Ranchi

May 22 2023, 16:31

डुमरी उपचुनाव में दिवगंत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हो सकती है JMM से उम्मीदवार

रांचीः दिवगंत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के विधानसभा क्षेत्र डुमरी उपचुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनकी पत्नी बेबी देवी को पार्टी डुमरी उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बना सकती हैं।

 

बता दें, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में दिवगंत शिक्षा जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी और उनके बेटे अखिलेश महतो से मुलाकात की थी. पार्टी सूत्रों के अनुसार, जेएमएम डुमरी में मधुपुर पार्ट 2 फिर से दोहराना नहीं चाहती है।

Ranchi

May 22 2023, 10:10

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 से 26 मई तक तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड में रहेगी, उनके कार्यक्रम स्थल का जायजा आज कमेटी लेगी


रांची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 से 26 मई तक तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं. अब तक की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर व भू-राजस्व सचिव डॉ अमिताभ कौशल हेलिकॉप्टर से मंगलवार को पहले देवघर, फिर वहां से खूंटी जाएंगे. इसके बाद रांची आने पर तैयारियों का जायजा लेंगे. 23 मई से राष्ट्रपति के आने-जाने वाले मार्गों पर मॉक ड्रिल किया जायेगा.

Ranchi

May 21 2023, 17:14

प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिब्रेशन फ्रट ऑफ इंडिया के सुप्रीमो दिनेश गोप गिरफ्तार, पुलिस के लिए था सिरदर्द,उसपर है 30 लाख का इनाम

रांची। झारखंड पुलिस के लिए सिर दर्द बना प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिब्रेशन फ्रट ऑफ इंडिया के सुप्रीमो दिनेश गोप को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी दिल्ली या नेपाल से हुई है, अधिकारी इसकी जानकारी नहीं दे रहे हैं।

अभी जो सूचना आ रही है उसके अनुसार झारखंड पुलिस और एनआइए की संयुक्त टीम ने दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार किया है।

 झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने पीएलएफआई सुप्रीमो की गिरफ्तार की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दिनेश गोप गिरफ्तार हो चुका है। 

आरोपी को नेपाल से दिल्ली लाया गया है। यहां से ट्रांजिट रिमांड लेकर झारखंड लाया जाएगा। उससे गुप्त ठिकाने पर पूछताछ की जा रही है।

दिनेश गोप की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि पीएलएफआई सुप्रीमो की गिरफ्तारी से उसके संगठन का वजूद खत्म हो जाएगा। 

यह प्रतिबंधित संगठन पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई थी। पीएलएफआई के लोगों की छोटे-मोटे कांडों में जेल जाने वाले अपराधियों पर नजर रहती थी। उनके जेल से निकलते ही उन्हें संगठन से जोड़ने की कोशिश की जाती थी, फिर उनके हाथ में हथियार थमा जुर्म की दुनिया में धकेल दिया जाता था। 

बता दें कि झारखंड पुलिस ने दिनेश गोप के ऊपर 25 लाख का इनाम घोषित कर रखा है। इसके अलावे एनआइए ने भी दिनेश गोप पर पांच लाख का इनाम घोषित किया था।

Ranchi

May 21 2023, 15:36

झारखंड के साहिबगंज और पाकुड़ जिले के कुछ भागों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश


झारखंड के साहिबगंज और पाकुड़ जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के अंदर हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है. 

साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवा ( हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक) भी देखी जा सकती है. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

Ranchi

May 21 2023, 15:06

अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक की हुई मौत

गिरिडीह : जिले में बगोदर थाना क्षेत्र के हरिहरधाम के पास एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से निजी स्कूल के एक शिक्षक की मौत हो गई।बगोदर से हजारीबाग जाने वाले मार्ग पर ट्रक की चपेट में आ जाने से उक्त शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को बगोदर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान कोडरमा जिला के झुमरी तिलैया निवासी सुबोध कुमार सिन्हा के रूप में हुई है।  

