिन ही उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन का उद्धाटन किया। इस समारोह में राष्ट्रपति ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने न्याय से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाये।

इस समारोह में राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने कहा, कोर्ट का फैसला आने के बाद भी ऐसे कई लोग हैं जो न्याय के लिए तरसते हैं। कोर्ट को यह भी देखना चाहिए कि उनके फैसले पर अमल हुआ या नहीं। कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने 10 या 12 साल केस लड़ा कोर्ट के फैसले के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला। ऐसे में वह केस करने से डरते हैं कि क्योंकि उनके पास इतना वक्त और पैसा नहीं होता।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने दौरे के दूसरे दिन खूंटी में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने इस मंच से कहा कि जब महिलाओं को आगे बढ़ते उनके हौसले को बड़ा होते देखती हैं तो बेहद खुशी होती है। इस मंच से उन्होंने झारखंड के साथ अपने रिश्ते को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मेरी रंगो में झारखंड हैं। इस दिन शाम को वह आईआईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। यहां भी द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं की उपस्थिति और उनकी तरक्की की चर्चा की। राष्ट्रपति ने कहा यहां जिन्हें मेडल मिला है उनमें ससबसे ज्यादा महिलाएं हैं। उनके लिए विशेष तालियां बजनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं के बढ़ते कदम पर खुशी जताई। 26 मई को राष्ट्रपति ने राजभवन में कुछ लोगों से मुलाकात की और रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गयीं।

Ranchi

May 25 2023, 19:44

उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन हेतु राज्य भर के 41 हजार से अधिक बच्चों ने किया आवेदन

कुल 11986 सीट की तुलना में 345 प्रतिशत अधिक आवेदन

रांची: राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए सीबीएसई संबद्धता प्राप्त 80 उत्कृष्ट विद्यालयों नामांकन के लिए 41330 आवेदन जमा किए जा चुके हैं, जो कुल सीट 11986 की तुलना में 345 प्रतिशत अधिक हैं। मालूम हो कि 25 मई तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी।

हजारों की संख्या में आए आवदेन

उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन हेतु देवघर से सबसे अधिक 4241 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद पलामू से 3524, रांची से 2766, लोहरदगा से 2637, चतरा से 2391 पूर्वी सिंहभूम से 1996, सरायकेला खरसावां से 1929, एवं हजारीबाग से 1859 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

बढ़ाई गई थी आवेदन जमा करने की समय सीमा

अभिभावकों की मांग को देखते हुए उत्कृष्ट विद्यालयों में आवेदन जमा करने की समय सीमा 25 मई 2023 तक बढ़ाई गई थी। अब चयन परीक्षा का आयोजन 30 मई, प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन 7 जून एवं 12 जून से मेधा सूची के अनुसार नामांकन प्रारंभ होगा।

Ranchi

May 25 2023, 18:59

मुख्यमंत्री के आदेश का हुआ अनुपालन, वयोवृद्ध लालो कारवाईन को मिला पेंशन

अब लालो को घर पर ही होगा पेंशन का भुगतान

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद लातेहार के महुआडांड़ स्थित ग्वालखाड़ गांव की वयोवृद्ध महिला लालो कारवाईन को मई माह तक के वृद्धा पेंशन का भुगतान कर दिया गया है। अब भविष्य में बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस के माध्यम से पेंशन का भुगतान किया जाएगा। साथ ही, लालो कारवाईन समेत गांव के सभी लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने एवं गांव को मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह है मामला

मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि वृद्ध लालो कारवाईन वृद्धा पेंशन के लिए 5 दिनों से प्रज्ञा केंद्र चक्कर लगा रही है। बायोमैट्रिक काम नहीं करने के कारण पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। दूरस्त गांव से उसे भार में उठाकर कर पिछले पांच दिनों से प्रज्ञा केंद्र लाया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त लातेहार को मामले की जांच कर लालो कारवाईन को पेंशन तथा उनके परिवार को अन्य जरूरी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करने, ग्वालखाड़ गांव को मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करने एवं योजनाओं के अधिकार से कोई वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया।