डिजिटल करेंसी का उपयोग करने वाला देश का पहला नगर निगम बना पटना, डिजिटल करेंसी ई-रुपे का किया गया शुभारंभ
डेस्क : पटना नगर निगम की ओर से मंगलवार को डिजिटल करेंसी ई-रुपे का शुभारंभ किया गया। महापौर, उप महापौर एवं नगर आयुक्त की ओर से इसके लिए क्यूआर कोड का लोकार्पण किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से निर्मित इस डिजिटल करेंसी का उपयोग संपूर्ण पटना नगर निगम क्षेत्र में किया जाएगा।
![]()
नगर निगम मुख्यालय मौर्यालोक परिसर में यह पेमेंट सिस्टम लग गया है। जल्द ही अंचल व भुगतान केंद्रों पर भी इसे शुरू किया जाएगा। पटना नगर निगम देश में सीबीडीसी (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) इस्तेमाल करने वाला का पहला निगम बन गया है।
![]()
घर बैठे भुगतान की सुविधा
नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि पटना नगर निगम कार्यों को जनसुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। नो कॉस्ट प्रोसेस के तहत ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम के माध्यम से पटना नगर निगम की आय बढ़ने के साथ ही आम लोगों को घर बैठे सुविधाएं दी जाएंगी।
डिजिटल पेंमेंट का लक्ष्य
नगर आयुक्त ने कहा कि अभी निगम में ऑनलाइन भुगतान 30 हो रहा है। इसे 95 प्रतिशत करना लक्ष्य है। कार्यक्रम में सशक्त स्थाई समिति के सदस्य, सभी वार्डों के पार्षद, अपर नगर आयुक्त शीला ईरानी, उप नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी पाटलिपुत्रा उपस्थित रहे।
May 25 2023, 09:24