बताया जाता है कि शिक्षक बगोदर में ही रहकर एक निजी स्कूल में शिक्षण का कार्य करते थे। घटना को लेकर बताया जाता है कि शिक्षक को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उक्त शिक्षक के दोनो पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। वहीं घटना के बाद मौके से ट्रक चालक ट्रक को भगा ले गया।पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।उधर मृतक शिक्षक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।जबकि शव को बगोदर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Ranchi

May 20 2023, 14:42

ऑपरेशन नारकोस के तहत आरपीएफ हटिया ने 10 किलो गांजा किया जप्त


राँची: आरपीएफ हटिया, जीआरपी हटिया तथा आरपीएफ रांची मण्डल की फ्लाइंग टीम द्वारा सम्मिलित रूप से हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रेन संख्या 18452 पूरी हटिया एक्सप्रेस के आगमन पश्चात दो व्यक्तियों को संदेहास्पद स्थिति मे प्लेटफार्म पर निकास गेट की तरफ जाते देखा जिसमे एक व्यक्ति के पीठ पर कुछ भारी सामान लदा हुआ था, संदेह होने पर उन व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई तथा उसके बैग की तलाशी ली गईं जिसपर उसके अंदर गांजा पाया गया।

 तत्काल इसकी सूचना हटिया आरपीएफ ने अपने वरिष्ठ ऑफिसर रांची मंडल के इंचार्ज श्री पवन कुमार को दिया जिनके निर्देशानुसार तमाम औपचारिकता को पालन कर 10 किलो गांजा जिसकी कीमत 1,20,000 रुपए (एक लाख बीस हजार) आंकी गई जिसे जब्ती सूची बनाकर दोनो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जीआरपी हटिया को अगली कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। 

जांच दल में

उपनिरीक्षक दीपक कुमार

उपनिरीक्षक सूरज राजबंशी 

महिला उपनिरीक्षक साधना कुमारी थे।

Ranchi

May 20 2023, 11:37

राँची: कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कर्नाटक जाएंगे हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को कर्नाटक जाएंगे. यहां आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री जाएंगे. बीते दिनों हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां बड़ी जीत दर्ज की और शनिवार को कांग्रेस नेता सिद्दारमैया सीएम पद की शपथ लेंगे. 

इस दौरान दूसरे राज्यों के विपक्ष के कई नेता और मंत्री शामिल रहेंगे.

Ranchi

May 20 2023, 11:34

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) एक दो दिन में कर सकती है 10वीं और 12वीं के आर्ट्स कॉमर्स और साइंस के रिजल्ट घोषित


झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) एक दो दिन में 10वीं और 12वीं के आर्ट्स कॉमर्स और साइंस के रिजल्ट घोषित कर सकती है। रिजल्ट घोषित होने पर ऑफिशियल वेबसाइट jecresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर चेक किए जा सकेंगे। 

हालांकि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन पूरी उम्मीद है कि एक दो दिन में जैक 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी कर देगा। बता दें कि बोर्ड की परीक्षा में करीब 8 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसमें मैट्रिक की परीक्षा में करीब 4 लाख 33 हजार जबकि इंटर की परीक्षा में 3 लाख 50 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

ऐसा कहा जा रहा है कि झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास दोनों का रिजल्ट पूरी तरह से तैयार है और रिजल्ट की तारीख कभी भी बताई जा सकती है। 

बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन पहले ही किया जा चुका है। कॉपियों के मूल्यांकन के बाद अंकों की फीडिंग भी की जाती है।

इस बार हो सकता है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल दोनों क्लासों यानी 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ ही जारी कर दे। ऑफिशियल वेबसाइट jecresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर डालकर नतीजे चेक किए जा सकेंगे। झारखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से लेकर 5 अप्रैल 2023 तक किया था।

Ranchi

May 20 2023, 11:11

झारखंड सरकार के कृषि मंत्री ने केंद्र सरकार से सुखाड़ राहत के लिए मांग किया है 9,682.69 करोड़ रुपये


राँची: झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने सुखाड़ राहत के लिए केंद्र सरकार से 9,682.69 करोड़ रुपये की मांग की है। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि आपदा विभाग से समन्वय स्थापित कर यह राशि किसानों को दिया जाए ताकि सुखाड़ झेल रहे किसानों को राहत मिल सके। 

गौरतलब है कि कृषि मंत्री ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि सचिव मनोज आहूजा से मुलाकात की। कृषि भवन में हुई इस मुलाकात में झारखंड के कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीक भी मौजूद थे। कृषि मंत्री ने केंद्रीय कृषि सचिव को यह भी जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने सुखाड़ प्रभावित जिलों में पंजीकृत किसानों को 3500 रुपये की सहायता राशि दी है।

 गौरतलब है कि झारखंड में पिछले वर्ष मानसून की अनियमितता की वजह से 24 में से 22 जिलों में भीषण सूखा पड़ा था।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने केंद्रीय कृषि सचिव मनोज आहूजा को बताया कि पिछले साल मानसून की अनियमितता के कारण कम बारिश हुई जिसकी वजह से फसल का उत्पादन नहीं हुआ। राज्य सरकार ने अपने सर्वेक्षण के आधार पर 24 में से 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया। राज्य सरकार ने अपने स्तर पर पंजीकृत प्रति किसान 3500 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई। बता दें कि कुछ महीने पहले केंद्र की टीम भी झारखंड आई थी और सूखा प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण किया था। कृषि निदेशक निशा उरांव के साथ वार्ता भी हुई थी। केंद्र की ओर से भेजी गई टीम ने राज्य सरकार को हरसंभव सहायता पहुंचाने का आश्वासन भी दिया था लेकिन वह अभी लंबित है।

झारखंड के कृषि मंत्री की 9,682.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि की मांग पर केंद्रीय कृषि एवं कल्याण सचिव मनोज आहूजा ने आश्वासन दिया है कि वह आपदा सचिव से खुद बात करेंगे। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय कृषि सचिव से कई बिंदुओं पर बातचीत हुई है। राज्य में मिट्टी टेस्टिंग लैब की स्थापना, आत्मा के लिए रिवॉल्विंग फंड एंड प्रोत्साहन राशि की बढ़ोतरी जैसे कई बिंदुओं पर विस्तृत बातचीत हुई। कृषि मंत्री ने बताया कि फसल बीमा योजना से जुड़े तकनीकी पहलुओं को लेकर केंद्रीय कृषि सचिव ने सकारात्मक जवाब दिया है। 

कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीक की मांग पर केंद्रीय कृषि सचिव ने अपने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि झारखंड इस बार जब हनी मिशन प्रोजेक्ट लाए तो उसे जल्द से जल्द अप्रूव कर राशि निर्गत की जाए।

केंद्रीय कृषि सचिव मनोज आहूजा ने निर्देश दिया है कि झारखंड सरकार मिट्टी जांच के लिए 500 हाईस्कूलों को चिह्नित करे। केंद्र सरकार वहां सॉयल टेस्टिंग लैब की स्थापना करेगी। छात्रों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। यही छात्र किसानों को बताएंगे कि उनके यहां की मिट्टी कैसी है और वहां कौन सी फसलों का उत्पादन करना ठीक रहेगा। उन्होंने कहा कि यह अच्छा प्रयोग होगा। कृषि सचिव ने यह भी बताया कि भारत सरकार ने सीड ट्रेकिंग के लिए पोर्टल की व्यवस्था की है और इसे झारखंड में भी लागू किया जाए।

Ranchi

May 20 2023, 10:56

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की छह दिनों की रिमांड पर लेंगे एटीएस,करेगी पूछताछ

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की छह दिनों की रिमांड एटीएस को शुक्रवार को रांची स्थित अदालत से मिली है. एटीएस अब अमन श्रीवास्तव से उसके गैंग की गतिविधियों, पैसे की अवैध तरीके से उगाही और पैसों के निवेश के बारे में पूछताछ करेगी.

 उससे यह भी पूछा जायेगा कि उसके गैंग के लोगों ने कौन-कौन से आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है. शनिवार से एटीएस गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव से पूछताछ करेगी.